sultanpur

May 14 2024, 08:19

*सपा,बसपा और कांग्रेस ने दलित समाज को हमेशा समझा है वोट बैंक-कांता कर्दम*
सुलतानपुर,कादीपुर में भाजपा द्वारा आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन कों बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा भाजपा ही दलितों की हितैषी पार्टी है। भाजपा डॉ अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा 2017 से पहले यूपी में गुंडाराज व अराजकता का माहौल था।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी।लोगों ने बेटियों को स्कूल जाना बंद कर दिया था। वही पीएम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को बढ़ाओ के नारे को साकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और सम्मान दोनों हमारे समाज को भरपूर मिल रहा है। अब तक सपा बसपा और कांग्रेस दलितों को वोट बैंक समझते थे।उनके हित में कोई भी काम और योजनाएं लागू नहीं की।उन्होंने समाज के लोगों से मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मेनका ने कहा बाबा साहब की वजह से हमारा संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है।श्रीमती ने बताया कि वहज्ञजब अटल जी के समय केंद्र में मंत्री थी तब उन्होंने मुझसे कहा पूरे देश को अंबेडकर के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मेरे मंत्रालय ने अंबेडकर नाम की फिल्म बनाकर देश के साथ- साथ विदेशों में भी दिखाई।और लोगों को अंबेडकर की शख्सियत के बारे में जानकारी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने सम्मेलन के अध्यक्षता करते हुए सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। सम्मेलन को राजेश गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांसद मेनका गरीबों, दलितों व मजलूमों की आवाज हैं।वह गरीबों की मददगार बन कर आई हैं।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी ने सभी का आभार प्रकट किया।संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,जिला मंत्री राजित राम,विश्व प्रताप कोरी,गुलशन सोनकर,अवधेश सम्राट, कमलेश कोरी प्रधान, चन्दन सोनकर, लालता प्रसाद प्रधान प्रदीप रजक, फूलचंद गौतम, राहुल गौतम, आशाराम,कमलेश गौतम, बुद्धिराम,प्रिंस प्रताप सैनी समेत बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग मौजूद रहे।

sultanpur

May 13 2024, 19:28

*भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है : डॉ आरए वर्मा*
*कादीपुर में भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन किया आयोजित*

सुलतानपुर,कादीपुर में भाजपा द्वारा आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन कों बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा भाजपा ही दलितों की हितैषी पार्टी है। भाजपा डॉ अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा 2017 से पहले यूपी में गुंडाराज व अराजकता का माहौल था।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी।लोगों ने बेटियों को स्कूल जाना बंद कर दिया था। वही पीएम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को बढ़ाओ के नारे को साकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और सम्मान दोनों हमारे समाज को भरपूर मिल रहा है। अब तक सपा बसपा और कांग्रेस दलितों को वोट बैंक समझते थे।उनके हित में कोई भी काम और योजनाएं लागू नहीं की।उन्होंने समाज के लोगों से मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मेनका ने कहा बाबा साहब की वजह से हमारा संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है।श्रीमती ने बताया कि वहज्ञजब अटल जी के समय केंद्र में मंत्री थी तब उन्होंने मुझसे कहा पूरे देश को अंबेडकर के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मेरे मंत्रालय ने अंबेडकर नाम की फिल्म बनाकर देश के साथ- साथ विदेशों में भी दिखाई।और लोगों को अंबेडकर की शख्सियत के बारे में जानकारी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने सम्मेलन के अध्यक्षता करते हुए सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।सम्मेलन को राजेश गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांसद मेनका गरीबों, दलितों व मजलूमों की आवाज हैं। वह गरीबों की मददगार बन कर आई हैं।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी ने सभी का आभार प्रकट किया।संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,जिला मंत्री राजित राम,विश्व प्रताप कोरी,गुलशन सोनकर, अवधेश सम्राट,कमलेश कोरी प्रधान, चन्दन सोनकर, लालता प्रसाद प्रधान, प्रदीप रजक, फूलचंद गौतम, राहुल गौतम, आशाराम, कमलेश गौतम, बुद्धिराम, प्रिंस प्रताप सैनी समेत बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग मौजूद रहे।

