Katihar

Jul 02 2024, 13:05

संपत्ति के लिए मानवता भी भूल गया बेटा : पहले मां-बाप को घर से निकाला, पिता ने इलाज कराने के लिए अपनी जमीन बेचा तो मां-बाप को जमकर पीटा

कटिहार : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपका हर रिश्ते से विश्वास उठ जायेगा। देश की सरहद पर मां भारती के सेवा करने वाले एक जवान की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। कुणाल सिंह नामक सेना के जवान ने पांच साल पहले अपने मां और पिता को प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। बेटे के इस कदम के बात पूर्णिया धमदाहा की रहने वाले वृद्धि पिता राणा प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ कटिहार के बरमसिया में अपनी विधवा बेटी के घर शरण लिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बेटी की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वृद्ध दंपति एक किराये के मकान में रह रहे है। इसी बीच आर्थिक तंगी और बीमारी के इलाज के कारण राणा प्रताप सिंह ने अपनी कुछ पैतृक जमीन बेच दिया। इसी बात से नाराज बेटा कुणाल ने अपनी पत्नी के साथ कटिहार पहुंचकर अपने माता-पिता और विधवा बहन को बुरी तरह पिटाई कर दिया,।इतना ही नहीं वे जाते-जाते पिता से जबरन 2 लाख नगद छीन कर भी ले गया। अब वृद्ध माता-पिता ने कटिहार सहायक थाना में अपने पुत्र और बहू के खिलाफ आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगा रहे है। उधर पुत्र के इस आचरण पर पूरा समाज चकित है की देश की सरहद पर सेवा करने वाले एक जवान अपने मां-बाप पर कैसे इतना कठोर हो सकता है। कटिहार से श्याम

Katihar

Jul 01 2024, 14:20

कटिहार जिले के सभी थाना मे संगोष्ठी का आयोजन कर पुलिस और आमलोगो को नये कानून से कराया गया अवगत

कटिहार : पूरे देश मे नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गया है।आईपीसी अब आज से भारतीय न्याय संहिता के नाम से जाना जाएगा। इसी को लेकर कटिहार नगर थाने में स्थानीय बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और थाने के पुलिसकर्मियों के बीच नए आपराधिक कानून के विषय मे बतलाया गया। 

जिला के सभी थानों में आज संगोष्ठी के माध्यम से इस विषय पर विशेष चर्चा कर आम लोगों को नए कानून के विषय मे जानकारी दी गई और नए नियमो से अवगत कराया गया। 

नगर थाने में आयोजित संगोष्ठी में पहुँचे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि देश मे नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गया है।

नए कानून के मुताबिक अब कई धाराएं बदल गई है और अब आज से नए धारा के मुताबिक ही अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नया कानून न सिर्फ पारदर्शी बल्कि न्यायिक संहिता से परिपूर्ण है। 

कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 27 2024, 18:20

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर की जीत में सभी प्रखंडों से मिले मतों को लेकर हुई

कटिहार - आज कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर की जीत को लेकर सभी प्रखंडों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मिले मत को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही लगातार जिले में हो रहे बिजली की समस्या का समाधान कैसे हो उसको लेकर भी चर्चा किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से मौजूद कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने इस समीक्षात्मक बैठक का आयोजन करने पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कटिहार ऐसा जिला है जहां कांग्रेस नेताओं की ओर से लोकसभा चुनाव के समापन के बाद पहली बार समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आगामी 8 जुलाई को कटिहार सांसद तारीक अनवर कटिहार पहुंचेंगे और उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही 9 जुलाई से धन्यवाद सह आभार यात्रा पूरे जिला में निकाला जाएगा जिसमें सांसद तारीक अनवर प्रखंड से लेकर पंचायत तक पहुंच कर लोगों से मिलेंगे। 

सुनील कुमार यादव ने कहा कि कटिहार की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिताने का काम किया हैं इसलिए जनता की जो भी समस्या है उसे कैसे दूर किया जाए इसको लेकर अब युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से जिले में लगातार हो रहे बिजली की समस्या का समाधान कैसे हो इस पर भी चर्चा किया गया एवं कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा किया गया। 

कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि जनता के समस्या का समाधान कैसे हो इस पर सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है और इस बैठक के माध्यम से इस बिंदु पर भी चर्चा की गई है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 27 2024, 12:26

कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 6 को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल सहित विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफअतारी नगर थाना क्षेत्र और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई है।

