BollywoodCorner

Jul 10 2024, 13:17

सना खान ने हज पर दिखाया बेटे का चेहरा, एक्ट्रेस ने फाइनली दिखा दी अपने शहजादे की झलक


डेस्क: ग्लैमर इंडस्ट्री को तौबा कर चुकीं सना खान इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। पूर्व एक्ट्रेस बीते साल जुलाई में एक बेटे की मां बनी हैं, जो अब करीब 1 साल का हो गया है। हालांकि एक साल तक सना ने अपने लाडले का चेहरा रिविल नहीं किया। लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लाडले की क्यूटनेस देखते ही बन रही है।

सना के बेटे की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस दरअसल, सना खान इन दिनों अपने परिवार के साथ हज यात्रा पर गई हूं। इसी पवित्र धार्मिक स्थल पर सना ने अपने लाडले तारिक का चेहरा फैंस को दिखाया है। उन्होंने हज यात्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें तारिक की झलक देखने को मिल रही है। तारीक वीडियो में कभी अपनी मम्मा की गोद में बैठे तो कभी  पापा के कंधे पर सोते दिख रहे हैं। वहीं एक जगह तारीक को मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में तारीक अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हर कोई तारीक की मासूमियत पर प्यार लुटा रहे हैं। भारती सिंह ने ढेर सारी इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, "क्यूट।" किश्वर मर्चेंट ने हार्ट इमोजी शेयर की है।

सना खान ने मौलाना से की शादी

सना खान ने नवंबर 2020 में मुफ्ती अनस सैयद नाम के मुस्लिम धर्मगुरु से शादी की।वहीं शादी के तीन साल बाद यानी कि जुलाई 2023 में सना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने बेटे का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा है।


सना खान का करियर

बता दें कि सना खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' से जबरदस्त नेम फेम मिला था। उन्हें सोहेल खान द्वारा निर्देशित सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'धन धना धन गोल', 'हल्ला बोल', 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने 'सिलंबट्टम', 'थंबिकु इंधा ऊरु', 'पायनम' और 'थलाइवन' जैसी तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सना खान ने फिल्म 'कल्याणराम काथी' में तेलुगु स्टार कल्याण राम और मिस्टर नुकैय्या में मनोज मांचू के साथ भी जबरदस्त काम किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान को आखिरी बार 'स्पेशल ओपीएस' में देखा गया था जो 2020 में रिलीज हुई थी।

BollywoodCorner

Jul 09 2024, 13:44

78 साल की उम्र में फेमस सिंगर उषा उथुप के पति ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें किस वजह से हुआ निधन



डेस्क: उषा उथुप के पति जानी चाको उथुप का सोमवार को कोलकाता में 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक जानी चाको ने अपने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटी ने किया पिता के लिए पोस्ट

बेटी अंजलि उत्थुप ने पिता के लिए पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। अंजलि ने लिखा,”अप्पा… बहुत जल्दी चले गए… लेकिन आप जितने स्टाइलिश तरीके से रहते थे… दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी… हम आपसे प्यार करते है। एक सच्चे सज्जन और दिल से लॉरेंसियन और फाइनेस्ट टी टेस्टर।”

उषा-जानी की इस तरह हुई थी पहली मुलाकात

उषा उथुप और जानी चाको उथुप की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में आइकॉनिक ट्रिनकास में हुई थी। उषा के पति जानी चाय बागान क्षेत्र से जुड़े थे।

इस साल उषा उथुप को मिला था पद्म भूषण


इस साल की शुरुआत में, उषा उथुप को संगीत उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पॉप आइकॉन की रानी के नाम से मशहूर गायिका ने इस पहचान के बारे में एक इंटरव्यू में खास बातचीत की। उषा ने कहा, “यह एक अविश्वसनीय क्षण रहा है। यह एहसास अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मेरी प्रतिभा को पहचानने के लिए मैं भारत सरकार की आभारी हूं।”

BollywoodCorner

Jul 09 2024, 13:14

बॉलीवुड पर चढ़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी का रंग, सिर से लेकर पैर तक पीले हुए ये सितारे

