Begusarai

Jul 05 2024, 16:20

राजद जिला कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया पार्टी का 28वां स्थापना दिवस

बेगूसराय: शहर के नौरंगा पुल स्थित राजद कार्यालय मे पार्टी का 28 वां स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। 

स्थापना दिवस समारोह में सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रखंड प्रधान महासचिव ,जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला कार्यकारिणी के सदस्य ,सभी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय जिला अध्यक्ष ,बेगूसराय राजद सभी प्रकोष्ठ के जिला के प्रधान महासचिव ,पार्टी के वरिष्ठ नेता ,पार्टी की समर्पित साथियों ने स्थापना दिवस समारोह में भाग लिए। 

कार्यक्रम का आरंभ पार्टी का झंडोत्तोलन एवं जिला अध्यक्ष के द्वारा केक काटकर किया गया।  

सभी उपस्थित साथियों ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित यादव ने कहा देश का बल राष्ट्रीय जनता दल, गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल, छात्रों का दल राष्ट्रीय जनता दल, बेरोजगारों का रोजगार राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जुलाई 1997 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेजुबानों की जुबान, माननीय लालू प्रसाद यादव जी के द्वारा किया गया था। पार्टी गठन से लेकर आज तक राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा शोषित, वंचित, किसान ,मजदूर के हक हुकूक की लड़ाई लड़ा जा रहा है। जिसका सैकड़ो जीता जागता उदाहरण है। 

पूर्व से 27 प्रतिशत बिहार में आरक्षण मिलने के बावजूद भी नौकरियां प्राप्त करने में अन्य। पिछड़ा वर्गों को काफी कठिनाई होती थी, राज्य सामंती वर्गों के द्वारा आरक्षण का विपरीत नौकरियां बाट देते थे ,माननीय लालू प्रसाद यादव जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरक्षण को सत प्रतिशत लागू करवाये राजद के द्वारा राज्य में 75% आरक्षण लागू करवाया गया सरकार से हटते पुनः गरीबों को आरक्षण को समाप्त करने पर वर्तमान बिहार सरकार और केंद्र सरकार न्यायालय के माध्यम से तुली हुई हैl गरीबों के लिए राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लड़ाई जारी रहेगा ,पार्टी के संस्थापक माननीय लालू प्रसाद यादव जी के द्वारा दलित ,पिछड़ों ,के लिए जो कार्य किया गया स्वतंत्र भारत में किसी नेता के द्वारा नहीं किया गया है दलितों के राग अलापने वाले को शर्म करना चाहिए ।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के द्वारा दलितों के उत्थान के किए गए कार्य दलित परिवार से आने वाले पासी समाज को तारी पर से टैक्स फ्री किया ,पिछले समाज से आने वाले मल्लाह समाज को जलकर फ्री किया ।गरीब समाज के बच्चे के भविष्य के लिए अपने मुख्यमंत्री तत्काल में लालू प्रसाद यादव ने छः विश्वविद्यालय का निर्माण करवाये।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा के हितैषी पार्टी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा डॉ लोहिया के नीति और सिद्धांतों की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैजू रहमान ने कहा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जो अल्पसंख्यकों को सम्मान मिला आज तक किसी पार्टी ने ऐसा नहीं किया है। 

महानगर के प्रधान महासचिव अभिराम सिंह ने कहा राष्ट्रीय जनता दल सभी समुदायों को विकास की बात करती है ,किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू ने कहा किसान की हित की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा हर समय लड़ा गया है।

कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष भूटान साह ने कहा कानून समाज के लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निर्वाह किया लालू प्रसाद यादव , कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, महिला सेल बेगूसराय महानगर प्रधान महासचिव श्रीमती पूनम कुमारी ,जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव ,वही कार्यक्रम उपस्थित रहे।

साथ ही युवा राष्ट्रीय जनता दल जिला प्रधान महासचिव विकास पासवान, जिला महासचिव कमल किशोर यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव मोतीलाल यादव ,साहेब कमाल विधानसभा संगठन प्रभारी रामविलास यादव, बखरी विधानसभा संगठन प्रभारी हरे राम महतो, प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी श्री गंगाराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष बेगूसराय श्री सहजानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष मटिहानी कैलाश यादव, बलिया प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष राम उदित यादव, वार्ड अध्यक्ष रामबली यादव, विक्रम कुमार, महानगर प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, अजय पटेल, किशोर महतो ,पवन पोद्दार, रेखा कुमारी ,युवा राजद जिला उपाध्यक्ष गौतम यादव, रामानंद यादव, छोटे लाल यादव भवेश कुमार सुरेंद्र प्रसाद यादव इत्यादि उपस्थित थे

