Jharkhand

May 18 2024, 20:48

चंद्रपुरा क्षेत्र के गांवों में एक खास वर्ग का झुकाव जयराम की तरफ, कई नेताओं की खराब कर सकते हैं नींद


चन्द्रपुरा : चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के गांवों में निर्दलीय प्रत्याशी जयराम कुमार महतो को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है उससे आने वाले समय में कई नेताओं की नींद खराब कर सकता है। यहां के गांवों में वे एक खास जाति व वर्ग के हीरो बने हुए है और ण्नका झुकाव लोकसभा चुनाव में उनकी ओर देखा जा रहा है।

वर्तमान सांसद व भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की परेशानी इससे बढ़ गई है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक इस बात को भी मान रहे हैं।

चंद्रपुरा के गांवों में जयराम के चुनावी दौरा में युवाओं व ग्रामीणों का एक बड़ा हुजूम उनके साथ था। रात तक वे सभी युवा प्रत्याशी जयराम के साथ चल रहे थे। 1932 खतियान सहित भाषा-संस्कृति का नारा देकर युवाओं को जगाने वाले इस प्रत्याशी को गांव की महिलाओं का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

Jharkhand

May 18 2024, 20:34

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जिताने के लिए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलदेव महतो ने किया कैम्पेन




बरवापूर्व ऑफिस के निष्ठावान कार्यकर्ता सुजाता राय को किया सम्मानित


गोविंदपुर: भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जिताने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलदेव महतो लगातार क्षेत्र में जनता के बीच कैम्पेन कर रहे हैं।इसी क्रम में वे पूर्वी मंडल अंतर्गत भाजपा चुनाव कार्यालय बरवापूर्व में सुजाता राय नामक महिला के निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण देख कर काफ़ी प्रभावित हुए।और उन्होंने सुजाता राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुजाता राय जैसे निष्ठवान कार्यकर्ताओं पर हीं भाजपा को गर्व है। बलदेव महतो ने कहा का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक शक्ति बन रहा है।आज भरस्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाये जिसके कारण आज झारखंड सहित देश के विभिन्न भागों में इतनी बड़ी राशि इडी ने बरामद किया।उन्होंने ढुल्लू महतो को जुझारू और गरीबो के प्रति संवेदन शील नेता बताते हुए उन्हे भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। बरवापूर्व स्थित चुनाव कार्यालय में उन्होंने वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इसी दौरान सुजाता राय के निष्ठा से प्रभावित हुए और सभी कार्यलर्ताओं कि सक्रियता के लिए सराहना किया। उन्होंने बताया वह सुजाता राय इस ऑफिस में सेवा दे रही है। यह बहुत बड़ी बात है। वह प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ऑफिस में बैठती है। इस ऑफिस के प्रभारी पार्थो रवानी एवं संगीत भट्टाचार्य तथा सहयोगी पांच पांडव प्रभात ओझा, शिशिर गोराई, उत्तम रवानी, बबलू गोराई, उज्जवल मंडल, कृष्णा मंडल एवं पूर्व मुखिया सविता बनर्जी हैं।

Jharkhand

May 18 2024, 20:23

बोकारो जिला प्रशासन ने 85 वर्ष से उपर के वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं का कराया होम वोटिंग





बोकारो : लोकसभा चुनाव में 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए होम वोटिंग सुविधा के तहत, शनिवार को गोमिया प्रखंड के होसिर, कंडेर सहित विभिन्न पंचायतों में सात 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराया गया. वहीं मतदान करने के पश्चात वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है. *सभी मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को किया धन्यवाद* इस संबंध में दिव्यांग मतदाता मो0 मुख्तार, गुलाबचंद प्रसाद,मुबारक अंसारी सहित अन्य मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से लोकसभा के इस महापर्व में हमने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है. इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे. मौके पर बोकारो जिला प्रशासन के अधिकारी सहित गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, गोमिया थाना के सअनि मनोज कुमार,पंचायत सचिव पंकज कुमार,पर्यवेक्षिका डॉ कांति कुमारी,बीएलओ संगीता देवी, अनिता देवी,असनुल इस्लाम, रामप्रसाद पटवारी,धनुषधारी प्रसाद आदि मौजूद थे. *क्या है होम वोटिंग* आपकों बता दें कि होम वोटिंग वो प्रक्रिया है, जिसके जरिए चुनाव आयोग के अधिकारी 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता के घर जाते हैं और उनसे मतदान कराते हैं.

