झारखंड में इनामी नक्सली के इनाम राशि पर होगी समीक्षा,77 हैँ इनामी नक्सली,4 पर एक करोड़ की है इनाम की राशि

Image 2Image 3

झारखंड के इनामी नक्सलियों की क्षमता के अनुसार उनपर इनामी राशि दोबारा तय होने वाली है। इसका मूल्यांकन हर जिले की पुलिस कर रही है, जो अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजेगी। इसमें वैसे नक्सली जिनकी सक्रियता कम है, उनपर घोषित इनाम को हटाया जाएगा।

नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद उनके बयान, दस्ते की स्थिति, दस्तों में नक्सलियों की सक्रियता, उन्हें मिले पद और उस पद का इस्तेमाल और उनकी गतिविधियां आदि को पुलिस ने अपने मूल्यांकन के प्रारूप में लिया है।

 77 नक्सलियो पर किया ज्ञाभाई इनाम घोषित

वर्तमान में राज्य में 77 इनामी नक्सली हैं। इस सूची को 29 अप्रैल 2024 को संशोधित किया गया था। इससे पहले 72 नक्सली थे। 29 अप्रैल को 5 और नक्सलियों का नाम जोड़ा गया। अब दोबारा संशोधन की प्रक्रिया पुलिस ने अपनाई है। हर इलाके के इनामी नक्सलियों की सूची मांगी गई है।

 4 नक्सली पर है एक करोड़ की इनाम

राज्य में जो इनामी नक्सली हैं, उसमें सेंट्रल कमेटी मेंबर व पोलित ब्यूरो मेंबर में एक करोड़ के इनामी 4, स्टेट एरिया कमेटी के 25 लाख के 8, रीजनल कमेटी मेंटर के 15 लाख के 13, जोनल कमेटी मेंबर में 10 लाख के 11, सब जोनल कमेटी मेंबर के 5 लाख के 12, एरिया कमेटी मेंबर में दो लाख के 9, जबकि साधारण सदस्यों में एक लाख के 20 नक्सलियों के नाम हैं। इसमें सीपीआई माओवादी, पीएफआई, जेजेएमपी और टीपीसी के उग्रवादी शामिल हैं।

आईजी ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि सीपीआई माओवादी, पीएलएफआई, जेजेएमपी, टीपीसी के उग्रवादियों की इनाम की सूची में संशोधन जारी है। उनकी क्षमता के अनुसार ही इनामी राशि निर्धारित की गई है। सूचना देने वाले इसके हकदार होंगे।

रांची में आज आसमान साफ रहने की संभावना ,अधिकतम तापमान 39.03 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहेगी


Image 2Image 3

रांची में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39.03 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 43% दर्ज की गई है।

रांची में आज का मौसम: रांची में आज न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 33.06 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रांची में कल का न्यूनतम तापमान 27.87 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43.13 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 43% दर्ज की गई। सूर्योदय 05:02:00 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:32:40 बजे होगा।

रांची में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है।

गुरुवार : अधिकतम तापमान 43.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.87 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

शुक्रवार : अधिकतम तापमान 43.76 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.71 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

शनिवार : अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.63 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

रविवार :अधिकतम तापमान 44.53 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

सोमवार : अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.88 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मंगलवार : अधिकतम तापमान 40.99 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.04 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगर आपकी योजना यात्रा करने की है, तो उससे पहले भारत के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल पहले जान लें।

लखनऊ: न्यूनतम तापमान 29.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 46.16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

कानपुर: न्यूनतम तापमान 33.86 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 46.31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

पटना: न्यूनतम तापमान 30.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 44.87 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

बेंगलुरु: न्यूनतम तापमान 21.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 28.77 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई: न्यूनतम तापमान 29.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 31.99 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिनभर की गतिविधियों की योजना बनाने और अपने आप को मौसम की मार से बचाने के लिए मौसम के पूर्वानुमान के बारे में पता होना अत्यंत आवश्यक है। चाहे आप आउटडोर एक्टिविटीज के लिए तैयारी कर रहे हों, काम पर जा रहे हों या बस आराम कर रहे हों, मौसम कैसा रहने वाला है अगर इसकी जानकारी आपके पास है तो आप अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग कर सकते हैं। हम बदलते मौसम और इसके पैटर्न के पल-पल की जानकारी आप तक पहुंचाएंगे और किसी भी अप्रत्याशित परिवर्तन के लिए तैयार रहें।

मौसम की लेटेस्ट जानकारी रखकर आप एक कदम आगे रह सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि मौसम जैसा भी हो आपके लिए सुखद और आनंददायक अनुभव हो।

झारखंड में चुनाव परिणाम चौकाने वाले रहे,निशिकांत दुबे अपनी सीट बचाने में रहे कामयाब

