lucknow

Jun 04 2024, 14:36

लखनऊ में सपा और भाजपा के समर्थक भिड़े,कई लोग घायल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक भिड़ गये। इनमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है।

मतगणना स्थल के बाहर गीतापल्ली के पास सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी को लेकर हाथापाई हो गयी। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गयी। इसमें सपा कार्यकर्ता सुएश यादव को चोट लगी है। हाथापाई की खबर मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, चोटिल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए हालात पर बिगड़ने से संभाला।

lucknow

Jun 04 2024, 13:42

हेमा मालिनी 1,46,008 वोटों से आगे
लखनऊ। मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी प्रारंभ से बढ़त बनाए हुए हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए आगे की ओर बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब तक संसदीय क्षेत्र की मथुरा-वृंदावन, मांट, बलदेव, छाता, गोवर्धन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं और वह करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रही हैं।

लोकसभा सीट पर अब तक हुई गिनती के मुताबिक हेमा मालिनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर से 146008 वोटो से आगे चल रही है। हेमा मालिनी को 221104 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 75096 वोट, बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 71674 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप को 3529 वोट हासिल हुए हैं। फिलहाल वोटों की मतगणना जारी है। वहीं जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय मतगणना स्थल पर निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण मतगणना जारी है, पर्याप्त पुलिसबल तैनात है जो सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए है।

lucknow

Jun 04 2024, 13:41

यूपी में लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को फायदा, बसपा का सफाया

लखनऊ। 18वीं लोकसभा के लिए मतगणना में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भारी उलटफेर लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल रहा है। चुनाव मतगणना के शुरूआती रूझानों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का हाथी कहीं भी रेस में नजर नहीं आ रहा है। वहीं सपा और इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन बढ़ी बढ़त की छलांग लगाता दिख रहा है। जबकि उप्र से केन्द्र की सरकार बनाने वाली भाजपा और एनडीए को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

केन्द्र की राजनीति में उप्र को केन्द्र बिन्दु कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते चुनाव 2019 में इसी केन्द्र बिन्दु से 80 सीटों में सबसे ज्यादा सीटों पर विजयी प्राप्त कर केन्द्र में दूसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार 2024 के चुनाव में देश के सियासी केन्द्र बिन्दु से भाजपा को शुरूआती तीन घंटों की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा के खाते में 40 से 45 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही है। रूझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 30 से अधिक सीटों पर बम्पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को पांच से अधिक सीटों पर संजीवनी मिलती दिख रही है। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान और सियासी रसूख बहुजन समाज पार्टी का गिरता दिख रहा है और हाथी एक भी सीट पर गरजता नहीं नजर आ रहा है। अगर शुरूआती तीन घंटों के रूझान नतीजों में बदलते हैं तो बसपा और मायावती की सियासत पूरी तरह से रसातल में पहुंच जाएगी।

lucknow

Jun 04 2024, 13:39

वाराणसी से नरेन्द्र मोदी 79,495 मतों से आगे

लखनऊ/वाराणसी। भाजपा उम्मीदवार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से मतगणना के 13वें राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन के अजय राय से 79,495 मतों से आगे चल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी को अभी तक 2,97,222 और अजय राय को 2,17,727 मत मिले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के लगातार बढ़त को देख उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता यहां सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नई सड़क गीता मंदिर के समीप आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। माना जा रहा है कि तीन बजे तक नरेन्द्र मोदी सहित सातों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना लगभग 30 राउंड तक चलेगी। राजनीतिक विश्लेषक से लेकर आम आदमी तक वाराणसी से मोदी की जीत तय मान रहे हैं। उनका कहना है कि जीत का अंतर कितना होगा ये देखने वाली बात होगी। हालांकि शुरुआती दौर में अजय राय ने भाजपा प्रत्याशी से बढ़त भी बना ली थी।

lucknow

Jun 04 2024, 12:27

उत्तर प्रदेश में एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह दस बजे तक मिले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 35, समाजवादी पार्टी 34, कांग्रेस 8, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 2, अपना दल (सोनेलाल) और आजादी समाज पार्टी कांशी राम 1-1 सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं।

वाराणसी में प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय से 23 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है जबकि इंडी गठबंधन में शामिल सपा के अखिलेश यादव एवं उनकी धर्मपत्नी डिम्पल यादव के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल भाजपा की स्मृति इरानी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी 64595 मतों से आगे चल रही हैं। लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह 6269 वोटों से आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह 16492 से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। फैजाबाद से भाजपा के लल्लू सिंह 275 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मीरजापुर से एनडीए में शामिल अपना दल सोनेलाल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल 84 वोटों से आगे चल रही हैं। बागपत से एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के नरेश उत्तम से 2937 अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए है।

