Ayodhya

Jul 13 2024, 20:51

*अयोध्या जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ राहत कार्य में आई तेजी*

अयोध्या- जनपद में घाघरा (सरयू) नदी पर दो तटबन्ध स्थित हैः- प्रथम: रौनाही तटबन्ध यह तटबन्ध घाघरा नदी के दायें तट पर स्थित है। जिसकी लम्बाई 14.550 कि0मी0 है। द्वितीयः अयोध्या-बिल्वहरिघाट तटबन्ध 13.140 कि0मी0 है। उपरोक्त के अतिरिक्त तमसा नदी(मडहा) के बांये तट पर गोशाईगंज शहर सुरक्षा तटबन्ध है, जिसकी लम्बाई 05.340 कि0मी0 है। उपरोक्त तटबंध सुरक्षित है।

वर्तमान में जनपद अयोध्या के तहसील सदर के 05 ग्राम (01-मूड़ाडीहा, 02-मूड़डीहा बस्ती 03-पिपरी संग्राम 04-सलेमपुर 05-पूरे चेतन), तहसील रूदौली के 01 ग्राम (कैथी मांझा) व तहसील सोहावल के 01 ग्राम (मांझाकला) इस प्रकार जनपद अयोध्या के कुल 07 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है। जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत बचाव एवं राहत कार्य किये जाने तथा सभी सम्बन्धित विभागों को समस्त आवश्यक प्रबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, चिकित्सा विभाग व पशुचिकित्सा विभाग द्वारा बनाई गयी टीमों द्वारा भी बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया गया है। चिकित्सा विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जनपद के प्रभावित ग्रामों में पशु टीकाकरण एवं क्लोरीन की गोलियां व ओ0आर0एस0 के पैकेट वितरित किये गये एवं शिविर लगाकर लोगों की जांच की गयी।

जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देश के क्रम में बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को राहत/खाद्य सामग्री यथा तिरपाल, एवं राशन किट का वितरण किया गया है, जिसमें मा0 विधायक बीकापुर डॉ0 अमित चौहान द्वारा सोहावल तहसील के प्रभावित ग्राम मांझाकला में 202 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है तथा मा0 विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव द्वारा रूदौली तहसील के प्रभावित ग्राम कैथी मांझा में 100 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था कर ली गई है। आकस्मिकता की स्थिति में किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति/परिवार को कोई असुविधा न हो साथ ही वहां पर प्रकाश, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई आदि का विशेष प्रवन्ध किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

जनपद में सम्भावित बाढ़ व किये गये बचाव राहत कार्य का विवरण

नदी के खतरे का जलस्तर 92.730 मीटर (खतरे का बिन्दु)

अधिकतम जलस्तर 94.010 मीटर (वर्ष 2009)

आज दिनांक 13.07.2024 का जलस्तर 92.700 मीटर

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:50

*परिवहन विभाग का चला चाबुक, शर्तो के विरूद्ध संचालित वाहनों पर हुई कार्रवाई*

अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के क्रम में परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल हरकत में आ गया है। इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/ प्रवर्तन डॉ आर पी सिंह ने संघन चेकिंग अभियान शुरू की।

जिसमें स्कूली बसों अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन डॉ आर पी सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों व अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाईकी जा रही है। उक्त के अनुपालन में 7 स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा अनाजीकृत रूप से संचालित पांच बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त आठ ओवरलोड वाहन को भी थानों में निरूद्ध किया गया।

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:48

*इंजीनियर अनुराग व नवीन की पीएचडी उपाधि के लिए मौखिकी परीक्षा सम्पन्न*

अयोध्या- डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान के दो शिक्षकों की पी०एच०डी० उपाधि के लिए मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के अभियंत्रण इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर इंजीनियर अनुराग सिंह व इंजीनियर नवीन पटेल, असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग की पी०एच०डी० उपाधि हेतु पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विनोद कुमार चौधरी के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया।