sultanpur

May 13 2024, 17:36

*सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान कार्मिकों का पार्टीवार प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न*
सुलतानपुर 13 मई/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे समस्त मतदान कार्मिकों का पार्टीवार प्रशिक्षण पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर में संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक दिवस यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया जायेगा। प्रत्येक कक्ष में 10-10 पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माननीय प्रेक्षक जगदीशपुर (अमेठी) डॉ0 एन0 युवराज द्वारा प्रशिक्षण कक्षों में भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से सी.आर.सी.कब करेंगे, वीवीपैट का नाब परिवहन व वर्किंग के समय किस स्थिति में रहेगा, टेण्डर वोट कैसे पडे़गा, टेस्ट वोट में कौन सा अनुलग्नक भरायेंगे आदि पर प्रश्न-उत्तर करते हुए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर तैयार हैंड आउट व पीपीटी का अध्ययन अनिवार्य रूप से कर लें और वीडियो जरूर देख लें। उन्होंने समस्त मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जिस बिन्दु पर चर्चा कर दें, उससे संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से अवश्य पूछें। अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा एम.पी.एस.एप पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को मतदान दिवस में नियमित अंतराल पर प्रेषित करना है। सूचना अपडेट करने के लिए इसमें आडियो एलर्ट भी पीठासीन अधिकारी के मोबाइल पर आएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों को माकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी.वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझायी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने प्रशिक्षण व्यवस्था की मानीटरिंग करते हुए अपेक्षित सहयोग किया। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घण्टा पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा। माकपोल के दौरान नोटा सहित सभी उम्मीदवारों को कम से कम एक-एक वोट अवश्य डाला जाएगा और कम से कम कुल पचास मतों का माकपोल अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी.पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे। उन्होंने मतदान के दौरान आने वाले ईरर व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने एजेंट बनाने के प्रारूप पर चर्चा की व ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि प्रथम दिवस में दोनों पालियों में कुल 2000 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 70 अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण माँगा गया। पी.पी.टी. और वीडियो चलाने में विपिन कुमार यादव, वकील अहमद, इमरान, आसिफ जमाल, अनुपम द्विवेदी, मनदीप पाण्डेय , मृत्युंजय सिंह, विशेष श्रीवास्तव, विनोद सिंह ने सराहनीय योगदान दिया। प्रशिक्षकों में प्रदीप भार्गव, विनय प्रजापती, रवीन्द्र सिंह सर्वेश सिंह मुनीश, आलोक सिंह,शैलेष मौर्य, दिलीप शर्मा, शरद चतुर्वेदी, रवीन्द्र सिंह, रणबीर सिंह, डॉ0 हरिओम त्रिपाठी, शशांक सिंह, शैलेश मौर्य, जगन्नाथ रावत, भीम, कौशलेन्द्र महेंद्र, अनूप गुप्ता, केदारनाथ, सत्येन्द्र प्रताप, जलालुद्दीन, राम प्रतिज्ञा, रामपाल, शिवपूजन, सचिन नौटियाल, संजीव द्विवेदी, अजीत प्रताप, विनोद कुमार, राम किशुन, ओम प्रकाश, कृष्ण शंकर, वृजराज, जगराम, अखबार खां, रणधीर सिंह आदि ने जनपदीय मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