Image 2Image 3

 झारखंड राज्य में लोकसभा परिणाम के बाद जीत-हार के समीकरण को लेकर चर्चा शुरु हो गई है गोड्डा सीट पर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे की जीत सबसे चौंकाने वाली रही।

 वोटिंग से एक दिन पहले तक स्थानीय स्तर पर मतदाताओं की उनसे नाराजगी की बात कही जा रही थी, लेकिन देवघर में एम्स से लेकर एयरपोर्ट और गोड्डा में ट्रेन लाने तक के काम ने उनकी नैया पार कर दी।

निशिकांत दुबे को कितने मिले दिए

गोड्डा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निशिकांत दुबे को 693140 वोट मिले। उन्होंने 101813 के बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप यादव को हराया है। प्रदीप को कुल 591327 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर करीब 4361 वोट नोट में पड़े।

अर्जुन मुंडा बड़े अंतर से हारे

इधर, खूंटी से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। 

आदिवासी बहुल इस सीट पर गृहमंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक का प्रचार उनके काम नहीं आया।

आदिवासी वोटों की नाराजगी और कुड़मी मतदाताओं की बेरुखी उन्हें भारी पड़ी। दुमका में शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार मिली। चाईबासा से पार्टी बदलकर भाजपा से लड़ रहीं गीता कोड़ा को भी आदिवासी मतदाताओं का भरोसा नहीं मिला।

लेकिन, अन्नपूर्णा देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अपनी सीट बचा ले गईं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मतदाताओं की नाराजगी की जो बात कही जा रही थी, भाजपा उसे पाटने में असफल रही।

लोहरदगा, दुमका और खूंटी की सीट भाजपा ने गंवाई

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोहरदगा, खूंटी और दुमका की सीट जीती थी। इस बार भाजपा यह तीनों सीट हार गई। राजमहल की सीट पर झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम के चुनाव लड़ने से भाजपा को उम्मीद बंधी थी।

लेकिन, भाजपा के ताला मरांडी वहां जीत की चाबी नहीं तलाश सके। रांची में संजय सेठ दोबारा अपनी सीट बचाने में सफल रहे। शहरी क्षेत्र होने की वजह से उन्हें मध्यवर्गीय मतदाताओं का समर्थन मिला। शहरी मतदाताओं ने धनबाद में ढुलू महतो और जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

झारखंड में BJP के बड़े नामों को करना पड़ा हार का सामना


Image 2Image 3

अर्जुन मुंडा, सीता सोरेन और गीता कोड़ा को चुनाव में मिली शिकस्त

रांची: लोकसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झारखंड में तीन सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 के चुनाव में जहां एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर दर्ज की थी वही इस बार के चुनाव में 14 में से 9 सीटों पर इस बार एनडीए को जीत मिली है। राज्य में बीजेपी के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए है।

खूंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने चुनाव में हराया

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के झारखंड में सबसे बड़े चेहरे अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से चुनाव हाए गए है। उन्हे कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने एक लाख 45 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव हराया है। जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू और दुमका सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन को हार का सामना करना पड़ा है। जेएमएम के नलिन सोरेन ने सीता सोरेन को 17 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव में शिकस्त दी है। सिंहभूम सीट से बीजेपी को तीसरा बड़ा झटका लगा है जहां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जेएमएम उम्मीदवार जोबा मांझी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

सिंहभूम लोकसभा ब्रेकिंग:जोबा माझी -168402 मतो से हुई बिजयी
Image 2Image 3

सिंहभूम लोकसभा, झारखण्ड

फाइनल , राउंड

सिंहभूम से झामुमो से जोबा माझी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गीता कोड़ा से 168402 मतों से बिजय हासिल की । जोबा माझी, जेएमएम - 520164 गीता कोड़ा, बीजेपी - 351762 *जोबा माझी -168402 मतो से बिजय हासिल की*
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों,पुलिस प्रशासन एवं मीडिया का जताया आभार।
Image 2Image 3

हज़ारीबाग: लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 14 हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन के घोषणा होने से लेकर लगातार तीन महीनों तक इसकी व्यापक तैयारियों तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने वाले तमाम अधिकारियों,कर्मियों, पुलिस प्रशासन के द्वारा उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन को संपन्न कराने को लेकर अनेक बधाई व शुभकामनाएं। उक्त शुभकामना संदेश आज उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने अधिकारियों व तमाम कर्मियों को दी।उपायुक्त ने मतदान कार्यों में लगाए गए सभी अधिकारी,मैजिस्ट्रेट, मतदान कर्मी, गणन कर्मियों के प्रति आभार जताया और कहा कि बेहतर टीम भावना का परिणाम है कि यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है, आगे भी अनेक चुनौतीपूर्ण कार्य आएंगे जिसे इसी आत्मविश्वास और धैर्य से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस चुनाव में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया और कहा चुनाव के परिणाम के बेहतर कवरेज से लोगों को सही और सटीक जानकारी जनता को अखबारों के माध्यम से मिली। अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी को बेहतर कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। विजेता उम्मीदवार को उपायुक्त ने सौंपा निर्वाचन प्रमाणपत्र। लोकसभा निर्वाचन में 14 हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से विजय घोषित हुए बीजेपी प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा तथा जीत की बधाई दी। जायसवाल 275775 मतों से जीत हासिल की।
सिंहभूम सीट जीत के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई।
Image 2Image 3