इंजीनियर अनुराग सिंह ने ‘डिजाइन आॅफ सिस्टम टू इनकैपैसिटेट माइक्रोआर्गेनिज्म फ्राम दी सरफेस आॅफ वेरियस आब्जेक्ट’ विषय अपना शोध-प्रबन्ध जमा किया है। जोकि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं के सतह पर रहने वाले रोगाणुओं एवं उनकें हटाने के उपाय हेतु एक मशीन का विकास पर्यावरण विज्ञान विभाग की सरयू प्रयोगशाला में किया गया है।दूसरी ओर इंजीनियर नवीन पटेल ने ‘डेवलपमेंट आॅफ बायो एडसाॅवेंट फार दी एडाॅप्शन आॅफ नाइट्रेट एण्ड फ्लुराइड फाॅर्म वाॅटर’ विषय पर शोध-प्रबन्ध जमा किया है। इन्होंने शोध में पानी में पाए जाने वाले नाइट्रेट एवं फ्लुराइड को जैवीय पदार्थों के माध्यम से पानी से अलग करने की विधि पर कार्य किया है।

शोध मौखिकी के दौरान विशेषज्ञों ने दोनों शिक्षकों के उत्कृष्ट शोध कार्य की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित करने की संस्तुति की। शिक्षकों की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने बधाई दी।

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:47

*आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रजेंद सिंह ने प्री जोनल वर्कशॉप का किया शुभारंभ*

अयोध्या- आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा दिनांक 12 और 13 जुलाई को कृषि विज्ञान केन्द्र की दो दिवसीय प्री जोनल वर्कशॉप विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के कमेटी रूम में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन 12 कृषि विज्ञान केन्द्र ने अपने-अपने केन्द्र का प्रगति प्रतिवेदन एवं कार्य योजना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में दिए गए तकनीकी सुझाव को सम्मिलित करते हुए कृषकों की समृद्धि हेतु कार्य करें।

कुलपति ने वैज्ञानिकों को पिछले 5 वर्ष में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अपने-अपने जनपद के अधिक से अधिक कृषकों के बीच पहुंच कर उनको कृषि की नवीनतम तकनीकियों से निपुण करें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि तकनीकी हस्तांतरण के लिए अधिक कार्य करने हेतु बल दिया। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि अटारी कानपुर के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह कहा कि वैज्ञानिक प्रदेश एवं देश में दलहन एवं तिलहन का उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करें, जिससे कि आम जनमानस की थाली में दालों का बेहतर समावेश हो सके एवं दलहन - तिलहन के क्षेत्र मे अत्मनिर्भर बन सके।

अपर निदेशक प्रसार डॉ आर आर सिंह ने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रगति की समीक्षा की तथा प्रस्तुतीकरण में दिए गए सुधारो को शीघ्र ही शामिल करने हेतु निर्देशित किया। कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ प्रतिभा सिंह, उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ संजय पाठक एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ साधना सिंह ने भी अपने-अपने विषय पर तकनीकी सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रसार अधिकारी डॉक्टर के एम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:45

*राम लला के दर्शन को पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी, जानें क्या लाए उपहार *

अयोध्या- अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया।

जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी। वही साध ननिहाल के हर राम भक्त को होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी कैबिनेट की भी रामलला के दर्शन की इच्छा आज पूरी हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उनके कैबिनेट के सदस्यों ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाँचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमने अयोध्या धाम जाने का निर्णय लिया तो सोचा कि जब अपने भांजे के दर्शन के लिए जाएंगे तो उनके लिए ननिहाल की तरफ से क्या उपहार लेकर जाएं।

