Aurangabad

May 22 2024, 18:31

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व काराकट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलिए प्रत्याशी पवन सिंह पर हुई बड़ी कार्रवाई, भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

औरंगाबाद ; भाजपा ने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह पर यह कार्रवाई उनके बिहार के काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर हुआ है। काराकाट सीट एनडीए के सहयोगी दल के खाते में गई है और यहाँ से उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा के फैसले को खुली चुनौती दे दी। पवन सिंह की इस अनुशासनहीनता के कारण भाजपा ने अब उनके खिलाफ कार्रवाई की है और पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

दरअसल, पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बताया था। लेकिन उन्होंने उम्मदीवारी घोषित होने के अगले दिन चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि वे जल्द ही बिहार से चुनाव लड़ेंगे। बाद में उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की जबकि एनडीए में यह सीट उपेन्द्र कुशवाहा के खाते में गई है। पवन के चुनाव लड़ने से उपेन्द्र कुशवाहा को यहाँ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पवन सिंह की लोकप्रियता और उनके राजपूत जाति से होने के कारण यहाँ वोटों का बड़ा बिखराव होना तय माना जा रहा है। 

पिछले तीन लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह कुशवाहा तथा उपेंद्र कुशवाहा ने यहां जीत दर्ज की है, यानी तीनों बार कुशवाहा जाति के नेता ही यहां के सांसद हुए हैं। इस बार एनडीए से उपेन्द्र कुशवाहा और महा गठबंधन से राजाराम कुशवाहा मुख्य उम्मीदवार हैं। दोनों के कुशवाहा जाति से होने के कारण इस जाति के वोटों का दो भागों में बंटना तय माना जा रहा है। इस स्थिति में राजपूत वोटों की बड़ी अहमियत होगी। पवन सिंह इसी जाति से आते हैं। भाजपा ने अब पवन सिंह पर कार्रवाई कर अपने गठबंधन सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा को मजबूत साथ देने का बड़ा संदेश दिया है। वहीं भाजपा की इस कार्रवाई से अब वैसे नेता जो भाजपा के होते हुए पवन सिंह के लिए किसी तरह का साथ दे रहे थे उन्हें भी पार्टी ने एक सख्त संदेश दिया है। 

काराकाट में इस बार 18 लाख 72 हजार से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जातीय समीकरण की बात करें तो यह इलाका यादव तथा कुशवाहा बहुल है। वही सवर्ण एवं मुस्लिम वोटर की यहां अच्छी खासी संख्या है। अति पिछड़ा में मल्लाह की वोट काफी है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 22 2024, 16:45

स्वीप कोषांग के माध्यम से किया गया साइकिल रैली का आयोजन

काराकाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 1 जून 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में मतदान में सभी वर्गों की शत प्रतिशत प्रतिभागिता हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज ओबरा विधानसभा के अंतर्गत कारा में स्वीप कोषांग के माध्यम से एक साइकिल रैली  का आयोजन किया गया। 

यह साइकिल रैली राजकीय कृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कारा से प्रारंभ होकर सूर्य मंदिर कारा तक गई।इस जागरूकता रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी ओबरा मोहम्मद यूनिस सलीम, अंचल अधिकारी ओबरा ,हरिहरनाथ पाठक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

हरी झंडी दिखाने के पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों ने संबोधन के क्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रजातंत्र में मतदान के महत्व को बताया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि आप अपने-अपने क्षेत्र में परिवार एवं समाज के बीच चर्चा करते हुए सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। 

इस साईकिल रैली में कारा पंचायत के मुखिया, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ओबरा आशा कुमारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल थे। इस साइकिल रैली में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका,आशा, छात्र-छात्राओं की भी प्रतिभागिता थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिस सलीम ने बताया की प्रखंड स्तर पर स्वीप कोषांग के तत्वावधान में शत प्रतिशत मतदान एवं प्रतिभागीता हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

Aurangabad

May 22 2024, 16:13

एल आई सी से दिलवाई सुद सहित भुगतान राशि,

आज़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग औरंगाबाद में बीमा विवाद से उपजे वाद संख्या -62/14 में आवेदिका निर्मला देवी पटना को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने 59600 रू का एल आई सी का चेक प्रदान किया इस अवसर पर आवेदिका के

अधिवक्ता कामख्या नारायण सिंह उपस्थित थे, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि एल आई सी के औरंगाबाद शाखा से आवेदिका ने पॉलिसी करवाने के लिए 35000 रू जमा किया, और जामा रशीद दिया जिसका बी. ओ. सी. नम्बर 49537 है,

