saraikela

May 22 2024, 08:13

स्वीप के तहत JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

सरायकेला : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जागरूकता अभियान के उद्देश्य Sveep के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त आज JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा 08 रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के खूंटी पंचायत में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि 25 मई 2024 पर बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।

saraikela

May 21 2024, 20:16

सरायकेला : विभिन्न कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ की उपायुक्त नें की बैठक

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तैयारीयों के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने आज समाहरणालय सभागार में विभिन्न कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक कोषांगों द्वारा की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी। इस दौरान उपायुक्त नें सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी में किसी तरह की लापरवाही उचित नहीं है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने 08- रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 50-ईचागढ़ विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से मतदाता पर्ची वितरण, मतदान केन्द्रो पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, पोलिंग पार्टी के आवागमन हेतु रूट-चार्ट, पोलिंग पार्टी तथा पुलिस बल तथा वाहन टैगिंग आदि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने SVEEP के तहत जागरूकता उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, विभिन्न मतदान केंद्र पर जाने वाले पोलिंग पार्टी, सुरक्षा बल में महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग कमरों, शौचालय, बाथरूद आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी CAPF सेंटर्स पर भी पानी टेंकर समेत अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाए सुनिश्चित करने, मतदान केन्द्रो पर महिला/पुरुष एवं PWD के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान केंद्र पर आवागमन हेतू वाहनों की टैगिंग, सहायक उपकरणो तथा वॉलिंटियर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने, डिस्पैच सेंटर से निकलने वाले सभी पोलिंग पार्टी के मतदान केंद्र पहुंचने तक की जानकारी सुनिश्चित करने तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें FST/SST दल की संख्या बढ़ाने, नियमित निगरानी रखने, तथा अंतराजिए सीमाओं पर स्थित विभिन्न चेक नाका पर सभी वाहनों का सघनता से जाँच करने, चेक नाका पर वरीय पदाधिकारी के द्वारा औचक निरिक्षण करने तथा आदर्श आचार-सहिंता के उलंघन पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारी को दिए। 

अन्य कोषांगों के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 25 मई को मतदान होना है,ऐसी स्थिति में निर्वाचन से जुड़े सभी तरह के कार्य समय पर सुनिश्चित करें। निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

मौक़े पर नगर प्रशासक आदित्यपुर श्री आलोक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरतियार , निदेशक DRDA, निदेशक ITDA, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा विभिन्न कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी एवं सम्बन्धित क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी उपस्थित रहें।

saraikela

May 21 2024, 18:47

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आर डी रबर कंपनी गेट के समीप मजदूरों आज धरना का दूसरा जहा,मांग को लेकर मज़दूर अड़े हुए है





सरायकेला : जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आर डी रबर कंपनी गेट के समीप मजदूरों की मांग को लेकर धरना का दूसरा दिन जहा कंपनी में काम करने वाले मजदूर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और को देनेअपनी मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए है ।




अनिश्चित कालीन धरना का दूसरा दिन जहा 270 मजदूर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ओर अपनी मांगों जो कंपनी के द्वारा मजदूरों का पीएफ का पैसा कई ऐसे मजदूर जो कंपनी में रिटायर्ड मजदूरों की रिटायर्ड सेटलमेंट के साथ जिन मजदूरों की मौत काम के दौरान हुई तो। उन मजदूरों का सेलेटमेंट का पैसे को लेकर धरने पर बैठे मजदूरों की आवाज कोल्हान मजदूर यूनियन ने उठाई और कहा है कि इस कंपनी में ऐसे केमिकल का यूज होता है जो मजदूरों के लिए घातक साबित हो रही है करीब 25 मजदुर जो वर्षों पहले रिटायर हो गए है । उनका फूल फाइनल सेटलमेंट नहीं मिला है कार्य करने के दौरान दुर्घटना होने पर मुआवजा याई एस आई द्वारा पेंशन व्यवस्था लागु नहीं करवाई जाती है कार्य स्थल की प्रकृति कार्य करने के अनुकूल नहीं है कार्य स्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का घोर अवहेलना किया जाता है । वेज रेविशन की प्रक्रिया करीब 14 महीनों से लंबित है ठेका मजदूरों को कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट के अंतर्गत मिलने वाली तमाम सुविधाओं यथा न्यूनतम मजदूरी, पीएफ ईएसआई कई वर्षों से लबित है प्रदुषण नियंत्रण के नियमों की घोर अनदेखी हो रही है, कामगारों के साथ साथ आस पास बस्तियों में रहने वाले लोगो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है कंपनी प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करना वही कंपनी से रिटायर्ड मजदूर जो जीवित है और नही है उनका भी सेलेटमेंट नही किया गया है जिसको लेकर धरने पर बैठे है और मांग पूरी नही होती तबक़त कोल्हान मजदूर यूनियन इन मजदूरों का साथ देगी ।