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jul 05 2024, 15:40

रेपकांड में गवाही देने से पहले महिला SI की मौत:बच्चों से कहा था-जल्द लौटूंगी, ट्रक के नीचे मिली बॉडी; शादी के बाद बनी थी ऑफिसर

बेगूसराय : रेप और पॉक्सो केस में गवाही देने से पहले गोपालगंज में एक महिला SI की मौत हो गई। वो अपनी गाड़ी से ड्राइवर के साथ गवाही के लिए गोपालगंज के लिए निकली थीं। सीमेंट लदे ट्रक के नीचे SI समेत 2 लोगों की डेड बॉडी मिली थी। बेगूसराय से ड्यूटी के लिए निकलने से पहले एसआई सतिभा कुमार ने अपने पति और बेटे से कहा था मैं जल्द फिर से मिलने आऊंगी। उसके अगले ही दिन पति को अपनी पत्नी की मौत की सूचना मिली। एसआई के पति शिक्षक हैं।

9 साल पहले बखरी थाना क्षेत्र के मौजी के रहने वाले कमलाकांत यादव की बेटी सतिभा ने नीमा चांदपुर थाना के परना निवासी योगेश्वर यादव के बेटे श्याम कुमार यादव से शादी की थी। शादी के बाद सतिभा ने पढ़ाई जारी रखी। पति ने काफी मदद की। 2018 में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगी थी।

एसआई सतिभा की मौत के बाद 5 साल के बेटे सिद्धार्थ कुमार और 7 साल की बेटी लाडली कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया। सतिभा दोनों बच्चों को अधिकारी बनाना चाहती थी।

दरअसल गोपालगंज में गुरुवार को सीमेंट से लदा ट्रक सब इंस्पेक्टर सतिभा की गाड़ी पर पलट गया था। हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत हो गई थी। घटना NH-27 के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवां गांव के पास हुई थी। वो रेप और पॉक्सो केस में गवाही देने गोपालगंज जा रही थी।

आज सुबह करीब 10:00 बजे के मायके बखरी थाना क्षेत्र के मौजी वार्ड संख्या-पांच स्थित कमल कांत यादव के घर पर सतिभा का पार्थिव शरीर पहुंचा। परिवार के साथ पूरे गांव के लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीब नावकोठी के रास्ते जो नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में इस्फा पुल पर पहुंचा। जहां सैकड़ों युवा तिरंगे के साथ खड़े थे। परना पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद हजारों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही।

बड़ी संख्या में पुलिस वाले भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया गंगा तट पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। सिमरिया गंगा तट पर गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतिभा के भैसूर रघुवीर यादव ने कहा कि सतिभा कुमारी की पहली पोस्टिंग गोपालगंज में हुई और वह अपने ड्यूटी का निर्वहन कर रही थी। इधर, पति श्याम कुमार यादव बेगूसराय में किराए पर मकान लेकर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे। 2023 बीपीएससी से चयनित होकर वे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशावे में शिक्षक बन गए। सतिभा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहती थी। एडमिशन बीआरडीएवी स्कूल में करवाया था।

ससुर योगेश्वर यादव की पहले ही मौत हो चुकी है, सास राधा देवी अपने दो बेटों के साथ घर पर रहती है। जबकि पति श्याम कुमार यादव दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में बेगूसराय में रहते थे। सोमवार को सतिभा अपने ससुराल आई थी। 3 जुलाई बुधवार की सुबह उन्होंने अपने ऑल्टो कार से पति और बच्चों को बेगूसराय में किराए के मकान पर पर छोड़ दिया था। ड्यूटी पर चली गई थी।

सतिभा ने कहा था कि जल्द ही फिर मिलने आऊंगा, लेकिन किसी को कहा पता था कि अब वह जिंदा नहीं, बल्कि तिरंगे में लिपट कर आएगी। 4 जून की देर शाम जब पति और परिजनों को जानकारी मिली कि सड़क हादसे में सतिभा की मौत हो गई है।

