रांची:झारखंड राज्य के चार लोकसभा सीट के लिए 25 मई को रांची,जमशेदपुर,धनबाद और गिरिडीह में होगी मतदान

Image 2Image 3

राँची :- झारखंड राज्य के चार लोकसभा में 25 मई 2024 के मतदान होगी, रांची , जमशेदपुर गिरिडीह और धनबाद इन चार लोकसभा सीटों में कल सुबह 7:00 से होगी मतदान।

रांची लोकसभा में कुल 27 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं रांची के अंतर्गत इचागढ़ सिली खिजरी रांची हटिया 6 विधानसभा आते है जहां कल मतदान होगी 21.88 लाख मतदाता करेंगे मतदान जिसके लिए लगभग 2400 के करीब मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 11 लाख 8हजार है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 80 हज़ार है थोड़ी ही देर में जिला निर्वाचित पदाधिकारी मोराबादी मैदान से पोलिंग पार्टियों को करेंगे रवाना आज ही सभी मतदान कर्मी अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे

टीसीएस ऑल ईतुन आसरा रामगढ़ द्वारा पं रघुनाथ मुर्मू जयंती का किया गया आयोजन
Image 2Image 3

सरायकेला : ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के 119 वीं जयंती उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामगढ़ में टीसीएस ऑल ईतुन आसरा रामगढ़ आसनबनी द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। सुबह आठ बजे से संथाली परंपरा के अनुसार पंडित रघुनाथ मुर्मू के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। पंडित रघुनाथ मुर्मू ने 1925 ई0 में ओलचिकी लिपि का शुभारंभ किया था। उपस्थित संताल समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि 2025 को ओलचिकी लिपि का एक सौ साल पूरा हो रहा है और 2025 तक घर घर गांव गांव के साथ पूरे देश में इस लिपि को पहुंचाया जायेगा।

इस मौके पर पातकोम माझी माहाल पारगाना के सचिव श्यामल मार्डी ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू एक भारतीय संताली लेखक और शिक्षक थे। उन्होंने संताली भाषा के लिए ओल चिकी लिपि विकसित की।

उन्नीसवीं शताब्दी तक संताली लोगों के पास कोई लिखित भाषा नहीं थी और ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक मौखिक रूप से प्रसारित होता था। बाद में यूरोपीय शोधकर्ताओं और ईसाई मिशनरियों ने संताली भाषा का दस्तावेजीकरण करने के लिए बंगाली, उड़िया और रोमन लिपियों का उपयोग करना शुरू कर दिया।

हालाँकि, संतालियों के पास अपनी लिपि नहीं थी। ओलचिकी लिपि के विकास ने संताली समाज की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया। उन्होंने ओल चिकी लिपि में कई गीत, नाटक और स्कूल की पाठ्य पुस्तकें लिखीं। इस अवसर पर टीसीएस ऑल ईतुन आसरा के अध्यक्ष माझी बाबा बाबुलाल सोरेन, उपाध्यक्ष डॉ सत्य नारायण मुर्मू, पाराणिक बाबा बद्रीनाथ मार्डी, सह सचिव बाबुराम सोरेन, कोषाध्यक्ष हरेंद्र टुडू, सह कोषाध्यक्ष रतन मार्डी वरवि मुर्मू, माचेत गोमके सत्य रंजन सोरेन, मुखिया विदु मुर्मू, मदन मुर्मू, फकीर चंद्र माझी, झारखंड ट्राइबल भूमिज काउंसिल का सचिव युधिष्ठिर सरदार, कालीपद सिंह, माधवी सिंह, विकास मुर्मू, सुधीर मुर्मू, रविंद्र नाथ सिंह, रतन मार्डी, विभुति मार्डी, डॉ अर्जुन टुडु, विनिता टूटी, दुलाल प्रमाणिक, राजु माझी, डॉ ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया सेक्टर मजिस्ट्रेटको ब्रीफिंग
Image 2Image 3

सरायकेला :रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50-ईचागढ़ विधानसभा के सफल संचालन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो के द्वारा काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग किया गया।

इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को उनके दायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

ऐसे में अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझें और दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अच्छे से अध्ययन कर लें और अपने कार्यों का निष्पादन कुशलता पूर्वक करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया निष्पक्षता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।

निर्वाचन के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है, साथ ही बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे में मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए निर्देश का गंभीरता से अनुपालन करें व कराएं। विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर स्थानीय लोगों से संवाद कर वहां की स्थिति को समझें।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो ने कहा कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर काम करेंगे। चुनाव से पूर्व और चुनाव के दिन आप सभी का कार्य दायित्व अतिमहत्वपूर्ण है। निर्वाचन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल उपलब्ध हैं, किसी भी तरह से मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो यह सुनिश्चित करें।

इसके अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मॉक पोल प्रक्रिया, चुनाव के दौरान मॉक पोल, एक्चुअल पोल समेत सभी के रोल्स और जिम्मेदारी के बारे बतलाया गया।