saraikela

May 21 2024, 18:45

यशस्विनी सहाय ने कहा- झारखंड के वीर माटी के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं




सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पत्नी कल्पना सोरेन चांडिल अनुमंडल स्थित गांगुडीह फुटबॉल मैदान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के वीर माटी के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने झारखंड के आदिवासी बेटा हेमंत सोरेन को जेल भेज कर आदिवासी विरोधी होने का प्रमाण दिया। अंग्रेजों से जब पूरा हिंदुस्तान डरता था तब झारखंड के वीर सपूत बाबा तिलका मांझी, सिद्धू, कान्हु, चांद, भैरव, फूलो, झानो आदि ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संग्राम किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड के जनता के आशिर्वाद से 2019 में हेमंत सोरेन राज्य का मुख्यमंत्री बने। राज्य को विकास के ऊंचाई पर ले गए। कोरोना संकट काल में अन्य राज्यों में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लेकर आया। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के माता बहनों के लिए सर्वजन पेंशन योजना का उम्र सीमा 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया, आबुआ आवास के तहत तीन कमरे व रसोई घर दिया, विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ने के लिए मारांग गोमके स्कॉलरशिप, सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हरा राशन कार्ड, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन योजना आदि बड़े बड़े योजनाएं हेमंत सोरेन सरकार ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि 2024 में केंद्र में सरकार बनी तो संविधान को बदल देगी। जिसके तहत सबसे पहले आरक्षण को समाप्त करेगी। जबकि भारत के आदिवासी, पिछड़े, गरीबों के उत्थान के लिए आरक्षण का प्रावधान है। उसे ही भाजपा बदलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के खाते का जितना पैसा था भाजपा शासित राज्यों को दे दिया। भाजपा को झारखंड के जनता का चिंता नहीं है, यहां के लोग भूख से मरे केंद्र सरकार को मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के 11 लाख हरा राशन कार्ड को बंद कर दिया, हेमंत सोरेन 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिया। हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से एक लाख 35 हजार करोड़ रूपए मांगा जो झारखंड का अपना पैसा है। केंद्र सरकार का झारखंड के वन संपदा, खनिज संपद जैसे बहुमूल्य खजाना को लूटने के लिए गिद्ध दृष्टि है लेकिन यहां के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया। हक की बात करने पर केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया। कल्पना सोरेन ने रांची लोकसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष मतदान करने का अपील किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बेचने का काम कर रहे हैं। देश की परंपरा को विखंडित किया जा रहा है। झारखंड के विगत भाजपा के सरकार ने चांडिल डैम का विकास करने नहीं दिया। इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी चाहती है। झारखंड में 18 साल भाजपा का सरकार रही है। भाजपा ने झारखंड में बेरोजगारी को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है। चांडिल डैम की समस्या समाधान करने के लिए कभी गंभीर नहीं रहा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर महिलाओं को तुरंत एक लाख रुपए दी जायेगी और नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जायेगी। सभा का संचालन देबू चटर्जी ने किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो, चारूचांद किस्कू, गुरूचरण किस्कू, एल बी सिंह, जिप सदस्य पिंकी लायक, सुधीर किस्कू, डा शुभेंदु महतो, पप्पु वर्मा, बुद्धेश्वर मार्डी, माधव सिंह मानकी, पप्पु मिश्रा, सुकुमार गोराई, सुबीर कुइरी, राजु चौधरी, उपेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे।

saraikela

May 21 2024, 15:51

रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस बार देवेंद्र नाथ महतो रचेंगे नया इतिहास,जेबीकेएसएस की चुनाव प्रचार तेज:सुनील कुमार महतो