मृतका दरोगा सतिभा कुमारी 7 दिसंबर 2022 से सिधवलिया थाना में कार्यरत थी। बीते 4-5 महीने पहले सतिभा ने कार ली थी। थाने का प्राइवेट ड्राइवर बिरजू यादव गाड़ी लेकर अपने घर चला गया था। सतिभा ने कल उसे बुलाया था, लेकिन वो नहीं आ सका। फिर उसने अपने भाई मंजय को गाड़ी के साथ भेज दिया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सतिभा रेप और पॉक्सो एक्ट के मामले (सिधवलिया थाना कांड संख्या 366/23, IPC धारा 376 और 4/6 पॉक्सो एक्ट) में गवाही देने गोपालगंज के जुवेनाइल कोर्ट जा रही थी। वहीं जिस ट्रक के नीचे दबने से उसकी मौत हुई उसका मालिक पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना इलाके का रहने वाला है। ट्रक औरंगाबाद से मीरगंज जा रहा था। पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jul 04 2024, 16:08

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक माह में 391 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेगूसराय : जिले की पुलिस सड़क हादसे और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। 

बीते 1 महीने में बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई के डर से 285 आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया है। बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसपी मनीष ने बताया कि जिले की हमारी टीम ने बीते एक महीने में 391 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस के डर से 285 आरोपियों ने आत्म समर्पण किया है। कुल मिलाकर 439 आरोपी को जेल भेजा गया है। जिसमें हत्या मामले के 5, हत्या के प्रयास मामले के 10, लूट व डकैती मामले में 2, पुलिस पर हमला मामले में 4, आर्म्स एक्ट में 25, एससी-एसटी एक्ट में 15 लोगों को जेल भेजा गया।

महिला उत्पीड़न में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 108 वारंटी व उत्पाद अधिनियम में 130 के अलावा अन्य विभिन्न मामलों में फरार 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस दौरान 15 देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 76 गोली, 8 खोखा, 1 मैगजीन और एक मिसफायर गोली बरामद किया है।

2781 लीटर विदेशी शराब के साथ ही 773 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई। जबकि देसी शराब के 15 भठ्टियों को नष्ट करने के साथ-साथ 5350 लीटर कच्चा महुआ शराब भी नष्ट किया गया है। कुर्की के चार मामलों के निष्पादन के साथ जमानती व गैर जमानती 245 मामलों का निष्पादन किया गया। 

वाहन चेकिंग के दौरान 25 लाख 35 हजार 500 जुर्माना वसूल किया गया है।

वहीं 21 बाइक, 1 टैंक लॉरी, 1 ई-रिक्शा, 1 ट्रक, 2 जेसीबी, 1 कार, 15 ट्रैक्टर, 11 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 बायोमीट्रिक मशीन, 8 लाख 22 हजार 940 रुपया और 44 किलो से अधिक गांजा भी बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि किसी भी इमरजेंसी में डायल- 112 की टीम त्वरित सेवा उपलब्ध करवा रही है। बेगूसराय पुलिस का कंट्रोल रूम 9264429701 लगातार एक्टिव मोड में है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय पुलिस फेसबुक, X और इंस्टाग्राम पर एक्टिव है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jul 01 2024, 20:16

नए कानून के विरोध में सड़क पर उतरा भाकपा (माले) : जिला सचिव ने कहा- मोदी सरकार ने लाया है खतरनाक और दमनकारी कानून

बेगूसराय : पूरे देश में आज से लागू किए गए नए कानून के खिलाफ भाकपा (माले) ने आंदोलन शुरू कर दिया है। जिला सचिव दिवाकर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद दिवस मनाया। कार्यालय से निकला प्रतिवाद जुलूस विभिन्न सड़कों से होते हुए समाहरणालय के उत्तरी द्वार पर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए बदलाव को रद्द करने की मांग की है।

जिला सचिव दिवाकर ने कहा कि मोदी सरकार ने जो तीन फौजदारी कानून लाया है, यह कानून पिछले संसद सत्र में ही 149 विपक्षी सांसदों को निलंबित करते हुए संसद से बाहर करके बनाया गया था। जिसे आज से लागू कर दिया गया है। यह खतरनाक और दमनकारी कानून है, जन विरोधी कानून है। इसके माध्यम से मोदी सरकार अपने विरोधी नेताओं को कभी भी जेल में उठाकर बंद कर सकती है।

देश के भीतर सत्ता के खिलाफ और असहमति की आवाज को निर्ममता पूर्वक कुचल सकते हैं। यह खतरनाक और दमनकारी कानून है। इस सवाल को लेकर भाकपा माले पूरे देश में विरोध दिवस मना रहा है। बिहार से जीते हमारी पार्टी के सांसद सुदामा प्रसाद और राजाराम ने संयुक्त हस्ताक्षर करके राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है कि इस कानून पर रोक लगाई जाए।