Jharkhand

May 18 2024, 20:20

पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी



बोकारो: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर शनिवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत अंगवाली ग्राम के राजाबांध टोला के खांजो नदी किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की। मौके से उत्पाद टीम ने 24,000 केजी जावा महुआ शराब एवं 535 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया। छापेमारी के क्रम में टुपलाल साव, राजेश नायक, राहुल नायक, विजेंद्र नायक, चेतलाल नायक, अरुण नायक, सुरेश नायक, सूरज नायक, बालगोविंद साव, पवन नायक एवं अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद श्री संजीत देव,अवर निरीक्षक सदर श्री कृष्णा प्रजापति,अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट सुश्री दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे। जानकारी हो कि, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Jharkhand

May 18 2024, 20:19

धनबाद सिविल कोर्ट का बदला स्वरूप,किया गया आधुनिक उपकरणों से लैस,धनबाद से ही अधिवक्ता झारखंड हाईकोर्ट में कर सकेंगे बहस





धनबाद : सिविल कोर्ट धनबाद जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है अब पूरी तरह से वतानुकूलित हो गया है । यही नहीं लोगों की सुविधा के लिए सारे आधुनिक व्यवस्थाएं भी की जा रही है । आने वाले समय में धनबाद से ही अधिवक्ता झारखंड उच्च न्यायालय में अपने मुकदमे में बहस कर सकेंगे और केस फाइल कर सकेंगे ऐसी व्यवस्था की जा रही है। सोलर पैनल के जरिए पूरे कोर्ट परिसर में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है । खूंटी, रामगढ़ के बाद धनबाद में भी सोलर पैनल के जरिए पूरे कोर्ट की विद्युत आपूर्ति की जा रही है । वहीं ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा 500 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दिव्यांगों,वरिष्ठ नागरिकों,वरिष्ठ वादकारियों, अधिवक्ताओं को कोर्ट रूम तक जाने के लिए व्हीलचेयर,अधिवक्ता, वादकारियों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था अलग से की जा रही है ताकि किसी को न्यायिक प्रक्रिया में भाग लेने में किसी भी तरह की परेशानी का न करना पड़े। वादकारियों ,पोक्सो एक्ट के गवाहों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर में दिव्यांगो के लिए नए शौचालय का निर्माण कराया गया वहीं शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिविल कोर्ट में प्रवेश के लिए एक मुख्य गेट को ही खोला गया है जहां पुलिस बल के जवान आधुनिक उपकरणों से लैस रहते हैं सम्यक जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने की इजाजत मिलती है। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उपरोक्त बातें बताई । उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर सिविल कोर्ट धनबाद का पूरी तरह से आधुनिकीकरण किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जोनल जज धनबाद रंगन मुखोपाध्याय से प्राप्त दिशा निर्देश पर ऊर्जा मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा सिविल कोर्ट धनबाद के भवन को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। पूरे कोर्ट भवन में कुल 169 वातानुकूलित मशीन लगाई गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम के अलावा हर एक कोर्ट रूम में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिसमें बिना असुविधा के सभी जगह से कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल में बंद बंदियों की पेशी के अलावा,गवाही की जा रही है।दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों, अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय में लिफ्ट की व्यवस्था,शौचालय की व्यवस्था,की गई है। ई कोर्ट सर्विस के तहत कोर्ट के सभी मुकदमों के फाईलों को डिजिटिलाइजेशन किया जा रहा है। अदालत द्वारा मुकदमों मे पारित आदेशों, निर्णयों को वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है ताकी वादकारियों , व अधिवक्ता अपने मुकदमे में पारित आदेशों को सुलभता से जान सके और मुकदमे की अद्धतन जानकारी प्राप्त कर सके। कोर्ट परिसर में ई - सेवा केंद्र बनाया गया है जहां मुकदमों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जल्द ही झारखंड हाई कोर्ट का एक्सटेंशन काउंटर यहां काम करना शुरू करेगा जहां से अधिवक्ता हाई कोर्ट में अपने मुकदमे मे बहस कर सकेंगे और यही से हाई कोर्ट में आवेदन दाखिल किए जा सकेंगे।न्यायालय भवनों का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।

Jharkhand

May 18 2024, 11:36

लगातार भाजपा के लिए हैट्रिक बना धनबाद लोकसभा सीट इस बार और क्यों है संकट में,पढ़िए पुरी खबर...?