मौक़े पर नगर प्रशासक आदित्यपुर श्री आलोक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदीयार, निदेशक डी आर डी ए, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधीकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
एक बदहाल गांव का दर्द जहां के लोग 10 वर्षो से एक गड्ढे के पानी पीने के लिए हैं विवश
Image 2Image 3


सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपूर स्थित आर आई टी थाना क्षेत्र का  मिरुडीह गाँव  एक ऐसा गांव हैं जहां आज गड्ढे से पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बदहाली पिछले 10 साल से झेल रहे हैं लेकिन ना तो सरकार में बैठे लोगों ने इस गांव की सुधि ली और नही  अधिकारी हीं।   झारखंड राज्य अलग होने के 24 वर्ष हो गए हैं   इसके बावजूद  आजतक  इस बस्ती में चापकल तक नहीं गाड़ा गया जिसे ग्रामीण  गड्ढे का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

आज लोकसभा चुनाव है सरकार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस गांव के लोगों को  शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए किसी को परवाह नही है।

एक तरफ भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। वहीं जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे जल संकट भी यहां गहराता जा रहा है।

राज्य के कई जिलों में पेयजल की समस्या हो रही है ।इतनी भीषण गर्मी में के कारण जल संकट के बीच झारखंड का यह गांव आज भीलापतागंज बना हुआ है ?

बबलू मंडल ग्रामीण ने बताया कि देश की आजादी के बाद राज्य अलग होने का बाद दो दर्शक हो गया लेकिन आज तक एक भी पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा चापाकल ओर नल की सुविधा से बंचित है।

गांव से  काफी दूर में एक चापाकल है जहाँ सुबह से लंबी कतार लगी रहती है साथ हीं घंटो इंतज़ार के बाद नम्बर आता है।

हालात बद से बदतर है इस बस्ती के लोगो का जो गड्ढे का गंदा पानी पीते हैं सपरिवार, गांव की औरतें अहले सुबह बर्तन लिए बस्ती के पास बने एक गड्ढे पर पंहुचती हैं, जहां गड्ढे के गंदे पानी को एक कपड़े के सहारे छान कर ओर बर्तन में भरती हैं और घरों तक साइकिल और माथे पर लेकर आती हैं,

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव भी चल रहा है परंतु कई समाजसेवी जन प्रतिनिधि नेता मंत्री इस बस्ती तक नहीं पहुंचे , केंद्र से लेकर राज्य के नेता द्वारा चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे भी किए लेकिन किसी ने उसे पूरा नहीं किया,  गांव के लोग करीब दस वर्षों से गड्ढे का पानी घर मे पिटकारी अथवा उबाल कर पी रहे हैं।

अब सबाल उठता है कि विकास का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि और सरकार कब इस गांव के लोगों का दर्द समझेगी।
कल्पना सोरेन पहुंची रांची एयरपोर्ट घाटशिला के लिए हुई रवाना छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन का
Image 2Image 3

सरायकेला:  आज छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
कल्पना सोरेन घाटशिला, पोटका बोकारो में आज् चुनावी जनसभा  करेगी जमशेदपुर से JMM के उम्मीदवार समीर मोहंती के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया है।


वहीं  बोकारो के जारीडीह में झामुमो के प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में  जनसभा भी  वह आज  करेंगी ।

एयरपोर्ट पर कल्पना सोरेन ने कहा जनता का प्यार देखकर आत्मविश्वास बढ़ा है जिस तरह लोग हेमंत सोरेन से प्यार करते हैं ठीक उसी तरीके का समर्थन पूरे राज्य भर में मिल रहा है आम मतदाताओं से मतदान करने की कल्पना सोरेन ने अपील भी की है।
सरायकेला : काशी नाथ साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
Image 2Image 3


सरायकेला: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत आगामी दिनांक 25 मई 2024 को 08-रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारी को लेकर आज उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदीयार के द्वारा श्री काशी नाथ साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।


निरीक्षण क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री, बूथवार मार्किंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट, साफ-सफाई तथा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेटिंग, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस ऑफिसर के बैठने समेत मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मौक़े पर उप विकास आयुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भु अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में राजा राम मोहन राय की जयंती मनाई गई
Image 2Image 3




सरायकेला : जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में राजा राम मोहन राय की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि राजा राममोहन रॉय (22 मई 1772 - 27 सितंबर 1833) को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। इनके पिता का नाम रमाकांत तथा माता का नाम तारिणी देवी था।भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। राघव सिहं राठौर उ भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। उनके आन्दोलनों ने जहाँ पत्रकारिता को चमक दी, वहीं उनकी पत्रकारिता ने आन्दोलनों को सही दिशा दिखाने का कार्य किया| राजा राम मोहन राय को राय की उपाधि अकबर 2 ने दिया था । इनको ,भारत के पुनर्जागरण का पिता, कहा जाता है। राजा राम मोहन राय ने सबसे पहले ( आत्मीय सभा) की स्थापना किए थे। इनको भारत का प्रथम आधुनिक पुरुष माना जाता है। इनकी समाधि ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे ऐडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडेय, शांति राम महतो, कृष्ण पद महतो, देव कृष्णा महतो, पवन कुमार, गौरव महतो आदि उपस्थित रहे।
एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की जीत के लिए आजसू ने झोंकी पूरी ताकत, हरेलाल महतो ने स्वयं बुलेट पर घूमकर किया प्रचार
Image 2Image 3