sultanpur

May 13 2024, 14:19

*प्रत्येक प्रत्याशियों को खर्च का देना होगा लेखा जोखा ब्यौरा,जानें क्यों*
*अबतक सबसे महंगा लोकसभा चुनाव* देश में चुनाव के दौरान निष्पक्षता कायम रखने के लिए चुनाव आयोग हर उम्मीदवार के लिए चुनाव के दौरान खर्च की अधिकतम सीमा तय कर देता है। चुनाव आयोग के नियम के अनुसार हर प्रत्याशी को नामांकन कराने के बाद से ही एक डायरी में रोज के खर्च का हिसाब रखना पड़ता है और चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरा ब्योरा आयोग को देना होता है। देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहा है,आपके मन में कभी यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आम चुनाव में कितना पैसा खर्च होता है। चुनाव कराने से लेकर,पार्टियों के खर्चे, कैंडिडेट्स,रैलियां और पोस्टर बैनर समेत तमाम खर्चे होते है। भारत में यह चुनाव दुनिया में सबसे महंगा होता है। एक वोट पर करीब हजार रूपये खर्च हो रहे है। भारत में लगभग एक करोड़ वोटर्स होंगे। राजनीतिक पार्टियां इन वोटरों को स्पेशल फील कराने का लिए चुनाव से पहले भारी भरकम खर्च करती है। चुनावी खर्चों पर नजर रखने वाले सेंटर फार मीडिया स्टडीज के अनुसार,साल 2019 के आम चुनावों में अनुमानित खर्च लगभग 55 से 60 करोड़ रुपए रहा,जो इस बार लगभग 1 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा हो सकता है खर्च। जो कि यह खर्चा 2020 के यूएस इलेक्शन के करीब बराबर माना जा सकता है। हालांकि इस खर्च से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खपत में इजाफा होगा। जिससे जीडीपी में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन बड़ा मुद्दा इलेक्शन स्पेंडिंग क नेचर को लेकर है। जिसमें अन अकाऊटेंड है। वैसे तो चुनाव आयोग चुनावी खर्चों पर पर्याप्त व्यय नियंत्रण और संतुलन लगाता है। लेकिन पार्टियों क खर्चे का लिए कोई सीमा नहीं है। लिमिट केवल उम्मीदवारों के लिए है। जहां तक कैंडिडेट्स की बात है कि प्रत्येक कैंडिडेट्स लोकसभा चुनाव का लिए 75 से 95 लाख रूपये से अधिक खर्च नहीं कर सकता है। वही विधानसभा चुनाव क लिए 28 से 40 लाख रूपये से अधिक नहीं खर्च कर सकता है। चुनावी खर्च की यह सीमा 1951 और 52 में हुए पहले चुनाव में 25000 रूपये थी। 2019 में कितना हुआ था खर्च। 2019 क चुनावों में 55 से 60 हजार करोड़ के कुल चुनावी खर्च का 20 से 25 फीसदी या 12 से 15 हजार करोड़ रूपये कैंपेन ही सीधा वोटर्स तक पहुंचा। बड़ा हिस्सा 20 से 25 हजार करोड़ रूपये कैंपेन और पब्लिसिटी पर खर्च हुआ था। चुनाव आयोग क डिस्क्लोजर में आने वाला औपचारिक खर्च 10 से 12 हजार करोड़ रूपये था।

sultanpur

May 13 2024, 04:43

*अन्नदाता किसान भारत की ताकत : सांसद मेनका*
*सरकार ने किसानों की दशा और दिशा दोनों बदली : कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा*

*समृद्ध और गौरवशाली भारत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : कामेश्वर सिंह*

*लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन हुआ आयोजित*

सुलतानपुर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को कोथराखुर्द में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। अन्नदाताओं को समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाना पीएम मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि,गन्ना का समय से भुगतान,फसल बीमा योजना और सरकार द्वारा सीधे अनाज की खरीदारी से बिचौलिया का खेल खत्म हो गया है‌‌।उन्होंने कहा भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना सरकार का लक्ष्य है। पहले भारत को विश्व में हल्के में लिया जाता था। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ से अधिक मकान और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कामेश्वर सिंह ने कहा देश को गौरवशाली व समृद्धिशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है।सांसद मेनका संजय गांधी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्नदाता भारत की ताकत है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृत संकल्प है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आए हुए अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी के.के. सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायक प्रतिनिधि कर्नल पंकज वर्मा,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल,प्रवीन रावत,विजय त्रिपाठी,सुनील वर्मा,अयोध्या प्रसाद वर्मा,कुंवर बहादुर सिंह,शिवाकांत मिश्रा,ब्लाक प्रमुख सुषमा जयसवाल,काली सहाय पाठक,अच्छे लाल चौरसिया,गोविन्द तिवारी टाडा,मनोज गोस्वामी,संजय सरोज, अखिलेश सिंह,राजेंद्र टाडा,बृजेश मिश्रा, संदीप मिश्रा,धर्मेन्द्र द्विवेदी, बाबूलाल धुरिया,राजीव कुमार सिंह,लालेन्द्र प्रताप सिंह,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रमेश दूबे , प्रधान संजय सिंह,सियाराम,राहुल मौर्या विजय मिश्रा,हाजी अहमद,राम अवध यादव समेत बड़ी संख्या में किसान,अन्नदाता मौजूद रहे।

