Jharkhand

Jun 04 2024, 10:44

गांडेय उपचुनाव के पहले राउंड का रिजल्ट


कल्पना सोरेन - 3346

दिलीप कुमार वर्मा - 5285

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:41

झारखंड की 14 सीटों का रुझान, 4 सीटों पर बीजेपी आगे, रांची से संजय सेठ, दुमका से सीता सोरेन चल रही आगे

झारखंड डेस्क झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं।

इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। इधर, दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही हैं। सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी। लिहाजा सबसे पहले रिजल्ट रांची का आएगा। वहीं, हटिया के रिजल्ट में देरी हो सकती है। काउंटिंग के लिए रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

जहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी। 13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के दौरान राज्य के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों को वोट दिए हैं। चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आज इन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:24

झारखंड में मतगणना शुरु,रुझान 9.15 से होंगे जारी


लोकसभा चुनाव 2024 के तहत झारखंड की सभी 14 सीटों पर मतदान कराया गया। आज इन वोटों की गिनती की जा रही है। इस राज्य की किस सीट पर, कौन जीत रहा है, आइए जानते हैं।

चुनाव आयोग ने बताया की 9.15 के बाद से रुझान सामने आने लगेंगे।

 झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। झारखंड की 14 सीटों में राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमेशदपुर, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग लोकसभा सीट शामिल हैं। बता दें, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार, पांच, छह और सातवें चरण में मतदान हुआ था। 

कौन-सी पार्टी के कितने उम्मीदवार? 

झारखंड में 2019 की तरह एनडीए ने इसबार भी 13+1 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ा, जिसमें 13 सीटों में बीजेपी मैदान में रही, एक पर आजसू। वहीं इंडी गठबंधन में ये फॉर्मूला इस बार 7+5+1+1 का था। जिसमें कांग्रेस सात पर, जेएमएम पांच पर, लेफ्ट 1 पर और राजद 1 पर चुनावी मैदान में थे। पिछली बार यहां इंडी गठबंधन 12 सीट जीतने में सफल रहा था।

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:22

ब्रेकिंग :झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग शुरू,रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे


 झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग शुरू,रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे; हटिया के परिणाम में होगी देरी*

Jharkhand

Jun 04 2024, 09:08

कृषि उत्पादन केंद्र, बाजार समिति, विशुनपुर पचंबा में मतगणना 08 बजे से शुरू

19 कोडरमा के लिए 19 टेबल और 24 राउंड, 20 बरकथा के लिए 21 टेबल तथा 24 राउंड, 28 धनवार के लिए 19 टेबल तथा 24 राउंड, 29 बगोदर के लिए 21 टेबल तथा 23 राउंड, 30 जमुआ के लिए 19 टेबल तथा 23 राउंड, 31 गांडेय के लिए 19 टेबल तथा 21 राउंड में मतगणना किया जायेगा। पोस्टल बैलेट मतगणना-1 के लिए 13 टेबल तथा पोस्टल बैलेट मतगणना-2 के लिए 19 टेबल बनाया गया है। साथ ही ETPBS Scanning के लिए 10 टेबल तथा 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 टेबल, 02 PB तथा 01 ETPBS तथा 24 राउंड तक मतगणना चलेगी ।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:40

झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग जारी: रांची से संजय सेठ और धनबाद से ढुलू महतो आगे; हटिया के परिणाम में देरी

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:39

रांची का सांसद कौन इसका फैसला आज, सुबह 8 से 500 कर्मी छह हॉल में कर रहे है मतगणना


रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाजार समिति के प्रवेश द्वार से लेकर स्ट्रांग रूम तक बैरिकेडिंग की गई है। पंडरा बाजार समिति में स्ट्रांग रूम के छह हॉल में छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथों में पड़े वोट की गिनती होगी।

रांची विधानसभा क्षेत्र की गणना सबसे पहले और हटिया की अंत में मतगणना होगी। वही सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी। सबसे अधिक टेबल 29 कांके विधानसभा क्षेत्र के हॉल में लगाए गए हैं। कांके का परिणाम 17 राउंड के बाद आएगा। वहीं, सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की काउंटिंग 18 राउंड में पूरी होगी। हर राउंड की गणना के बाद दूसरे राउंड का ईवीएम टेबुल पर पहुंचेगा।

