SanatanDharm

Jun 25 2024, 07:09

भगवान शिव के 19 अवतार तथा उनका विवरण

1. पिप्पलाद अवतार

मानव जीवन में भगवान शिव के पिप्पलाद अवतार का बड़ा महत्व है। शनि पीड़ा का निवारण पिप्पलाद की कृपा से ही संभव हो सका। कथा है कि पिप्पलाद ने देवताओं से पूछा- क्या कारण है कि मेरे पिता दधीचि जन्म से पूर्व ही मुझे छोड़कर चले गए? देवताओं ने बताया शनिग्रह की दृष्टि के कारण ही ऐसा कुयोग बना। पिप्पलाद यह सुनकर बड़े क्रोधित हुए। उन्होंने शनि को नक्षत्र मंडल से गिरने का श्राप दे दिया। शाप के प्रभाव से शनि उसी समय आकाश से गिरने लगे। देवताओं की प्रार्थना पर पिप्पलाद ने शनि को इस बात पर क्षमा किया कि शनि जन्म से लेकर 16 साल तक की आयु तक किसी को कष्ट नहीं देंगे। तभी से पिप्पलाद का स्मरण करने मात्र से शनि की पीड़ा दूर हो जाती है। शिव महापुराण के अनुसार स्वयं ब्रह्मा ने ही शिव के इस अवतार का नामकरण किया था। अर्थात ब्रह्मा ने प्रसन्न होकर सुवर्चा के पुत्र का नाम पिप्पलाद रखा।

पिप्पलादेति तन्नाम चक्रे ब्रह्मा प्रसन्नधीः।
- शिवपुराण शतरुद्रसंहिता 24/61

SanatanDharm

Jun 24 2024, 09:54

The dance of the emu and the goat.
The dance of the emu and the goat.

SanatanDharm

Jun 24 2024, 09:09

What's the Best Way to Meditate?
One of the best explanations by Gurudev Ravi Shankar Video Credits - Instagram Handle

SanatanDharm

Jun 24 2024, 08:21

आज का राशिफल 24 जून 2024 : मकर समेत इन राशियों के सितारे रहेंगे अच्छे,पीली वस्तु रखें अपने पास

मंगल स्वग्रही मेष राशि में। वृषभ राशि में गुरू। सूर्य, बुध, शुक्र मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। कुंभ राशि में शनि और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। मेष राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान आज्ञा का पालन करेगा। बहुत अच्छा समय है। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करें। मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संतान अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें। कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम और संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है। व्यापार भी अच्छी स्थिति में दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें। सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें। कन्या राशि- महत्वपूर्ण कार्य अभी न लें। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें। तुला राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। अपने लोग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में कुछ नयापन होगा, जो की सकारात्मक होगा ऐसा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। धनु राशि- कुटुंबो में वृद्धि होगी। धन का आवन बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। निवेश पर अभी रोक लगाएं। मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान भी बहुत अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

SanatanDharm

Jun 24 2024, 08:19

आज का पंचांग- 24 जून 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल शक सम्वत - 1946, क्रोधी पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि तृतीया - 01:23 ए एम, जून 25 तक नक्षत्र उत्तराषाढा - 03:54 पी एम तक योग इन्द्र - 11:52 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय -05:25 ए एम सूर्यास्त - 7:23 पी एम चन्द्रोदय -09:46 पी एम चन्द्रास्त -07:21 ए एम अशुभ काल राहू -07:09 ए एम से 08:54 ए एम यम गण्ड - 10:39 ए एम से 12:24 पी एम गुलिक - 02:08 पी एम से 03:53 पी एम दुर्मुहूर्त - 12:52 पी एम से 01:47 पी एम वर्ज्यम् - 07:40 पी एम से 09:11 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:52 पी एम अमृत काल - 09:48 ए एम से 11:20 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:45 ए एम शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 03:54 पी एम से 05:25 ए एम, जून 25

SanatanDharm

Jun 23 2024, 08:21

आज का राशिफल, 23 जून 2024:जानिये आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का दिन...?

मेष :चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन: का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज के सितारे आपके पक्ष में हैं। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। 

वृश्चिक: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु: ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर: भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। 

कुंभ: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। 

मीन: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

SanatanDharm

Jun 23 2024, 08:20

आज का हिन्दू पंचांग, जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग..?

दिनांक - 23 जून 2024

दिन - रविवार

विक्रम संवत् - 2081

अयन - उत्तरायण

ऋतु - ग्रीष्म

मास - आषाढ़

पक्ष - कृष्ण

तिथि - द्वितीय प्रातः 03:25 जून 24 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा शाम 05:03 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा

योग- ब्रह्म दोपहर 02:27 तक तत्पश्चात इंद्र

राहु काल - शाम 05:40 से शाम 07:19 तक

सूर्योदय - 05:01

सूर्यास्त - 06:33

दिशा शूल - पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:31 से 05:13 तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:14 से दोपहर 01:09 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:21 जून 24 से रात्रि 01:03 जून 24 तक

व्रत पर्व विवरण - विद्यालाभ 

योग, त्रिपुष्कर योग (शाम 05:03 से प्रातः 03:25 जून 24 तक), सर्वार्थसिद्धि योग (शाम 05:03 से प्रातः 06:03 जून 24 तक)

विशेष - द्वितीय को बृहति (छोटा बैंगन, कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

रविवार विशेष 

रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।

रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।

स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।

रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्ष करना निषेध है ।

रविवार के दिन तुलसी पत्त्ता तोड़ना वर्जित है ।

कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो ...

कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो प्रतिदिन प्रात:काल पीपल के नीचे वृक्ष के दक्षिण की ओर अरंडी के तेल का दीपक जलायें तथा थोड़ी देर गुरुमंत्र या भगवन्नाम जपें और उस व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दें तथा मेरा, उसका-सबका मंगल हो ऐसी प्रार्थना करें । कुछ दिनों तक ऐसा करने से शत्रु शनै: शनै : दब जाते हैं व शत्रु पीड़ा धीरे-धीरे दूर हो जाती है ।

SanatanDharm

Jun 22 2024, 08:47

आज का राशिफल, 22 जून 2024: जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा.. ?

मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़े। व्यक्तिगत कार्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी बिजनेस संबंधी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो कोई लड़ाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें। आपको कुछ ठगी व अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी मामलों में आपको सजगता से आगे बढ़ना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी विपक्षी की बातों में आने से बचना होगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। परिवार में लोगों से मिठास बनाए रखें। आवश्यक काम में आप बिल्कुल भी ढील न दें। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें । दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। 

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों को धैर्य रखकर निपटाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, नहीं तो कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजनेस में आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़े, नहीं तो आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपके पिताजी की सलाह आपका बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी संतान को शिक्षा व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें , अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में ना पड़े।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा। आपको कुछ मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने सुख साधनों की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने करीबियो की बातों को ध्यान से सुनेंगे।। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहध बहुत ही सावधानी से चलना होगा।

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी निजी जिम्मेदारियां को निभाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। किसी भी काम को आपको धैर्यपूर्वक करना चाहिए। सामाजिक कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी निजी जिम्मेदारियां में ढील ना दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने परिवार में बड़े सदस्यों से राय लेनी होगी। पारिवारिक मामलों में सहजता रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपका मन अग्रसर रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से अपने आसपास के लोगों को प्रसन्न रखेंगे। आपके बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपके कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य लंबे समय बाद पूरा होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी लोकप्रियता से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लेनदेन में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें । आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय में वृद्धि का प्रयास करें। आप अपने कामों से अपने कारेाबियों का भरोसा जीतेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपकी विभिन्न योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर अपनी राय दे सकते हैं जिसे लोग अवश्य मानेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने करीबियों से खुशियां साझा करेंगे । आप किसी नए काम की शुरुआत की करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को आप धन उधार ना दें। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने करीबियों से कुछ खुशियां साझा करेंगे। आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी से बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। बड़े सदस्य आपसे किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप लोगों को अच्छी तरह से जांच परख कर उनके साथ व्यवसाय करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

SanatanDharm

Jun 22 2024, 08:45

आज का पंचांग- 22 जून 2024, जानिये पंचांग के अनुसार आज आप का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - ज्येष्ठ

अमांत - ज्येष्ठ

तिथि

शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - 06:37 ए एम तक

नक्षत्र

मूल - 05:54 पी एम तक

योग

शुक्ल - 04:45 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 5:24 AM

सूर्यास्त - 7:22 PM

चन्द्रोदय - 7:04 PM

चन्द्रास्त - 5:11 AM

अशुभ काल

राहू - 08:54 ए एम से 10:38 ए एम

यम गण्ड - 02:08 पी एम से 03:53 पी एम

गुलिक - 05:24 ए एम से 07:09 ए एम

दुर्मुहूर्त - 05:24 ए एम से 06:20 ए एम, 06:20 ए एम से 07:16 ए एम

वर्ज्यम् - 04:20 पी एम से 05:54 पी एम, 03:10 ए एम, जून 23 से 04:42 ए एम, जून 23

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम

अमृत काल - 11:37 ए एम से 01:11 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:44 ए एम

SanatanDharm

Jun 21 2024, 08:14

आज 21 जून 2024 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आप का दिन..?

♈ मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – : 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लेकर आएगा और आप अपनी मौज मस्ती में लगे रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में बदलाव लाने के लिए अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

♉ वृष : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  :

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी और उनमें पूरी मेहनत करनी होगी, तभी वह काम पूरे होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

♊ मिथुन : क, छ और घ : 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों को लेकर तनाव रहेगा, जिस कारण आपके काफी काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बिजनेस की कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे। आप किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

♋ कर्क :  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे : 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी निवेश को करने में सावधानी बरतनी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है और आप जरूरी जानकारी को किसी को तुरंत शेयर ना करें। आप जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चले, नहीं तो उनकी बातों को समझने की कोशिश करें, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। 

♌ सिंह : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : 

आज का दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस की कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आपके लिए अच्छा धन लेकर आएंगी। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर टालने से बचें और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकता है। 

♍ कन्या :  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो : 

आज आप कुछ नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके विचार दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। कुछ सामाजिक लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप किसी संस्था का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपका कद बढ़ेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आज आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी मनपसंद चीज़ आपको गिफ्ट में मिल सकती है। फैमिली पूरी तरह से आपके सपोर्ट में रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

♎ तुला : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते :

 आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए वह अत्यधिक धन ना लगाएं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

♏ वृश्चिक : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू: 

आज का दिन आपके लिए किसी नए मुकाम को हासिल करने के लिए रहेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करना होगा और आप कुछ धन-धन उनके कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। 

♐ धनु : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति के बंटवारे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। संतान को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको काफी समय लगेगा। आपकी अपने साथी से कुछ उलझनें हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

♑ मकर : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने हुनर से अपने बॉस का दिल जीतेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक होंगे और कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर लगेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में समस्या होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी से भरा काम मिल सकता है, लेकिन फिर भी वह उससे घबराएंगे नहीं। 

♒ कुंभ : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : 

आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको खान-पान से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है और पारिवारिक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। 

♓ मीन : दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में सदस्यों के आपसी वाद विवाद होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मुद्दा सुलझता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से यदि लोन लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे स्थगित कर दें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतारने में समस्या होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।