डेस्क: अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब शादी होने में सिर्फ 3 दिन ही रह गए हैं। शादी के कार्यक्रम भी जारी हैं। शादी से पहले होने वाली तमाम रस्में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अंबानी परिवार का हर सदस्य इस मेगा इवेंट और ग्रैंड बनाने में लगा हुआ है। बीते कई महीनों से शादी के फंक्शन जारी हैं, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब क्लोज फेस्टिविटीज सेलिब्रेट की जा रही हैं। शादी की रस्में मामेरू से शुरू हुईं और इसके बाद संगीत और हल्दी सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।

सोमवार को ही हल्दी सेरेमनी का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों की फेहरिस्त देखने को मिली। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे कई सितारे इस इवेंट में शामिल हुए और इसे खास बना दिया। हल्दी सेरेमनी में सभी पीले रंग में रंगे नजर आए, न सिर्फ इन सितारों ने येलो आउटफिट कैरी किए बल्कि हल्दी में नहाए भी दिखे। झलकियां भी सामने आई हैं और ये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

रणवीर सिंह और सलमान ने भी लगाई हल्दी

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह सिर से लेकर पांव तक पीले रंग में रंगे दिख रहे हैं। वो पूरी तरह से हल्दी में नहाए नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा भी हल्दी में पीला हो गया है। उन्होंने इवेंट से बाहर निकलते अंटीलिया के बाहर देखा जा सकता है। बता दें, अंबानी आवाज अंटीलिया में ही इस ग्रैंड हल्दी इवेंट का आयोजन किया गया। हल्दी सेरेमनी में सलमान खान भी हल्दी बाद आउटफिट चेंज किए नजर आए। काले कुर्ते में सलमान खान पहुंचे थे और जब वहां से लौटे तो उन्हें पीले कुर्ते में देखा गया। वो भीगे हुए भी नजर आए। उन्होंने जाहिर तौर पर हल्दी का रंग हटा दिया था।

अनिल और टीना पर भी चढ़ा हल्दी का रंग

इसके अलावा अंबानी परिवार के सदस्य भी हल्दी के पीले रंग में रंगे दिखे। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी अंटीलिया से बाहर जाते हुए स्पॉट किए गए। उन्हें पीले रंग में रंगे देखा गया। व्हाइट कुर्ते-पजामे में अनिल कपूर थे, उनके चेहरे और कपड़ों पर हल्दी का स्टेन साफ देखने को मिला। वहीं टीना अंबानी भी येलो आउटफिट में थीं और उनके चेहरे पर भी काफी हल्दी लगी हुई थीं। उन्होंने भी पैपराजी को पोज दिए।

खास होगा शादी का इवेंट

बता दें, 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी संपन्न होगी। शादी का इवेंट तीन दिनों तक चलेगा। शादी की कई रस्में सात फेरों के बाद भी 13 जुलाई और 14 जुलाई को रखी गई हैं। में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स के अलावा देश-दुनिया के कई नामी लोग भी इस इवेंट में शामिल होंगे, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर काफी लंबे वक्त तक छाई नजर आएंगी

BollywoodCorner

Jul 08 2024, 14:42

शादी के 14 दिन बाद माता-पिता की याद में तड़पी सोनाक्षी सिन्हा, विदाई की तस्वीरें शेयर कर हुई भावुक


डेस्क: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल की शादी मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। भले ही सोनाक्षी की शादी को अब काफी समय बीत गया है, लेकिन इसके चर्चे अब तक सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। लगातार सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके घर में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में सोनाक्षी ने अपने माता-पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो उन्हें काफी मिस कर रही हैं।

सोनाक्षी को आई मायके की याद

सोनाक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो उनके विदाई के दौरान की है। इन तस्वीरों में जहां एक तरफ उनकी विदाई पर उनकी मां रोती हुई दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा मायूस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी को माता-पिता के साथ गले लगकर इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। आखिर वह बाबुल का अंगना छोड़ ससुराल जो जा रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने  इमोशनल नोट भी लिखा है, जिसे पढ़कर साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें अपने मायके की बहुत याद आ रही हैं। सोनाक्षी ने लिखा है- 'शादी में मां रोने लगीं, जब उन्हें लगा कि मैं घर से बाहर जा रही हूं। मैंने उनसे कहा- चिंता मत करो... जुहू से बांद्रा बस 25 मिनट दूर है। आज उनकी थोड़ी ज्यादा याद आ रही है, इसलिए मैं अपने आप से यही बात कह रही हूं। आशा है कि घर पर रविवार की सिंधी कढ़ी बनी होगी... जल्द ही मिलते हैं... जूम जूम जूम।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर अपना-अपना रिएक्शन भेज रहे हैं।

