Bihar

Jun 04 2024, 09:43

बड़ी खबर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की दोनो बेटी पीछे, पाटलीपुत्र और सारण लोकसभा सीट पर दोनो का बीजेपी से है सीधा मुकाबला

डेस्क : आज पूरे देश के लिए अहम दिन है। आज यह फैसला हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। क्या एकबार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता पर काबिज होगी या फिर कुछ बड़ा उलट-फेर होगा। देश भर में मतगणना का कार्य 8 बजे से शुरु हो गया। मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।  

इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणना के बाद अब रुझान सामने आने लगे है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होती नजर आ रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर का फायदा होता दिख रहा है। 

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की दोनो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे चल रही हैं। शुरुआती दौर में लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्रा से आगे चल रही थी लेकिन अब वो भी पीछे हो गई हैं। मीसा भारती का मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव से है। 

वहीं पहली बार चुनाव मैदान में उतरी लालू प्रसाद की दूसरी बेटी जो सारण लोकसभा सीट से पर पीछे चल रही हैं। सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूड्डी आगे चल रहे हैं। बता दें कि सारण में रोहिणी आचार्य के लिए चुनावी प्रचार अपने हाथों में ली थी। फिलहाल रोहिणी पीछे चल रही है। 

जबकि पूर्णिया में निर्दलीय ताल ठोक रहे पप्पू यादव आगे हैं, वहीं कटिहार में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं, अररिया से राजद आगे हैं, जहानाबाद में राजद आगे। बिहार के 6 सीटों पर इंडिया की बढ़त चल रही है।

Bihar

Jun 04 2024, 09:49

बड़ी खबर : गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार सर्वजीत से चल रहे आगे

डेस्क : आज पूरे देश के लिए अहम दिन है। आज यह फैसला हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। क्या एकबार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता पर काबिज होगी या फिर कुछ बड़ा उलट-फेर होगा। देश भर में मतगणना का कार्य 8 बजे से शुरु हो गया। मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।  

इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरु हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणना के बाद अब रुझान सामने आने लगे है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होती नजर आ रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर का फायदा होता दिख रहा है। 

बिहार के 40 में 35 सीटों का रुझान सामने आ गया है। जिसमें 26 सीटों पर एनडीए गठबधंन आगे चल रही है। जबिक 9 सीटों पर इंडी गठबंधन बढ़त बनाई हुई है। 

मांझी को यह बढ़त बोधगया और शेरघाटी का विधान सभा में मिली है। जीतन राम मांझी को अबतक 13928 और कुमार सर्वजीत, 680 वोट मिले है। 

गया से मनीष कुमार

Bihar

Jun 04 2024, 08:55

बड़ी खबर : बिहार के 40 में 35 सीटों के मतगणना का रुझान आया सामने, एनडीए 26 सीटों पर चल रहा आगे

डेस्क : आज पूरे देश के लिए अहम दिन है। आज यह फैसला हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। क्या एकबार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता पर काबिज होगी या फिर कुछ बड़ा उलट-फेर होगा। देश भर में मतगणना का कार्य 8 बजे से शुरु हो गया। मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।  

इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरु हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणना के बाद अब रुझान सामने आने लगे है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होती नजर आ रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर का फायदा होता दिख रहा है। 

बिहार के 40 में 35 सीटों का रुझान सामने आ गया है। जिसमें 26 सीटों पर एनडीए गठबधंन आगे चल रही है। जबिक 9 सीटों पर इंडी गठबंधन बढ़त बनाई हुई है। 

बता दें बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली , किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज , झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, आरा, नालंदा और काराकाट, बेगूसराय और खगड़िया में मतगणना जारी है।

Bihar

Jun 04 2024, 08:53

काराकाट में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान में उपेंद्र कुशवाहा आगे; पवन सिंह पीछे


 यहां पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के साथ निर्दलीय पवन सिंह की उम्मीदवारी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां पर रुझान आने शुरू हो चुके हैं।

काराकाट में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो चुकी है।

Bihar

Jun 04 2024, 08:31

लोकसभा चुनाव : बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

डेस्क : आज पूरे देश के लिए अहम दिन है। आज यह फैसला हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। क्या एकबार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता पर काबिज होगी या फिर कुछ बड़ा उलट-फेर होगा। देश भर में मतगणना का कार्य 8 बजे से शुरु हो गया। मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरु हो गई है। कुछ घंटों में पता चलेगा कि बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होने जा रही है या तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर जनता ने विश्वास किया है। बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली , किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज , झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, आरा, नालंदा और काराकाट, बेगूसराय और खगड़िया में मतगणना शुरु हो गई है। काउंटिग की शुरुआत होते ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। वही मतगणना केंद्रों पर सभी दलों के कार्यकर्ताओं का हूजुम लगा हुआ है। मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के कड़ इंतजामात किए गए हैं।

