Jharkhand

Jun 16 2024, 12:07

*रांची जमीन घोटाले से जुड़े दर्ज़नो लोगों के बैंक खाते किये गए फ्रीज.

*

झारखण्ड डेस्क 

जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में ED ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट सदस्यों के दर्जनों बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

वहीं, ED ने इस मामले में रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के हेड असिस्टेंट असीत बरन दास, रांची शहर अंचल के सीओ मुंशी राम समेत दो दर्जन बैंक अधिकारियों को भी गवाह बनाया है।

ईडी के द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मियों संजीत कुमार व तापस घोष पर चार्जशीट दायर की गई थी। रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के द्वारा हेयर स्ट्रीट थाने में भी एक केस दर्ज कराया गया था, जिसमें रांची की जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है।

प्रियरंजन सहाय व उसकी पत्नी के कुल तीन बैंक खातों में जमा 24।90 लाख रुपए व छापेमारी के दौरान मिले 6 लाख रुपए फ्रीज कर दिए गए हैं। वहीं, शहर अंचल के क्लर्क मनोज कुमार यादव के बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया गया है। मनोज यादव व उसकी पत्नी रेखा यादव के बैंक खातों में जमीन सिंडिकेट के सदस्यों ने अलग-अलग तारीखों में कुल 5.07 लाख रुपए डाले थे।

ईडी ने जांच में पाया है कि प्रियरंजन सहाय के इंडियन बैंक के खाते में 11 सितंबर 2019 से 11 जुलाई 2023 के बीच जमीन सिंडिकेट के लोगों के द्वारा 15.18 लाख रुपए डाले गए थे। अधिकतर डील कैश में होने की बात आरोपियों ने स्वीकार की है।

प्रियरंजन सहाय के खाते से जमीन मालिक के वंशज दिलेश्वर महतो, दिलनाथ महतो, गबेश्वर महतो को क्रमश 5 लाख, 10 लाख 87 रुपए, 10 लाख 16 रुपए, 2.50 लाख दिए गए। कुमार राजश्री के खाते से 18 फरवरी 2022 को 30 लाख, कुशवाहा इंजीकॉन के खाते से 10 लाख रुपए क्रेडिट भी हुए।

ईडी ने बताया है कि पैसों का लेन-देन 4।83 एकड़ जमीन को लेकर किया गया था, जिसका एग्रीमेंट शेखर कुशवाहा व प्रियरंजन सहाय ने किया था। वहीं विपिन सिंह के खाते में 1 फरवरी 2019 से 30 दिसंबर 2023 तक 15.84 लाख रुपए जमा किए गए थे।

जमीन के लिए सादे पन्नों का जुगाड़ करने वाले रजिस्टार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष व उसकी पत्नी के खाते में अलग-अलग तारीखों में कुल 8 लाख जमा कराए गए थे। छह अप्रैल 2022 को एक ही दिन में रांची से तापस के खाते में कुल 4.80 लाख रुपए डाले गए थे।

ईडी ने शहर अंचल के क्लर्क व चार्जशीटेड मनोज कुमार यादव के बैंक खातों की पड़ताल में पाया है कि 2 नवंबर 2023 व उसके बाद की दो तारीखों में 1.50 लाख व साल 2018-22 के बीच कुल 3.59 लाख रुपए का भुगतान जमीन सिंडिकेट के आरोपियों ने किया था।

मो. इरशाद के एक्सिस बैंक के खाते में आरोपी मो। सद्दाम हुसैन, अफसर अली ने 12.25 रुपए डाले थे। बदले में इरशाद फर्जी डीड की राइटिंग करता था। संजीत घोष को कागज उपलब्ध कराने के एवज में महज 60 हजार दिए गए थे।

सिंडिकेट सदस्य सद्दाम हुसैन के एचडीएफसी बैंक के खाते से अंतु तिर्की, प्रिय रंजन सहाय, शेखर कुशवाहा, मो इरशाद के साथ ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मिले हैं। बरामद डायरियों में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कैश लेन-देन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं।

Jharkhand

Jun 16 2024, 12:01

झारखंड में गर्मी का कहर जारी , पिछले 24 घंटों के दौरान लू से राज्य में आठ लोगों की मौत


