lucknow

May 16 2024, 17:45

विपक्ष का फामूर्ला,पांच साल में पांच प्रधानमंत्री: नरेन्द्र मोदी

लखनऊ /प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि (इंडी अलायंस) सरकार चलाने का फॉमूर्ला है- हर साल एक नया पीएम। ये चाहते हैं कि भानुमति का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले। ये आपको मंजूर है क्या? प्रधानमंत्री ने कहा कि देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले बच्चों के बस की बात नहीं है। रायबरेली की जनता भी खटाखट खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गए और अब ये रायबरेली से भी जाएंगे।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले, गर्मी की छुट्टियों में विदेश निकल जाएंगे- खटाखट खटाखट। और मैं गारंटी देता हूं कि आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम करूंगा।मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम। इन शहजादों को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की। इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा देश का विकास खटाखट होगा।

ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट-खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट-खटाखट। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में वहीं लोग हैं जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। आपको सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। 04 जून को सभी रिकॉर्ड टूट जायेंगे देश में भाजपा सरकार बनेगी। हम विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनायेंगे। तीसरे कार्यकाल में हम हिन्दुस्तान को दुनिया में तीसरे नंबर की ताकत बनाकर रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस देश के विकास का मजाक उड़ाती है। इनकी नजर देश के खजाने पर है। इन लोगों ने 2014 से पहले देश को बर्बाद कर दिया था। हर क्षेत्र में लूट मची थी। देश निराशा के गर्त में डूबा था। हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में पांच नम्बर पर ले आये हैं।

आज भारत जी-20 जैसे बड़े आयोजन बड़ी सफलता और गर्व के साथ करवाता है। भारत अपने तिरंगे की छाप चंद्रमा पर छोड़ता है। 10 साल पहले ऐसी सफलता की कल्पना भी कर सकते थे क्या? तब हजारों करोड़ के घोटाले के अलावा कोई खबर आई थी क्या? जो पहले असंभव था, आज वह संभव हो पाया है। यह बदलाव, यह सफलता मोदी के कारण नहीं बल्कि आपके एक वोट के कारण मिली है, यह आपके वोट की ताकत है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है- इस सरकार का तीसरा कार्यकाल होगा और दमदार।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ के नाम में ही प्रताप है। ये वीरों और बलिदानियों की भूमि है और आज हमारे भारत का प्रताप पूरी दुनिया देख रही है, आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।यूपी का विकास, देश का भविष्य आपके एक वोट से तय होगा। लोकसभा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप संगमलाल को भारी बहुमत से जिताएं। आपका एक-एक वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करिए और मतदान के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दीजिए।

lucknow

May 16 2024, 17:44

भाजपा ने जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर 60 लाख लोगों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया गया है। उससे आहत युवा भाजपा को माफ नहीं करेंगे आने वाले चुनाव में सबक सिखाएंगे।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के अतर्रा कस्बा स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी कृष्णा देवी पटेल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के दौरान 60 लाख युवाओं ने परीक्षा दिया था उन्हें भरोसा था कि परीक्षा देने के बाद उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। लेकिन पेपर लीक होने से युवाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह पेपर लीक नहीं हुए बल्कि सरकार ने पेपर लीक कराया था ताकि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को नौकरी न देना पड़े। इसी तरह केंद्र सरकार ने फौज की नौकरी खत्म करके अग्नि वीर के नाम पर भर्ती की। जिनको शहीद होने पर आखरी समय पर भी सम्मान तक नहीं मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हवाई अड्डे रेलवे समेत अन्य जगह बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें खनन के नाम पर बदनाम करने वाली सरकार की कलई खुल रही है। सबसे बड़े खनन माफिया भाजपा के लोग ही निकल रहे हैं।