Bihar

Jun 04 2024, 07:45

लोक सभा चुनाव के फैसले की घड़ी आज, सुबह के 8 बजे से शुरु होगी वोटो की गिनती*

डेस्क : आज पूरे देश के लिए अहम दिन है। आज यह फैसला हो जायेगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। क्या एकबार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता पर काबिज होगी या फिर कुछ बड़ा उलट-फेर होगा। देश भर में मतगणना शुरू होने में महज एक घंटे बचे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं को भी बेसब्री से ईवीएम खुलने का इंतजार है। लोकतंत्र का जनादेश किसका मिला है इसका आज पटाक्षेप हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लोगों की नजर है, 8 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतों की गिनती कराई जाएगी। बाद में ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद हैं। सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से वोटों की गिनती एवं मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। इधर बिहार की 40 सीटों के लिए 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनपर 497 प्रत्याशियों को पड़े मतों की गिनती होगी। एक तरफ राजग है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन। हालांकि, एग्जिट पोल में एक बार फिर से मोदी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव और बिहार के अगिआंव विस उपचुनाव के नतीजे भी मंगलवार को घोषित होंगे। मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगेंगे। दोपहर दो बजे से नतीजे आने शुरू होंगे। हालांकि फाइनल रिजल्ट शाम छह बजे तक घोषित होने की संभावना है। नतीजे आने से पहले दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और मतगणना की तैयारियों पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक की। वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के बिल्कुल अलग होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Bihar

Jun 02 2024, 18:51

बिहार एग्जिट पोल : एनडीए को बिहार में इसबार नुकसान, राजद का खुल रहा खाता, जानिए पूरा डिटेल

डेस्क : बीते शनिवार की शाम 6 बजे के बाद अब लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के बाद अब सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस बार बिहार को लेकर लगभग इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। बावजूद इसके एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। सभी एग्जिट पोल में पिछली बार की तुलना में इसबार कम सीटें आती दिख रही है। वहीं राजद का इसबार खाता खुलता दिख रहा है और इंडी गठबंधन मे उसे सबसे ज्यादा सीट मिलती दिख रही है। 

बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या के एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।

आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।

Bihar

Jun 02 2024, 17:16

चिराग पासवान की बल्ले-बल्ले, उनकी पार्टी लोजपा (आर) को एग्जिट पोल में मिल रही पांचों के पांचो सीट

डेस्क : बीते शनिवार की शाम 6 बजे के बाद अब लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के बाद अब सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस बार बिहार को लेकर लगभग इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सबसे बड़ी चिराग पासवान के लिए है। एग्जिट पोल में उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) के सभी पांचों के पाचों सीट पर प्रत्याशी जीत दर्ज करते नजर आ रहे है।  

बताते चलें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में अपने कैंडिडेट उतारे थे। 

दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि कई एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सभी 5 सीटें मिल रही हैं।

गौरतलब है कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत की है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की लिगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं।

Bihar

Jun 02 2024, 10:45

पहली बार वोट देने निकले लोगों में दिखा गजब का उत्साह, अपने मुद्दाओं को बेबाकी से बताया

डेस्क : बीते शनिवार 1 जून को 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद अब 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

इसबार के चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि बिहार में सभी सात चरणों में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक दमखम दिखाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 53.06 मतदान किया जबकि महिलाओं ने 61.23 मतदान किया। इस प्रकार, इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में करीब 8 अधिक मतदान किया। वहीं, सभी चरणों में भी यह अंतर पाया गया। वही पहली बार वोट देने निकले लोगों में गजब का उत्साह दिखा। यही नहीं उन्होंने अपने मतदान को लेकर अपने इरादे भी बताए। 

युवाओं ने कम खर्च में बेहतर शिक्षा

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कतारें लंबी होने के बाद भी मतदान के प्रति जोश कम नहीं हुआ। पहली बार वोट डालने आए युवाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के दौरान मुद्दों को भी ध्यान में रखा। युवाओं ने कम खर्च में बेहतर शिक्षा, निजी संस्थानों की तरह ही सरकारी शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था, रोजगार और पलायन को रोकना के मद्दे के साथ वोट डाला। पहली बार मतदान इसी उम्मीद से किया है कि इन मुद्दों पर काम हो ताकि अगले चुनाव में भी पहली बार की उत्सुकता जैसी उत्सुकता रहे।

युवाओं में राजनीति के प्रति भी दिलचस्पी देखने को मिली

मतदान के बाद उनमें सेल्फी लेने के लिए भी उत्सुकता बनी रही। मतदान केन्द्र पर बने आई एम प्राउड वोटर आदि सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचाते रहे और अपने दोस्तों और परिवारवालों को भेजकर उन्हें भी मतदान के लिए जागरूक किया। यही नहीं इन युवाओं में राजनीति के प्रति भी दिलचस्पी देखने को मिली। कुछ ने कहा कि मौका मिला तो छात्र राजनीति में कदम रखूंगा। पहली बार वोट डालने पहुंचे विशाल कुमार, गोलघर की नंदनी कुमारी, बैंक रोड की अनन्या दलानिया ने कहा कि युवा की देश में अहम भूमिका है। हमें आगे आना होगा और राजनीति में भी दिलचस्पी लेनी होगी।