sultanpur

May 13 2024, 04:27

*अवनीश सिंह गुड्डू के भाजपा में सामिल होने पर BJP को और मिली मजबूती*
*अवनीश सिंह के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मीना चौबे* *देश हित के लिए भाजपा जरूरी : अवनीश सिंह* सुलतानपुर जिले के लंभुआ के रामगढ़ निवासी बीएसपी से पूर्व वि.स. प्रत्याशी अवनीश सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया है।पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे अवनीश सिंह का‌ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,जिला प्रभारी मीना चौबे जिला,लोकसभा प्रभारी के के सिंह,लोक सभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान अवनीश सिंह गुड्डू ने जिला पंचायत सदस्य राजेश चौरसिया,पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संतोष मिश्रा,अमरदेव सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ,कैलाश चंद्र अध्यक्ष प्रधान संघ समेत दर्जन भर ग्राम प्रधान व सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता अवनीश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा पर आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा वर्तमान में कुछ खरपतवार की तरह के नेता पैदा हो गए हैं कोआर्डिनेटर के रुप में। जिन्होंने शोषण करना शुरू कर दिया है। उससे आहत होकर हमने बसपा के सभी पदों से त्यागपत्र देकर अपने पुराने परिवार भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की जिला प्रभारी मीना चौबे ने अवनीश सिंह का पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा अवनीश के भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग देते है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अवनीश सिंह ने कहा कि देश हित के लिए भाजपा जरूरी है। यदि देश को आगे बढ़ाना है उसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनना भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप सिंह,जिलाध्यक्ष भाजयुमो चन्दन सिंह,प्रणीत बौद्धिक आदि उपस्थित रहे -

sultanpur

May 12 2024, 18:09

*सरकार ने किसानों की दशा व दिशा बदली : कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा*
*समृद्ध और गौरवशाली भारत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : कामेश्वर सिंह*

*भाजपा का किसान सम्मेलन लंभुआ विधानसभा के कोथरा खुर्द में हुआ आयोजित*

सुलतानपुर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को कोथराखुर्द में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। अन्नदाताओं को समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाना पीएम मोदी का संकल्प है।उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि,गन्ना का समय से भुगतान,फसल बीमा योजना और सरकार द्वारा सीधे अनाज की खरीदारी से बिचौलिया का खेल खत्म हो गया है‌‌। उन्होंने कहा भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना सरकार का लक्ष्य है।पहले भारत को विश्व में हल्के में लिया जाता था।आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ से अधिक मकान और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कामेश्वर सिंह ने कहा देश को गौरवशाली व समृद्धिशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है।सांसद मेनका संजय गांधी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्नदाता भारत की ताकत है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृत संकल्प है।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आए हुए अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट किया।संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।इस मौके पर लोकसभा प्रभारी के.के. सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल, प्रवीन रावत, विजय त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,सुनील वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, शिवाकांत मिश्रा, सुषमा जयसवाल, राजेंद्र वर्मा,काली सहाय पाठक,अच्छे लाल चौरसिया, गोविन्द तिवारी टाडा,मनोज गोस्वामी,संजय सरोज, अखिलेश सिंह, राजेंद्र टाडा,बृजेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान, अन्नदाता मौजूद रहे।

sultanpur

May 12 2024, 17:38

*लोकतंत्र के महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है- तेजस्व पाण्डेय*
*एबीवीपी जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा*

सुलतानपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा पुरे जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेज कैंपसो में, नगरो व गावों में रात्रि चौपाल लगा कर लोगो के बीच में जाकर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को मतदान हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।। जिले के छात्र नेता व अभाविप काशी प्रान्त के प्रान्त सहमंत्री शुभेन्द्र वीर ने बताया की अभाविप पुरे जिले में ग्राम चौपाल के माध्यम से व कॉलेज कैंपस में संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को अपने वोट डालने व आस पड़ोस में भी अधिक मात्रा में कैसे मतदान हो सके इस विषय को ले कर लोगो को जागरूक कर रहा है। अभाविप विभाग प्रमुख डॉ संतोष सिंह अंश ने बताया की एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अधिकतम मतदान हेतु जनजागरूकता कर रहा है। सशक्त राष्ट्र हेतु मतदान पहला कर्तव्य है। मतदान के प्रति उदासीनता नहीं लानी चाहिए। मतदान से हमें सही प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। हरेक मतदाता को मत अवश्य देना चाहिए। विद्यार्थी परिषद के मतदाता जागरूकता पत्रक के माध्यम से जनपदवासियों से शत प्रतिशत मतदान हेतु निवेदन किया जा रहा है। जिले के छात्र नेता तेजस्व पाण्डेय ने बताया की लोकतंत्र के इस लोकतंत्र के महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है और इस महापर्व पर वोट अवश्य देना चाहिए।जिससे एक मजबूत और स्थाई सरकार बने। और भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे।इस मौके पर जिला संयोजक ऋतिक, प्रदेश कार्यकारिणी रूद्र, नगर मंत्री आदर्श, सुमित, परमेन्द्र सिंह, सत्यम त्रिपाठी, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