कभी कभी जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास,अभिमान लोगो को ले डूबता है।यही हाल है धनबाद लोकसभा क्षेत्र का। भाजपा के दबदबा वाले धनबाद लोकसभा क्षेत्र में इस बार भी भाजपा हैट्रिक लगा पायेगी या इस सीट को गवाना पड़ेगा यह सियासी गलियारी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा ने इस बार उम्र का हवाला देकर पीें एन सिंह का टिकट काट दिया और टिकट बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को दिया। जब से ढुल्लू महतो को टिकट मिला तब से वे अपने हड़कतों और बड़बोलेपन के करण चर्चा में हैं जिसका मतदाताओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

यूँ तो ढुल्लू महतो के ऊपर लगभग दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज़ हैं।जिसको लेकर भाजपा के एक कार्यकर्ता कृष्णा अग्रवाल ने भाजपा के वरीय अधिकारियो को पत्र लिखा था।इसके बाद कृष्णा अग्रवाल को धमकाना और इस प्रकरण में मामला दर्ज होना,जमशेदपुर विधायक सरयू राय का आना कई प्रकरण हुए जो ढुल्लू महतो के साथ भाजपा के टिकट वितरण करने वालों पर भी सवाल उठने लगा।

इस बींच ढुल्लू महतो ने अपरिपक्व मानसिकता का परिचय देते हुए कई ऐसे बयान दे डाले जिससे भाजपा के बड़े नेता के साथ आम कार्यकर्ता में भी आक्रोश है।जिसका चोट भाजपा के वोट बैंक पर पड़ेगा। ढुल्लू महतो ने विपक्ष पर कम अपने पार्टी के सांसद, विधायक पर हीं ज्यादा चोट करना शुरु कर दिया। सांसद पी एन सिंह,विधायक राज सिन्हा,पूर्व सांसद रबिन्द्र पांडेय पर ही ऐसा बयान दे डाला जो समझ से पड़े है।

ऐसा या तो अहंकारी व्यक्ति कर सकता है इस नादान। दूसरी तरफ कोंग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह है, जो समझदार,पढ़ी लिखी,संयमित भाषा का प्रयोग करने वाली एक सुलझी हुई महिला हैं।उनका छवि वेदाग और साफ सुथरा है।जानता से मिलती है।उनके हक और अधिकार की बात करती है। अब इस बार जानता इस् पर मंथन गंभीरता से मंथन कर रही है कि इस बार कौन...? एक अपराधिक रिकॉर्ड और अपने पार्टी के लोगों को भी नही बख्सने वाले दागदार सांसद या साफ सुथरी छवि वाली चेहरा।

वैसे भाजपा के प्रति लोगों में जरूर हमदर्दी है।पी एम मोदी के काम से लोग प्रभावित हैं,परन्तु एक ऐसा सांसद जो चुनाव जीतने से पहले अपना रंग दिखाना शुरु कर दे। यह उनका विकल्प हो या नही इस पर मतदाता कर रही है मंथन।

Jharkhand

May 18 2024, 08:43

हजारीबाग में इस बार कौन..? चलेगा मोदी का जादू या , काम कर जाएगा यशवंत सिन्हा फैक्टर,पढ़िए पुरी खबर...?

झारखंड डेस्क

झारखंड में हज़ारीबाग लोकसभा सीट इस बार भाजपा बचा पायेगी या कोंग्रेस का इसपर होगा कब्ज़ा यह सियासी हलकों में चर्चा का विषय है। वैसे हज़ारीबाग लोकसभा सीट को अब तक भाजपा का में मना जाता रहा है।

 अस्सी के दशक से यहां भाजपा का व्यापक प्रभाव रहा है। राम मंदिर आंदोलन शुरू होने से पहले भी यहां बीजेपी का जनाधार मौजूद था। तब बिहार (राज्य के बंटवारे से पहले) की इस सीट पर सीपीआई की पकड़ भी काफी मजबूत थी।

