Jharkhand

Jun 04 2024, 11:03

धनबाद में चौका मारने की तैयारी में बीजेपी, 20 सालों बाद कांग्रेस तलाश रही अपना ठिकाना

धनबाद : झारखंड में धनबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम आज आ जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कुल 14 संसदीय सीटों पर परिणाम आना है। धनबाद में भाजपा लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही है। 

यहां भाजपा की नजर चौथी जीत पर है। वहीं कांग्रेस 20 साल बाद सीट पाने का मौका खोज रही है।

 देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही अब परिणाम को लेकर चर्चा तेज है। 4 जून को इस चुनाव का परिणाम जारी हो जाएगा। इसी क्रम में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों का भी परिणाम आ जाएगा। इसमें धनबाद लोकसभा सीट भी शामिल है। इस बार धनबाद लोकसभा सीट से जहां भाजपा की ओर से दुलु महतो चुनाव मैदान में हैं।वहीं, कांग्रेस की अनुपमा सिंह उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी में शुमार हैं।

धनबाद में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस दुलु महतो, भारतीय जनता पार्टी, मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी ,अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी, कृष्णा चंद्र सिंह राज, समता पार्टी दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) राजीब तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) रेजौल हक, लोकहित अधिकार पार्टी संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा अनंदिता दास, निर्दलीय मो. इकलाक अंसारी, निर्दलीय उमेश पासवान, निर्दलीय कामेश्वर प्रा. वर्मा, निर्दलीय जगदीश रवानी, निर्दलीय जनक शाह गोंड, निर्दलीय मो. जहीरुद्दीन खान, निर्दलीय तुलसी महतो, निर्दलीय त्रिदेव कृ. महतो, निर्दलीय निताई दत्ता, निर्दलीय प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय मो. तफाजुल हुसैन, निर्दलीय मोहम्मद फैशल खान, निर्दलीय लक्ष्मी देवी, निर्दलीय सुनैना किन्नर, निर्दलीय

धनबाद सीट का इतिहास

झारखंड राज्य का गठन होने के बाद से अब तक धनबान लोकसभा सीट पर चार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, इस सीट से कोई भी पार्टी लगातार नहीं जीत हासिल कर सकी। पहली बार झारखंड गठन के बाद वर्ष 2004 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा 2009 से 2019 तक लगातार विजयी होती रही।

यदि भाजपा प्रत्याशी इस बार चुनाव जीत जाती है तो यह चौका होगा। वहीं, कांग्रेस की ओर पलड़ा भारी हुआ तो वह 20 वर्ष बाद अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल ।

2019 चुनाव का आंकड़ा

मौजूदा समय में झारखंड की 14 सीटों में से 11 पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी पार्टी आजसू का कब्जा है तो वहीं, कांग्रेस और झामुमो के खाते में एक-एक सीट गई है।

धनबाद में कब कौन जीते

1952 पीसी बोस 1957 

 मलिक 1962 पीआर चक्रवर्ती 1967 ललिता राज लक्ष्मी 1971 आरएन शर्मा 1977 एके राय 1980 एके राय 1984 शंकर दयाल सिंह 1989 एके राय 1991 रीता वर्मा 1996 रीता वर्मा 1998 रीता वर्मा 1999 रीता वर्मा 2004 चंद्रशेखर दुबे 2009 पशुपति नाथ सिंह 2014 पशुपति नाथ सिंह 2019 पशुपति नाथ सिंह

Jharkhand

Jun 04 2024, 11:01

ब्रेकिंग : धनबाद,गिरिडीह में एनडीए आगे,जानिए वोटों का आंकड़ा


 गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से प्रथम राउंड। प्रथम चरण की मतगणना की समाप्ति के बाद

 चंद्रप्रकाश चौधरी - 23663 मथुरा प्रसाद महतो - 19755 जयराम कुमार महतो - 15768

 धनबाद से भाजपा 

(ढुल्लु महतो ) :- 20088 कांग्रेस ( अनुपमा सिंह ) :-16916

ढुल्लु महतो: आगे :- 3172 

 गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने बनायी बढ़त 1948 वोट से आगे

धनबाद, तीसरे राउंड 

 

अनुपमा सिंह- 26601 

 ढुल्लू महतो- 35702

Jharkhand

Jun 04 2024, 10:44

गांडेय उपचुनाव के पहले राउंड का रिजल्ट


कल्पना सोरेन - 3346

दिलीप कुमार वर्मा - 5285

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:41

झारखंड की 14 सीटों का रुझान, 4 सीटों पर बीजेपी आगे, रांची से संजय सेठ, दुमका से सीता सोरेन चल रही आगे

झारखंड डेस्क झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं।

इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। इधर, दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही हैं। सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी। लिहाजा सबसे पहले रिजल्ट रांची का आएगा। वहीं, हटिया के रिजल्ट में देरी हो सकती है। काउंटिंग के लिए रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

जहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी। 13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के दौरान राज्य के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों को वोट दिए हैं। चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आज इन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:24

झारखंड में मतगणना शुरु,रुझान 9.15 से होंगे जारी


लोकसभा चुनाव 2024 के तहत झारखंड की सभी 14 सीटों पर मतदान कराया गया। आज इन वोटों की गिनती की जा रही है। इस राज्य की किस सीट पर, कौन जीत रहा है, आइए जानते हैं।

चुनाव आयोग ने बताया की 9.15 के बाद से रुझान सामने आने लगेंगे।

 झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। झारखंड की 14 सीटों में राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमेशदपुर, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग लोकसभा सीट शामिल हैं। बता दें, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार, पांच, छह और सातवें चरण में मतदान हुआ था। 

कौन-सी पार्टी के कितने उम्मीदवार? 

