Ranchi

May 22 2024, 19:44

प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा, गोड्डा और रांची में किया जनसभा, बेरोजगारी और एचईसी के मुद्दे पर घेरा भाजपा को




रांची : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल हुई। यहां पर वह रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट की अपील कर रही थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया। रांची में प्रियंका गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट मांगा।

यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला रांची वर्तमान सांसद संजय सेठ से है। यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। भाकपा माले से बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा पिछले 10 सालो से भाजपा की यह सरकार चल रही है वो लूट, झूठ और धोखे की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार आई थी हालात बदलने के नाम पर वह हालत नहीं नाम बदल रही है। वही झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि इस बार की चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए भी चुनाव है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस तरह केंद्र सरकार क्षेत्रीय पार्टी को कहीं ना कहीं परेशान कर रही है। प्रियंका गांधी ने मंच से बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने रांची स्थित एचईसी को लेकर कहा कि यहां के कामगारों को सालों से वेतन नहीं मिला लेकिन इन्हीं के द्वारा बनाए गए चंद्रयान पर मोदी जी अपना श्रे लेते हैं। लेकिन उन इंजीनियर और कामगारों का क्या जिसने उसे बनाया उन्हें आप तनख्वाह तक नहीं दे रहे। अभी देश में सच्ची राजनीतिक नहीं हो रही है सिर्फ सत्ता लेने का होड़ मचा है।

Ranchi

May 22 2024, 19:42

गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग



रांची : गोड्डा लोक सभा के कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव और उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग मे शिकायत दर्ज कराया है। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के जोकेला गांव मे नीलकंठ यादव नामक व्यक्ति की हत्त्या हो गयी थी और तब प्रदीप यादव के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव उस गाव मे नीलकंठ यादव के घर पहुँच गए और बताये की वे ही इस हत्याकांड का जांच कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा दिलीप यादव किसके कहने पर नीलकंठ यादव के घर गए थे? दिलीप यादव का तबादला सी आई डी मे किसने कराया? 2005 से ही येन केन दिलीप यादव हमेशा चुनाव के समय गोड्डा तबादला कर दिया जाता है इसका भी जांच होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया की गोड्डा कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव, उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव और इस पूरे प्रकरण मे कौन कौन शामिल है उन सब का जांच हों। दिलीप यादव के खिलाफ पूर्व मे भी शिकायत भाजपा ने दर्ज कराई थी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा की अभी दिलीप यादव देवघर एम्स मे भर्ती होने के लिए उपाय कर रहे हैं ताकि फिर गोड्डा क्षेत्र मे जाकर चुनाव को प्रभावीत करें। अतिरिक्त मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा ने मामले मे जांच के आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल मे ज्योति आनंद, बिपिन कुमार, अनुराधा मोदी शामिल थे

Ranchi

May 22 2024, 12:07

ईडी के जांच में कोड हुआ डिकोड, कोड एम, एच और डायरी ने खोले मंत्री आलमगीर के राज





रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लाॅन्‍ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व नौकर जहांगीर आलम को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया।

यहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है। ईडी ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे किए उससे इस विभाग की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घोटालों की पोल धीरे धीरे खुलते नजर आ रही है।

ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को पैसे देने के लिए कोड का इस्तेमाल किया गया था। जहांगीर आलम के घर से बरामद हुई एक डायरी को ईडी ने कोर्ट में दाखिल की है। सैकड़ों पन्नों की उस डायरी के कुछ पन्ने ईडी ने कोर्ट को सौंप दिए हैं।

डायरी में मंत्री जी के लिए एम लिखा है तो कई जगह ऑनरेबल मिनिस्टर के लिए कोड एच लिखा हुआ है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था।

छह, सात व आठ मई को ईडी की छापामारी में करीब 37.5 करोड़ रुपये जब्त हुए थे। इनमें 32.20 करोड़ रुपये जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित सर सैय्यद अपार्टमेंट से बरामद हुए थे। संजीव लाल के निर्देश पर ही वह रुपये वसूलता था। उस फ्लैट से बहुत से दस्तावेज भी बरामद हुए थे। उनमें कुछ कागजात टेंडर कमीशन से संबंधित भी थे।

Ranchi

May 22 2024, 08:24

झारखंड के 16 चयनित बच्चे राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे

रांची : झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची में आज राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक जिले से 96 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक/मध्य विद्यालयों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित एक छात्र व एक छात्रा का चयन किया गया।

