May 27 2024, 15:38
जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
अशोक कुमार जायसवाल,मुगलसराय ।प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे लाट न•1 अंतर्गत नेहरु पार्क स्थित पं. नेहरु की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार अपराह्न 2 बजे माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू एक कुशल राजनितिज्ञ, प्रखर वक्ता व स्वतंत्रता सेनानी तथा नए भारत के शिल्पी थे। कहा कि देश की आजादी के बाद देश को सवारने के लिए पंचवर्षीय योजना चलाकर उन्होंने देश में कल कारखाने, बांध-नहर का निर्माण किया।
आज का मजबूत भारत पं. नेहरु द्वारा डाली गयी बुनियाद पर खड़ा है। कहा कि देश के सीमा की मजबूती व देश के सुरक्षा के लिए मजबूत सेना का भी बुनियाद नेहरू जी ने ही डाला था। बच्चों से उन्हे खासा प्यार था, इस कारण बच्चे उन्हे चाचा नेहरु कह कर पुकारा करते थे। आज उनको आदर्श व प्रेरणास्रोत बनाकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष के साथ, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, रीना देवी, ट्रिजा एलियट, मो• नईम, अनवर सादात, रामसेवक पटेल, प्रमोद मौर्या, साबिर राईन, संजय पांडेय, ऋषी दयाल, संतोष कुमार, कन्हैया गुप्ता मौजूद रहे।
May 28 2024, 13:55