झारखंड में 2019 की तरह एनडीए ने इसबार भी 13+1 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ा, जिसमें 13 सीटों में बीजेपी मैदान में रही, एक पर आजसू। वहीं इंडी गठबंधन में ये फॉर्मूला इस बार 7+5+1+1 का था। जिसमें कांग्रेस सात पर, जेएमएम पांच पर, लेफ्ट 1 पर और राजद 1 पर चुनावी मैदान में थे। पिछली बार यहां इंडी गठबंधन 12 सीट जीतने में सफल रहा था।

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:22

ब्रेकिंग :झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग शुरू,रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे


 झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग शुरू,रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे; हटिया के परिणाम में होगी देरी*

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:08

कृषि उत्पादन केंद्र, बाजार समिति, विशुनपुर पचंबा में मतगणना 08 बजे से शुरू

19 कोडरमा के लिए 19 टेबल और 24 राउंड, 20 बरकथा के लिए 21 टेबल तथा 24 राउंड, 28 धनवार के लिए 19 टेबल तथा 24 राउंड, 29 बगोदर के लिए 21 टेबल तथा 23 राउंड, 30 जमुआ के लिए 19 टेबल तथा 23 राउंड, 31 गांडेय के लिए 19 टेबल तथा 21 राउंड में मतगणना किया जायेगा। पोस्टल बैलेट मतगणना-1 के लिए 13 टेबल तथा पोस्टल बैलेट मतगणना-2 के लिए 19 टेबल बनाया गया है। साथ ही ETPBS Scanning के लिए 10 टेबल तथा 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 टेबल, 02 PB तथा 01 ETPBS तथा 24 राउंड तक मतगणना चलेगी ।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:40

झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग जारी: रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे; हटिया के परिणाम में देरी

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:39

रांची का सांसद कौन इसका फैसला आज, सुबह 8 से 500 कर्मी छह हॉल में कर रहे है मतगणना


रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाजार समिति के प्रवेश द्वार से लेकर स्ट्रांग रूम तक बैरिकेडिंग की गई है। पंडरा बाजार समिति में स्ट्रांग रूम के छह हॉल में छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथों में पड़े वोट की गिनती होगी।

रांची विधानसभा क्षेत्र की गणना सबसे पहले और हटिया की अंत में मतगणना होगी। वही सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी। सबसे अधिक टेबल 29 कांके विधानसभा क्षेत्र के हॉल में लगाए गए हैं। कांके का परिणाम 17 राउंड के बाद आएगा। वहीं, सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की काउंटिंग 18 राउंड में पूरी होगी। हर राउंड की गणना के बाद दूसरे राउंड का ईवीएम टेबुल पर पहुंचेगा।

मतगणना के लिए कुल 500 कर्मचारी काउंटिंग में लगाए गए है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच विभिन्न स्टॉपेज प्वाइंट से मतगणनाकर्मियों को बस से काउंटिंग हॉल तक ले जाया जाएगा। बैलट पेपर के गिनती के साथ ही रुझान आना शुरू हो जाएगा। काउंटिंग के लिए कुल 139 टेबल लगाए गए हैं। सभी प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15 बाजार में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। मतगणना को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव किया है। दोपहर दो बजे से पिस्कामोड़ से पंडरा होते हुए तिलता चौक तक ऑटो सहित सभी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मतगणना को लेकर आज 4 जून मंगलवार सुबह से ही पूरा पंडरा बाजार समिति क्षेत्र सुरक्षा घेरा में है। इस कारण कारोबार आज ठप है। सिर्फ पासधारियों को ही इंट्री दी जा रही है। बाजार समिति के बाहर सड़क के दूसरी ओर राजनीतिक दलों का टेंट लगा है जहां कार्यकर्ता रुझानों के इंतजार में बैठे है।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:25

उल्टी गिनती शुरू: आज होगा इनके भाग्य का फैसला

 

बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में होगी 12 लाख 53 हजार मतों की मतगणना*सभी विधानसभा में 20-20 टेबल लगाया गया, पोस्टल बैलट के लिए 25- 25 का दो टेबल

बाघमारा- बूथ-355,राउंड-18

बेरमो-बूथ

355,राउंड-18

गिरिडीह-बूथ

367 राउंड -19

डुमरी- बूथ-373-राउंड-19

गोमिया- बूथ-373-राउंड-18

टुंडी- बूथ368 राउंड - 18