Ayodhya

Jun 30 2024, 20:09

अयोध्या में चार स्थानों पर नि:शुल्क योग कक्षाओं का महापौर ने किया उद्घाटन

अयोध्या। रामनगरी में चार स्थानों पर नि:शुल्क योग कक्षाओं का उद्घाटन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। इसके लिए नगर निगम तथा कवच ग्लोबल कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध योग दिवस पर किया गया था। सूर्यकुंड, गुप्तारघाट तथा शबरी रसोई, अरुंधति भवन में प्रात: 6 बजे से 7 तक नियमित योग की कक्षाएं निशुल्क चलाई जाएगी।

इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से  तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। नगर निगम तथा कवच संस्था के संयुक्त प्रयास से नगर निगम क्षेत्र में चार स्थानों पर नि:शुल्क योग शिविर चलेंगे। लोगों का जीवन स्वस्थ्य निरोगी रहे इस उद्देश्य को लेकर शिविर संचालित किए जा रहे है। योग से जुड़ाव हमें हमारी संस्कृति से जोडेगा। 

योगाचार्य सीमा तिवारी, सरिता तिवारी, गीता गुप्ता, राजपाल, राम सुफल, सौरभ गुप्ता, प्रीति निषाद द्वारा लोगो को योग सिखाया जाएगा।
इस दौरान दर्शन नगर के पार्षद मनीष चौधरी, रवि तिवारी, सत्येंद्र मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, श्री निवास शास्त्री, अवधेश, ममता श्रीवास्तव, सुनील अवस्थी,रमेश राणा, दीपक चौधरी, डॉ विशाल सैनी, हर्षित सिंह, अनुराग यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ayodhya

Jun 29 2024, 20:50

*अवध विवि में एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया पौधरोपण अभियान*

अयोध्या- डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में 10/65 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। कम्पनी कमांडर प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के लव कुश छात्रावास के सम्मुख नीम, आवंला, हरसिंगार, अमल तास आदि पौधों को रोपित कर लोगों को जागरूक किया।

मौके पर उन्होंने एन.सी.सी. कैडेट्स को पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने व पौध रोपण के महत्व को समझाते हुए कहा कि प्राण वायु ऑक्सीजन का स्रोत यही हमारी वनस्पतियां व पेड़ पौधे हैं। इन्हें हम सभी को मिलकर सुरक्षित रखना होगा। तभी मानव जीवन का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर कंपनी के सीनियर अंडर ऑफिसर आकाश कुमार पांडेय, कैडेट प्रसिद्ध यादव, रोशनी, रिद्धि सिंह, सूर्य केतु, यश पाण्डेय, एक्स सीनियर कैडेट शुभम मिश्रा, सोम प्रकाश पाठक, छात्र प्रतिनिधि ज्ञान चैधरी, अरविंद यादव, शिवनंदन पाठक सहित कैडेड्स मौजूद रहे ।

Ayodhya

Jun 29 2024, 20:49

*अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने की भाजपा की कड़ी निन्दा*

अयोध्या- सांसद अवधेश प्रसाद ने जल भराव की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने रामपथ और श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सहादतगंज से रामपथ का निरीक्षण शुरू किया हूं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गड्ढे की लेकर लगातार सूचना मिल रही थी जिसका निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि रामपथ की सड़कें अगर अच्छे ढंग से बनी होती तो गड्ढा पाटने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लोग अयोध्या आते हैं। श्रीराम अस्पताल में कीचड़, गंदगी और बदबू भरा है। इस दौरान सांसद ने सवाल उठाया और मांग किया कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो। उन्होंने कहा कि रामपथ के गड़बड़ी से राम के नाम की बदनामी हो रही है। यह बड़ा मामला है।

पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन की मांग सांसद अवधेश प्रसाद ने किया है। उन्होंने तय समय में जांच कराने की मांग की है और एक महीने के अंदर रिपोर्ट मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है वो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी और भी लोग इसमें शामिल होंगे। रामपथ निर्माण की गड़बड़ी का मुद्दा सांसद में उठाया जाएगा। रामनगरी की सभी दुश्वारियां और परेशानियों को अपने तरीके से समाधान करने का प्रयास करूंगा।