सरायकेला : रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ की जीत के लिए आजसू पार्टी ने भी एड़ी चोटी जोर लगा दिया है। बुधवार को आजसू ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव स्वयं बुलेट पर घूमकर लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान हरेलाल महतो ने लोगों से "फिर एक बार मोदी सरकार" बनाने के लिए कमल फूल के निशान पर वोट देने का अपील किया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन लाख हथकंडे अपनाए या जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करें लेकिन देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि 400 पार केवल नारा नहीं है बल्कि यह एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। हमारे इस लक्ष्य को पूरा करने के देश की जनता ने संकल्प लिया है। हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के विस्थापितों के मुद्दों को कई बार संजय सेठ ने सदन में उठाने का काम किए हैं लेकिन झामुमो सरकार ने विस्थापन आयोग गठन करने का झूठा वादा करके विस्थापितों को ठगने का काम किया है। हरेलाल महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को डेढ़ लाख वोट मिलने का दावा किया है। बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा के सभी चारों प्रखंड में भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल रैली निकाली और संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। मोटरसाइकिल रैली चांडिल प्रखंड के लेंगडीह स्थित पीएचडी मोड़ से चिलगु तथा उरमाल से चिरुगोड़ा, ईचागढ़ प्रखंड के पुराणडीह से बांदु तथा मिलन चौक से रुगड़ी हाट तक निकाली गई। नीमड़ीह प्रखंड के झिमड़ी से रघुनाथपुर तथा चालियामा से रघुनाथपुर तक निकाली गई। कुकडू प्रखंड के ओड़िया से तिरुलडीह तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आजसू व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कुकडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, जिला प्रवक्ता सीमन्त महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भरत महतो, बबलू महतो, बुद्धदेव बनर्जी, राजेश साव, कामदेव महतो आदि उपस्थित मौजूद थे।
एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
Image 2Image 3



सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग दल बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कुकड़ू प्रखंड में मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाईकिल पर ओड़िया गांव से निकाली गई रैली तिरूलडीह में समाप्त हुआ। नीमडीह पश्चिमी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष चिनिबास महतो के नेतृत्व में झिमड़ी से शुरू कर नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। नीमडीह पूर्वी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष बासुदेव सिंह के नेतृत्व में चालियामा से शुरू कर रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। चांडिल मध्य मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के नेतृत्व में चांडिल पीएचडी मोड़ से शुरू कर चिलगु में समाप्त हुआ। चौका मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुमार के नेतृत्व में उरमाल से शुरू कर चिरुगोड़ा में समाप्त हुआ। ईचागढ़ की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष फटिक चंद्र गोराई के नेतृत्व में पुरानडीह से शुरू कर बांदू व मिलन चौक से शुरू कर रुगड़ी बाजार में समाप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ 'अबकी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ से पार' आदि नारा बुलंद किया। इस दौरान भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे रांची लोकसभा में संजय सेठ की जीत सुनिश्चित है। भाजपा के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का रुझान एन डी ए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में है।
वोट बहिष्कार की बाते सुनते ही चांडिल एसडीओ पहुंची स्व० करण महतो के घर, परिजनों से कहा मिलेगा न्याय, मतदान करें
Image 2Image 3




सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रसुनिया पंचायत के रावताड़ा समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में *वोट बहिष्कार* करने का ऐलान कर दिया था। वहीं, पत्र लिखकर चुनाव आयोग को भेजा था, आज चांडिल एसडीओ शुभ्रा रानी रावताड़ा गांव पहुंची और ग्रामीणों ओर परिजनों से मुलाकात की, ओर आश्वासन भी दिया जल्द न्याय अवश्य मिलेगा देर हे परंतु न्याय जरूर मिलेगा । आपको बता दू कि विगत 5 मार्च 2024 की रात रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो की संदिग्ध मौत होने के बाद उसके परिजनों तथा ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि स्व० करण महतो की हत्या हुआ हे , लेकिन दोषियों के प्रति अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया गया, इसलिए उन्होंने वोट बहिष्कार करने का मन बना लिया ,आज तक घटना स्थल से मिले खून का रिपोर्ट जिला पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।जिसके कारण ड्रा० ओर प्रशासन के प्रति परिजन नाराजगी जताई। बुधवार को एसडीओ शुभ्रा रानी ने स्व० करण महतो के परिजनों से मुलाकात की तथा मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि मताधिकार को व्यर्थ नहीं जाने दें, इसका उपयोग जरूर करें एसडीओ ने कहा कि स्व० करण महतो के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे उन्हें जरूर न्याय मिलेगा उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त को जानकारी दिया जायेगा।