Ranchi

Jul 06 2024, 22:07

JSSC : PGT शिक्षक नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों की बढी चिंता, पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, नियुक्ति मामले में सीएमओ से क्यों लगा रोक जाने पूरी रिप


रांची : 2022-23 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 4विषयों का पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को इसी साल मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था। दूसरे चरण में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। अभ्यर्थी इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे थे। अभ्यर्थी पिछले 17 दिनों से राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। इसके बाद मीडिया में खबरें आई।

स्ट्रीट बज ने भी इस खबर को दिखाया, खबरों का असर यह हुआ कि सरकार बची हुए 7 विषयों का रिजल भी जारी कर देती है। लेकिन अब नियुक्ति के नाम पर इन्हें फिर से दौड़या जा रहा है। 3 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में नियुक्ति पत्र कार्यक्रम होना था। लेकिन JSSC PGT शिक्षक नियुक्ति मामले में ऐसा क्या हुआ कि सीएमओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी है।

इन्हीं सब सवालों को लेकर आज पीजीटी के अभ्यर्थी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पहुंचे और वार्ता की। जहां कांग्रेस के प्रतिनिधि अमूल नीरज खलखो से उनकी बात हुई बात होने के बाद खलखो ने कहा कि मुख्यमंत्री के बदलाव के कारण व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है लेकिन उनकी नियुक्ति जरूर होगी। 

वही अभ्यर्थियों ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधि से बात हुई उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि आपकी नियुक्ति जरूर होगी।

Ranchi

Jul 06 2024, 19:54

जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन आभार यात्रा निकालने की तैयारी, झारखंड की जनता को बोलेंगे थैंक यू


रांची : जमानत पर जेल से बाहर आने और फिर से सीएम पद की शपथ लेने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त करने वाले हैं। यात्रा निकालने को लेकर जेएमएम ने अपनी योजना बनाई है जिसका साथ देगी इंडिया गंठबंधन।

 इस यात्रा को उन्होंने नाम दिया है आभार यात्रा। इस आभार यात्रा को लेकर झारखंड की राजनीतिक गलियारों में बयान बाजी तेज हो गई है। 

कांग्रेस प्रवक्ता सोनल तिवारी ने बताया कि इस आभार यात्रा के जरिए सीएम हेमंत सोरेन लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि कैसे भाजपा के इशारे पर ईडी ने उन्हें बिना किसी सबूत के पांच महीने तक जेल में रखा। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद राज्य की पांचों अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर भाजपा की हार और इंडिया ब्लॉक की जीत के लिए भी जनता का आभार जताएंगे। इससे पहले हेमंत सोरेन आपकी सरकार आपके द्वार और झारखंडी जोहार यात्रा कर चुके हैं। संभावित आभार यात्रा शुरू होने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। 

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संभावित आभार यात्रा की तैयारियों पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि हेमंत सोरेन 4 वर्षों तक जनता को लूटते रहे और अब एक अच्छे सीएम को हटाकर खुद गद्दी पर बैठ गए। उनके शासनकाल में लूट की सरकार, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, युवाओं को रोजगार नहीं देने के लिए आभार नहीं बल्कि प्रायश्चित करना चाहिए।

बता दें कि राजनीति में यात्रा का बहुत महत्व होता है। जब कोई राज्य चुनाव की दहलीज पर खड़ा हो और मुख्यमंत्री लोगों का आभार व्यक्त करने निकल पड़े तो निश्चित रूप से ऐसी यात्रा का उद्देश्य विपक्ष को परास्त करना होता है। झारखंड में देखा जाए तो इस यात्रा को लेकर विपक्ष भी नजर बनाए हुए है।

Ranchi

Jul 06 2024, 17:30

मुआवजा नहीं सम्मान चाहिए अग्नि वीर को - हिरद्यानंद यादव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन व कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव मोदी सरकार के द्वारा लागू की गई अग्नि वीर योजना पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर अग्नि वीर सैनिक शहीद हो रहे और आत्महत्या कर रहे हैं इससे यह जाहिर होता है कि सैना की नई पॉलिसी कहीं ना कहीं उनके हितकारी नहीं है अब तक 14 अग्नि वीर के सैनिक शहीद हुए हैं। जिनको भारत सरकार और रक्षा मंत्री विभाग के द्वारा कोई सम्मान नहीं मिल पाया है।