अवधेश प्रसाद को लेकर चल रही खबर जिसमें उन्हें अयोध्या का राजा बताया जा रहा है, का खंडन किया। उन्होंने कहा मां राजा नहीं हूं अयोध्या का सेवक, अखिलेश यादव के भाव को समझने की जरूरत है। अखिलेश जी का उद्देश्य राजा कहने का नहीं मुझे सम्मान देने का था, जो बीजेपी के कुछ लोगों को नहीं पचा। हम अपने को सेवक और सेवादार मानते हैं राजा नहीं। अखिलेश यादव ने जो कहा है वह हमारे प्रति है उनका सम्मान ,बीजेपी हमारे नेता के भाव को नही समझ पाएगी।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:50

*साध्वी प्रतिभा शास्त्री ने रूबी सोनी को सौंपी अयोध्या की कमान, अयोध्या मीडिया सेंटर के प्रबंध निदेशक को मिली नई जिम्मेदारी*

अयोध्या- सनातन धर्म परिषद भारत महिला प्रकोष्ठ की अयोध्या में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे मातृ शक्ति को स्वावलंबी बनाना , सनातन धर्म के प्रति महिलाओं जागरूक करना लक्ष्य इसी को देखते हुए तमाम महिलाओ को जो समाज में कुछ कर गुजरने के और सामाजिक कुरीतियो से आगे निकलने का कार्य करती है उनको सनातन संस्कृति मौका देता है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्रतिभा शास्त्री ने रूबी सोनी की असीम प्रतिभा को देखते हुए प्रदेश में शामिल किया गया है।

अयोध्या मीडिया सेंटर के प्रबंध निदेशक एवं पत्रकार रूबी सोनी को प्रदेश की मीडिया प्रभारी का उत्तरदायित्त्व दिया गया है। नए पद भार मिलने के बाद अयोध्या मीडिया सेंटर के प्रबंध निदेशक एवं पत्रकार रूबी सोनी ने कहा कि जो भी कार्यभार मुझे सौपा गया है। उसको पूरी तरह से मजबूत कर शहर से लेकर गांव तक की महिलाओं को जोड़कर स्वावलंबी बनाना सनातन धर्म के प्रति लगाव पैदा करना सनातन धर्म परिषद का मुख्य उद्देश्य है और मेरा भी।

सनातन धर्म परिषद भारत की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्रतिभा शास्त्री ने अयोध्या में शाखा के विस्तार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता, अयोध्या मीडिया सेंटर के प्रबंध निदेशक एवं पत्रकार रूबी सोनी को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:48

*नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट ने की महाआरती, विशाल प्रसाद वितरण के साथ मनाया माँ सरयू का छट्ठी महोत्सव*

अयोध्या- माँ सरयू का दुग्धाभिषेक , पाँच हजार बत्तियों से महाआरती एवं हजारों भक्तों का भण्डारा में प्रसाद वितरित कर नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट ने नयाघाट स्थित संत तुलसीदास (कच्चा घाट) पर पावन सलिला माँ सरयू का छट्ठी महोत्सव धूमधाम से भव्यता के साथ संतो के मध्य मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट अध्यक्ष एवं समारोह संयोजक पंडित राकेश कुमार राजा महाराज ने श्री मणि राम दास क्षावनी के महन्त कमलनयन दास जी महाराज के द्वारा माँ सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक से वैदिक मंत्रोचारण के साथ वैदिक पंडितों ने शुरुआत कराया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित राकेश तिवारी, श्री राम आश्रम महन्त जयरामदास श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश जी महाराज प्रदीप कुमार पांडे कर्म राज पांडे, नगरनिगम अयोध्या महापौर महन्त गिरीश पति तिवारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

महोत्सव के संयोजक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित राकेश कुमार राजा महराज ने बताया कि समारोह में मां सरयू का कई कुंतल दूध से अभिषेक-पूजन हुआ। उसके बाद पांच वैदिक ब्राह्मणो के द्वारा मैया की भव्य महाआरती उतारी गयी। इस अवसर पर भजन गायक मोहन शास्त्री ने आपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। मंच पर ही मयूर नृत्य का भी आयोजन हुआ। तदुपरांत वृहद भंडारे में हजारों भक्तों को पूड़ी, सब्जी, बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया।जो देर रात हरि इच्छा तक चला। उन्होंने बताया कि यह संस्था विगत लगभग 16 वर्षो से सरयू जयंती व सरयू मैया का छट्ठी महोत्सव मना रही है, जिसके संरक्षक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगाेपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयन दास हैं। उन्हीं के संरक्षकत्व में प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम मनाया जाता है। कमलनयन दास ने बताया कि नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट विगत कई वर्षों से संत तुलसीदास कच्चा घाट पर तीन पुजारियों , विशेष अवसर पर पांच पुजारियों से नित्य सायंकाल सरयू आरती कर रहा है। आरती व पुजारी का सम्पूर्ण खर्चा संस्था स्वयं वहन कर रही है।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:47