झारखण्ड डेस्क 

रांची। झारखंड में गर्मी का कहर जारी है, पिछले 24 घंटों के दौरान लू से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गई है। इनमें गढ़वा के विशुनपुरा में एक, हजारीबाग के चौपारण में एक, गुमला में एक, पलामू के रेहला में एक रिटायर्ड अमीन, लोहरदगा में एक, रामगढ़ में दो और घाटशिला में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अब इस कहर से झारखंड के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। क्योंकि, मौसम विभाग की मानें, तो 17 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा की हो सकती है। हालांकि, इस दिन उत्तर पश्चिमी भाग यानी कि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव के भी आसार हैं।

वहीं, अगर हम रविवार के मौसम की बात करें, तो पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायरेला-खरसांवा में कहीं हीट वेव चलने की संभावना जतायी है। हालांकि इस दौरान रांची के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो 18 जून को राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है। लेकिन इस दिन गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में की बारिश की संभावना कम है। जबकि 19 जून को भी अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है।

झारखंड में अभी मॉनसून का आगमन नहीं हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो 17 जून से झारखंड में मॉनसून प्रारंभ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 या 19 जून के बाद ही मॉनसून राज्य में पूरी तरह से प्रभावी होगा।

Jharkhand

Jun 16 2024, 11:55

नीट परीक्षा मामला : जूनियर इंजीनियर ने उगले कई राज


नीट यूजी परीक्षा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। कथित पेपर लीक मामले की जांच बिहार में भी आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) कर रही है। परीक्षा परिणाम को लेकर छिड़े विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में बिहार सरकार से भी जवाब मांगा है।

इधर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। कथित पेपर लीक मामले में इनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं नीट परीक्षा प्रश्न पत्र मामले में गिरफ्तार बिहार सरकार के अधीन कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर ने बड़ा खुलासा किया है। 

उसने अपनी भूमिका कबूल कर ली है। उसने इओयू को गिरफ्तार साल्वर गिरोह के सदस्य अमित और नीतीश की भी भूमिका को बताया है। पूछताछ में जेई ने इओयू को बताया कि इन दो युवकों ने चार जून को नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र हासिल किया और पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में एक मकान में परीक्षार्थियों को जमा किया गया। इन्हें प्रश्न पत्र रटवाया गया था। परीक्षार्थी यहीं से सीधे अपने एग्जाम सेंटर पर गए थे।

Jharkhand

Jun 15 2024, 15:15

जमशेदपुर के गोविंदपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर 2 बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत


झारखण्ड डेस्क 

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन से कटकर 2 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

 घटना जमशेदपुर में हुआ है। एक बच्ची, एक बच्चा और एक अधेड़ का शव गोविंदपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

बताया जा रहा है कि घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की है। एक ट्रेन के पार होने के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर 3 शव पड़े देखे। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की और एक लड़का है। एक अधेड़ पुरुष भी उनके साथ रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिला है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पहले आसपास के लोगों की मदद से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

ये तीनों शव पोल संख्या 242/14 के पास सुबह-सुबह देखे गए। रेलवे और जमशेदपुर पुलिस मिलकर इस मामले की जांच में जुट गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया।

Jharkhand

Jun 15 2024, 15:13

चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार,कई हथियार बरामद


झारखण्ड डेस्क 

चतरा। झारखंड की चतरा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। टीएसपीसी के तीन उग्रवादारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पलामू जिला मनातु थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी एरिया कमांडर मनोज गंझु उर्फ सुरेंद्र उर्फ इरफान, लावालौंग थाना क्षेत्र के हुटरू गांव के सब जोनल कमांडर महेंद्र गंझु उर्फ पाल्टा व हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोड़कली के छोटू भुइयां उर्फ पंडित उर्फ बाबा शामिल हैं।

उग्रवादियों के पास से एक इंसॉस लोडेड राइफल, तीन मैगजीन, 161 राउंड जिंदा कारतूस, एक लोडेड एसएलआर, दो मैगजीन, 164 राउंड जिंदा गोली, एक एके-47 का मैगजीन व 30 राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया। यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