मतगणना के लिए कुल 500 कर्मचारी काउंटिंग में लगाए गए है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच विभिन्न स्टॉपेज प्वाइंट से मतगणनाकर्मियों को बस से काउंटिंग हॉल तक ले जाया जाएगा। बैलट पेपर के गिनती के साथ ही रुझान आना शुरू हो जाएगा। काउंटिंग के लिए कुल 139 टेबल लगाए गए हैं। सभी प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15 बाजार में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। मतगणना को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव किया है। दोपहर दो बजे से पिस्कामोड़ से पंडरा होते हुए तिलता चौक तक ऑटो सहित सभी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मतगणना को लेकर आज 4 जून मंगलवार सुबह से ही पूरा पंडरा बाजार समिति क्षेत्र सुरक्षा घेरा में है। इस कारण कारोबार आज ठप है। सिर्फ पासधारियों को ही इंट्री दी जा रही है। बाजार समिति के बाहर सड़क के दूसरी ओर राजनीतिक दलों का टेंट लगा है जहां कार्यकर्ता रुझानों के इंतजार में बैठे है।

Jharkhand

Jun 04 2024, 08:25

उल्टी गिनती शुरू: आज होगा इनके भाग्य का फैसला

 

बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में होगी 12 लाख 53 हजार मतों की मतगणना*सभी विधानसभा में 20-20 टेबल लगाया गया, पोस्टल बैलट के लिए 25- 25 का दो टेबल

बाघमारा- बूथ-355,राउंड-18

बेरमो-बूथ

355,राउंड-18

गिरिडीह-बूथ

367 राउंड -19

डुमरी- बूथ-373-राउंड-19

गोमिया- बूथ-373-राउंड-18

टुंडी- बूथ368 राउंड - 18

Jharkhand

Jun 04 2024, 07:48

झारखंड मे आज 8 बजे सुबह से काउंटिंग शुरु हो जयेगी,14 लोकसभा में 244 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आप

झारखंड डेस्क

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के दौरान राज्य के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों को वोट दिए हैं।

 चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आज इन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

मतगणना के लिए राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती की जाएगी। 

पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। जहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी।

 -

Jharkhand

Jun 03 2024, 18:02

चंपाई सोरेन सरकार की बड़ी पहल,झारखंड के 21000 बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में नौकरी देने की चल रही तैयारी

झा. डेस्क

झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है उन्हें रोजगार की व्यवस्था करने के लिए चंपाई सोरेन सरकार ने बड़ी पहल की है।

राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में 21 हजार युवक-युवतियों को नौकरी देने की तैयारी में है। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग इसे लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है, जो अंतिम चरण में है।

सरकार की योजना के अनुसार, कौशल और रोजगार मेले की तर्ज पर रांची में जल्द ही होगा। इसमें होंडा, कमिंस इंडिया, मारुति सुजूकी, कोका-कोला जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

कोका-कोला के भारत के साथ विभाग के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।

कॉन्क्लेव के लिए इन कंपनियों से विभाग के स्तर पर एग्रीमेंट भी किया जाएगा। विभाग के अनुसार, विभिन्न रोजगार मेलों के जरिए अब तक 45 हजार युवाओं को नौकरी दी चुकी है।

कॉन्क्लेव के लिए बनीं टीमें

जानकारी के अनुसार, के लिए अलग-अलग स्तर पर टीम बनी हैं, जो जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है। कौशल विकास मिशन के निदेशक सह मुख्य कार्यपालक संजीव बेसरा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

विभाग के संयुक्त सचिव, उपसचिव के स्तर पर भी टीम काम कर रही है। विभागीय सचिव के स्तर पर भी टीम के साथ दो बार बैठक हो चुकी है।

लगते रहेंगे रोजगार मेले

श्रम एवं नियोजन विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग जिलों में पहले की तरह रोजगार मेले लगते रहेंगे। इसकी भी तैयारी विभाग के स्तर पर शुरू हो गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब तक 45,109 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मेले से नौकरियां दी गई हैं। इनमें झारखंड स्किल द्वारा 26,343, नियोजनालय द्वारा 14,989 और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा 3777 नौकरियां राज्य के युवाओं को दी गई हैं।