1998 में पहली बार यहां से नौकरशाह से नेता बने यशवंत सिन्हा बीजेपी से जीते और तब से हजारीबाग लोकसभा सीट पार्टी के लिए उनके परिवार के नाम होकर रह गई। वे 1999 में भी जीते, लेकिन 2004 में सीपीआई के दिग्गज भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के हाथों हार गए।

वैसे हजारीबाग का तीन बार यशवंत सिन्हा प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सिन्हा अटल सरकार के में वित्त और विदेश मंत्री जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। 

लेकिन, 2014 में पार्टी ने उनके बेटे जयंत सिन्हा को टिकट दिया। वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री भी बनाए गए। 2019 में मोदी की दूसरी लहर में उनकी जीत का मार्जिन बढ़कर 4.79 लाख हो गया।

इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट काट कर मनीष जायसाल पर दांव लगाया है।

इससे एक साल पहले ही यशवंत सिन्हा बीजेपी से निकल गये और पार्टी और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कटु आलोचक बन गए। 2022 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद से वे टीएमसी में चले गए। बहरहाल, इस बार बीजेपी ने जयंत सिन्हा को टिकट नहीं दिया है।

भाजपा द्वारा मनीष जयसवाल को टिकट दिये जाने के बाद भाजपा से तीन टर्म बिधायक रहे जय प्रकाश भाई पटेल ने भाजपा को वाय-वाय कह दिया।और कोंग्रेस में शामिल हो गये।

कोंग्रेस ने हज़ारीबाग लोकसभा पर इसबार विधायक मनीष जायसवाल के खिलाफ ओबीसी नेता और मांडु के तीन बार के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को टिकट दिया है। ये मार्च में ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कोंग्रेस के पक्ष में यशवंत सिन्हा ने खुलकर कैम्पैनिंग की।अब यशवंत फैक्टर के बाद यह देखा जा रहा है की इस बार हज़ारीबाग के लिए कौन मज़बूत कैंडिडेट है।और जानता किसे चुन रही है ।इसके लिए हम जातीय आधार पर भी विश्लेषण करके निष्कर्ष निकाल सकते हैँ।

हजारीबाग लोकसभा सीट का जातीय समीकरण


हज़ारीबाग में कूल मतदाता 16,,64,,464 है।इसमें कुर्मी वोटर 15 प्रतिशत है।वहीं मुस्लिम और अन्य भाजपा विरोधी वोट का कुल प्रतिशत मिला दिया जाय 

और अगर इन समीकरण को देखा जाय तो हजारीबाग लोकसभा जेपी पटेल की दावेदारी मजबूत लगती है। क्योंकि, जायसवाल वैश्य समुदाय से आते हैं। 

लेकिन, तथ्य यह है कि इस क्षेत्र में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है और यहां बीते करीब ढाई दशकों में जीतने वाले प्रत्याशी को सिर्फ जाति के आधार पर वोट पड़े हों, ऐसा नजर नहीं आता है।

कितना असरदार होगा यशवंत सिन्हा फैक्टर?


इस बार चर्चा का विषय यही है कि यहां यशवंत सिन्हा फैक्टर कितना असरदार साबित होगा? वैसे 3 अप्रैल को उन्होंने इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा, 'मैं हजारीबाग की जनता की भावनाओं के हिसाब से अभिभावक की भूमिका में आगे आया हूं। मैंने 40 वर्ष हजारीबाग में बिताए और सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। मेरा एक ही लक्ष्य है कि क्षेत्र का विकास हो और मैं अपनी बची हुई ऊर्जा जेपी पटेल को जिताने में लगा दूंगा।'

जयंत बागी नहीं हुए हैं, लेकिन बीजेपी के लिए सक्रिय भी नहीं हैं जयंत सिन्हा को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कहा, 'मुझे निजी तौर पर मालूम नहीं कि जयंत को टिकट क्यों नहीं मिला, लेकिन अगर यह मेरी वजह से हुआ तो इसका मुझे अफसोस है।' वैसे एक्स पर जयंत सिन्हा ने बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार को समर्थन किया है, लेकिन वह उनके लिए चुनाव अभियान से दूरी बनाकर रह रहे हैं।

इस बीच जयंत के बेटे और यशवंत के पोते आशिर सिन्हा कांग्रेस की एक रैली में नजर आए तो हल्ला मच गया कि वह पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, बाद में इस तरह की खबरों को नकार दिया गया और कहा गया कि वह दादा के टीएमसी में होने की वजह से वहां इंडिया ब्लॉक के समर्थन के लिए पहुंचे थे।

दोनो कैंडिडेट की क्या है स्थिति..?