अखिलेश ने महंगाई की चर्चा करते हुए कहा भाजपा ने जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया है। खाद की बोरी चोरी करना भाजपा वालों ने पारले जी बिस्कुट से सीखा है। आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। दस साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोली पैरासिटामोल भी दोगुनी हो गई है। कहां कि आपके एक वोट से दो सरकारें जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैक्सीन में घोटाला किया है। भाजपा ने अधिकारी,कर्मचारी सभी को जबरन वैक्सीन लगवाया है। अब वैक्सीन कंपनी कह रही है कि हम वापस ले लेंगे। क्या शरीर से निकाली जा सकती है। भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है। इन भाजपा वालों ने जो वादा किया है क्या पूरा किया? पूर्व मुख्यमंत्री ने हर घर नल परियोजना पर सवाल उठाए और कहा कि जो सरकार बुंदेलखंड में बम और मिसाइल बनाने की बात करती थी। अभी तक बुंदेलखंड में कोई कारखाना लगाया जहां बम और तोप का निर्माण होता है।

रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर यादव, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

lucknow

May 16 2024, 12:01

भाजपा गरीबों को थोड़ा राशन देकर चुनाव में भुना रही : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गरीबों के राशन पर टिप्पणी की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए मायावती ने कहा है कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के अभिशाप से मुक्त करना दूर, उन्हें रोक पाने में विफल भाजपा गरीबों को थोड़ा राशन देकर चुनाव में भुनाने पर तुली है। जो उचित नहीं क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा या सरकार का उपकार नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का धन है। इसके बदले वोट मांगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय है। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ, फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।उल्लेखनीय है कि मायावती के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी केन्द्र सरकार की योजना से गरीबों में बंटने वाले राशन पर टिप्पणी की थी। मल्लिकार्जुन ने भी गरीबों के राशन को टैक्स का धन बताया था। कांग्रेस अध्यक्ष की कही बात को ही बसपा अध्यक्ष ने अपने बयान में दोहराया है। जिसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कहते नजर आ रहे हैं।

lucknow

May 16 2024, 12:01

भाजपा गरीबों को थोड़ा राशन देकर चुनाव में भुना रही : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गरीबों के राशन पर टिप्पणी की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए मायावती ने कहा है कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के अभिशाप से मुक्त करना दूर, उन्हें रोक पाने में विफल भाजपा गरीबों को थोड़ा राशन देकर चुनाव में भुनाने पर तुली है। जो उचित नहीं क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा या सरकार का उपकार नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का धन है। इसके बदले वोट मांगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय है। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ, फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।उल्लेखनीय है कि मायावती के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी केन्द्र सरकार की योजना से गरीबों में बंटने वाले राशन पर टिप्पणी की थी। मल्लिकार्जुन ने भी गरीबों के राशन को टैक्स का धन बताया था। कांग्रेस अध्यक्ष की कही बात को ही बसपा अध्यक्ष ने अपने बयान में दोहराया है। जिसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कहते नजर आ रहे हैं।

lucknow

May 16 2024, 12:00

केजरीवाल और अखिलेश बोले- पीएम नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग रहे हैं वोट
लखनऊ । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया।

*मोदी की सरकार बनते ही हटाएं जाएंगे योगी: केजरीवाल*

अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा। उन्हें मोदी हटाएंगे क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

*चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है: अखिलेश*

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। जनता में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे। इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे।

*मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया: संजय सिंह*

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो मारा गया। हालांकि, उन्होंने खुद मालीवाल प्रकरण में गोल मोल जवाब दिया।

lucknow

May 16 2024, 11:58

पहलवानों के यौन शौषण मामले में बृजभूषण को सजा हुई तो उनकी सियासत पर संकट आना तय



लखनऊ । पहलवानों के यौन शोषण मामले में कैसरगंज से भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल में यौन शोषण मामले में दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। इसके बाद सजा मुकर्रर होगी। इस फैसले ने बृजभूषण के सामने संकट खड़ा हो गया है। चूंकि सभी को पता है कि अगर सजा हुई तो उनकी सियायत पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा। भाजपा हाईकमान को पहले से ही अंदेशा रहा होगा कि आने वाले दिनों में पहलवानों के यौन शोषण मामले में कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। इसलिए संभावना को देखते हुए भाजपा ने लंबे वक्त तक इंतजार करने के बाद कैसरगंज से उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि अब बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय होने से उनके वोट बैंक पर क्या असर होगा ये आने वाला समय ही बता पाएगा।