चन्द्रदेव वर्मा ने कहा है कि नया फौजदारी कानून न्याय संहिता, नागरिक संहिता और साक्ष्य संहिता लाकर भारत सरकार कह रही है कि अंग्रेजों के बनाए गए कानून को हम भारतीय कानून के रूप में लागू कर रहे हैं। लेकिन यह हिंदुस्तान के लोगों के साथ धोखा है। इस कानून की आड़ में मोदी सरकार अपने विरोधियों को बंद करना चाहती है। विरोध की आवाज दबाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस राज स्थापित करने के लिए यह कानून लाया गया है। इसलिए आज हम लोग व्यापक रूप से विरोध कर हैं। भाकपा-माले इसका विरोध कर रही है, हम सड़क से सदन तक इसके खिलाफ विरोध कर रहे हैं। यह देश के लोगों के हित में नहीं है, दमनकारी है। गरीबों के आंदोलन पर दमन करने वाला कानून है, इस कानून को वापस लिया जाए।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jul 01 2024, 20:15

थाने में नए कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक : आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव, पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता के अलावा मोबाइल ऐप की दी गई

बेगूसराय : नाम और धारा संख्या को संशोधित कर लागू किए गए आज से लागू किए नये कानून को मूर्त रूप देने के लिए आज जिले के सभी थाना में बैठक की गई। जिसमें संबंधित पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। बैठक में कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ इस संबंध में बुकलेट भी उपलब्ध कराया गया है।

नगर थाना में आयोजित कार्यक्रम में एसपी मनीष, मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह, सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार, नगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार और मेयर पिंकी देवी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान एसपी ने नए कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को नए कानून की प्रस्तावना, नागरिक केंद्रित कानून, न्याय प्रणाली में टेक्नोलॉजी, त्वरित न्याय, आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव, पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता व एनसीआरबी मोबाइल ऐप के संबंध में जानकारी दी गई।

एसपी ने बताया कि भारतीय संसद में पारित तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गए हैं। जिसे मानवाधिकारों और मूल्यों को केंद्र में रखा गया है। नए कानून में अब भारतीय दंड संहिता 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो गया है। इस कानून में दंड की जगह न्याय देने पर बल दिया गया है।

न्याय पर केंद्रित तीनों नए आपराधिक कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, सभी पदाधिकारी और कर्मियों को कानून में हुए बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आम लोगों को भी वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य माध्यम से नए कानून के प्रति जागरूक कर इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना हम सबका कर्तव्य है। नए कानून में डिजिटल तौर पर FIR और नोटिस सहित अन्य मुद्दों पर बल दिया गया है।

तलाशी और गिरफ्तारी के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए सभी अनुसंधानकर्ताओं को लैपटॉप और मोबाइल दिए जाएंगे। सभी थाना का नए उपकरण के साथ आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अब सभी थाना में वर्क स्टेशन, डाटा सेंटर, अनुसंधान हॉल, रिकॉर्ड रूम और पूछताछ कक्ष का निर्माण जल्द किया जाएगा। बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए व्यवस्था की गई है।

नया कानून व्यक्तिगत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देगा। नागरिक केंद्रित कानून बनाए जाने के बाद कोई भी लोग घटनास्थल या उससे अलग भी कहीं से FIR कर सकते हैं, जिसकी एक प्रति फ्री में दी जाएगी। 90 दिनों के अंदर जांच की प्रगति के संबंध में सूचना देना अनिवार्य कर दिया गया है। महिला अपराध की स्थिति में 24 घंटे के अंदर मेडिकल जांच होगी और 7 दिनों के अंदर मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टर भेजेंगे।

अभियोजन पक्ष की मदद के लिए लोगों को खुद का कानूनी प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया गया है। पीड़ित को मुआवजा और मुफ्त इलाज का अधिकार दिया गया है। गवाह संरक्षण योजना का प्रावधान है, कोर्ट में आवेदन करने पर भी पीड़ितों को ऑर्डर की प्रति फ्री में मिलना है। जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर बैठक और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jun 29 2024, 19:49

बेगूसराय में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 22 कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर, DM ने कहा- विभागीय आदेश पर हुआ स्थानांतरण