वैसे देखा जाय तो दोनो उम्मीदवार इस बार मज़बूत हैँ इस लिए होगा तो कांटे का संघर्ष।जेपी भाई पटेल दिग्गज नेता स्वर्गीय टेकलाल महतो के पुत्र हैं कुर्मी वोटरों के बीच उनका दबदबा है। मांडू से पिछले तीन टर्म से विधायक हैं।अगर ये सरे फैक्टर काम कर गया तो पेटल की स्थिति मज़बूत दिखती है।

लेकिन मनीष जयसवाल की छवि भी अच्छा है।वे सक्रिय विधायक रहे ।जनता के दुखदर्द् में शामिल होते रहे हैं।साथ ही उनके साथ मोदी फैक्टर है।मोदी के प्रभाव,भाजपा का वोट बैंक और उनका व्यक्तिगत प्रभाव के बीच अगर जातीय समीकरण आड़े नही आये तो मनीष जयसवाल भी जीत सकते हैं। वैसे टककर दिलचस्प है।लेकिन वोटरों के मिजाज कब किस धारा में बह जाय यह कहाना मुश्किल है।इस लिए इंतज़ार 4 जून का करना होगा।

Jharkhand

May 17 2024, 21:18

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, 6 साल के लिए कांग्रेस ने किया पार्टी से निष्कासित


झा.डेस्क

ईडी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सौंप दिया है। 

उन्हें पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित भी किया गया है। उनके इस्तीफा को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। कुछ देर बाद इस पत्र के आलोक में राजभवन से आदेश भी जारी किया जाएगा।

ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में आलमगीर आलम को समन जारी किया था

बता दें कि ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को समन जारी किया था और ईडी ने उन्हें 14 मई को ईडी की रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

ईडी ने बरामद किया था 35 करोड़ से ज्यादा राशि

उनके निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल को भी ईडी ने अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि आलगीर आलम के निजी संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों से ईडी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामदगी की थी और इसके बाद से ही ईडी का शक आलमगीर पर गहरा गया।

Jharkhand

May 17 2024, 15:39

एक कुशल गृहिणी से परिपक्व राजनीतिज्ञ बनी कल्पना सोरेन क्या दिशोम गुरु के राजनितिक विरासत को संभालने में सफल रही..?

झारखंड डेस्क

5 महीने पहले दिसंबर में जब रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे सरस मेले में क्ल्पना सोरेन् अपनी सहेलियों के साथ शॉपिंग करने आई थीं, तो मीडिया के सवाल पर बेबाकी से उन्होने कहा था- “बाबा और माँ (ससुर शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन) की सेहत, पति हेमंत सोरेन का ख्याल और दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी रहती हूं।फिलहाल राजनीति में जाने का कोई प्लान नहीं है।”

लेकिन परिस्थिति बदली पति को झारखंड के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा।ईडी ने शिकंजा कसा और वे नय्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं।इस ईडी के कंधे पर परिवार के साथ राजनीति और ससुर एवं पति से मिली विरासत में पार्टी को भी संभालना पड़ा। अब कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव के जरिए चुनावी राजनीति में एंट्री ले रही हैं। मीडिया के उसी सवाल पर आज कल्पना सोरेन एक मंजे हुए राजनीतिज्ञ की तरह कहती हैं कि अपने परिवार के साथ उन्हें झारखंड की 3 करोड़ जनता की भी फिक्र करनी है। 

चुनाव के इस मौसम में उनके दिन की शुरुआत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से होती है। वे पूरे झारखंड का दौरा करती हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ-साथ सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगती हैं और जनसंपर्क के लिए गांव-गांव तक पहुंच जाती हैं।

अपनी चुनावी सभा में जब कल्पना सोरेन जनता से बात करती हैं, तो उनमें ससुर शिबू सोरेन और पति हेमंत सोरेन की झलक साफ दिखाई देती है।

अब कुशल गृहिणी से कल्पना सोरेन परिपक्व राजनीतिज्ञ बन गयी


कल्पना सोरेन कुशल गृहिणी से अब परिपक्व राजनीतिज्ञ बन है। बहुत कम समय में उन्होंने

ससुर और पति की रजनीति के विरासत को संभाल ली। अब वे इसमे पुरी तरह रमने लगी हैं। सिर्फ 5 महीने में कुशल गृहिणी से कल्पना सोरेन परिपक्व नेता के रूप में ट्रांसफॉर्म होती दिख रही हैं।

क्या हेमंत को परिस्थितियों का आभास था...?