उन्होंने सरकार को इस और ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि एक शहीद को सम्मान और उनके परिवार को सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए। भारत सरकार इन्हें अनदेखी कर रही है रक्षा मंत्री से अनुरोध है कि वैसे अग्नि वीर सैनिकों को विश्वास दिलाना चाहिए कि वह बॉर्डर पर निर्भय तरीके से देश की सेवा कर पाए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नई पॉलिसी में कहीं ना कहीं सैन्य व्यवस्था को कमजोर कर दो भागों में बाटा जा रहा है। आज सैनिक पूरी तरीके से डरे हुए हैं। उनको डर यह सता रहा है कि हमारे ना रहने पर हमारे पीछे वाले परिवार का क्या होगा।

Ranchi

Jul 05 2024, 19:20

यहां गंठबंधन की सरकार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रही है - शिवराज सिंह चौहान


झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए संकल्पित और समर्पित - शिवराज सिंह चौहान

रांची : बीजेपी प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ प्रदेश के पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का फिर से मुख्यमंत्री बनना यह बताता है कि झामुमो परिवारवाद और भ्रष्टाचार से बाहर नहीं निकल पा रही है।

चौहान ने कहा कि जब चार ही महीने बाद चुनाव होना है तो चंपई सोरेन को झामुमो ने किस अपराध में मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। सोरेन परिवार का एक ही मंत्र मैं ही रहूंगा और कोई नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां की गठबंधन सरकार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर देगी। 

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव जीताने के संकल्पित है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। बीजेपी कार्यकर्ता राज्य से अराजकता का माहौल खत्म करेंगे इसके लिए 81 विधानसभा क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित भी किये जायेंगे।

Ranchi

Jul 05 2024, 16:03

रांची के प्रभात तारा मैदान में राज्य स्तरीय निपुण समागम का आयोजन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया गया पुरस्कृत

रांची : प्राथमिक विद्यालयों में सार्वभौमिक आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से 5 जुलाई 2021 को भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गयी थी।

 आज इसके तीसरी वर्षगांठ पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्य शैक्षणिक समागम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने निपुण समागम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित निपुण समागम कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न स्वनिर्मित नवीनतम शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शनी लगाई प्राइमरी शिक्षकों के द्वारा लगाए गए एग्जीबिशन का अतिथियों ने अवलोकन किया। राज्य निपुण समागम में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और जनजातीय भाषा के टीएलएम बनाए गए थे। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में आने वाले वेस्ट मटेरियल जैसे कि बोरा हो , डब्बा हो, थैला, पेपर आदि सभी का उपयोग कर जरूरत के चीज बनाये गए हैं। पहले जिला स्तर पर इसका आयोजन हुआ था जो चयनित हुए उनको यहां बुलाया गया है। 

इस तरह के कार्यक्रम से आने वाले दोनों में इसका काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ranchi

Jul 05 2024, 14:48

सीएम हेमंत सोरेन आठ को करेंगे विश्वास मत हासिल, इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं 47 विधायक


रांची : झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन सरकार को सप्ताह भर के अंदर विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है। सोमवार तक फ्लोर टेस्ट संभावित है। इधर, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक कर आठ जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।

देखा जाए तो विधानसभा में विधायकों की संख्या 76 रह गई है। सत्ता पक्ष को 45 विधायकों का समर्थन है। 2024 लोकसभा चुनाव में 4 विधायक चुनाव जीतकर संसद पहुंच गये हैं। वहीं, झामुमो की विधायक सीता सोरेन भाजपा में शामिल होने को बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान विधानसभा में बहुमत के लिए 39 विधायकों का संख्या बल चाहिए। 

वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा है। झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के साथ 47 विधायक हैं। उनके पक्ष में मनोनीत विधायक ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन का समर्थन रह सकता है। वहीं एनडीए के पास फिलहाल 27 वोट है। भाजपा विधायक जेपी पटेल भले ही सदन में विरोधी पक्ष में बैठेंगे लेकिन अपना वोट हेमंत सोरेन के पक्ष में ही करेंगे। झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सकते हैं। लेकिन इससे इंडिया गठबंधन की सेहत में कोई असर नहीं पड़नेवाला है। इधर विधायक चमरा लिंडा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। चमरा लिंडा बुधवार को गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए। तब भी एनडीए आंकड़ा से काफी दूर है। एनडीए के खाते में 27 विधायक ही होंगे।