उच्च विद्यालयों में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित एक छात्र व एक छात्रा अर्थात कुल चार विद्यार्थी प्रत्येक जिले से शामिल हुए। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में उच्च प्राथमिक/मध्य विद्यालय श्रेणी में चयनित छात्रों में निशा गुप्ता, मोहित कुमार, प्रवीण कुमार महतो, मामोनी महतो, राही कुमारी, आदर्श रजक, शिवम् पांडेय और अदिति कुमारी का चयन किया गया। वही उच्च विद्यालय श्रेणी में श्रवण रजक, पूजा कुमारी, पुनीत लोहरा, कार्तिक कुमार, रितिका प्रजापति, लवली कुमारी, दीक्षा सोनकर और शनि कुमार का चयन किया गया।
ओलंपियाड प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में कलावती कुमारी, आम्या अंशु, मनोज सोनी, डॉ. परिणीता सिंह, मुकेश महतो, दोलों सिंह शामिल थे। *बच्चो ने योग से खिंचा सबका ध्यान* बच्चो ने राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में योगासन के विविध मुद्राओ से सबका ध्यान आकर्षित किया। योग प्रतिभा से बच्चो ने ना केवल स्वस्थ रहने का संदेश दिया, बल्कि भारत की योग विरासत के माध्यम से शारीरिक अभ्यास के साथ साथ मानसिक संतुलन और एकाग्रता बनाये रखने का भी अद्भुत परिचय दिया। *राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में होंगे शामिल* प्रतियोगिता के विजेता दिनांक 21 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में शामिल होंगे।
अंतरास्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में एनसीईआरटी, नयी दिल्ली द्वारा रष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन दिनांक 18 से 21 जून, 2024 तक किया जायेगा। इसी कर्म में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) द्वारा आज 21 मई को राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया।

Ranchi

May 21 2024, 15:59

भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा को भेजा कारण बताओ नोटिस, यहां जाने क्या है पूरा मामला


रांची : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि दो दिन के अंदर अपना रुख स्पष्ट करे। पार्टी ने जयंत सिन्हा से पूछा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जयसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से आप न तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक काम में रुचि ले रहे हैं। आपने चुनाव में अपने मताधिकार का भी प्रयोग नहीं किया। साथ ही बीजेपी ने धनबाद से विधायक राज सिन्हा को भी नोटिस जारी किया है। बता दे कि मार्च में जयंत सिन्हा ने लोकसभा चुनाव नही लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, साथ ही उन्होंने भाजपा नेतृत्व और चुनावी राजनीतिक से मुक्त करने करने का अनुरोध किया था। जयंत सिन्हा और उनके पिता यशवंत सिन्हा ने 26 वर्षों से अधिक समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। हजारीबाग लोक सभा सीट पर यशवंत सिन्हा तो पहले ही भाजपा नाराज हो कर अलग हो गए थे। जयंत सिन्हा भी भाजपा से बेहद नाराज चल रहे हैं। इस परिवार में नया डेवलपमेंट यह हुआ कि जयंत सिन्हा के सुपुत्र आसिर सिन्हा कांग्रेस के साथ हो गए हैं। इससे हजारीबाग में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर असर पड़ सकता है। वह इस पूरे मामले में कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री से नाराज उनके नेता अब प्रधानमंत्री को देखना नहीं चाहते इसलिए वह पार्टी छोड़कर बाहर निकल जा रहे।

Ranchi

May 21 2024, 15:57

काँग्रेस की फायर ब्राण्ड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने भाजपा पर साधा निशाना


*कहा भाजपा का एक ही काम चंदा दो धंधा लो, राम राम जपना पराया माल अपना*


रांची: काँग्रेस की फायर ब्राण्ड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती झारखंड दौरे पर है इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की स्टार प्रचारक साधना भारती ने दस वर्ष की उम्र से ही कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में उन्होंने भाजपा पर जम कर बरसी। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं के देश है, लेकिन यहां रोजगार पर बात नहीं हो रही है। यहां युवाओं की बात नहीं हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी से हर समस्या बढ़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने नारी न्याय की बात करते हुए कहा महिलाएं आज असुरक्षित हैं, कांग्रेस की सरकार आती है तो 50% शासकीय नौकरी महिलाओं को दी जाएगी। गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। किसान दिल्ली में आकर अपनी बात रखना चाहते थे, उनके राह में रोड़े अटकाए गए। उन्होंने कहा कि हमारी मेनिफेस्टो के अनुसार हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना हम जरूर करेंगे। साधना भारती ने कहा देश के प्रधानमंत्री मंच से एक विशेष समुदाय का नाम ले कर भावना भड़काने का काम कर रहे है। मोदी जी भगवान राम का भी अपमान कर रहे जो यह कहते है की भगवान राम को हम लाए है। देश में चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धन्धा बनाने के सब प्रबन्ध हो जाते हैं। उन्होंने बीते बातो को याद दिलाते हुए कहा, भाजपा के ठगबन्धन में शामिल संजय निषाद ने कहा था कि भगवान राम दशरथ के पुत्र नहीं है, संजय- निषाद ने तो माता कौशल्या के असतित्व पर संदेह जताया फिर भी भाजपा ने संजय निषाद को योगी मंत्री मण्डल का सदस्य बनाया, आज तक संजय निषाद को मंत्री पद से नहीं हटाया। भाजपा के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में भगवान राम की तुलना रम से और माता सीता की तुलना शराब से की, फिर भी भाजपा ने नरेश अग्रवाल को राज्य सभा पहुंचाया, उनके पुत्र को योगी मंत्री मण्डल में शामिल कराया। भाजपा न रामवादी है, न कृष्ण वादी है, न धर्मवादी है। भाजपा केवल नोट वादी हैं। भाजपा का केवल एक ही काम है चन्दा दो और धन्धा लो,राम-राम जपना पराया माल अपना।