फिर विचार आया कि इससे अच्छा उपहार भगवान श्रीराम के लिए क्या हो सकता है कि हम उस पवित्र भूमि शिवरीनारायण से बेर ले जाकर भगवान को भेंट करें, जहां के बेर खुद माता शबरी ने प्रभु श्रीराम को अपने हाथों से खिलाये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन जूठे बेरों का स्मरण हमेशा के लिए लोक स्मृति में दर्ज हो गया है। माता शबरी की इस धरती से भगवान श्रीराम के लिए यह उपहार ले जाने का हमें सौभाग्य मिला इससे बढ़कर हमें क्या चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय प्रदेश है। यहां माता शबरी और अनेक जनजातीय विभूतियों ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया है। हमारी यह धरती धन्य है। यह अद्भुत संयोग है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है और यह उनके वन गमन पथ का हिस्सा भी है। रामकथा से जुड़े विद्वान बताते हैं कि श्रीराम ने अपने वनवास के चौदह वर्षों में दस वर्ष यहीं गुजारे। उन्होंने रामायण के प्रसंगों से भी अपनी बात बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण के प्रसंग जनजातीय लोगों से श्रीराम के अद्भुत स्नेह तथा प्रभु श्रीराम के जनजातीय लोगों से अपार प्रेम की कहानी कहते हैं।उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुखिया के रूप में अयोध्या पहुंच कर छत्तीसगढ़ के लोगों के अपने आराध्य के प्रति अगाध स्नेह और भक्ति व्यक्त करने का माध्यम बना हूँ।

रामलला के दर्शनों से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम ने हमें रामराज्य का आदर्श दिया है। छत्तीसगढ़ में रामराज्य के आदर्श को लेकर हम चल रहे हैं। श्रीरामलला का दर्शन कर हमने प्रभु से अपने प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से हमारे प्रदेश के बहुत से श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य लाभ ले चुके हैं। उन सबसे श्रीरामलला के भव्य मंदिर और उनकी मंजुल मूर्ति की प्रशंसा सुनकर मन बहुत प्रसन्न होता था। आज हमें भी रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिल गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट के सहयोगी उपमुख्यमंत्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे।

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:43

*अयोध्या में 300 से ज्यादा चयनित आईएएस पीसीएस अफसरों किया गया सम्मानित*

अयोध्या- राम नगरी में 300 से ज्यादा चयनित आईएएस पीसीएस अफसरों का हुआ सम्मान, परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचे थे सभी चयनित आईएएस पीसीएस के अफसर, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के प्रांगण में हुआ सम्मान समारोह,संकल्प संस्था के जरिए आयोजित था।

सम्मान समारोह, सम्मान समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हुए शामिल, चयनित अभ्यर्थियों को रामलला की तस्वीर और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, रामलला के आशीर्वाद के साथ आईएएस और पीसीएस के अफसर करेंगे अपने जीवन की शुरुआत, राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए अभ्यर्थियों से किया गया निवेदन, कल परिजनों के साथ करेंगे रामलला का दर्शन।

Ayodhya

Jul 13 2024, 20:42

*जिला जज ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ*

अयोध्या- मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने किया। मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के समय राहुल कुमार कात्यायन, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, शेषमणि, मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण, अयोध्या, सुशील कुमार शशी, पीठासीन अधिकारी, कामर्शियल न्यायालय, अयोध्या, शैलेश कुमार तिवारी, भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनव्र्यस्थापन प्राधिकरण, अयोध्या, श्रीमती अल्पना सक्सेना, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अयोध्या एवं अन्य सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव जी ने कहा कि लोक अदालत की मूल भावना में लोक कल्याण की भावना समाहित है। सुलह समझौता के दौरान सभी का मान, सभी का सम्मान, सभी को न्याय मिले इसका ध्यान रखा जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से वादों को निस्तारित कराया जाता है। इतिहास में दर्ज है कि सदियों पहले जब अदालतें नहीं हुआ करती थी तब दो पक्षों के आपसी मतभेद को सुलह-समझौता के माध्यम से समाज के गणमान्य व्यक्ति एक निर्धारित स्थल पर बैठकर दोनों पक्षों की बात सुनकर यह निर्णय लेते थे कि दोनों पक्षों का हित किसमें हैं। इसी को देखते हुए सुलह-समझौता कराते थे और समाज में इसके सार्थक परिणाम भी दिखाई पड़तें थे। सुलह समझौते में दोनों पक्षों के मध्य आपसी क्लेश, मतभेद एवं दुर्भावना समाप्त हो जाती थी।