फिर भी बीमा कंपनी द्वारा आवेदिका को बीमा नहीं किया गया और नही पैसा वापस किया गया,कई वर्ष बीत गए तो वकालतन नोटिस भेजा गया, बीमा कंपनी ने वकालतन नोटिस का भी जवाब नहीं दिया तत्पश्चात आवेदिका ने उपभोक्ता अदालत की शरण ली और न्याय मिला,

Aurangabad

May 21 2024, 18:17

बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल मे हुआ इलाज

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी विजय पंडित के 26 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने उपचार किया।

अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि अपनी पत्नी को बीए पार्ट टू की जांच परीक्षा दिलाने को ले औरंगाबाद आए थे। पत्नी को कालेज में छोड़कर किसी कार्य से बाइपास के तरफ आए थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 21 2024, 17:36

काराकाट लोकसभा क्षेत्र निर्वाचन के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

औरंगाबाद - काराकाट लोक सभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में निर्वाचन आयोग द्वारा मनोनीत व्यय प्रेक्षक विकास जोशी की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग  में एक बैठक आहूत की गई ।

उक्त बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त रवि रंजन आलोक ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में कार्यान्वित किए हुए कार्यों के बारे में बताया। बैठक में व्यय प्रेक्षक के द्वारा निर्वाचन में की जाने वाली व्यय से संबंधित दिशा निर्देश एवं जानकारी प्रदान की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए व्यय प्रेक्षक ने बिंदूवार व्यय  से संबंधित  विस्तृत जानकारी एवं चुनाव आयोग का दिशा निर्देश प्रेषित  किया। व्यय प्रेक्षक के द्वारा लेखा दल द्वारा शैडो रजिस्टर में की गई प्रविष्टि के संबंध मेंजानकारी प्राप्त की गई तथा विस्तृत दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी बताया गया कि किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा जो सभा रैली या कोई भी गतिविधियां आयोजित की जाती  इसमें वी  एस टी  के द्वारा जो सभा, रैली एवं अन्य गतिविधियां की तैयारी की जाती है उसे वी वी टी के द्वारा के द्वारा अवलोकन किया जाता है, इसके अवलोकनोपरांत् लेखा  दल को अग्रसारित करने के उपरांत लेखा दल इसकी सम्यक जांच करते हुए एवं अधिसूचित दर तालिका के आधार पर लेखांकन करते हुए इसकी प्रविष्टि  अवश्य रूप से छाया पंजी में करना सुनिश्चितकरेंगे।

इसी क्रम में बताया गया कि लेखा जांच का कार्य सासाराम समाहरणालय में 21,26 एवम 30 मई को निर्धारित है। इस लेखा जांच में सहायक व्यय प्रेक्षक को भाग लेने  हेतु निर्देशित किया गया। व्यय प्रेक्षक  के द्वारा सहायक व्यय प्रेक्षक की कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया तथा निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राप्त कंपोडियम के आलोक में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।।इसका प्रतिवेदन तैयार कर लेखा दल को अग्रसारित किया जाएगा।व्यय प्रेक्षक के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के कंपोडियम के आलोक में करने हेतु निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित ए ई ओ और अकाउंटिंग टीम को  भी नियमावली से अवगत कराते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित  कार्य करने हेतु निदेश दिया गया।

इस बैठक में  गुंजन कुमार  कुमार राज्य कर  सहायक आयुक्त संतोष कुमार राज्य कर आयुक्त अनामिका कुमारी राज्य कर सहायक आयुक्त  पीकेश कुमार डॉ निरंजय कुमार ,गांधीजी,  चंदन कुमार  तबरेज कुमार एवं सभी लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे। 

नोडल पदाधिकारी रवि रंजन आलोक ने बताया कि लेखा दल द्वारा संबंधित विवरण शैडो रजिस्टर में प्रविष्टि की प्रक्रिया को व्यय प्रेक्षक के द्वारा जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 21 2024, 15:04

नवयुवक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 93 रन से पचरूखिया के टीम विजयी
औरंगाबाद – जिले के रफीगंज के लटा पंचायत के करमा पाण्डेय गांव के खेल परिसर मे करमा पाण्डेय के नवयुवक क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पचरूखिया एवं गोह के लोदीपुर गांव के बीच खेला गया।आयोजक सह टीम के अध्यक्ष राजेश कुमार बताया कि 8 मई से टूर्नामेंट प्रारंभ है।16 जगहों के टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मैच पचरूखिया एव लोदीपुर के बीच खेला गया।।10-10 ओवर का मैच था।टॉस जितकर पचरूखिया के टीम ने बल्ले बाजी किया।और 140 रन बनाया।लोदीपुर के टीम ने 47 रन मे ही सिमट गये।93 रन से पचरूखिया के टीम विजयी हुए। मैच आफ द मैच मेराज एवं सिरीज आदित्या को दिया गया। एम्पायर पपू कुमार एवं नीतीश कुमार है।

विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडियों को राजद महासचिव संजय सिंह यादव,पंचायत समिति विरेंद्र यादव,मुखिया प्रतिनिधि रामकेश प्रसाद,टीम के अध्यक्ष राजेश कुमार,उपाध्यक्ष पपू प्रताप,सचिव पुरूषोत्तम कुमार,उप सचिव नीतीश कुमार,कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार,गाइड प्रशांत कोहली ने वितरण कर प्रोत्साहन किया।पंचायत समिति विरेंद्र यादव,राजद नेता संजय सिंह यादव ने खिलाडियों को कहा कि खेल को खेल भावना से देखे।खेल एकता एवं भाईचारा  का प्रतिक है।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार सिंह,शिक्षक उदय कुमार, कृष्णा, प्रिस, मनीष, उपेंद्र, रौशन, राहूल, गणेश, प्रवीण सहित अन्य ग्रामीणो ने हिस्सा लिया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 21 2024, 15:03

आग लगने से रसोई घर में रखां अनाज सहित सारा सामान जलकर हुआ राख

औरंगाबाद - शहर के बाबूगंज काली स्थान निवासी तपेश्वर प्रजापति की खपरैल व फुस नुमा रसोई घर में शॉट सर्किट से आग लगने से अनाज सहित सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित तपेश्वर प्रजापति ने बताया कि शॉट सर्किट से रसोई घर में आग लग गई, तुरंत दमकल को सूचना किया गया। सूचना मिलते ही अग्नि शमन घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।देखते देखते सारा सामान जल चुका था। जिसमे घर में रखें चावल, दाल, गेहूं ,बर्तन सहित अन्य सामान जल गए।

इसमे समाजसेवी सरोज प्रजापति ,अग्नि चालक सूरज कुमार , अग्निक रंगीता कुमारी , अग्नि चालक साहिल आलम, गृह चालक रामाशीश सिंह उपस्थित थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 21 2024, 15:02

ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक हुआ घायल, बेहतर इला के लिए रेफर

औरंगाबाद - पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के समीप मई गुमटी के पास नोनिया टिलहा निवासी मो० शहाबुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र छोटू अंसारी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को एंबुलेंस एवं आरपीएफ योगेंद्र राम के द्वारा आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक पैर कट चुका है, और शरीर पर भी गहरी चोट आई है । रक्त भी काफी तेजी से बह रही थी, जिसे उपचार कर गया रेफर कर दिया गया।

घायल का भाई मोहम्मद जावेद ,बहन गुड़िया खातून ने बताया कि सुबह में घर से नहाकर निकले थे, हम लोगों ने पूछा कि कहा जा रहे हैं, लेकिन नहीं बताएं कुछ घंटे बाद पता चला कि हो हॉस्पिटल में भर्ती है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 21 2024, 15:01

तीन महिने बाद मिला अखिल भारतीय यादव महासंघ के महिला विंग को प्रदेश अध्यक्ष, औरंगाबाद की पूनम यादव हुई चयनित

औरंगाबाद - अखिल भारतीय यादव महासंघ की महिला विंग के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पिछले दो महीने से खाली चल रहा थी। कई जिलों से नाम ली जा रही थी लेकिन औरंगाबाद पूनम यादव का नाम से महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चयनित किया गया।

पूनम यादव महिलाओं के प्रति संघर्षील और समाजसेवी भी मानी जाती है और विचारधारा सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का आवाज बुलंद करने के लिए बिहार में जाने जाती है।

अखिल भारतीय यादव महासंघ को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने वाली महिला की जरूरत थी। जो महिला तीन महीना बाद पूनम यादव के रुप में मिला। पूनम यादव नवी नगर औरंगाबाद से बिलॉन्ग करती हैं और यह राजनीति आरजेडी से ही करती हैं। इनका पद राज्य परिषद सदस्य पर है। इनको अखिल भारतीय यादव महासंघ महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर यादव महासंघ की मजबूती और तेजी से होगी।

इनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर यादव कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर इनको सम्मानित किया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 20 2024, 20:12

आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल

औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के पुरानी शहर में सोमवार को आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गए।

 पहचान पुरानी शहर निवासी 45 वर्षीय राजा चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। 

ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कालेज गया रेफर कर दिया।

 अस्पताल में घायल के स्वजनों ने बताया कि आपसी विवाद में भाई डिस्को चौधरी, बब्लू चौधरी, बहादूर चौधरी, कुंती देवी द्वारा मारपीट की गई है। सिर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

 बताया कि मारपीट की सूचना थाने को दी गई है।