बेगूसराय में राजस्व विभाग बड़ा फेरबदल किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने तीन वर्षों से एक ही अंचल में पदस्थापित 22 राजस्व कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया है। इन लोगों को चार जुलाई तक नए पदस्थापित जगह पर योगदान कर लेना है।स्थानांतरण के इस प्रक्रिया में कुंदन कुमार को बेगूसराय सदर प्रखंड से छौड़ाही, अनुभा सिन्हा को वीरपुर, जावेद हुसैन को खोदाबंदपुर संजय कुमार को नावकोठी, प्रीतम कुमार राय को साहेबपुर कमाल एवं राकेश कुमार को बरौनी प्रखंड भेज दिया गया है।

संजय गोपाल प्रसाद को मटिहानी से साहेबपुर कमाल एवं नीरज कुमार को बछवाड़ा, राजेश पासवान को बरौनी से बेगूसराय, रामसागर पासवान को बलिया एवं मंजेश कुमार ईश्वर को बेगूसराय सदर, अवधेश कुमार को बछवाड़ा से नावकोठी, उमेश प्रसाद को मंसूरचक से बछवाड़ा भेजा गया है।इसी प्रकार शैलेन्द्र कुमार को बलिया से बरौनी एवं मुकेश कुमार दास को बेगूसराय, अजय कुमार को चेरिया बरियारपुर से मंसूरचक, नितिन कुमार को बरौनी, कुमार रजनीश को खोदाबंदपुर से बेगूसराय, शंभू कुमार पासवान को नावकोठी से बलिया, अरुण कुमार को साहेबपुर कमाल, संतोष कुमार को बछवाड़ा से बेगूसराय एवं मुरारी प्रसाद को साहेबपुर कमाल से मटिहानी भेजा गया है।

डीएम ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में स्थानांतरण किया गया है। संबंधित अंचल अधिकारी को आदेश दिया गया है कि चार जुलाई तक स्थानांतरित राजस्व कर्मचारी का प्रभार आदान-प्रदान करते हुए उन्हें विरमित करें। चार जुलाई तक विरमित नहीं होने की स्थिति में पांच जुलाई से सभी स्वतः विरमित समझ जाएंगे।

बेगूसराय  से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jun 28 2024, 10:54

सिमरिया पुल आज पूरी रात रहेगा बंद : रात 10 बजे से आवाजाही रहेगी ब्लॉक, जानिए क्या है वजह

बेगूसराय : गंगा नदी पर बेगूसराय के सिमरिया और पटना के मोकामा के बीच बने राजेंद्र सेतु (सिमरिया पुल) पर मरम्मत का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। इसके कारण बीच-बीच में ब्लॉक लिया जा रहा है। शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार की सुबह 6 बजे तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 

शनिवार की सुबह 6 बजे के बाद पुल के सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन सामान्य हो पाएगा। राजेन्द्र सेतु के मरम्मत कार्य में लगी एसपी सिंगला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया की स्पेन नंबर-दो में 122 मीटर की ढलाई होनी है। इसके कारण सड़क मार्ग को ब्लॉक किया गया है। 

कहा कि जो लोग राजेन्द्र सेतु से यात्रा करने वाले हैं, वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। बेगूसराय जिला प्रशासन और पटना जिला प्रशासन से आदेश लेकर सड़क मार्ग को ब्लॉक किया गया है। पुल के दोनों छोर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई है।

जो भी लोग सिमरिया पुल के रास्ते यात्रा करना चाहते हैं, वह पटना की ओर जाने के लिए बरौनी जीरोमाइल से NH-28 के रास्ते हाजीपुर होकर जा सकते हैं। लखीसराय और दक्षिण बिहार के शेष जिलों में जाने वाले लोग साहेबपुर कमाल होकर मुंगेर पुल के रास्ते यात्रा करें। बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा जीरो माइल के समीप पुलिस को तैनात किया गया है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jun 28 2024, 10:52

बेगूसराय में शातिर अटैची लिफ्टर गिरफ्तार : यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से 6 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागा था, चलती ट्रेन में घटना को दिया था

बेगूसराय : बरौनी रेल पुलिस ने दुलरुआ धाम पोखर के पास 15227 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एसी बोगी से 6 जून को एक पैसेंजर का करीब 6 लाख रुपए लेकर फरार शातिर चोर को बरौनी स्टेशन के गिरफ्तार किया है।

रेल डीएसपी गौरव पांडेय के निर्देश पर जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है। तकनीकी टीम की मदद से गिरफ्तारी हुई है। शातिर अटैची लिफ्टर फुलवड़िया थाना क्षेत्र की शोकहारा पंचायत-एक निवासी मो. मुन्ना का पुत्र मो. कयूम है।

रेल पुलिस के मुताबिक 6 जून को 15227-अप यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला निवासी अमरजीत कुमार तिवारी ने जीआरपी बरौनी पोस्ट थाना में आवेदन देकर चलती ट्रेन से 6 लाख रूपया भरा बैग लेकर भागने का FIR कराया था।

घटना में पीड़ित द्वारा लिफ्टर का पीछा करने के दौरान एक अटैची लिफ्टर के सहयोगियों ने दुलरुआ धाम पोखर परिसर में पिस्तौल का भय दिखाकर उसके पर्स में रखा 10 हजार रुपया, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड आदि भी छीनकर भागने की बात कही गई थी।

जीआरपी पुलिस ने 21 जून को आरोपी के घर पर छापेमारी 2 लाख 40 हजार रूपया बरामद किया। आरोपी मो. कयूम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शातिर चोर और अटैची लिफ्टर का दुलरुआ पोखर पर जमावड़ा रहता है, इस पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jun 27 2024, 17:02

बेगूसराय में अलग-अलग हादसे में तीन की मौत

बेगूसराय में गुरुवार को तीन अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सभी शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पहली घटना बरौनी-खगड़िया रेलखंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन के पास की है।

जहां कि वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह की पत्नी क्रांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के लिए साहेबपुर कमाल स्टेशन पहुंची थी।

दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए वह फुट ओवर ब्रिज के बदले पहले से खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकली और ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दूसरी घटना एनएच-31 फोरलेन पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक मजार के पास की है। जहां कि एचपीसीएल से सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर बाइक से घर लौटने के दौरान मजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने भूतपूर्व सैनिक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया खुर्द निवासी स्व. महेन्द्र झा के पुत्र नवीन कुमार झा (45) के रूप में की गई है। सेना से रिटायर्ड होने के बाद वह बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हर्रख में रह रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर चौक स्थित एनएच-31 फोरलेन के पास की है। जहां कि अज्ञात वाहन से कुचलकर खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर निवासी अनिल सिंह की पत्नी रूमा देवी (40) के रूप में की गई है। हादसे में मृतका की पुत्री सोनम कुमारी (12) घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि रूमा देवी अपने मायके सूजा गांव आई और आज अपनी पुत्री का इलाज कराने अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान महमदपुर के समीप किसी वाहन ने कुचल दिया। इसमें रूमा की मौके पर ही मौत होगी। जबकि पुत्री घायल हो गई।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Jun 26 2024, 16:05

बेगूसराय मे 2 जुलाई को जॉब कैंप का होगा आयोजन:ड्रोन ऑपरेट करने के लिए 50 लोगों की होगी बहाली; इतने रुपए मिलेगी सैलरी

बेगूसराय : बिहार सरकार का श्रम संसाधन विभाग नियोजनालय के माध्यम से लगातार जॉब कैंप का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय नियोजनालय में 2 जुलाई को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेक्नो ग्राउंड प्राइवेट लिमिटेड 50 लोगों को नौकरी उपलब्ध कराएगी।

बेगूसराय में पहली बार ड्रोन के पायलट और असिस्टेंट पायलट के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में यूको आरसेटी सहित विभिन्न माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण लिया है। नियोजनालय में टेक्नो ग्राउंड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित होने वाले इस जॉब कैंप में 50 युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक और इंटर रखा गया है। जॉब कैंप में 18 से 30 वर्ष के लोग शामिल होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। जॉब लोकेशन बिहार और यूपी होगा। महीने में 8500 से 11000 तक सैलरी के अलावा पीएफ, ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, इंसेंटिव, मेडिकल इंश्योरेंस और एसेंशियल डेथ इंश्योरेंस का ही लाभ मिलेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि ड्रोन का प्रशिक्षण ले चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी 2 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक पनहांस चौक के समीप आईटीआई कैंपस के संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन करेगी। एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक का पेपर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो के साथ इसमें भाग ले सकते हैं।

सरकारी और निजी आईटीआई, जीविका, कुशल युवा कार्यक्रम, डोमेन स्किलिंग सेंटर, पीएमकेके, जिला कौशल प्रबंधक को सूचना दी गई है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस जॉब कैंप का लाभ ले सकें।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट