SanatanDharm

Jun 18 2024, 11:31

Why did you come so late in my Life? I could have grown so much more if you had come earlier in my life
Why did you come so late in my Life? I could have grown so much more if you had come earlier in my life

SanatanDharm

Jun 18 2024, 07:08

निर्जला एकादशी 18 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग,भूलकर भी न करें ये काम, वरना दरिद्रता नहीं छोड़ेगी साथ।

सरायकेला : विजय कुमार गोप

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। सभी एकादशियों में से निर्जला एकादशी काफी खास होने के साथ सबसे कठोर मानी जाती है, क्योंकि इस दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं किया है। बता दें कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार 18 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी और बड़ी ग्यारस जैसे नामों से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने से हर तरह के दुखों से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही पापों से मुक्ति मिलने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल निर्जला एकादशी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। अगर आप भी इस बार निर्जला एकादशी का व्रत रख रहे हैं, तो इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं…

कब है निर्जला एकादशी ?

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून को सुबह 04 बजकर 42 मिनट से आरंभ हो रही है,जो 18 जून को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर निर्जला एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा।

निर्जला एकादशी पर बन रहे शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। शिव योग दिनभर रहकर रात 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। इसके साथ ही दोपहर में 3 बजकर 56 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक त्रिपुष्कर योग है।

असरनिर्जला एकादशी पर क्या करें और क्या नहींनिर्जला एकादशी पर क्या करेंकरें दान

निर्जला एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन गोदान, जल दान, छाता दान के साथ-साथ जूता आदि का दान देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आप चाहे, तो अपनी योग्यता के अनुसार कुछ चीजों का दान कर सकते हैं।

पीपल को चढ़ाएं जल

निर्जला एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने के साथ-साथ जल जरूर अर्पित करें।

प्राप्तिसुनें एकादशी व्रत कथा

निर्जला एकादशी के दिन पूजन करने के साथ-साथ एकादशी व्रत कथा अवश्य सुननी या फिर पढ़नी चाहिए। इससे आपकी पूजा पूर्ण होती है।

करें पानी के घड़ा का दान

कहा जाता है कि इस दिन साधक निर्जला व्रत रखकर किसी को पानी पीने का घड़ा दान करता है, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन घड़ा दान करते समय इस मंत्र को बोलें

देवदेव हृषिकेश संसारार्णवतारक।

उदकुंभप्रदानेन नय मां परमां गतिम्॥

लगाएं पौधे

इस दिन पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीपल, बरगद, नीम आदि के पेड़ अवश्य लगाएं।

निर्जला एकादशी पर क्या न करें

निर्जला एकादशी के दिन चावल का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।

निर्जला एकादशी के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नमक खाने से एकादशी व्रत और गुरुवार के फल नष्ट हो जाते हैं।

इस दिन तुलसी को न स्पर्श करना चाहिए और न ही उसमें जल चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस दिन मां तुलसी व्रत रखती हैं।

इस दिन तामसिक और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

इस दिन बेड, पलंग आदि में सोने के बजाय जमीन में सोना चाहिए।

इस दिन झाड़ू पोछा करने की मनाही है, क्योंकि इससे चींटी सहित कई सूक्ष्म जीवों की हत्या का दोष लग जाता है।

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए।

SanatanDharm

Jun 18 2024, 07:06

आज का राशिफल 18 जून 2024: आइये जानते हैं राशिफल के अनुसार आप का आज का दिन कैसा रहेगा..?

ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में। वृषभ राशि में गुरु। सूर्य, बुध, शुक्र मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सरसता जीवन में आ गई है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- घरेलू विवाद से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापारिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। बस अभी थोड़ा निवेश मत करिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम, संतान का पुरजोर साथ है। व्यापार भी अच्छा है। सुकामरता बनी रहेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान भी ठीक है। व्यापार में कुछ नया अध्याय जुड़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

SanatanDharm

Jun 18 2024, 07:04

आज का पंचांग, 18 जून 2024: देखें आज का शुभ पंचांग में आज के पूजन-पाठ के शुभ मुहूर्त, और ग्रहयोग