इस बात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके निशान देही पर दूसरा और फिर इसी तरह से कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

सदर डीएसपी ने बताया कि मामला काफी चौंकाने वाला है। इसमें नगर थाना क्षेत्र के मोहित कुमार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले त्रिदेव कुमार की बहन से प्रेम प्रसंग था। त्रिदेव अक्सर हथियार के बल पर मोहित को धमकता था, इसी को लेकर मोहित में भी अपने दोस्तों के माध्यम से त्रिदेव को टक्कर देने के लिए देसी पिस्टल का इंतजाम करते हुए उसे रखा था। पुलिस ने अब इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, ₹11000, चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जप्त कर लिया है। 

पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 25 2024, 18:24

बीजेपी ने काला दिवस के रूप मे मनाया इमरजेंसी के 50 वीं वर्षगांठ

 कटिहार : आज देश मे कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए। इमरजेंसी के 50वीॅ वर्षगांठ को भाजपा ने काला दिवस के रूप मे मनाया।

इस काला दिवस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कटिहार भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद पूर्णिया विधयाक विजय खेमका ने कहा की आपातकाल का दंश की पीड़ा को याद दिलाने के लिए भाजपा इस दिन को काला दिवस के रूप मे मना रही है।

बता दें आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश मे आपातकाल का एलान किया था। जो देश मे 21 मार्च 1977 तक लागू रहा।

कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 25 2024, 11:47

कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा*

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एवं हथियार तस्करी मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर मोहल्ले के पास से सोनू झा और उसके ही एक रिश्तेदार अंशु झा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, एक रिवाल्वर, 47 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि सोनू झा का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है और लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले मे वह आरोपी है। हथियार तस्करी का मामले में सफेदपोश कनेक्शन पर सदर डीएसपी ने कहा इन सभी बिंदुओं पर जाँच जारी है, जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 19 2024, 16:58

कटिहार में बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना, उड़ाए नगद समेत तकरीबन 6 लाख की संपत्ति

कटिहार : जिले में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगद समेत लाखों रुपये की संपत्ति उड़ा डाला। घटना के शिकार गृह स्वामी गुड्डू सिंह ने कहा कि वह अपने भाई के श्राद्धक्रम में बेगूसराय गए हुए थें। इस दौरान घर के नीचे एक किराएदार भी था। इसके बावजूद चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लगभग 5 लाख के जेवरात लगभग एक लाख नगद चुरा कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों ने सुबह 10 से 11 के बीच घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 19 2024, 16:17

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर अनोखे अंदाज में मनाया गया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन
कटिहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मनिहारी स्थित आवास में विशाल अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ राहुल गांधी के लंबी आयु का कामना किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। इसलिए कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य और लंबी आयु के कामना कर रहे हैं। कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 18 2024, 14:11

कटिहार नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य को तीव्र गति देने जुटी महापौर, सड़क पर उतर ले रही जायजा

कटिहार : नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य को तीव्र गति देने ओर आम लोगों की समस्याओं से अवगत होने खुद सड़कों पर महापौर उषा देवी अग्रवाल लगातार निकल कर समस्याओं का निदान करते देखी जा रही है।

लगातार शहर की सौंदर्यकरण के लिए महापौर द्वारा रोड मैप तैयार कर उस पर कार्य कराया जा रहा है और आम लोगों की समस्याओं को जानने के लिए लगातार नगर निगम कार्यालय में हर सोमवार को जनता दरबार के माध्यम से एवं 9153962642 व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रही है। 

महापौर गरीब बस्तियों के बच्चों से भी मिलकर उनके आंगनबाड़ी में मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत हो रही है।

शहर में घुमने के दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि पुरे शहर वासी मेरे अपने हैं उनकी हर एक समस्या मेरी अपनी समस्या है। उनका निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिसे में कर रही हूं और इसमें शहरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Jun 17 2024, 11:38

बड़ी खबर : कटिहार में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर, कई लोगों के हताहत होने की सूचना

कटिहार : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के 11 किलोमीटर पहले रंगापानी और निजवारी स्टेशन के बीच में एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 08 बजकर 50 मिनट पर कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हुई है। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। 

फिलहाल घटना के बाद कटिहार रेलवे स्टेशन से मेडिकल वैन और सहायता वैन रवाना कर दी गई है।

कटिहार से श्याम