                                            

सरायकेला :- टाईगर जयराम महतो की क्रान्तिकारी आंदोलन , झारखंड नव निर्माण की संकल्प ओर रोजगार,स्थानीय नीति, नियम कानून ,भ्रटाचार पर रोक,हक अधिकार, झारखण्डी भाषा संस्कृति की रक्षा, पहचान ओर राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांवों गांवों में लगातार तुफानी दौरा कर चुनावी प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाते हुए जेएलकेएम / जेबीकेएसएस समर्थित उम्मीदवार आंदोलोंन कारी यूवा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र नाथ महतो झारखण्डी की हक अधिकार कि लडाई ओर झारखंड राज्य में टाइगर जयराम महतो की क्रान्तिकारी आंदोलन की मुख्य उद्देश्य को झारखण्ड की आम जनता तक पहुंचाने की संकल्प के साथ राज्य मे कानून व्यवस्था की सुधार,

 स्थानीय ,नियोजन ,उद्योग नीति को लागू करना, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना ओर राज्य की दिशा और दशा की परिवर्तन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए जुझारू कर्मठ शिक्षित युवा आंदोलनकारी ईमानदार प्रत्याशी श्री देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन के साथ भारी मतों से जीत सुनिश्चित के लिए गांवों में डोर टू डोर तूफानी जन जागरण प्रचार प्रसार करते हुऐ।

                

श्री सुनील कुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी,सक्रिय सदस्य सह जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में सभी JBKSS/JLKM के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ रोज ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के चारो प्रखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं के साथ बैठक तथा डोर टू डोर तुफानी चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 झारखंड के आदिवासी मूलवासी बहुत दिनों से शोषित पीड़ित जनता इसबार किसी अन्य पार्टियो के झूठे वादा और प्रलोभन मै नही आकर एक मात्र हेलमेंट छाप पर बटन दबाकर राज्य की दिशा और दशा परिवर्तन के लिए ईचागढ़ विधानसभा के साथ रांची लोकसभा में एक नया इतिहास बनाने का संकल्प लिए है। 

चुनाव प्रचार प्रसार में मुख्य रूप से राजेश रंजन महतो,ईश्वर चंद्र कुमार, देव कुमार,बाबू सिंह मुंडा, अबनी मंडल, बादल चंद्र महतो, गंगाधर महतो, मंटू महतो,प्रमेस्वर महतो,परिक्षित महतो, पिताम्वर महतो,राजेश महतो, पुलकेस महतो, केशव महतो,अजीत अनूप महतो, महतो, आदि उपस्थित रहते हैं।

saraikela

May 21 2024, 14:57

सरायकेला :दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सच्चाई : दलमा सेंचुरी से गजराज का पलायन, ईचागढ़ में लिया आश्रय, जानें वजह ।