18 जून, मंगलवार, 28 ज्येष्ठ (सौर) 1946, 05 आषाढ़ मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2081, 11 जिल्हिजा सन् 1445, ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी प्रात 06.25 मिनट तक तदनंतर द्वादशी तिथि, स्वाति नक्षत्र अपराह्न 03.56 मिनट तक पश्चात विशाखा नक्षत्र, शिव योग रात्रि 09.39 मिनट तक तदनंतर सिद्ध योग, विष्टि (भद्रा) करण प्रात 06.25 मिनट तक। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा प्रात 06.25 मिनट तक। निर्जला एकादशी व्रत।

सूर्योदय- 05:22 ए एम

सूर्यास्त- 07:21 पी एम

चन्द्रोदय- 03:58 पी एम

चन्द्रास्त- 02:48 ए एम, जून 19

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:42 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 04:22 ए एम से 05:22 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:49 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:41 पी एम से 03:37 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:19 पी एम से 07:39 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 07:21 पी एम से 08:21 पी एम

अमृत काल- 06:22 ए एम से 08:06 ए एम

निशिता मुहूर्त- 12:02 ए एम, जून 19 से 12:42 ए एम, जून 19

त्रिपुष्कर योग- 03:56 पी एम से 05:23 ए एम, जून 19

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 03:51 पी एम से 05:36 पी एम

यमगण्ड- 08:52 ए एम से 10:37 ए एम

गुलिक काल- 12:22 पी एम से 02:06 पी एम

दुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:06 ए एम

वर्ज्य- 09:52 पी एम से 11:34 पी एम

भद्रा- 05:22 ए एम से 06:24 ए एम

आज के दिन के लिए पंचक रहित मुहूर्त-

शुभ मुहूर्त - 05:22 ए एम से 06:24 ए एम

चोर पञ्चक - 06:24 ए एम से 07:27 ए एम

शुभ मुहूर्त - 07:27 ए एम से 09:48 ए एम

रोग पञ्चक - 09:48 ए एम से 12:05 पी एम

शुभ मुहूर्त - 12:05 पी एम से 02:21 पी एम

मृत्यु पञ्चक - 02:21 पी एम से 03:56 पी एम

SanatanDharm

Jun 17 2024, 08:31

भौतिक-आध्यात्मिक लक्ष्य तक पहुंचाता है नाड़ी शोधन प्राणायाम।

भौतिक-आध्यात्मिक लक्ष्य तक पहुंचाता है नाड़ी शोधन प्राणायाम। आवश्यकता है इसकी विधि की सही जानकारी और पूरे विश्वास व मनोयोग से उसे अपनाने की। इससे मात्र शारीरिक लाभ ही नहीं, ग्रह-नक्षत्रों को भी संतुलित कर अपने अनुकूल किया जा सकता है। योग का यह विकसित रूप है। यह इतना विकसित है कि अभी तक विज्ञान भी वहां तक नहीं पहुंच सका है। आपने नाड़ी शोधन प्राणायाम के बारे में सुना ही होगा। इस लेख में आपको इस प्राणायाम को करने का सही तरीका और इससे होने वाले शारीरिक लाभ की जानकारी दी जाएगी।

शरीर में 72 हजार से अधिक नाड़ियां, सभी का विशेष महत्व

हमारे शरीर में 72 हजार से अधिक नाड़ियां है। सभी का विशेष महत्व है। फिलहाल इनमें से मात्र दो – सूर्य व चंद्र नाड़ी की बात। नाक के बाएं छेद से जुड़ी है चंद्र नाड़ी और दाएं छेद से सूर्य नाड़ी। हम दोनों नासिकाओं (छेद) से एक साथ सांस नहीं लेते हैं। जब हम बाईं नसिका से सांस ले रहे होते हैं तो योगिक भाषा में कहा जाता है कि चंद्र स्‍वर चल रहा है। जब हम दाईं नसिका से सांस ले रहे होते हैं तो कहते हैं कि हमारा सूर्य स्‍वर चल रहा है। चंद्र स्‍वर शरीर में ठंडक पहुंचाती है। इससे मन शांत होता है। सूर्य स्‍वर गर्मी देने वाला होता है। इससे तेज बढ़ता है। नाड़ी शोधन का कार्य इन दोनों में संतुलन बनाना है। यह हमारे सिंपेथेटिक और पैरा सिंपेथेटिक नर्वस सिस्‍टम पर प्रभाव डालती है।

