May 14 2024, 20:58
इंडी प्रत्यशी विनोद सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए तिसरी पहुंची कल्पना सोरेन
गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के द्वारा तिसरी के गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झामुमो की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हेलिकॉप्टर से पहुंची। वहीं सभा में राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद सिंह, झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के अलावे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, कांग्रेस नेत्री दयामनी सहित इंडी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए और विनोद सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने जनता से बहुत वादे किए, लेकिन उसमंे से एक भी वादे को पूरा नहीं किए। कहा कि आपका प्रत्याशी विनोद सिंह जनहित एवं गरीब गुरुबो की आवाज को हमेशा विधानसभा में जोश खरोश से उठाते रहे है। अगर इस बार लोकसभा चुनाव में आप सभी भाई बहने 20 मई को इंडिया गठबंधन को वोट देंगे तो आपकी आवाज दिल्ली तक जाएगी। कहा कि आज के भीड़ को देख कर लगता है कि इस बार भाजपा सरकार को केंद्र से भगा कर ही दम लेना है। जनसभा के दौरान उन्होंने जनता से वाद करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो तिसरी, गांवा, देवरी के अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज का न सिर्फ निर्माण किया जायेगा। बल्कि क्षेत्र का भी विकास किया जायेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि जो भाजपा नारा लगा रही इस बार चार सौ पार लगाता है इस लोकसभा चुनाव में दो सौ पार भी नही कर पाएगी। कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टी कमर कस ली है इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर देंगे। वहीं प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि यहां की जनता एक बजे से ही इस कड़ी धूप में बैठी हुई है ये अपलोगांे का प्यार नही है तो ओर क्या है। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोडरमा की जनता बदलाव चाह रही है। तिसरी, देवरी और गांवा में शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या बहुत है। अगर आप का साथ मिला तो इन समस्याओं को दूर कर सकता हूं। माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव व झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज तिसरी, गांवा, देवरी के जनता इस भीड़ के माध्यम से दिखा दे रही है कि इस बार भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेगी। कहा कि जानता इस बार जान चुकी है कि भाजपा केवल चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे कहां दफन हो जाते है वो पता भी नही चलता। इस मौके पर झामुमो के पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, माले नेता मंटू शर्मा, मुन्ना राणा, बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीब उद्दीन आदि लोग मौजूद थे।
Jul 05 2024, 15:56