पूरे देवीपाटन मंडल में राजनीति में रखते हैं मजबूत पकड़

जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ कैसरगंज ही नहीं, पूरे देवीपाटन मंडल में बृजभूषण शरण सिंह ने बीते चार दशकों के दौरान अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। इस दरम्यान उन्होंने भाजपा और सपा का दामन थामा और अपनी सियासी जड़ें मजबूत करते रहे। इस क्षेत्र में उनके वर्चस्व की वजह से ही बेटे प्रतीक भूषण भाजपा के टिकट पर विधायक बने। पिछले पंचायत चुनावों में उन्होंने जिसे चाहा, वह देवीपाटन मंडल से अंबेडकरनगर तक जिला पंचायत अध्यक्ष हुआ। लेकिन, यौन शोषण मामले में आरोपी होने के बाद से उनकी सियासत पर संकट मंडराने लगा। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में दोबारा टिकट पाने के लिए वह दबाव बनाए रहे। दबे शब्दों में उन्होंने टिकट न मिलने पर दूसरे खेमे में जाने का संदेश भी दिया।इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को मजबूर होकर उनके बेटे को टिकट देना पड़ा।

राजनीतिक प्रभाव के चलते भाजपा को उनके बेटे को ही देना पड़ा टिकट

भाजपा ने यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर कानूनी शिकंजा कसने की आशंका में उन्हें तवज्जो नहीं दी, लेकिन दबदबे का ही प्रभाव था कि टिकट देते समय उनके परिवार से बाहर नहीं जा पाई। उनके छोटे बेटे करण भूषण को प्रत्याशी घोषित कर दिया। परिवार में ही टिकट रहने की वजह से पार्टी की सियासी पटकनी का विरोध बृजभूषण नहीं कर सके और उनकी मुखरता कम होती चली गई। अब यौन शोषण के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ने के बाद उनकी सियासी पकड़ और वर्चस्व घट जाए तो हैरत की बात नहीं होगी। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि यह मामला गंभीर नहीं है। वह सवा साल से इसे झेल रहे हैं।

बृजभूषण अब भी पुराना राग अलापा, बोले यदि आरोप सही साबित हो गए तो फांसी लगा लेंगे

अदालत के आदेश दिये जाने के बाद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर पुराना राग अलापा। कहा कि यदि आरोप साबित हो गए वह फांसी लगा लेंगे। वह नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मीडिया से वार्ता के दौरान ये दावा किया। दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में आरोप तय होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण कहा कि यौन शोषण के आरोपों में अब उन्हें भी जिरह, बहस और प्रमाण रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है। अदालत में सब साफ हो जाएगा। न्यायालय में आरोप तय होने के सवाल पर कहा कि यह न्याय की प्रक्रिया है। न्यायालय ने चार्जशीट के कुछ पार्ट को छोड़ दिया है और कुछ को स्वीकार किया है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे साहबजादे चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीत जाने के बाद फिर बात होगी। अब आगे निर्णय चाहें जो भी लेकिन अदालत का आदेश आने से बृजभूष्ण की मुश्किलें बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर (हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। इतना ही नहीं, बृजभूषण के साथ ही पुलिस ने इस मामले में WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी आरोपी बनाया था।

किस धारा में कितनी सजा है प्रावधान

धारा 354: धारा 354 की बात करें तो इसके तहत किसी भी आरोपीं को ज्यादा से ज्यादा पांच साल और कम से कम 1 साल की सजा हो सकती है। खास बात यह है कि इसे गैर जमानती अपराध बनाया गया है।

धारा 354(A): इस धारा के तहत दोषी को अधिकतम 3 साल या जुर्माना या दोनों देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा न्ंयूनतम एक वर्ष की सजा और जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

धारा 506: इस धारा के तहत अपराधी को दो साल तक की सजा दी जा सकती है। या फिर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