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पर्यटकों से गुलजार रहता है. पांच बर्ष से गजराज परियोजना के नाम से प्रसिद्ध वन्य प्राणी आश्रयणी में चर्चा का विषय बने रहते हैं. दूर दराज से पर्यटक यहां घुमने आते हैं. लेकिन इस बार भ्रमण करने आये पर्यटकों में नाराजगी देखी गई. पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत दूसरे राज्यों से आये पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान गजराज का झूंड नहीं दिखा. इससे पर्यटकों में नाराजगी है वन विभाग के पदाधिकारियों का दावा है कि यहां 2023 की जनगणना के दौरान यहां 72 गजराज थे. लेकिन जंगल में आग लगना, पेड़ की कटाई, जल श्रोतों के सुख जाने की वजह से हाथी पलायन कर गये हैं. इस बात का संकेत मिलता है. उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कोने-कोने से गजराजों का झुंड यहां पहुंचता है. और पिर पलायन कर जाता है. आंधी तुफान और बेमौसम बरसात की वजह से जंगली हाथियों का झुंड दलमा सेंचुरी में नहीं ठहरते हैं. सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में प्रत्येक बर्ष जंगल में आग लगना, शिकार होना, पेड़ काटना और विभिन्न जलस्रोत सुख जाने के कारण यहां से गजराज पलायन करते हैं. चांडिल, नीमडीह, कुकडु, ईचागढ़ में कई जगहों पर गजराज का झुंड देखने को मिलेगा. दलमा सेंचुरी छोड़कर बारहो महीने हाथियों का झुंड इन प्रखंडों में डेरा डाले रहता है. जंगल छोटा होने की वजह से हाथियों का झुंड गांवों की ओर पलायन कर जाता है. खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं.
घरों को क्षतिग्रस्त कर घरों में रखे अनाज को निवाला बनाते हैं. प्रतिदिन एक दूसरे गांव में तबाही मचाना हाथियों के झुंड का रोजमर्रा बन गया है. इससे लोग दहशत में हैं. आपको बता दें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार प्रति वर्ष करोड़ों रुपये पर्यावरण विभाग को जंगल और जंगली जीव जंतु की संरक्षण के लिये देती है. विभाग की अनदेखी के कारण आज जंगल खतरे में हे, लोग राम भरोसे जिंदगी जी रहे हैं. पर्यटकों को गजराज का झुंडा देखने के लिये चांडिल डेम जलाश्य के गुंडा-लावा आना पड़ता है. यहां बेबी एलीफैंट भी देखने को मिल जाता है. जलशाय में गज का झुंड जल क्रीड़ा करते देखा जाता है. 20 मई की शाम दक्षिण पूर्वी रेलवे मुरी डिविजन के गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन आसपास 18/20 की जंगली हाथी झुंड जिसमे दो बेबी हाथी रेलवे ट्रेक पार करते हुए देखा गया. कुछ दिन पूर्व रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक ट्रास्कर हाथी की ट्रेन से काट कर मौत हो गई थी. कल भी बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया. हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में भटकते हुए गांव पहुंच था. चांडिल वन क्षेत्र के कई जगहों पर हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. दलमा गज परियोजना के सेंचुरी में अब गज पलायन कर रहे हैं. आज जंगल और जंगली जीव जंतु खतरे में हें. सरायकेला से विजय की रिपोर्ट..

saraikela

May 21 2024, 09:46

आदिवासियों के पारंपरिक पर्व सेंदरा में सेंदरा वीर ने किया जंगलों में जाकर वन्य जीव का शिकार,वन विभाग ने इस सेंदरा में किसी जीव की ह्त्या होने से