Ranchi

May 20 2024, 21:14

झारखंड के तीन लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान रहा शांतिपूर्ण



लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में सोमवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। झारखंड में मतदान का यह दूसरा चरण था। इसके अलावा कोडरमा संसदीय सीट के अंतर्गत गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान संपन्न हो गया।



झारखंड की तीन लोकसभा चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए 63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। वहीं लोकसभा सीट वाइज देखा जाए तो चतरा में 62.96 %, हजारीबाग में 64.08 %, कोडरमा 61.86% मतदाताओं की ओर से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया गया है। दूसरी ओर कोडरमा संसदीय सीट के अंतर्गत गांडेय विधानसभा उप चुनाव में 68.26% वोटिंग हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ बूथ पर मतदान चल रहा है। झारखंड मतदान के दौरान कुल सात एफआईआर दर्ज हुआ है। पलामू में 02, लातेहार में 02, गिरिडीह में 01, हजारीबाग में 02 एफआईआर दर्ज किया गया है। राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि तीन लोकसभा क्षेत्र में कुल सात जिला में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। कुछ बूथ पर मतदान प्रक्रिया जारी है। कहीं से कोई बड़ी मेजर घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लातेहार, गिरिडीह और चतरा में 65 बूथों पर हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मी को भेजा गया था। झारखंड के सीमावर्ती राज्य बिहार, प बंगाल और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा की पूरा इंतजाम किए गए थे। 44 हजार सुरक्षा बलो को लगाया गया था। इसमें पारा मिलिट्री फोर्स के साथ साथ राज्य पुलिस को भी लगाया गया था। सभी जगह से शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। कुछ जगहों पर आचार संहिता उलंघन मामले में सात एफआईआर दर्ज किया गया।

Ranchi

May 20 2024, 16:28

कांग्रेस और झामुमो ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, गोड्डा से भाजपा प्रत्यासी पर रुपए की फ्रॉड का लगाया आरोप





रांची : झारखंड का मिथिलांचल कहे जाने वाले गोड्डा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निशिकांत दुबे मैदान में हैं।झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अभिषेक झा और बीजेपी के प्रत्याशी को इंडी गठबंधन निशाने पर ले रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के हलफनामे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कौन हैं अभिषेक झा, जिससे निशिकांत दुबे ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये का कर्ज लिया है, इसका खुलासा करना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी निशीकांत दुबे द्वारा नामांकन के दौरान शपथ पत्र में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा से एक करोड़ रूपया लेने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। गोड्डा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अभिषेक का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी निशिकांत दुबे को एक करोड रुपए देने से इनकार किया है यह बातें अपने शपथ पत्र में भी दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग में इंडी गठबंधन का एक शिष्टमंडल पहुंचा और चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा अपने शपथ पत्र में पैसे देने की बात का जिक्र नहीं किया आखिर निशीकांत दुबे एक करोड़ रूपया नामांकन पत्र में जो जिक्र किया है उसका पैसा कहां से आया है अगर वह सफेद मनी है तो उसका जिक्र होना चाहिए और अगर ब्लैक मनी है तो ईडी और सीबीआई क्यों नहीं इस मामले को संज्ञान में लिया है। लेन देन का पर्दा उठना चाहिए। चुनाव आयोग से निशिकांत दुबे और अभिषेक झा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग किया है।

Ranchi

May 20 2024, 15:46

01 से 03 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:






19 कोडरमा 55.67% 20 बरकथा 52.31% 28 धनवार 53.36% 29 बगोदर 56.81% 30 जमुआ 52.89% 31 गांडेय 53.82% 05 कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र मतदान प्रतिशत:- 54.19%

Ranchi

May 20 2024, 12:31

सुबह 09 से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-




19 कोडरमा 29.17% 20 बरकथा 25.56% 28 धनवार 26.49% 29 बगोदर 28.59% 30 जमुआ 27.26% 31 गांडेय 24.02% 05 कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र मतदान प्रतिशत:- 26.95%