एसपी विकास बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के कमांडर महेंद्र गंझु, कुणाल गंझु, इरफान गंझु अपने दस्ते के साथ चतरा-पलामू सीमावर्ती क्षेत्र कुंदा के सिकिदाग कोजरम के जंगली क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकिदाग के पश्चिम मेरूहनियाटांड़ नारीदरी नदी के पास जैसे पहुंची, पुलिस को देख कर हथियार बंद उग्रवादी भागने लगे। इस दौरान तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य उग्रवादी जंगल झाड़ का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में कुंदा थाना में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों का आपराधिक इतिहास रहा हैं। महेंद्र के खिलाफ बड़कागांव, करकठ्टा, हजारीबाग के मुफस्सील, कटकमसांडी, मनोज के खिलाफ कुंदा, सदर थाना, छोटू भुईयां के खिलाफ सदर थाना में कई अलग-अलग मामला दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीओ अजय कुमार केशरी के अलावा प्रतापपुर थाना के एसआई अवधेश सिंह, कुंदा थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, एसआई रूपेश कुमार व कई सैट जवान शामिल थे।

Jharkhand

Jun 15 2024, 13:17

तो क्या कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी CM?सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस विधायक इरफान ने उठायी यह मांग,प्रदेश में सियासी हलचल तेज..?

झारखंड डेस्क

जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह मांग उठाई है कि कल्पना सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए और उसे डिप्टी सीएम बनाया जाय।इससे जनता में अच्छा मेसेज जाएगा।हालाकिं झमुमो मोर्चा ने कोई जवाब नही दिया लेकिन इस बयान के बाद झारखंड के सियासी हलकों में यह चर्चा बढ़ गयी है कि क्या कल्पना सोरेन डिप्टी सीएम बनेगी ..? 

यह तो तय है कि झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह भी कहा जाता है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।वैसे चर्चा यह भी चल रही थी कि कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री का भार संभाल सकती है।लेकिन अगला विधानसभा चुनाव नवम्बर या दिसम्बर में है इसलिए चम्पई सोरेन को हटा कर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का जोखिम झमुमो कतई नही लेना चाहेगा।क्योंकि इससे पार्टी के अंदर मतभेद बढ़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका सीधा असर पड़ेगा। इस लिए डिप्टी सीएम पद कल्पना के ले सबसे बेहतर विकल्प होगा।

और अच्छी बात यह है कि उपमुख्यमंत्री बनाने की यह मांग कांग्रेस की ओर से उठ रही है। कांग्रेस सरकार में सहयोगी पार्टी है। 

जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह मांग उठाई है। इरफान ने नलिन सोरेन को जिताने में अहम भूमिका निभाई है। इरफान अंसारी ने भी कहा लोक सभा चुनाव में कल्पना सोरेन ने भी अहम भूमिका निभाई और गठबंधन को शानदार जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अलग मुकाम हासिल किया है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का बेहतर संदेश भी जाएगा। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन को लाभ होगा।

कांग्रेस की मांग पर JMM चुप


उन्होंने यह भी कहा कि कल्पना सोरेन आसानी से इस पद को हासिल कर सकती हैं। वे गांडेय से विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। हालांकि, इस मांग पर सत्तारूढ़ झामुमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दो दिन पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं ने कल्पना सोरेन से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा भी की है। गठबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित है। विधानसभा चुनाव में भी तालमेल कर सभी दल चुनाव लड़ेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, कौन लेगा आलमगीर की जगह?


उल्लेखनीय है कि आलमगीर आलम द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। कांग्रेस में इसे लेकर लॉबिंग जोरों पर है। अभी तक आलाकमान ने किसी का नाम तय कर नहीं भेजा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कहा जा रहा है कि आलमगीर आलम के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कांग्रेस नाम भेजे। इसके बाद उसपर विचार किया जाएगा। कल्पना सोरेन को लेकर अभी मोर्चा हड़बड़ी में नहीं है।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल पार्टी में कल्पना सोरेन को महत्वपूर्ण पद सौंपने की तैयारी चल रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है। जल्द ही इसपर निर्णय हो सकता है।

Jharkhand

Jun 15 2024, 11:46

रांची से सासाराम जाने वाली इंटरसिटी में आग की अफवाह, चार की मौत और कई घायल

रांची : बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसे हुआ। रांची से सासाराम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच आग लगने की अफवाह फैली। 

अफवाह फैलने के बाद ट्रेन में अपरा तफरी मच गई चुकी उसे वक्त ट्रेन की स्पीड कम होने पर यात्री ट्रेन से कूद गए। दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी चपेट में आने से चार लोग की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। 

बरवाडीह रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू टीम के साथ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित इलाके में होने की वजह से प्रशासनिक टीम को पूरी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी रेलवे टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand

Jun 15 2024, 11:38

भीषण हिटवेव से झारखंड तबाह,डालटनगंज ने तोड़ा रिकार्ड,तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार...?

झारखंड डेस्क

हीटवेव का कहर से झारखंड के कई जिला तबाह है। चार जिले गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा को छोड़ बाकी जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह पहली बार है कि जब पूरे राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह रहा है।

7 जिले हिट वेव से तबाह

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में हीटवेव का असर देखा जा रहा है। सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में सर्वाधिक हीटवेव का असर रहा।

डाल्टनगंज में तापमान ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड

इससे आमजनों से लेकर पशु-पक्षियों तक का हाल बेहाल है। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 से 17 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर रहेगा।

राज्य में कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची में 15 से 20 जून के मध्य सामान्य रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। लेकिन गर्मी का प्रकोप कुछ ऐसा है कि बादल संघनित नहीं हो पा रहा है।

जानिए किस जिला में कितना रहा तापमान का असर...?

रांची - अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंज - 45.2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर - 43.4 डिग्री सेल्सियस

बोकारो - 43.5 डिग्री सेल्सियस

चतरा - 42.4 डिग्री सेल्सियस

देवघर - 42.4 डिग्री सेल्सियस

धनबाद - 42.2 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा - 44.7 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह - 43.2 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा - 39 डिग्री सेल्सियस

गुमला - 41.5 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ - 36 डिग्री सेल्सियस

साहिबगंज - 35.3 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग - 42.9 डिग्री सेल्सियस

जामताड़ा - 40 डिग्री सेल्सियस

खूंटी - 41.2 डिग्री सेल्सियस

लातेहार - 41.4 डिग्री सेल्सियस

पलामू - 44.9 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ - 43.4 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां - 44.2 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा - 39.5 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम - 41.4 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 21 मिमी सिमडेगा के बांसजोर में हुई। राज्य के गढ़वा, पलामू, डाल्टनगंज में भीषण हीटवेव का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Jharkhand

Jun 14 2024, 23:44

15 जून को मनाया जाएगा मजदूरों के मसीहा स्व. सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि

धनबाद। मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि शनिवार 15 जून को मनाई जाएगी।जिसको लेकर झरिया के कतरास मोड़ में तैयारी पूरी कर ली गई। कतरास मोड़ स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी साथ ही कतरास मोड़ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।

वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह ने कहा की मेरे ससुर सूर्यदेव सिंह मजदूरों के मसीहा थे।वह आज भी कोयलांचल वासियों और मजदूरों के दिल में हैं। कार्यक्रम में कई राजनीतिक दल से जुड़े जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, मजदूर भाई – बहन, आम जनता उपस्थित होकर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी को श्रद्धांजलि देंगे। 

बता दे की सूर्यदेव सिंह धनबाद कोयलांचल के लिए बड़ा नाम था उस समय इन्हे (बिहार) राज्य ही नही पूरे देश के लोग जानते थे। पुर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह से इनकी अच्छी दोस्ती थी। कई बार चंद्रशेखर सिंह धनबाद भी आए थे। सूर्यदेव सिंह 1977 से 1991 तक आजीवन झरिया के विधायक रहे। आज भी विधायक जी के नाम से प्रचलित है। बताया जाता है की वर्ष 1961 में उतर प्रदेश के बलिया से झरिया आए, यहां पहलवान के नाम से लोग जानने लगे फिर कोयला मजदूरों से जुड़े और उनकी हक की बाते करने लगे धीरे धीरे मजदूरों से जुड़े और मजदूर मसीहा बन गए। 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट से विधायक का चुनाव लडे और जीत गए फिर आजीवन 14 वर्ष तक विधायक रहे। 1991 में लोकसभा चुनाव के दौरान आरा गए थे जहां दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया।

Jharkhand

Jun 14 2024, 16:19

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा की,

उन्होंने कहा राज्य में पेशा कानून लागू करना है प्राथमिकता

झा. डेस्क 

 मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा (PESA) नियमावली लागू किये जाने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” विषय पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में शीघ्र पेसा (PESA) कानून लागू की जा सके, इस निमित्त कई अहम बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

 मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली बने, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक पंचायती राज निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।