धारा 354D: इसके तहत दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को तीन साल की न्यूनतम सजा हो सकती है, साथ ही उसे जुर्माना भी देना पड़ सकता है। वहीं अधिकतम जुर्माना 5 साल तक हो सकती है।

lucknow

May 15 2024, 20:12

इंडी गठबंधन सत्ता में कभी नहीं आने वाला: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सलाह दी कि उन्हें सच बोलने की आदत डाल लेनी चाहिए। योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है। जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। इंडी गठबंधन फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है। मगर, जनता ने इनसे पिंड छुड़ा लिया है। अब ये देश की सत्ता में कभी नहीं आ सकते।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटती रही है। खड़गे जी ने हाल ही में भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के बीच लड़ाई लगाने का कुत्सित प्रयास किया है। ये इनकी क्षुद्र मानसिकता है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का लगातार अपमान किया है। कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों को पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना से चिढ़ हो रही है। सीएम योगी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर न्यूज एजेंसी को दिये इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चार चरण समाप्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया, तो वहीं सपा ने भी बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने तक की बात कही थी। इसके अलावा कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब के नाम को हटाया था। इतना ही नहीं काशीराम मेडिकल कॉलेज और भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था। इंडी गठबंधन भारतीय संविधान के खिलाफ आचरण और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति का अनुसरण कर रहा है।



*इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी*

सीएम योगी ने कहा कि आज का नया भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान और सुशासन के नये माहौल में आ चुका है। इस विकसित भारत की संकल्पना से इंडी गठबंधन को चिढ़ हो रही है। कभी ये पाकिस्तान की वकालत करते हैं, कभी जातीय जनगणना की बात करते हैं। संविधान में जितना संशोधन और छेड़छाड़ कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। अब ये लोग एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। आने वाले तीन चरणों में भी इन्हें जनता खारिज करेगी। इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी है। यूपीए सरकार ने पहले ही रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी का गठन करके आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश की थी। ये विरासत टैक्स लगाकर औरंगजेब की तरह ही जजिया कर लगाना चाहते हैं। इन्हें एक सिरे से खारिज करना होगा। यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में मोदी जी को जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। अब 2024 में 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ जनता मोदी के साथ है।

lucknow

May 15 2024, 16:47

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को एम्स में भर्ती किया गया है, जहां उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन भी मां को देखने आई थीं। मुख्यमंत्री योगी के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।

lucknow

May 15 2024, 16:45

सपा ने बुंदेलखंड में माफिया और डकैत पैदा किये, जनता का किया शोषण: सीएम योगी

लखनऊ/महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसके बाद यहां के नौजवान पलायन नहीं करेंगे, बल्कि पूरी दुनिया से लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड के क्षेत्र में माफिया और डकैत पैदा किये गये थे। बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया गया। ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए। सीएम योगी बुधवार को यहां डाक बंगला मैदान में हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के लिए जनता से वोट की अपील की।

भाजपा सरकार गोरखगिरी में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान कर रही

सीएम योगी ने आल्हा-उदल और वीर चंदेलों की भूमि को नमन करते हुए कहा कि उनके लिए महोबा उनकी अपनी भूमि लगती है। बाबा गोरखनाथ ने यहीं गोरखगिरी में तपस्या की थी और आल्हा उदल को यहीं अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार गोरखगिरी में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने बहुत अन्याय किया था। यह क्षेत्र प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, यहां नदी, नाले, खनन और पर्यटन की संभावना है। सपा सरकार ने यहां माफिया और डकैत पैदाकर के जनता का शोषण किया।

महोबा वाले बड़े लड़इया...