पहली बार मतदान करने आए सभी युवा वर्ग ने कहा कि पहली बार मतदान कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैंने किसी के कहने या समझाने पर नहीं बल्कि खुद की समझ और पूरे रिसर्च के बाद अपना कीमती मत एक योग्य उम्मीदवार के लिए डाला है। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपनी सहभागिता दर्ज करने की बहुत खुशी है। मेरे अंदर अपनी जरूरत और समस्याओं की समझ विकसित हो चुकी है। उसके निराकरण के लिए वोट सबसे बड़ा अस्त्रत्त् है। खुशी है कि देश के विकास में मैं अब अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दे सकूंगी। पहली बार मतदान करके ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। राजनीति में जाति और धर्म हावी हो चुकी है जिस सबसे बड़ा खामियाजा हम युवा वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। विशाल कुमार कहा कि राजनीति में मेरी दिलचस्पी है।

Bihar

Jun 02 2024, 10:44

हर चरण में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक दिखाया दमखम, सभी सात चरणों को मिलाकर महिलाओं ने आठ फीसदी अधिक डाले वोट

डेस्क : बीते शनिवार 1 जून को 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद अब 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर जारी मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक अनुमानत: 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से कम है। 

महिलाओं ने दिखाया अधिक दमखम

इसबार के चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि बिहार में सभी सात चरणों में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक दमखम दिखाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 53.06 मतदान किया जबकि महिलाओं ने 61.23 मतदान किया। इस प्रकार, इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में करीब 8 अधिक मतदान किया। वहीं, सभी चरणों में भी यह अंतर पाया गया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2019 में पुरुष मतदाताओं ने 55.00 जबकि महिला मतदाताओं ने 59.5 मतदान किया था। इस प्रकार, पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में करीब 4 अधिक मतदान किया था। दोनों लोकसभा चुनावों को तुलनात्मक रूप से देखें तो 2019 की तुलना में 2024 में महिलाओं के कुल मतदान प्रतिशत में करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले छह चरणों की कुल 32 सीटों में 29 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। वहीं, इनमें 18 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक मतदान किया। हालांकि, पहले चरण की चार में तीन सीट औरंगाबाद, गया (सु.), नवादा में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में कम वोट किया। 

चुनाव आयोग के अनुसार 29 सीटों पर महिलाएं गर्मी के बावजूद मतदान के लिए बड़ी संख्या में पहुंची। इनमें जमुई (सु.), किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर (सु.), वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज (सु.), सीवान एवं महाराजगंज सीट शामिल है।

18 लोस सीटों पर महिलाओं ने 10 फीसदी अधिक वोट दिए

चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में एक सीट कटिहार, तीसरे चरण में सभी पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक मतदान किया। इनमें चौथे चरण की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), पांचवें चरण की सीतामढी, मधुबनी एवं छठे चरण की पश्चिमी चंपारण को छोड़कर शेष सात सीटों वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज ( सु.), सीवान एवं महाराजगंज सीटें शामिल है। इनमें कटिहार में पुरुषां ने 58.87 तो महिलाओं ने 69.07 मतदान किया। 

झंझारपुर में पुरुषों ने 48.16 तो महिलाओं ने 61.38 , सुपौल में पुरुषों ने 57.02 तो महिलाओं ने 70.55 , अररिया में पुरुषों ने 56.97 तो महिलाओं ने 67.32 , मधेपुरा में पुरुषों ने 53.54 तो महिलाओं ने 63.42 और खगड़िया में पुरुषों ने 52.18 तो महिलाओं ने 63.39 मतदान किया। दूसरी ओर, दरभंगा में पुरुषों ने 52.41 तो महिलाओं ने 62.87 , उजियारपुर में पुरुषों ने 54.72 तो महिलाओं ने 65.01 , समस्तीपुर (सु.) में पुरुषों ने 55.12 तो महिलाओं ने 65.65 , सीतामढी में पुरुषों ने 50.47 तो महिलाओं ने 62.62 , मधुबनी में पुरुषों ने 46.66 तो महिलाओं ने 60.08 मतदान किया। 

इसी प्रकार छठे चरण में वाल्मीकिनगर में पुरुषों ने 55.03 तो महिलाओं ने 65.99 , पूर्वी चंपारण में पुरुषों ने 55.02 तो महिलाओं ने 64.82 , शिवहर में पुरुषों ने 51.79 तो महिलाओं ने 63.68 , वैशाली में पुरुषों ने 57.20 तो महिलाओं ने 68.63 , गोपालगंज (सु.) में पुरुषों ने 46.40 तो महिलाओं ने 58.37 , सीवान में पुरुषों ने 47.08 तो महिलाओं ने 58.37 तथा महाराजगंज में पुरुषों ने 46.68 तो महिलाओं ने 58.36 मतदान किया।