लोक कल्याण के भावना से ओत-प्रोत उसी स्वरूप को माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा विस्तार रूप देते हुए एक स्थल, एक मंच पर बहुत सारे वादों को सुलह-समझौता के आधार पर समाप्त कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित कराने का निर्देश दिये जाते हैं, जिसमें दोनों पक्षों के हित के साथ सामाजिक प्रेम भावना भी समाहित है। उन्होंने आगे कहा कि लोग मिल-जुल कर प्रेम भावना से रहे, जो समाज एवं राष्ट्र के हित में है। यदि आपसी मतभेद पनपते भी हैं, तो उसे शांत एव सदभाव के साथ समाप्त करने का प्रथम प्रयास दोनों पक्षों द्वारा किया जाना चाहिए। यदि प्रथम प्रयास में दोनों पक्ष सफल नहीं होते है तभी उन्हें न्यायालय के शरण जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जनपद न्यायालय परिसर के अतिरिक्त क्लेक्टेªट एवं सभी तहसीलों में आपसी सुलह-समझौता के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि लोक अदालत के आयोजन में आने वाले दोनों पक्षों के बैठने, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करायी गई है। लोक अदालत में आने वाले सभी व्यक्ति के सुविधा का ख्याल रखा गया है और यह प्रयास किया जा रहा है कि आज इस वृहद लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को आपसी सुलह-समझौता के माध्यम से समाप्त कराकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंनें आगे बताया की धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई.ऐक्ट), बैंक वसूली वाद, श्रम विवाद वाद, विद्युत एंव जलवाद बिल, (अशमनीय वादों को छोड़कर) अन्य आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक एंव अन्य व्यवहार वाद, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस मैटर से संबन्धित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले, राजस्व वाद, जो जनपद न्यायालय में लम्बित हों, अन्य सिविल वाद आदि निस्तारित किये गये ।श्रीमती नूरी अन्सार अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एवं अनिल कुमार वर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय अयोध्या के अनुसार दिनांक 13.07.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 40105 वादों को निस्तारित किया गया एवं कुल समझौता राशि मु0 148408418/- रू0 है। जिसमें वर्चुअल कोर्ट द्वारा 12,000 वादों का निस्तारण किया गया। जो वर्चुअल कोर्ट के न्यायिक अधिकारी द्वारा किया गया प्रशंसनीय कार्य है।

स्टेट बैंक आफ इण्डिया, मुख्य शाखा सिविल लाइन, अयोध्या द्वारा श्री अवधेश कुमार सिंह निवासी सलारपुर, तहसील सोहावल, अयोध्या के प्रकरण में बकाया धनराशि 2,98,635/- रूपये को समझौता के आधार पर 1,50,000/- रूपये जमा करने की शर्त पर निस्तारण किया गया। स्टेट बैंक आफ इंडिया का यह एक सराहनीय कदम है ।

Ayodhya

Jul 12 2024, 20:18

क्षीण हो रही मृदा को बचाने हेतु उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को किया जागरूक

अयोध्या। उप गन्ना आयुक्त, संजय गुप्ता एवं जिला गन्ना अधिकारी अयोध्या हुदा सिद्दीकी ने बलरामपुर चीनी मिल्स लि0, यूनिट - रौजागाँव के मिल गेट के मीसा ग्राम के गन्ना सर्वे क्षेत्रफल के आंकड़ों की शुद्धता को भी मौके पर जांचा गया और उसके बाद सभी को समुचित निर्देश जारी किए गए तथा मीसा ग्राम में एक वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन करते हुए उप गन्ना आयुक्त के द्वारा उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुए क्षीण हो रही मृदा को बचाने हेतु कृषको को जागरूक किया।