*भारतीय किसान यूनियन से वार्ता विफल, धरना जारी*

अयोध्या- भारतीय किसान यूनियन द्वारा बीकापुर तहसील परिसर में चलाए जा रहे हैं अनिश्चितकालीन धरने के नवें दिन चक्का जाम करने के धमकी देने के बाद तहसील व पुलिस प्रशासन नींद तोड़कर वार्ता करने पहुंचा दो चक्र वार्ता में बात नहीं बनी और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

बता दें कि किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 10 जून 2024 को व 22 जून 2024 को तहसील परिसर में पंचायत करके नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया था समस्या समाधान न होने पर 22 जून 2024 से शहीद स्मारक तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है धरने के नवें दिन आंदोलनकारी द्वारा चक्का जाम की धमकी दी गई। जिसके कारण पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन कुंभकरणी नींद तोड़कर वार्ता करने पहुंचा, दो चक्र वार्ता में बात नहीं बनी और आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई।

प्रथम चक्र की वार्ता में तहसीलदार बीकापुर धर्मेंद्र सिंह व कोतवाल बीकापुर लालचंद सरोज धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार द्वारा यह कहने पर की हमें कोई जानकारी नहीं थी जानकारी होने पर आया हूं आंदोलनकारी आग बबूला हो गए और वार्ता विफल हो गई कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुरेंद्र सिंह कोतवाल बीकापुर नायब तहसीलदार रामखेलावन दलबल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे लंबी वार्ता के बाद भी समस्या समाधान न होने पर वार्ता विफल हो गई अन्त में यह तय किया गया कि दिनांक 01-07 2024 दिन सोमवार को उप जिला अधिकारी बीकापुर की अध्यक्षता में समस्याओं से संबंधित सक्षम अधिकारियों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग तहसील परिसर के सभा कक्ष में होगी।

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा व जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बहुत बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा और ज्ञापन की एक-एक समस्याओं के समाधान होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा । आंदोलन में रामगोपाल मौर्य ,देवी प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा ,मस्तराम वर्मा, गब्बर गोस्वामी, मंसाराम वर्मा, दिनेश कुमार मौर्य, नाथूराम यादव, पारसनाथ वर्मा, बुद्धि राम मौर्य, काली प्रसाद मौर्य, तिलक राम गुप्ता, विनोद कुमार निषाद, बैजनाथ निषाद, जसमता देवी, किसमता देवी, रविंद्र मौर्य, उर्मिला निषाद, जितेंद्र कुमार, अरविंद देव वर्मा, चुन्नीलाल, विजय कुमार यादव, नन्हे यादव आदि कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:46

*कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया मेधावियों का सम्मान समारोह*


अयोध्या- कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 28 बच्चे सम्मिलित थे। जिसमें से 16 बच्चे जनपद स्तरीय तथा 12 बच्चे राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित थे। राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जनपद के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले निशुल्क गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के छात्र को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मानित किया। राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित मेधावी बच्चों को ₹100000 का चेक एक टैबलेट मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं जनपद स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों को 21000 रुपए का चेक एक टैबलेट मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा विधायक रुदौली रामचंद्र यादव जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार आर्य वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा वीरेश वर्मा प्रधानाचार्य एसएसबी इंटर कालेज प्रधानाचार्य हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य महाराजा इंटर कॉलेज तथा राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा सम्मानित होने वाले बच्चे और उनके अभिभावक सम्मिलित थे।