इस दिन शादी के बंधन में बंधें कपल

बता दें, 23 जून को परिवार वालों की मौजूदगी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर कुछ रीति रिवाज भी निभाए थे। दोनों ही सितारों के परिवार वाले और करीब दोस्त उनके साथ हर मौके पर खास मौके पर मौजूद रहे। शादी के इस सेलिब्रेशन में सभी ने जमकर मौज-मस्ती भी की, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

BollywoodCorner

Jul 08 2024, 14:12

चंकी पांडे बने नाना, घर में आई नन्ही परी, बेहद खूबसूरत अंदाज में अलाना ने दिखाई बेटी की झलक

डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन और चंकी पांडे की भतीजी अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे पिछले साल मार्च में शादी कर ली थीं। विदेशी शख्स आइवर मैक्रे के साथ उन्होंने क्रिश्चियन और हिंदू धर्म के अनुसार शादी की। शादी के कुछ महीनों बाद अलाना प्रेग्नेंट हो गईं। हाल में ही अलाना और आइवर ने घोषणा की थी कि इस महीने बेबी होने वाला है और अब उन्होंने गुड न्यूज दे दी। सोमवार सुबह ही दोनों ने बेबी होने की घोषणा एक प्यारे से वीडियो के साथ की। इस वीडियो में दोनों ने बेबी की झलक भी दिखा दी है। इस वीडियो में अलाना, आइवर और बेबी नजर आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अलाना पांडे ने लिखा, 'हमानी नन्नी परी यहा है।' वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है।

अलाना को मिल रही बधाई


सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अलाना पांडे के पति उनकी ओर बिस्तर पर बैठे हुए इशारा करते हैं और तभी अलाना अपनी गर्ल को लेकर आती हैं और पति के बगल में बैठ जाती हैं। दोनों बेटी की झलक दिखाते हैं और ठीक इसके बाद किस करते हैं। इस वीडियो को देखने वाले लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। कमेंट बॉक्स बधाई संदेशों से भरा पड़ा है। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए बिपाशा बसु, एक्टर जिबरान खान, अदिति भाटिया जैसे कई सितारों ने बधाई दी है। वीडियो में अलाना पांडे लाइट ब्लू सकर्ट टॉप पहने दिख रही हैं। वहीं बेबी को उन्होंने कॉर्ड सेट पहनाया है। उनके पति भी अलाना से ट्विन कर रहे हैं और दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पूरा परिवार था उत्साहित

बता दें, अलाना पांडे कई सालों से आइवर को डेट कर रही हैं। दोनों ने दुनिया के कई हिस्सों में घूमने के बाद शादी का ऐलान किया। बेहद रोमांटिक तरीके से आइवर ने उन्हें प्रपोज किया। शादी के बाद जब अलाना ने वीडियो कॉल पर परिवार को गुड न्यूज दी तो सभी एक्साइटेड हो गए। उनके माता-पिता से लेकर उनकी कजिन अनन्या पांडे काफी खुश दिखीं। इतना ही नहीं दादा बनने वाले चंकी पांडे भी काफी उत्साहित थे और कहे कि जल्दी-जल्दी बेबी आए। पूरी फैमिली ने अलाना की प्रेग्नेंसी को अच्छे से सेलिब्रेट किया था। फिलहाल अलाना पति के साथ विदेश में रहती हैं।

BollywoodCorner

Jul 08 2024, 13:50

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, बिना नाम लिए सलमान खान पर साधा निशाना!



डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में अपना करियर बनाया। साल 2002 में उन्होंने 'कंपनी' मूवी के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा और आते ही छा गए।

इसके बाद एक्टर ने 'क्यों, हो गया ना', 'मस्ती', 'रोड', 'दम', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'युवा' जैसी कई फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बना ली। विवेक की सफल फिल्में देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वह जल्द ही बी टाउन पर राज करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


एक समय के बाद उनका करियर धड़ाम से नीचे आ गया और फिर उन्हें काम मिलना भी कम हो गया, जिसकी वजह से वह फिल्मों में भी कम नजर आने लगे। अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अभिनेता ने खुलकर बात की है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

विवेक को हुआ था विक्टिम जैसा फील

हाल ही में विवेक ओबेरॉय इंडिया ग्लोबल फोरम, लंदन में एक कन्वर्सेशन का हिस्सा बने थे। इस इवेंट में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की। एक्टर ने बताया कि मुझे बहुत सक्सेस मिली थी, यहां तक कि मैं अपने करियर में बहुत सारे अवॉर्ड जीत रहा था, लेकिन अचानक से सब गायब हो गया।


बॉलीवुड में कुछ बहुत पावरफुल लोगों ने यह तय कर लिया था कि तुम यहां काम नहीं करोगे, हम होने नहीं देंगे। उस दौरान मुझे बहुत फ्रस्ट्रेशन, दर्द फील हुआ। मुझे विक्टिम जैसा लगा। यहां तक कि मुझे नहीं पता था कि इन सब से कैसे डील करना है।

बिना नाम लिए सलमान पर साधा निशाना?

विवेक के इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस इंटरव्यू में बिना नाम लिए सलमान खान पर निशाना साधा है। काफी समय पहले एचटी को दिए एक इंटरव्यू में भी विवेक कहा था कि 2003 की उस प्रेस कांफ्रेंस के बाद उनके खिलाफ गुटबंदी हुई और 20 साल तक उनको बुली किया गया।



BollywoodCorner

Jul 07 2024, 13:44

अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्मेंस से पहले फट गया जाह्नवी का लहंगा! बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसे संभाला


डेस्क: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन देश में मार्च से ही उनकी शादी से पहले के फेस्टिविटीज के चलते हलचल मची हुई है। अंबानी परिवार ने मुंबई के चर्चित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में इस शुक्रवार को होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित, बोनी कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की।

इस इवेंट के सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें बॉलीवुड हस्तियों को परफॉर्म करते, एंजॉय करते और गपशप लड़ाते देखा जा सकता है। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इस इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो की ज्यादा ही चर्चा है।

अनंत-राधिका के संगीत में खूबसूरत लहंगे में पहुंचीं जाह्नवी

जाह्नवी ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से कुछ में उन्हें अपना लुक फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है तो वहीं कुछ में वह इवेंट में मानुषी छिल्लर और कुछ अन्य हसीनाओं के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जाह्नवी को अपनी बहन खुशी, बॉयफ्रेंड शिखर, होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट और वेदांग रैना सहित अन्य दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्ट में जो आखिरी फोटो है, उसमें एक्ट्रेस को चिंता में देखा जा सकता है।

जाह्नवी के लहंगे के साथ हुआ पंगा आखिरी फोटो से पता चलता है कि इवेंट के दौरान जाह्नवी का लहंगे के साथ कुछ पंगा हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनके रेसक्यू के लिए पहुंचे और उन्होंने एक्ट्रेस जुगाड़ लगाकर एक्ट्रेस का लहंगा ठीक कर दिया। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोर पंख जैसी डिजाइन वाले ब्लू लहंगे को पहने जाह्नवी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसी पोस्ट के आखिरी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने परफॉर्मेंस से पहले अपने लहंगे का केन-केन कट कर दिया था।

क्या है लहंगे के पीछे की कहानी

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि उनका ये खूबसूरत ब्लू लहंगा मोरों से प्रेरित था। उन्होंने इस लहंगे को डिजाइन करवाने के पीछे की कहानी भी बताई है। जाह्नवी ने बताया कि जामनगर में अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान उन्होंने नेचर, शांति के बीच ढेरों मोर देखे। जामनगर में उन्हें कभी भी कहीं भी मोर दिख जाते थे। उनके लिए ये एक्सपीरियंस इतना खास था कि उन्होंने अपने लहंगे में भी पिरो लिया।