मुख्यमंत्री ने महोबा के बारे में कही जाने वाली प्रसिद्ध कहावत का जिक्र करते हुए कि 'महोबा वाले बड़े लड़इया, इनकी मार सही न जाए।' सीएम योगी ने जनता से अपील की कि अपने वोट की मार से सपा, बसपा और कांग्रेस की जमानत जब्त करें। उन्होंने कहा कि चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। भाजपा का विरोध केवल दो लोग कर रहे हैं एक वो जो रामद्रोही हैं और दूसरे जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान प्रेमियों को वहां जाकर कटोरा लेकर भीख मांगना चाहिए। सीएम ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों को वोट देकर पाप का भागीदार नहीं बनना चाहिए।

बुंदेलखंड के लिए ऐसा करूंगा कि आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले जबसे देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तबसे बड़े-बड़े विकास के कार्य और परिवर्तन हुए। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। पहली बार जब मैं बुंदेलखंड आया तो यहां के नेताओं ने मुझसे कहा था कि बुंदेलखंड के लिए कुछ होना चाहिए। तब मैंने कहा था कि बुंदेलखंड के लिए ऐसा करूंगा कि आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस को देखकर अच्छा लगता है। हमारा बुंदेलखंड अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। हर घर नल योजना से घर घर आरओ का पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के हाथों अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना और मजगांव चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण हुआ तो बुंदेलखंड के खेत भी अब प्यासे नहीं रहे।

पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है। आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी।

... तो हमारा एटम बम फ्रीज में रखने के लिए है क्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। जबकि पाकिस्तान जिसकी आबादी यूपी से भी कम है, वहां एक किलो आटे के लिए भी मारपीट मची हुई है। पाकिस्तान से भी बड़ी आबादी को बीते 10 साल में मोदी ने गरीबी से उबारा है। पाकिस्तान का राग अलापने वाले को हमें कहना चाहिए कि जाएं वहां कटोरा लेकर भीख मांगें। उनके पास एटम बम है तो क्या हमारा एटम बम फ्रीज में रखने के लिए है। सेना में शामिल बुंदेलखंड के नौजवानों की मार से दुश्मन हमेशा चित होता है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत में राममंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए। उनसे पूछा जाना चाहिए कि राममंदिर भारत में नहीं बनेगा को तो क्या इटली में बनेगा।

ये चुनाव देश के भविष्य के लिए है

सीएम योगी ने कहा कि आपके एक वोट के कारण ही मोदी जी और योगी जी को ताकत मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन बाद यहां हमीरपुर के राठ में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। ये चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकासित भारत बनाने का चुनाव है। जिन लोगों ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया है, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया था, अपने वोट से ऐसी मार दीजिए कि इनकी जमानत जब्त हो जाए। ये चुनाव देश के भविष्य के लिए है।इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री रामकेश निषाद, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, वर्तमान सांसद और सांसद प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायकगण राकेश गोस्वामी, बृजभूषण राजपूत, मनीषा अनुरागी, मनोज प्रजापति, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

lucknow

May 15 2024, 14:04

लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- आईएनडीआईए की सरकार बनी तो सभी गरीबों को मिलेगा 10 किलो राशन

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए की सरकार बनने का दावा किया है। खड़गे ने कहा कि सरकार बनने के बाद हम सभी गरीबों को 10 किलो राशन देंगे।

खड़गे ने अखिलेश के साथ लखनऊ के ताज होटल में बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में दावा किया 04 जून को आईएनडीआईए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार लाई थी। आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद हम प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन देंगे। हमारी लड़ाई गरीबों के लिए है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पद रिक्त हैं लेकिन भर्ती नहीं हुई। ये देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। वोट का अधिकार ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हम दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं कमजोर वर्ग को आगे लाने के लिए जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कम मतदान प्रतिशत पर नहीं बोलते। उन्हें इस पर भी बोलना चाहिए।


अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश एवं देश में सबसे ज्यादा सीटें आईएनडीआईए जीतेगा। फ्रीडम आफ प्रेस का दिन 04 जून होगा। उन्होंने कहा कि 10 साल की सरकार में एनडीए सरकार के वादे झूठे निकले। आईएनडीआईए को जनसमर्थन मिल रहा है। किसान खुशहाली के रास्ते पर बढ़ेगा। किसानों के साथ जो अन्याय हुआ, उसे किसान भूला नहीं है।