नाड़ी शोधन करने का सही तरीका

अपनी कमर को सीधा रखते हुएg पद्मासन, अर्ध पद्मासन या सुखासन जिसमें भी आप सुविधा से बैठ सकें, बैठ जाएं। फिर दाहिने हाथ के अंगूठे से दाईं नसिका को बंद करें। मध्‍यमा से बाईं नसिका को बंद करें। तर्जनी उंगली को अपनी भौं के बीच में रख लें। अपना दायां हाथ शरीर से चिपका लें। योग में सांस लेने को पूरक, सांस छोड़ने को रेचक और सांस रोकने को कुंभक कहते हैं। जब सांस लेकर रोकी जाए तो उसे आंतरिक कुंभक और जब सांस छोड़कर रोकी जाए तो उसे बाहरी कुंभक कहते हैं। आँखों को बंद कर लें। गर्मी के मौसम में चंद्र स्‍वर यानी बाईं नसिका से सांस भरते हुए इसे शुरू करें। सर्दी के मौसम में सूर्य स्‍वर यानी दाईं नसिका से सांस लेते हुए शुरू करें।

लंबी और गहरी सांस लेकर करें प्रारंभ

लंबी और गहरी सांस लें। पूरक और रेचक का अनुपात 1: 2 रखे। अर्थात यदि सांस लेने में पांच सेकेंड का समय लगता है तो सांस छोड़ने में 10 सेकेंड का वक्‍त लें। अब अगर कर सकते हैं तो धीरे धीरे कुंभक करें यानी सांस भरने के बाद जितना आसानी से रोका जा सके। फिर सांस छोड़ने के बाद जितना आसानी से रुक सकते हैं रोकें। ध्‍यान रखें कि इसमें जबरदस्‍ती नहीं करनी है। वरना प्राणायाम का अर्थ ही खत्‍म हो जाएगा। सब कुछ सहज भाव से चलने दें। इसके आगे जा सकते हैं तो फिर कुंभक में भी पूरक से दोगुना समय लगायें यानी सांस लेने में अगर 5 सेंकेंड लगे तो कुंभक (आंतरिक) में 10 सेकेंड, फिर रेचक (सांस छोड़ना) में 10 सेकेंड फिर कुंभक (बाहरी) में 10 सेकेंड। आपको एक एक करके आगे बढ़ना है। पहले केवल सांस लें और छोड़ें। फिर सांस लेने और छोड़ने में 1 और 2 का अनुपात रखें। फिर 1, 2 और 2 के अनुपात में सांस लें, सांस रोकें और सांस छोड़ें। इसके बाद 1, 2, 2 और 2 के अनुपात में सांस लें, सांस रोकें, सांस छोड़ें, फिर सांस रोकें।

एक से सांस लेकर दूसरी से छोड़ें

बाईं नसिका से सांस लेना, दाईं से छोड़ना और फिर दाईं नसिका से सांस लेना और बाईं से छोड़ने को एक आवृति माना जाता है। इसे आपको नौ बार यानी नौ आवृति करनी है। इस पूरी आवृत्ति (प्राणायाम) को नित्य करना ह। अधिक लाभ के लिए दिन में तीन बार करें। इसे सुबह, दोपहर और शाम को कर सकते हैं। यदि इतना संभव न हो तो एक बार करना भी लाभदायक होग। ऐसे में सुबह का समय सबसे अच्‍छा होता है।

नाड़ी शोधन के लाभ

इस प्राणायाम से दोनों नाड़ियों का संतुलन बनता है। शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है। साथ ही तंत्रिका प्रणाली भी सुदृढ़ होती है। इसमें कुंभक करने से ऑक्‍सीजन फेफड़ों के साथ ही शरीर के आखिरी हिस्‍सों तक पहुंचती है। इससे खून में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है, फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और उनके काम करने की ताकत बढ़ती है। शरीर के हर हिस्से में आक्सिजन जाने से उसमें नवीन ऊर्जा का संचार होता है। शरीर की क्षमता में वृद्धि होती है।

SanatanDharm

Jun 17 2024, 08:24

आज का राशिफल,17 जून 2024 :जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

♈ मेष : ;(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :

 आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने किसी काम को पहल करने की आदत से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से आप आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र के कामों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। बिजनेस के कामों को लेकर किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपके कार्य में पूरा सहयोग देंगे। आप अपने साथियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन किसी आवश्यक कार्य को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) :

 आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सक्रियता लेकर आएगा और विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। रिश्तों में बल मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी और किसी काम को लेकर आप बजट बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : 

आज का दिन आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्यों में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपके किसी अधिकारी से बहसबाजी चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी, लेकिन आप अपने कामों से को समय से पहले पूरा करके देंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके आकर्षण को देखकर आज अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

♋ कर्क : ;( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है लेकिन आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे और उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं और पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजर अंदाज न करें।

♌ सिंह : ;(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपको किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना होगा। आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी बड़ी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। कामों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी और किसी नई सम्पत्ति से आपको लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाएं रखें। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगे।

♍ कन्या : ;( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से किसी कार्य को करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कार्य में ढील देने से बचें। आपके लंबे समय से पड़ी हुई योजनाएं सफल होगी और सूझबूझ से आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के मामले में पड़ने से बचना होगा। आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपको घर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा भी निभाना होगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

♎ तुला : ;(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ संबंध घनिष्ट रहेंगे। व्यापार में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगा। व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे।

♏ वृश्चिक : ;( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे। लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाएं रखें। मेहनत से काम करके आप वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी, लेकिन कार्यक्षेत्र के कामों में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) :

 आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। मित्रों के साथ आपको अति उत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आपकी सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। अपने आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आप किसी पुरानी आदत को लेकर परेशान रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर आप परिवार में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा और आपकी बुद्धिमत्ता में आप आगे बढे़ंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाएं रखेंगे और आपका किसी नए भूमि व वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आप पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर में आज आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और भाईचारे की भावना को बनाए रखें। आपके संबंध लोगों से सहज रहेंगे। सामाजिकता बढ़ाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे और आवश्यक कार्य को करने में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप घर या बाहर किसी से फैसले में ना पड़े, नहीं तो आपका किसी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

♓ मीन : ;( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : 

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में संबंध बेहतर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व को देखकर लोग हैरान रहेंगे। आपको किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ने से बचना होगा.

SanatanDharm

Jun 17 2024, 08:22

आज का पंचांग, 17 जून 2024,जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ला, एकादशी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषा-सजय़ मास प्रविष्टे 04, जिल्हिजा 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 17 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग रात्रि 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। वणिज करण सायं 05 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 17 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 जून 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 जून 2024 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक। दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 5 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

SanatanDharm

Jun 16 2024, 08:47

पंचांग- 16 जून 2024, जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

 

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 26, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, दशमी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषा-सजय़ मास प्रविष्टे 03, जिल्हिजा 09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 16 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

हस्त नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 35 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री गंगा दशहरा पर्व (हरिद्वार आदि) सर्वार्थ सिद्धि योग 11 बजकर 13 मिनट तक।

सूर्योदय का समय 16 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 जून 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 जून 2024 :

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गुड़, दूध और चावल का जरुरमंद लोगों को दान करें।

SanatanDharm

Jun 16 2024, 08:42

आज का राशिफल, 16 जून 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

मेष

मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी।

वृष

कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मिथुन

वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कर्क

आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।

सिंह

दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

कन्या

अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

तुला

वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृश्चिक

आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

धनु

अपने काम करने के तरीकों को बदलें। भाइयों से विवाद होगा। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।

मकर

आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कुंभ

मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता- पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।

मीन

धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

SanatanDharm

Jun 15 2024, 09:10

आज का राशिफल,15 जून 2024:जानिये राशि के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन..?
राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानी 15 जून 2024, शनिवार, सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है, तो वहीं कुछ जातक सेहत को लेकर परेशान होंगे। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफ़ल आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं, कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के बाद विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल आज का दिन आप थोड़ा संभलकर चलें, कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आए, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे। परंतु पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल आज का दिन आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथी प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा आप किसी पारिवारिक बात विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप परिवार को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, परिवार के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।