BollywoodCorner

Jul 07 2024, 13:27

हार्दिक पांड्या संग तलाक की अफवाहों के बीच नताशा का रिएक्शन हुआ वायरल, भाई क्रुणाल पांड्या के पोस्ट क्या है कनेक्शन



डेस्क: क्रुणाल पंड्या ने अपने भाई हार्दिक पंड्या के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली और इमोशनल पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं ये पोस्ट तब चर्चा में आया जब एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। क्रुणाल पंड्या ने पोस्ट में अपने भाई संग रिश्ते को लेकर और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के संघर्षों के बारे में लिखा है। क्रुणाल के पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। अब लोगों के बीच हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा का रिएक्शन लाइमलाइट में बना हुआ है।

हार्दिक पांड्या के भाई के पोस्ट पर नताशा का रिएक्शन

क्रुणाल पंड्या ने अपने भाई हार्दिक पंड्या के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों के बारे में एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उनके बचपन की तस्वीर भी फोस्ट की। इसके बाद नताशा स्टेनकोविक समेत कई लोगों ने उनके पोस्ट को लाइक किया। वहीं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक का इस पोस्ट पर लाइक देखा तो हैरान रह गए। बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या काफी समय से अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

हार्दिक पांड्या के भाई का इमोशनल पोस्ट

क्रुणाल पंड्या ने पोस्ट में लिखा,'हार्दिक और मुझे क्रिकेट खेलते हुए लगभग एक दशक हो गया है और पिछले कुछ दिन हमारे बहुत मुश्किल रहे हैं। वहीं जब भारत की टीम जीत गई तो हर देशवासी की तरह मैंने भी अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया और इस खास पल को खुलकर जिया है। आपकी लोगों की दुआ ने भारत को जीत दिलाई- टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक यात्रा को फिर से यादगार बना दिया।' उन्होंने हार्दिक के संघर्षों के बारे में बात की और बताया कि कैसे एक भाई के तौर पर उन्हें बहुत बुरा लगा। क्रुणाल ने पोस्ट में आगे लिखा,'बूइंग से लेकर लोगों के बेमतलब के कमेंट तक, मेरे भाई ने सबकुछ झेला और आखिरकार हम सब भूल गए कि वह भी एक इंसान है उसकी भी कुछ भावनाएं हो सकती हैं।'

BollywoodCorner

Jul 07 2024, 13:22

एक मस्सा हो सकता है कितना खतरनाक? प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, सर्जरी के बाद वीडियो शेयर कर दी जानकारी


डेस्क:;बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली लाइफ भी खूब एंजॉय करती हैं। निक जोनस से शादी के बाद वो जोनस फैमिली के साथ वक्त बिताती हैं। हाल में ही उनकी जोनस फैमिली से एक बुरी खबर सामने आई। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के जेठ को स्किन कैंसर हो गया, जिसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। हाल ही में गायक और प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनास ने सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि उन्हें एक मस्से के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जब सिंगर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उन्हें स्किन कैंसर हो गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है और सर्जरी का बिफोर एंड आफ्टर वाला वीडियो भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने दर्शकों को चेतावनी भी दी और कहा कि वो अपने मोल्स लगातार चेक कराते रहें।

वीडियो में केविन ने दी जानकारी

‘लीव बिफोर यू लव मी’ के गायक केविन ने अपने माथे पर हेयरलाइन के पास एक घातक मस्सा पाया, जिसका इलाज कराने पर पता चला कि यह स्किन कैंसर है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की और अपने लोगों से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मंगलवार 11 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए केविन ने अपनी स्किन कैंसर की सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने वीडियो की शुरुआत इस तरह की, 'तो आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटवा रहा हूं।' उन्होंने कैमरे को त्वचा की असामान्यता के सटीक स्थान के करीब रखते हुए कहा, 'हां, यह वास्तव में एक छोटा सा स्किन कैंसर है जो बढ़ने लगा है और अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करवानी होगी।'