अब सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन को परिस्थियों का आभास था। जब गांडेय के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने इस साल 1 जनवरी को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सियासी हलचल मचा दी थी। इस इस्तीफे को तभी से जेएमएम की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा था।

 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय- ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया यह। झारखंड में नेतृत्व का संकट पैदा हुआ और चंपाई सोरेन अगले मुख्यमंत्री बने।पर खाली कराई गांडेय की सीट ने कल्पना सोरेन के लिए भविष्य का रास्ता तैयार कर दिया।

पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 2 महीने बाद कल्पना सोरेन घर से बाहर निकलीं और 5 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना समारोह के जरिए सियासत में एंट्री ली।

गांडेय उप चुनाव से शुरु होगी कल्पना की नई पारी


अब गांडेय उप चुनाव से होगी कल्पना की नई पारी की शुरुआत होगी। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय में उपचुनाव का ऐलान हुआ और कल्पना सोरेन जेएमएम की उम्मीदवार बन गईं है। इसके साथ ही ये सवाल उठने लगा कि क्या गांडेय उपचुनाव जीतने पर झारखंड में फिर सत्ता परिवर्तन होगा और कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगी?

कल्पना सोरेन के लिए गांडेय ही क्यों?


कल्पना सोरेन के लिए गांडेय ही क्यों? यह एक सवाल है।सरफराज अहमद को इसी रणनीति के तहत इस्तीफा दिलाये जाने और राजयसभा भेजनें के पीछे भी यही तर्क है।यह सीट कल्पना के लिए सुरक्षित सीट है इसका वजह है यहाँ का जातीय समीकरण जिसके करण सरफराज अहमद जीत कर आये थे। गांडेय में 26 फीसदी मुस्लिम, 20 फीसदी आदिवासी और 11 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर हैं।साथ ही 10 फीसदी से ज्यादा कुर्मी वोटर भी हैं। इसमें से मुस्लिम और आदिवासी यानी 46 फीसदी ‘इंडिया’ गठबंधन का कोर वोटर है।

गांडेय में अब तक 10 बार हुए विधानसभा चुनाव में से 5 बार जेएमएम, 2-2 बार कांग्रेस और बीजेपी तथा एक बार जनता पार्टी ने बाजी मारी थी। इसलिए गांडेय जैसी जेएमएम के प्रभाव वाली सीट से कल्पना सोरेन सियासत में नई उड़ान भरने की कोशिश कर रही हैं। पर उनकी राह उतनी भी आसान नहीं है।

2019 में जेएमएम उम्मीदवार सरफराज अहमद 34.7 फीसदी यानी 65 हजार, 23 वोट लाकर चुनाव जीते तो। दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार जेपी वर्मा को 29.98 प्रतिशत यानी 56,168 वोट मिले तो। इसके बाद जेपी वर्मा जेएमएम में चले गए. पर कोडरमा लोकसभा से टिकट नहीं इनके। इनके बाद उन्होंने जेएमएम से बगावत कर दी और निर्दलीय उम्मीदवार बन गए। जेपी वर्मा की ये नाराजगी कल्पना सोरेन के लिए मुसीबत बन सकती । इस उपचुनाव में दिलीप वर्मा बीजेपी उम्मीदवार हैं। वे 2019 में गांडेय से झारखंड विकास मोर्चा- जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़े थे।पर तब महज 8,952 वोट लाकर छठे स्थान पर चले गए थे।लेकिन इस बार उनके साथ बीजेपी और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन- आजसू की सियासी ताकत कि।

बाबूलाल मरांडी का गृह जिला में कल्पना की चुनौती कितना आसान है...?