sultanpur

May 12 2024, 15:50

*मन में है विश्वास पूरा है विश्वास गोमती मित्रों का होगा सफल प्रयास*
सुल्तानपुर,एक लंबी समयावधि से जनपद में स्वच्छता की अलख जगा रहे गोमती मित्र मंडल परिवार को शत प्रतिशत विश्वास है कि उनकी इस मुहिम की सफलता निश्चित है और एक दिन कुशभवनपुर ही नहीं आसपास के जनपद के लोग भी स्वच्छता के साथ-साथ जल जंगल जमीन को जीवित रखने की मुहिम का समर्थन करेंगे,यह विश्वास गोमती मित्रों का और प्रगाढ़ हो जाता है जब नगर पालिका परिषद उनके प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह को स्वच्छता अग्रदूत नामित करती है,यह इस बात की गारंटी है कि प्रशासन को भी गोमती मित्रों की मुहिम पर पूरा विश्वास है। रविवार १२ मई को भी गोमती मित्रों ने प्रात छः बजे से सीता कुंड धाम पर पहुंचकर पूरे तट परिसर को साफ सुथरा करने का काम शुरू किया और तीन घंटे की अथक मेहनत के साथ अपनी स्वच्छता जागरूकता मुहिम को अंजाम तक पहुंचाया,सायंकालीन आरती की भी पूरी तैयारी की गई। श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिँह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,आरती संयोजक दिनकर सिंह, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा, संत कुमार प्रधान,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना पाठक,मुन्ना सोनी,राकेश सिँह,संतोष अग्रहरि,राम क्विंचल मौर्य,अर्जुन यादव,आयुष,सचिन,हैप्पी,श्रेयांश,प्रांजल,अर्पित,ऋतिक,रोहित,अवनीश,अक्षत,महाकाल आदि।

sultanpur

May 11 2024, 18:14

*16 मई को होने वाले सामाजिक सम्मेलन के अंतर्गत आज की बैठक संपन्न*
सुल्तानपुर,आने वाली 16 मई को होने वाले सामाजिक सम्मेलन के अंतर्गत आज की बैठक मोइली बगिया चौराहा स्थित चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मंत्री विवेक सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने की मुख्य अतिथि घनश्याम चौहान ने बताया कि योगी मोदी की ही सरकार में हम पिछड़ों को सम्मान पाने का मौका मिला, प्रदेश से लेकर देश में हमारे 27/27 मंत्री है संगठन में भी हमें सम्मान प्राप्त हो रहा है इसके पहले की सरकारें सिर्फ हमारा शोषण किया , पिछड़ों के नाम पर राजनीति ही की लेकिन सम्मान इसी सरकार में मिला। 16 मई को होने वाला यह सम्मेलन हमारा अपना सम्मेलन है हमें इस सम्मेलन को अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम मानते हुए अपनी प्रतिष्ठा को लगाकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाना है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा के प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष गण 500 संख्या के साथ आना है बाकी विधानसभा के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारी 100 लोगों के साथ सामाजिक सम्मेलन सम्मिलित होना है । जो अपना पदाधियारी या कार्यकर्ता अच्छे रूप में अपना योगदान देगा उसे सम्मेलन में मुख्य अतिथि सम्मानित भी की करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव, जिला उपाध्यक्ष हजारी लाल गुप्ता, राम प्रवेश वर्मा, मनोज सोनी, जिला मंत्री राम सुख साहू, पूर्व जिला मंत्री अनूप वर्मा, जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कूरेभार मंडल अध्यक्ष राजकमार गुप्ता , लंभुआ विधानसभा चुनाव प्रभारी विजय प्रकाश वर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष हरि प्रसाद मौर्य, सेमरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार निषाद, गोसाईसिंहपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कादीपुर मंडल संयोजक डॉ अमरजीत निषाद, दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा साथ ही उत्तम गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, कर्मराज गुप्ता आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।