May 13 2024, 19:32
लोकसभा चुनाव : बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक अनुमानत: 56.85% प्रतिशत हुआ मतदान
डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर शांतिपूर्ण तरीक से मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही बिहार के दो केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय समेत जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर के वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, दरभंगा के निवर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
आज चौथे चरण में लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बिहार के सभी पांच सीटों पर हुए मतदान की जो तस्वीर सामने आई उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही थी। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाए।
वहीं चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि इस बार शाम 6 बजे तक की मिली सूचना के अनुसार 56.85% प्रतिशत मतदान हुआ है। वही पूरा आंकड़ा आज रात तक आने की संभावना है।
चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि अबतक जो वोट प्रतिशत का आंकड़ा मिला है वह पिछले वर्ष 2019 की तुलना मे कम है। वर्ष 2019 में 59.20% मतदान हुआ था।
वही आज जिन पांच सीटों पर मतदान हुआ है। उनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में 58.40% और सबसे कम मुंगेर में 55.00% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 56%, दरभंगा में 56.63% और समस्तीपुर में 58.10% मतदान हुआ है।
May 14 2024, 20:15