जिस गांडेय सीट से कल्पना सोरेन जेएमएम उम्मीदवार हैं, वह बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गृह जिला कि। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी इसी इलाके की संसदीय सीट कोडरमा का प्रतिनिधित्व करती हैं।ऐसे में कल्पना सोरेन को रोकना इन दोनों सियासी दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया कि। इसलिए बाबूलाल मरांडी और अन्नपूर्णा देवी गांडेय से लेकर गिरिडीह और कोडरमा के चुनावी रण में दिन-रात पसीना बहा रही हैं. बीजेपी के लिए जेएमएम के आदिवासी-मुस्लिम समीकरण में सेंधमारी और हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना के पक्ष में उपजी सहानुभूति की लहर को रोकना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. इसलिए हाल में गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा कराई गई। उस सभा में उमड़े जनसैलाब से बीजेपी का उत्साह दोगुना हो गया।

कल्पना सोरेन के हाथ में कमान


जेल में बंद पति हेमंत सोरेन जा की गैरमौजूदगी में कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान संभाल ली है।वो अक्सर चुनावी सभाओं में बीजेपी के खिलाफ मुखर देखी जाती हैं।इंडिया गठबंधन के घटक दलों को एकजुट करने में भी वो भूमिका निभाती नजर आती हैं. हाल में रांची में हुई उलगुलान रैली में विपक्षी दलों का नेतृत्व करती दिखीं. धरातल पर जनता से संवाद करना हो या बीजेपी के हमले का जवाब देना, कल्पना सोरेन हर मोर्चे पर सक्रिय दिख रही हैं। गांडेय के साथ-साथ गठबंधन के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए भी वे चुनाव प्रचार करती हैं, तो जेएमएम को बिखरने से बचाने के लिए भी एक्टिव दिखती हैं।वे कभी आदिवासी अस्मिता के सवाल पर आदिवासी वोटर को गोलबंद करने की कोशिश करती दिखती हैं, तो कभी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर विक्टिम कार्ड के जरिये सहानुभूति बटोरने की कोशिश करती दिखती हैं।

कल्पना सोरेन की पृष्ठभूमि


सैन्य परिवार में जन्मी, इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन फर्राटे से 4 भाषाएं बोलती हैं। अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ मातृभाषा उड़िया और संथाली भाषा पर भी उनकी कमांड की। आदिवासी बहुल इलाके में संथाली भाषा में जनता से बात करते हुए वे पति हेमंत सोरेन का बचाव करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।पर हेमंत सोरेन से 2006 में हुए विवाह के 18 साल बाद सियासत में आईं कल्पना सोरेन की राह में गांडेय उपचुनाव जैसी कई और चुनौतियां इंतजार कर रही हैं।

Jharkhand

May 17 2024, 13:24

ED द्वारा जब्त पैसे को मोदी गरीबो के बीच बांटना चाहते हैं, उन्होंने,इसके लिए न्याय पालिका से भी मांगी है सलाह




झा.डेस्क पी एम मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा की सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में जब्त राशि को गरीबों में वितरित कर दिया जायेगा। ये बात उन्होने एक इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा है कि ED की तरफ से जब्त की हुई राशि को गरीबों में वितरित की राह सरकार तलाश रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस काल में ED ने काम करना बंद कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी सरकार में यह खुलकर काम कर रही है। एक मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में मोदी ने कहा, ‘मैं इसपर काफी विचार कर रहा हूं, क्योंकि मुझे दिल से लगता है कि इन लोगों ने अपने पद का गलत फायदा उठाकर गरीब लोगों का पैसा लूटा है और उन्हें वो वापस मिलना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे कानूनी बदलाव करने पड़े, तो मैं करूंगा। फिलहाल, मैं लीगल टीम का सहयोग ले रहा हूं। मैंने न्यायपालिका का भी सलाह मांगा है। नई भारतीय दंड संहिता में भी इसका कुछ प्रावधान है। मोदी ने यह भी बताया कि भारतीय दंड संहिता यानी IPC के स्थान पर लाई गई ‘न्याय में भी इस संबंध में कुछ प्रावधान हैं। उन्होने कहा कि सरकारी एजेंसियां 1.25 लाख करोड़ रुपये की जब्त कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने खासतौर से पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामलों का जिक्र किया। उन्होंने केरल को लेकर कहा, ‘कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन वाले सहकारी बैंकों में पर्सनल बिजनेस पार्टनरशिप् के नाम पर लोगों का पैसा ठगा गया।