उप गन्ना आयुक्त के द्वारा किसानो को अपनी मृदा का परीक्षण कराने के साथ की गई अनुसंशा के अनुसार खाद एवं उर्वरको का प्रयोग अधिक से अधिक कार्बनिक खाद से देने हेतु बताया गया साथ ही हरी खाद के रूप में सनई व ढैचा की बुवाई करने, ट्रैश मल्चर का प्रयोग करने, पेड़ी प्रबंधन यंत्र, गोबर की खाद आदि का प्रयोग करने की जानकारी दी गई साथ उपस्थित चीनी मिल स्टाफ को किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद एवं उर्वरको का प्रयोग करने हेतु अभियान चला कर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा 20-07-2024 से 63 कॉलम के प्रदर्शन शुरू होने के बारे में कृषको को जानकारी दी गई। इस मौके पर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रौजागाँव कपिल कुमार दीछित, सचिव गनौली अनिल कुमार एवं मिल अधिकारी दिनेश सिंह, अनिल शुक्ल, अजीत राय, हरिश्चंद्र शुक्ला, समिति पर्वेक्षक तथा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Ayodhya

Jul 12 2024, 17:49

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दिया निर्देश

अयोध्या।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफिलियेटिंग एजेन्सी यथा परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा डी0एल0एड0 (डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजूकेशन अर्थात बी0टी0सी0) पाठ्यक्रम व स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित करने तथा पी0एफ0एम0एस0 से संबंधित प्रकरण यथा-ट्रांजेक्शन फेल आदि के कारण वंचित अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है।

समय सारिणी के अनुसार समस्त संबंधित छात्रों द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में गत वर्ष के परीक्षा परीणाम को ठीक किये जाने एवं आनलाइन सबमिट किये जाने की प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई 2024 से दिनांक 24 जुलाई 2024 तक की जायेगी। सही किये गये आनलाइन आवेदन पत्रों की हार्डकापी वांछित सलग्नकों सहित संबंधित शिक्षण संस्थान में दिनांक 16 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक किया जा सकता है। छात्रों द्वारा जमा किये गये आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी से मिलान करने, पोर्टल पर आनलाइन आवेदन पत्र को प्राप्त करने, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करने तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की प्रक्रिया संबंधित शिक्षण संस्थानो द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2024 से दिनांक 30 जुलाई, 2024 तक की जायेगी।

संबंधित संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजीटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करने एवं अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमो, संस्थाओं को ब्लॉक करने सम्बन्धी प्रक्रिया सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा दिनांक 31 जुलाई, 2024 से दिनांक 08 अगस्त, 2024 तक की जायेगी। उन्होंने जनपद अयोध्या के समस्त संबंधित संस्थानो के प्राचार्य/प्राचार्या/प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि अपने संस्थानों के सभी संबंधित छात्र/छात्राओं से उक्त समय सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही कराते हुए अपने स्तर से भी सभी संबंधित कार्यवाही ससमय पूर्ण करना/कराना सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। उक्त जानकारी जय नाथ गुप्ता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अयोध्या ने दी है।

Ayodhya

Jul 12 2024, 17:48

अच्छी शिक्षा से कॅरियर का चुनाव आसानः डाॅ0 विनय कुमार







अयोध्या।डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में कॅरियर सेंसिटिविटी इन यूथ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया।







इस व्याख्यान के बतौर मुख्य वक्ता इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के डॉ0 विनय कुमार यादव रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॅरियर का चुनाव करते समय जागरूक रहना आवश्यक है। इससे रोजगार की प्राप्ति में आसानी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है।







अच्छी शिक्षा लेने से अच्छे पद की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने से हम सभी के समक्ष तकनीकी चुनौती बढ गई हैं। कॅरियर की दृष्टि से आज सभी को डिजिटल टेक्नोलॉजी से पारंगत होना होगा। कार्यक्रम में उन्होंने छात्र छात्राओं के कॅरियर संबंधी प्रश्नों का समाधान किया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 राकेश कुमार ने किया। इस दौरान sप्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 राना रोहित सिंह, डॉ0 निमिष मिश्रा, डॉ0 आशुतोष पांडेय, डॉ0 आशीष पटेल, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 प्रियंका सिंह, डॉ0 रविन्द्र भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।