Live Lok Sabha Election Results 2024 1:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:45 pm

Source : Election Commission of India

डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं

हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं

दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे चल रहे हैं

करनाल से मनोहर लाल कटार आगे चल रहे हैं

अनुराग ठाकुर जीते

उमर अब्दुल्ला हारे

महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं

पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही हैं

पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं

इंडिया गठबंधन ने कर दिया “खेला”, अपने ही गढ़ में फंस गई बीजेपी

#bjpmayfailinthis_states

बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था। हालांकि, बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अब तक सभी 543 सीटों पर रुझान आ चुके हैं, जिनमें एनडीए 291 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने 231 सीटों पर बढ़त बना रखी है।अभी तक के आंकड़ों से यह तो साफ हो चुका है कि मोदी सरकार का 400 पार वाले नारे को जनता ने ठेंगा दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में काउंटिंग के अभी तक रुझान चौंकाने वाले हैं। इन राज्यों की ज्यादातर सीटों पर एनडीए से इंडिया बढ़त बनाए हुए है। राजस्थान और हरियाणा में भी बीजेपी के क्लीन स्वीप के दावे को झटका लगता दिख रहा है।

खास बात तो यह है कि बीजेपी को अपने ही गढ़ में करारी चोट लगी है। आइए जानते हैं कि अपने ही किन-किन गढ़ को बचाने में भगवा पार्टी नाकामयाब नजर आ रही है?

उत्तर प्रदेश में उल्टा पड़ा दांव

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले दो आम चुनावों में मुकाबला एकतरफा रहा। बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। 2014 में बीजेपी ने 71 सीटें जीती थीं, 2019 में 62 सीटों पर हासिल हुई। लेकिन इस बार के चुनाव में ऐसा होता नहीं दिख रहा। अभी तक के रुझानों के मुताबिक यूपी की 80 में 37 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि 42 सीटों पर इंडिया बढ़त बनाए हुए है।

2024 के इलेक्शन में बीजेपी ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा है। जबकि गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट, सुभासपा ने घोसी और आरएलडी ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा। INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा ने यूपी में साथ मिलकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने 17 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. बाकी सीटों पर सपा ने उम्मीदवार खड़े किए थे।

बिहार में बेहाल

बिहार में भी बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भी बीजेपी की सीटें फंस गई हैं। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, बिहार में जेडीयू 13 सीटों पर आगे चल रही है। उसने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है, उसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चिराग पासवान की पार्टी अपनी पांचों सीटों पर लीड कर रही है। 2019 के इलेक्शन में बीजेपी ने 17 सीटें जीती थी।जेडीयू को भी 17 सीटें मिली थीं।

महाराष्ट्र में भी सीटें फंसी

महाराष्ट्र में एनडीए ने बड़ी जीत का दावा किया था। लेकिन यहां भी उसकी सीटें फंस गई है। एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

राजस्थान के रण में भी पिछड़ी

बात राजस्थान की करें तो यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सीटों पर जीत की दावेदारी कर रही है। ऐसे में बीजेपी के क्लीन स्वीप के सपने को झटका लग सकता है।

हरियाणा में बीजेपी हलकान

हरियाणा में भी बीजेपी की सीटें फंसी हैं। यहां की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा है। इंडिया अलायंस में कांग्रेस 9 और कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर चुनाव लड़ा। अभी तक रुझान इंडिया के पक्ष में हैं। हरियाणा में इंडिया अलायंस 5 सीटों पर बीजेपी 4 और कुरुक्षेत्र सीट पर आप के डॉ. सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं। पिछली बार यहां बीजेपी ने 10 में 10 सीटें जीती थी।

दिल्ली का दिल नहीं जीत पाई

लोकसभा चुनाव 2014 का हो या 2019 का, बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर अपना नाम लिखवाया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी दिल्ली की जनता का दिल जीतती हुई नजर नहीं आ रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 6 सीट पर तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है

झारखंड में भी बेहाल

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड की 14 में से 11 सीटें अपने नाम की थीं। वहीं, 2024 के अब तक के रुझानों में भगवा पार्टी सिर्फ 7 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर जेएमएम, 2 पर कांग्रेस और 1 पर एजेएसयू पार्टी ने बढ़त बना रखी है।

पंजाब में तो खाता नहीं खुला

पंजाब में तो बीजेपी का खाता ही नहीं खुलता दिख रहा है। यहां की 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी भी अकेले लड़ी। कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब में कांग्रेस गुरुदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला में आगे चल रही है। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी बड़ा डेंट लगाने की कोशिश में थी। यहां भी उसे झटका लगा है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी सिर्फ 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीएमसी 28 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा में बंगाल में बीजेपी ने 42 में से 18 सीटें जीती थी। टीएमसी को 22 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें गई थी।

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:45 pm

Source : Election Commission of India

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:30 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:30 pm

Source : Election Commission of India

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:15 pm

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:15 pm

Source : Election Commission of India

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:00 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:00 pm

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:00 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:00 pm

डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं |

हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं |

दिल्ली में बांसुरी स्वराज आगे चल रहे हैं |

करनाल से मनोहर लाल कटार आगे चल रहे हैं |

अनुराग ठाकुर जीते |

महबूबा मुफ़्ती पीछे चल रही हैं |

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: रुझानों में अल्‍मोड़ा में भाजपा आगे, कांग्रेस ने हरिद्वार में किया जीत का दावा

उत्तराखंड प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी मुख्यालय में आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मत गिने जाएंगे।

अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा आगे
उत्‍तराखंड की पांचों सीटों में से अल्‍मोड़ा में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा 9499 वोट से आगे चल रही है।

घनसाली में दूसरे राउंड के रुझान
दूसरा राउंड

घनसाली
1844 बीजेपी
625 कांग्रेस
501 निर्दलीय


राउंड वाइज मतगणना
दूसरा राउंड नरेन्द्रनगर

4038 बीजेपी
2071 कांग्रेस
पुरोला छह राउंड की काउंटिंग
भाजपा-852/480/817/949/793/780
कांग्रेस – 176/155/196/197/66/366
निर्दलीय बॉबी पंवार-2820/2170/1984/2325/705/883
देहरादून टिहरी लोकसभा (पहला चरण)
मसूरी से भाजपा 3000 वोट से आगे
कैंट से भाजपा 3500 वोट से आगे
सहसपुर से भाजपा 300 से पीछे
चकराता में कांग्रेस 30 वोट से आगे
रायपुर में भाजपा 3000 वोट से आगे
राजपुर में भाजपा 2700 वोट से आगे
गंगोत्री राउंडवाइज

बीजेपी -820/912/1082/702
कांग्रेस -99/83/158/131
बॉबी पंवार-812/834/1149/887
हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा आगे
हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 4191 वोटो से आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट

(डोईवाला)
भाजपा – 4059 मतों से आगे
भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत -5604
कांग्रेस वीरेंद्र रावत -1545

हरिद्वार में कांग्रेस ने जीत का दावा किया

हरिद्वार से लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा की पांचों सीटें हारेगी और कांग्रेस पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
Live Lok Sabha Election Results 2024 12:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 12:45 pm

Source : Election Commission of India