वहीं कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 36726 वोटों से आगे चल रहे हैं। फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अक्षय यादव 2885 वोटों से आगे चल रहे हैं। आजमगढ से सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरूहुआ से लगभग छह हजार मतों से आगे हैं। गोण्डा में भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह 17615 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

गोरखपुर में भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की काजल निषाद से 13509 हजार से अधिक मतों की बढत बना ली है। बरेली में भाजपा के छत्तर पाल सिंह गंगवार सपा उम्मीदवार से छह हजार से अधिक मतों से आगे हैं।बहराइच में भाजपा के आनंद कुमार सपा के रमेश चन्द्र से 9975 मतों से आगे चल रहे है। झांसी से भाजपा के अनुराग शर्मा कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य से 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है।

lucknow

Jun 04 2024, 11:38

लखनऊ में राजनाथ सिंह चल रहे हैं आगे
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित सीटों में शुमार लखनऊ संसदीय सीट पर भाजपा 1991 से काबिज है। आम चुनाव 2024 के चुनाव नतीजों के प्रारम्भिक रुझान में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें, इस सीट पर राजनाथ सिंह तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

1991 से लखनऊ में लहरा रहा भगवा

10वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव में भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार इस सीट पर भगवा परचम फहराया था। इसके बाद 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में लगातार पांच बार जीतकर रिकार्ड बनाया। 2004 के चुनाव बाद अटल जी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 2009 में लखनऊ से भाजपा की टिकट पर लालजी टण्डन ने विजय रथ को आगे बढ़ाया।

राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में

2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने यहां जीत का कमल खिलाया। वो तीसरी बार मैदान में है। इस बार जीत के साथ जहां राजनाथ सिंह अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे, वहीं भाजपा की यह नौंवी जीत होगी।

राजनाथ का मुकाबला सपा के रविदास

राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह 11 बजे तक राजनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रविदास मेहरोत्रा से 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

पिछली बार साढ़े तीन लाख के अंतर से जीते

2019 के आम चुनाव में राजनाथ सिंह ने सपा की पूनम शत्रुघन सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी थी। यह देखना अहम होगा कि राजनाथ सिंह तीसरी जीत के साथ अपने जीत के अंतर को बढ़ा पाते हैं या नहीं।

lucknow

Jun 04 2024, 10:39

यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है।  यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल आगे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा अब पीछे रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

वाराणसी सीट से अजय राय 1628 वोट से आगे
अजय राय 21552
नरेन्द्र मोदी 19924
अतहर जमाल लारी 2489

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीसरा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–17778
राघव लखनपाल (भाजपा)–7625
माजिद अली (बीएसपी)–2622
नोटा–148
कांग्रेस आगे

अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

वाराणसी से अजय राय अभी भी चल रहे आगे

भदोही जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा 1941 वोट से आगे चल रही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तक पर व्यवस्था की गई है।वाराणसी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय को 11480 मत मिले तो भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले। वहीं बसपा के अतहर जमाल लारी को 945 मत मिले हैं। अब तक की गिनती में अजय राय 6223 वोट से आगे चल रहे हैं।  सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सपा के छोटेलाल खरवार आगे हैं। अपना दल की रिंकी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। 

सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे

बस्ती में प्रथम चक्र की गणना में सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे हैं इस चक्र में भाजपा के हरीश को 2875, सपा के राम प्रसाद चौधरी 4065, और बसपा के लव कुश पटेल को 406 मत मिले हैं। मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं। महराजगंज सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा से पंकज चौधरी पहले राउंड में 396 वोट से गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:30

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, वाराणसी में पीएम मोदी पीछे अजय राय आगे और अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:11

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे, मेरठ से अरुण गोविल चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फैजाबाद से लल्लू सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में उलटफेर हुआ है। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। 40 सीटों के साथ एनडीए आगे चल रहे हैं। इंडिया को 37 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश आगे चल रहे हैं। भदोही लोकसभा में 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। मतगणना के लिए 276 मतगणना कार्मिक एवं 100 से अधिक राजप्रत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का व्हाईट बोर्ड पर डिस्पले भी किया जाएगा।

अमेठी से स्मृति चल रही आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 08:57

रुझानों में एनडीए 233 सीटों पर आगे, इंडिया को 114 सीटें, पीएम मोदी वाराणसी, स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही आगे
लखनऊ । शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।