लोगों का रिएक्शन

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'अपने तिलों की जांच करवाएं, ये एक दोस्ताना रिमाइंडर है।' फिर कैंसर की सर्जरी के बाद भी गायक का वीडियो दिखाया गया जिसमें उनके माधे पर एक गॉज टेप लगा हुआ था। सर्जरी के निशान को उन्होंने इमोजी से छिपाने का प्रयास किया। लोग इस वीडियो को देखने के बाद चिंता जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक मस्सा कितना खतरनाक हो सकता है। कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मस्सा कैसे स्किन कैंसर में बदला होगा। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो केविन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

भारत आ चुके हैं केविन

इससे पहले निक जोनास ने भी अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करते हुए प्रशंसकों को बताया था कि उन्हें फ्लू हो गया है, जिसके कारण आगामी टूर अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें, केविन अपने भाई निक की तरह ही प्रियंका चोपड़ा से भी काफी क्लोज है। निक के साथ ही केविन भी इंडिया आ चुके हैं और उन्होंने कॉन्सर्ट में परफॉर्म भी किया है।

BollywoodCorner

Jul 06 2024, 13:34

पहली बार फ्लाइट में चढ़ रही गरीब बुजुर्ग की अक्षय कुमार ने ऐसे की मदद, सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहे एक्टर


डेस्क: अक्षय कुमार अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि अक्षय कुमार की ये फिल्म उनका कमबैक बनेगी। दरअसल, अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों को दर्शकों से वो रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उनकी 'बड़े मियां छोटे मियां' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस बीच 'सरफिरा' के मेकर्स ने अक्षय कुमार का बिहाइंड द सेट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है।

अक्षय कुमार ने की बुजुर्ग महिला की मदद

वीडियो में अक्षय कुमार, बुजुर्ग महिला से मराठी में बात करते और उनकी मदद करते देखा जा सकता है। वीडियो के आखिरी में बुजुर्ग महिला को अक्षय को आशीर्वाद देते भी देखा जा सकता है। निर्माताओं ने शुक्रवार को अक्षय कुमार का ये वीडियो शेयर किया, जिसमें एक गरीब बुजुर्ग महिला को हाथ में झोला, टिफिन लिए देखा जा सकता है, जो अपनी पहली फ्लाइट में सवार होने जा रही थी। वहीं अक्षय कुमार इस बुजुर्ग महिला से कुछ बात करते हैं, वह उनकी मदद करते हैं और साथ ही उनका टिफिन और झोला भी पकड़ते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खिलाड़ी का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।


सोशल मीडिया पर छाया अक्षय़ का वीडियो

सेलिब्रिटी पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी अक्षय कुमार का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'सिल्वर स्क्रीन से परे हीरोइज्म! रफिरा के सेट पर, सुपरस्टार अक्षय कुमार ने साबित कर दिया कि अच्छाई अभी भी जीवित है। उन्होंने पहली उड़ान में एक वरिष्ठ महिला की मदद की, उनका बैग उठाकर उनका बोझ हल्का किया। और जब वह अपने सीन के साथ संघर्ष कर रही थीं तो अक्षय ने उन्हें गाइड करने के लिए कदम बढ़ाए। एक सच्चे जेंटलमैन और व्यवहार में दयालुता का एक शानदार उदाहरण।'

फैंस ने की जेंटलमैन अक्षय कुमार की तारीफ

अक्षय के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'जो दिल को छू जाए वही आंखो को भी भाता है। किसी को मदद देना या करना वो हमारे संस्कार है और कभी-कभी हमें भी मदद की जरूरत पड़ती है। बंद कमरे मे बैठ कर कौन क्या बोल रहा वो हमें क्या पता, कहते हैं की हर कण में ईश्वर है और वो सब देख रहा है।' एक और यूजर ने लिखा- 'क्या शानदार आदमी है।' एक अन्य ने लिखा- 'वह बॉलीवुड के और असल जिंदगी के असली हीरो हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार।'


कब रिलीज हो रही है सरफिरा?

सरफिरा की बात करें तो अक्षय कुमार, परेश रावल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'सोराराई पोटरू' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब सरफिरा अक्षय कुमार के लिए बड़ा चैलेंज है। पहला तो उन्हें इस फिल्म में सूर्या की परफॉर्मेंस को टक्कर देना है और दूसरा बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर उन्हें हलचल मचाना है।