Ranchi

Jul 04 2024, 21:07

दो दिवसीय दौरे पर रांची आए शिवराज सिंह चौहान ने JMM पर कसा तंज, कहां झामुमो सहित पूरा इंडी ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित


रांची : भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने दो दिवसीय  सांगठनिक प्रवास पर रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से चौहान सीधे हटिया विधानसभा अंतर्गत हीनू मंडल के बूथ संख्या 411के अध्यक्ष रिंकू पासवान के आवास पर गए। परिजनों से मुलाकात की। कुशल क्षेम  जाना व जलपान भी  किया।

मीडिया से बात करते चौहान ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है।बूथ पर संपर्क ,संवाद और संघर्ष के माध्यम से पार्टी को जीत दिलाता है। झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए संकल्पित और समर्पित हैं। अपार ऊर्जा से परिपूर्ण हैं।


उन्होंने झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर तंज करते हुए कहा कि झामुमो सहित पूरा इंडी ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित है। सोरेन परिवार का एक ही मंत्र मैं ही रहूंगा और कोई नही। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता पूरे 5 साल का हिसाब किताब बराबर करेगी।


केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान  5 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। और देर शाम रांची से सेवा विमान द्वारा लौट जायेंगे।

Ranchi

Jul 04 2024, 18:57

झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

झारखंड में एक बार फिर से हेमंत की सरकार बन गई है। हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे के करीब राजभवन के बिरसा मंडप में सादे समारोह में शपथ ग्रहण किया। जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। इस शपथ ग्रहण समारोह में सबसे खास बात यह रही कि हेमंत सोरेन अकेले ही शपथ लिए, उनके साथ कैबिनेट मंत्रीमंडल का कोई भी विधायक शपथ ग्रहण नहीं लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया अलायंस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। बता जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के साथ ही इंडिया अलायंस में एक बार फिर परिवारवाद का सवाल उठाते नजर आ रहा है। वही दूसरा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिरकार ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी जो तीन से चार महीने बचे हैं विधानसभा चुनाव के लिए ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ा। इस पर पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि शिबू सोरेन का परिवार हमेशा से संघर्षशील परिवार रहा है।
और झारखंड राज्य को अलग करने में संघर्ष पूर्ण भूमिका निभाई है।


वही कैबिनेट विस्तार पर राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि सभी दलों के सहमति के बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। भाजपा के आक्रामक रुख तैयार करने को लेकर महुआ मांझी ने कहा कि हेमंत की लोकप्रियता और इंडिया एलायंस की एकजुट को देखकर भाजपा तो घबरा गई है।

Ranchi

Jul 04 2024, 16:54

हेमंत सोरेन आज 13 वें सीएम के रूप में शाम 5 बजे लेंगे शपथ, राजभवन में तैयारी पूरी

रांची : झारखंड में 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन आज 4 जुलाई को शाम पांच बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन की तैयारी पूरी हो गई है।

बिरसा मंडप में मुख्यमंत्री पद की शपथ हेमंत सोरेन लेंगे। राज्यपाल राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। कुछ देर पहले ही राजभवन से हेमंत को सरकार बनाने का आमंत्रण मिला था।

राजभवन में विधायको के आने का सिलसिला जारी है। हेमंत सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी पहुंचे राज भवन। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद राजभवन में प्रवेश कर चुके हैं वहीं अगर विधायकों की बात करें तो विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, बेबी देवी, राजेश कश्यप, दीपिका पांडे, प्रदीप यादव सत्यानंद भोक्ता ये सारे विधायक राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

दरअसल पिछले 24 घंटे में राज्य की राजनीति फिजा बदली और झारखंड में फिर से एक बार नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला। इंडी गठबंधन के विधायक दल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई जिसके बाद नया विधायक दल का नेता हेमंत सोरेन को चुन लिया गया था।

Ranchi

Jul 04 2024, 15:24

हेमंत सोरेन सहित इंडिया अलायंस के विधायक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कई विधायक पहुंचे राजभवन। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन पहुंचे और मीडिया से बिना बात किए राज्यपाल से मुलाकात निकल गए। सूत्रों से जानकारी के अनुसार राजभवन से 7 जुलाई को सरकार बनाने का समय दिया गया है। संभवतः इसी दिन हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण भी ले सकते हैं।

गौरतलब है, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हाल ही में हुई बैठक में उपस्थित गठबंधन के सभी विधायकों ने एक मत से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना।