जस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल के गया प्रवास पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

गया : आज बुधवार को विष्णुपद मार्ग स्थित शगुन गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की महिला शाखा ओजस्विनी के बैनर तले ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के गया प्रवास पर ओजस्विनी की गया जिलाध्यक्षा डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
मंचासीन अतिथियों सहित उपस्थित सभी कार्यकताओं ने ओंकार के तीन बार उच्चारण तथा विजयमंत्र "श्री राम, जय राम, जय-जय राम" के उद्वघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल, ओजस्विनी की गया जिलाध्यक्षा डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, शशिकांत मिश्र प्रांत महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल, डॉ. शिववचन प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष, अहिप, राम बारीक, विभाग महामंत्री, मधु शर्मा, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद, मुक्तामणि, कार्याध्यक्ष, अहिप ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित किया।
तत्पश्चात ओजस्विनी की गया जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर किया। स्वागत वक्तव्य में डॉ रश्मि ने स्नेहिल व्यक्तित्व की धनी रजनी ठुकराल जी को भारतवर्ष की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बतलाया और गया आकर युवतियों, महिलाओं एवं सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और उत्साहवर्द्धन हेतु ओजस्विनी और अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।
बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल ने माँ, बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित तथा स्वावलंबी होंगी, तभी पूरा समाज सुखी तथा समृद्ध हो पायेगा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस समारोह के तहत शहर के गाँधी चौक पर रजनी ठुकराल की उपस्थिति में सभी अहिप कार्यकताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
सुश्री ठुकराल ने ओजस्विनियों को हिन्दू संस्कृति के गौरव को अक्षुण्ण रखने हेतु महिलाओं के सर्वांगीण विकास को जरूरी बतलाया। उन्होंने दीक्षा कार्यक्रम, महिला स्वरोजगार, किड्स अहेड कार्यक्रम के तहत गणेश चतुर्थी पर छोटे बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, नवरात्रि पर मातृशक्ति आराधना-सह-डांडिया नृत्य एवं शस्त्र पूजन आयोजित करने पर बल दिया। सुश्री ठुकराल ने जनवरी 2025 में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले में सभी कार्यकर्ताओं को ससम्मान आमंत्रित किया।
कार्यक्रम का संचालन ओजस्विनी की जिला महामंत्री अमीषा भारती ने एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मणिलाल बारिक ने किया।
कार्यक्रम में शिल्पा साहनी, जिला मंत्री, ओजस्विनी, अन्या, हर्षिता, मिश्रा, रजनी त्यागी, जिला संरक्षक, राष्ट्रीय महिला परिषद, नितिन उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार, विक्की कुमार, सौरभ सिंह, रतन गायब, अश्विनी कुमार, विकास कुमार, इंदु प्रजापति, सविता अग्रवाल, वीणा गिरी, संजीत प्रसाद, सीमा सिन्हा , नीलम मिश्रा, शीतल, प्रगति, जूही, स्वाति, रिसिका आदि लोगों की उपस्थिति थी।
रिपोर्ट: मनीष कुमार
Jul 04 2024, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.5k