सिंहभूम सीट जीत के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई। आज शाम शेरे पंजाब चौक पर राजद महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी के जीत की खुशी में राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक क्विंटल लड्डू का वितरण किया गयाl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में एक ओर आईएनडीआईए ने आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी, वहीं भाजपा के पास धनबल मीडिया का बल और तमाम तंत्र होते हुए भी लोकतंत्र में आस्था रखने वाले देश की जनता ने भाजपा को बहुमत से काफी पीछे धकेल दिया हैl पुरेंद्र नारायण सिंह ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के साथी अब भाजपा का साथ छोड़कर आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आ जाएंगेl कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उदित यादव, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एस डी प्रसाद, सिद्धनाथ सिंह यादव, मनोज चौरसिया, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, प्रभात कुमार झा, विमल दास, भरत राम, अवधेश कुमार, यदुनंदन राम, विनोद जायसवाल, राजेश यादव, अजय यादव, दिलीप मंडल, संतोष कुमार सिंह, आर के अनिल, बैजू यादव, संतलाल शर्मा, बंधु यादव उपस्थित थेl
सरायकेला : रांची की जीत रांची की जनता को समर्पित= संजय सेठ
Image 2Image 3

रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा या जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है जो स्नेहा और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है इसके लिए हृदय से धन्यवाद रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है रांची को नंबर वन बनाना है रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उसे पूर्ण करेंगे यहां के जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा . रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे रांची लोकसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता सभी प्रदेश के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी सामाजिक धार्मिक संगठन सभी लोग जिन्होंने सहयोग किया लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत आभार . इस नई जिम्मेवारी के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करेंगे.
राँची :झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल
Image 2Image 3

राँची :झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला, महिला व पुरुष कार्यकर्ता सभी झूमते गाते नाचते हुए नजर आए एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाया वही जमकर आतिशबाजी भी की गई. सभी भाजपा नेताओं का कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे और देश के अर्थव्यवस्था मजबूत होगी यह परिवारवाद पर करारी चोट है भ्रष्टाचार पर करारी चोट है वही झारखंड में लोकसभा संसदीय सीटों में हुई कमी पर कहा कि अगली बार इस पर ध्यान दिया जाएगा अभी समीक्षा होगी आकलन होगा कि कहां कैसे चुक रही है. वही अत्यंत मनमोहक झांकी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय से निकाली गई जहां भाजपा कार्य समिति सदस्य ने कहा कि जो अयोध्या में श्री राम को लाए हैं और उन्हें श्री राम का आशीर्वाद ही प्राप्त है कि वह तीसरी बार इस देश की सत्ता में काबीज होंगे और देश आगे बढ़ेगा वही झारखंड में कुछ सीटों पर हुई हर को लेकर कहा कि अगली बार भूल सुधारा जाएगा.
07 धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 3 की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या :


Image 2Image 3

1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस - 75016

2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी - 123411

3. मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी - 1001

4. अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी - 542

5. कृष्ण चंद्र सिंह राज, समता पार्टी - 471

6. दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - 291

7. परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) - 195

8. राजीव तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) - 236

9. रेजाउल हक, लोकहित अधिकार पार्टी - 452

10. संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा - 276

11. अनिन्दिता दास, निर्दलीय - 412

12. मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय - 12280

13. उमेश पासवान, निर्दलीय - 444

14. कामेश्वर प्रसाद वर्मा, निर्दलीय - 667

15. जगदीश रवानी, निर्दलीय - 3473

16. जनक शाह गोंड, निर्दलीय - 2393

17. मो. जहीरूद्दीन खान, निर्दलीय - 1188

18. तुलसी महतो, निर्दलीय - 867

19. त्रिदेव कुमार महतो, निर्दलीय - 208

20. निताई दत्ता, निर्दलीय - 420

21. प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय - 93

22. मो. ताफाजुल हुसैन, निर्दलीय - 110

23. मो. फैसल खान, निर्दलीय - 353

24. लक्ष्मी देवी, निर्दलीय - 507

25. सुनैना किन्नर, निर्दलीय - 550

26. नोटा - 1179

तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद कुल 227035 वोटों की गिनती की गई।