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गज परियोजना के वन्य प्राणी आश्रयणी में आदिवासी समुदाय द्वारा विशु सेंदरा पर्व मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल उड़ीसा बिहार ,छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से सैकड़ों की संख्या में सेंदरा वीर पारंपरिक हथियारों के साथ दलमा पहाड़ पर शिकार के एक दिन पूर्व चढ़ाई करते हैं। इस बर्ष लोक सभा चुनाव को देखते हुए , बाहरी राज्यों के दूर दराज से सेंदरा वीर नही पहुंचे परंतु स्थानीय क्षेत्र से कल शाम को कोई ग्रुप में सेंदरा वीर जंगल में चढ़ाई किया और जंगली सुअर,हिरण ,खरगोश आदि वन्य जीवों का सेंदरा किया। बताया जा रहा है कि सेंदरा वीरों ने कई जंगली जानवरों का शिकार (सेंदरा) किया है। शाम ढलने के बाद नीमडीह थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह, बांधडीह, टेंगाडीह, झरीडीह,तनकोचा , बातकम कोचा,साथ ही बोडाम थाना क्षेत्र के कोयरा , खोकरो ,मुर्गाटाड़ ,गुमांडीह, सोमाडीह एब चांडिल के आसनबनी तथा फदलोगोड़ा, कंदरबेड़ा में जानवरों को उतारा गया। हालांकि, जानवरों के शिकार होने की बात से वन विभाग ने सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। दलमा रेंजर दिनेश चंद्रा ने दावा किया है कि एक भी जानवर का शिकार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सेंदरा समिति द्वारा केवल परंपरा निर्वहन किया गया। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानवरों का शिकार करने के लिए फांस तथा जाल बिछाया गया था, जिसे जप्त कर लिया गया है। वहीं, एक बंदूक भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लोकल बंदूक से जानवरों का शिकार करने की योजना बनाई गई थी, जिसे वन विभाग ने विफल कर दिया। जिस व्यक्ति के पास से बंदूक बरामद किया गया है, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने बताया कि विशु शिकार के लिए जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, सारंडा आदि वन प्रमंडल के वन कर्मियों का सहयोग मिला।सेंचुरी में सेंदरा वीर कोई टीम बंदूक लेकर जंगल में शिकार करते देखा गया। एक तरफ जंगल में आग लगाना ,साथ ही जंगल के कोई जल स्रोत सूखने लगा जिसे जिसे वन्य जीव जंतु पानी और भोजन के लिए भटकते देखा गया।शिकार के पास बंदूक, फंदा,बल्लव,तलवार,धनुष तीर,ओर आधुनिक सामग्री लेकर जंगल में शिकार करने पहुंचे ।प्रति बर्ष लाखो रुपया खर्चा करने के बावजूद जंगली जीव जंतु की सुरक्षा करने में असफल रहे, वन एब पर्यावरण विभाग को राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपया मुहैया करते है।जंगल और वन्य जीवजंतु की सुरक्षा के लिए । सेंदरा एक बहाना है। सप्ताह में एक दिन झापा शिकार करते देखा गया, तराई में बसे आदिवासी द्वारा यह चोरी छुपे शिकार करते रहते ।आज भी शिकार होगा विभाग के पदाधिकारी आपने नौकरी बचाने के लिए । सेंदरा के दिन जंगल में पेट्रोलिंग करते हैं उसके बाद सेंचुरी के अंदर कोई फॉरेस्ट,रेंजर, वनपाल ,वन रक्षित या वन कर्मी देखने भी नाही पहुंचते हैं, न जंगल की सर्वे करता है।यह कैसी विडंबना है।जंगली जीव जंतु को शिकार होने छोड़ देता है।शिकारी की बंदूक की गोली से घायल वन्य जीव तड़पते हुए कही झाड़ियों में मरते देखा गया है।

saraikela

May 20 2024, 21:26

भाजपा नेता देवाशीष राय ने ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर चलाया जन संपर्क अभियान




सरायकेला : भाजपा नेता देवाशीष राय ने सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर जन संपर्क किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपने की अपील किया. देवाशीष राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश तरक्की कर रहा है. पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. देश के आधारभूत और बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता देवाशीष राय ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार की सीमारेखा पार कर दिया है. भ्रष्टाचार को खत्म करने और राष्ट्र की तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी ही एक मात्र विकल्प है. ग्रामीणों के साथ की चर्चा ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के देवलटांड़, चितरी, पामिया, टीकर समेत अन्य कई गांवों का भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. मौके पर ग्रामीणों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. देवलटांड और चितरी के ग्रामीणों ने गांव में सड़क की समस्या को प्रमुख समस्या बताया और इसके निदान की मांग की. देवलटांड के ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद भी गांव की सड़क नहीं बनी यह दुर्भाग्य की बात है. चितरी के ग्रामीणों ने गांव तक पहुंच पथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

saraikela

May 20 2024, 19:50

पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांगुडीह मैदान मे करेगी कल विशाल जनसभा


सरायकेला : रांची लोकसभा महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के पक्ष मे ईचागढ विस क्षेत्र के चांडिल प्रखंड अंतर्गत गांगुडीह फुटबाल मैदान मे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी इसका तैयारी का जायजा लेते हुए ईचागढ लोकप्रिय विधायक सविता महतो मौके पर विधायक जी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय काबलु महतो, सदस्य जिला संगठन सचिव धर्मु गोप, कृष्णा किशोर महतो,सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा,दीनबंधु महतो, समर भुइंया आदि उपस्थित थे ।

saraikela

May 19 2024, 20:17

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र स्वीप के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

सरायकेला : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र स्वीप के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान ।

 इसी के निमित्त आज JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा 08 रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के रसूनिया पंचायत एवं नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी पंचायत में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। 

साथ ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि 25 मई 2024 पर बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।