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अंशिका रावत के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने किस तरीके से पढ़ाई किया जाए तथा बच्चों को भविष्य में किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए के बारे में बताया महापौर अयोध्या गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा शिक्षा पर सारगर्भित बातें कही गई तथा अंत में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा विस्तृत रूप में शिक्षा प्राप्त करने तथा अवधारणात्मक रूप में किस तरीके से शिक्षा प्राप्त किया जाए जिससे शिक्षा केवल रटने का और सूचना का आधार न बन सके बल्कि व्यक्ति की समझ का आधार बन सके और भविष्य में पूछे जाने वाले प्रश्नों को विद्यार्थी हल कर सके इस बिंदु पर विस्तृत रूप में अपनी बात रखी तथा बच्चों को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:35

*कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक ने निशुल्क किराया व पल्लेदारी कर आलू ले जाने के लिए किसानों से की अपील*

अयोध्या- तहसील क्षेत्र अंतर्गत नूर कोल्ड स्टोरेज एण्ड आईस फैक्ट्री जगनपुर में बीते दिनों अमोनिया गैस के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज में हुए विस्फोट को लेकर प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि मेरे कोल्ड स्टोरेज पर आकस्मिक दुर्घटना घटने के कारण सभी किसान भाइयों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि अपनी भंडार आलू जल्द से जल्द निकाल ले जाने की कृपा करें।

लिखित जिम्मेदारी पर दूसरे कोल्ड स्टोरेज में आपकी भंडारी तालु शिफ्ट कराई जाएगी और स्टोरेज के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया की किसान भाइयों को किसी प्रकार की पल्लेदारी व स्टोर का किराया शुल्क नहीं देना होगा निशुल्क अपनी आलू ले जा सकते हैं अन्यथा कोल्ड स्टोरेज किसी भी हानि का जिम्मेदार नहीं होगा।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:34

*जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक , *

अयोध्या- जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उद्यमियों द्वारा कई बिन्दु उठायें गये। सबसे पहले निवेश मित्र पोर्टल पर चर्चा हुयी, जिसमे सभी लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। औद्योगिक आस्थान, गद्दौपुर के अन्दर जल भराव की स्थिति के निवारण हेतु नगर निगम, उद्योग विभाग, एन०एच०आई० को निर्देशित किया गया कि स्थलीय जाँच कर समस्या का निवारण करायें। प्रगति इण्डस्ट्रीज के भूमि विनिमय के प्रकरण में उपजिलाधिकारी, रुदौली को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पर्यटन विभाग के लम्बित प्रमाण-पत्र हेतु उप निदेशक पर्यटन को निर्देशित किया गया।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के लम्बित मैप, अनुमोदन के प्रकरण में अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव को निवेशकों के साथ बैठक कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सरयू रतना होटल एवं अवध प्रीमियम इण्टर नेशनल एल०एल०पी० के विद्युत सम्बन्धी समस्या हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग को कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित किया गया।धनवन्तरी कंकरीट के ऋण सम्बन्धी समस्या हेतु एल०डी०एम० एवं सम्बन्धित बैंक को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में आई०आई०ए० के अध्यक्ष श्री शंकरलाल जायसवाल, जिला इकाई लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री अजय सिंघल, श्री एस०बी० सिंह, श्री धीरजराज पाल सचिव, आई०आई०ए० अन्य प्रतिष्ठित उद्यमी व अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Ayodhya

Jun 29 2024, 19:25

*कमिश्नर गौरव दयाल और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जल जमाव से प्रभावित इलाकों का लिया जायजा*

अयोध्या- मंडलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ बारिश के कारण जल भराव से प्रभावित विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्री राम चिकित्सालय, जलवानपुरा मोहल्ला, अवधपुरी कॉलोनी, बछड़ा सुलतानपुर, जनौरा आदि क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण कर मौके की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम के अधिकारियों को पम्पों द्वारा निकले जा रहे पानी का सतत निगरानी रखते हुये अवशेष भरे पानी को भी पम्प के माध्यम से अतिशीघ्र खाली करवाने के निर्देश दिये।

इस दौरान मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर निगम में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिस पर कोई भी नागरिक जलभराव या उससे संबंधित कोई समस्या के लिए सम्पर्क कर सकता है। कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1800-313-1277/1533 एवं 05278-299400/7311165805 है। निरीक्षण के दौरान जलनिगम, नगर निगम एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।