saraikela

May 13 2024, 14:11

पलामू लोकसभा का अपराह्न 01 बजे तक मतदान प्रतिशत रहा



1.डालटनगंज विधानसभा:41.43 2.बिश्रामपुर विधानसभा:41.12 3.छत्तरपुर विधानसभा:41.93 4.हुसैनाबाद विधानसभा:40.92 5.गढ़वा विधानसभा:40.65 6.भवनाथपुर विधानसभा:44.57 *पलामू लोकसभा का कुल प्रतिशत मतदान:41.85* सरायकेला-खरसावां का 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत रहा इस प्रकार ▪️ *10-सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र* *(51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र)* *मतदान प्रतिशत:- 46.69%* ▪️ *11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र* *(57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र)* *मतदान प्रतिशत:- 49.35%*

saraikela

May 13 2024, 12:46

गढ़वा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रबंशी ने डाला वोट


गढ़वा: -पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले मे शहर के बूथ संख्या 134 पर माझीयाओ -विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामचंद्र 

 ने मतदान किया। उन्होंने कहा की लोकतंत्र का महापर्व चुनाव चल रहा है आपलोगो का उत्साह देख सकते है सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए अपने घरो से निकल कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे और।

 उन्होंने कहा की जिस बूथ पर मतदान हो रहा है थोड़ा खराबी हुई थी अभी ठीक हो गया है।

saraikela

May 13 2024, 12:25

जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित कारमेल बालिक मध्य स्कूल के बूथ संख्या- 219 में डाला अपना वोट

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने सोमवार को मतदान किया, जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित कारमेल बालिक मध्य स्कूल के बूथ संख्या- 219 में अपने पुत्र उदय माझी के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। 

 इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और वोट देने के बाद अंगुली में स्याही लगाई, इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की।

saraikela

May 13 2024, 12:23

झारखंड: पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार् रहा..?

1.डालटनगंज विधानसभा:26.56

2.बिश्रामपुर विधानसभा:26.33

3.छत्तरपुर विधानसभा:27.25

4.हुसैनाबाद विधानसभा:26.93

5.गढ़वा विधानसभा:26.31

6.भवनाथपुर विधानसभा:28.02

 पलामू लोकसभा का कुल प्रतिशत मतदान:26.95

10-सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र)

मतदान प्रतिशत:- 12.54%

11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र*

(57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र)

मतदान प्रतिशत:- 12.61%

saraikela

May 13 2024, 12:21

पलामू : सुरक्षित (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू,मतदाता कतार में खड़े होकर 7 ,बजे से अपने मत का कर रहे हैं प्रयोग...


पलामू : सुरक्षित (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से हीं मतदाता कतार में खड़े होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं...वहीं अगर बात की जाए तो पलामू संसदीय क्षेत्र के 22 लाख 43 हजार 34 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे...

इसमें 11,62,899 पुरुष और 10,80,134 महिला मतदाता शामिल है...पलामू संसदीय सीट पर विभिन्न दलों के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है...

पलामू संसदीय सीट पर विभिन्न दलों के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है...इन प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीडी राम, राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी ममता भुइंया, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर बैठा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामवचन राम, स्वतंत्र प्रत्याशी गणेश रवि, राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तुरी, एसयूसीआई(सी) के प्रत्याशी महेंद्र बैठा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम व लोकहित अधिकार पार्टी के सनॉन राम शामिल हैं।

saraikela

May 13 2024, 12:16

खलारीसाईं बूथ संख्या 72 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन अर्जुन मुंडा ने डाला अपना का

खरसावां: खूंटी लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा है।

 खरसावां विधानसभा अंतर्गत खलारीसाईं बूथ संख्या 72 पर केंद्रीय मंत्री और खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ मतदान किया।

वहीं उन्होंने कतारबद्ध होकर आम मतदाताओं के साथ मतदान किया और लोगों से बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान अपनी जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री आश्वस्त नजर आए. 

उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 

       2

बीएलओ की लापरवाही से परेशान नजर आए मतदाता,

 - सरायकेला: विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर नगर निगम में मतदान जारी; शुरुआती घंटों में उमड़े मतदाता, बीएलओ की लापरवाही से परेशान नजर आए मतदाता, तीन बूथों पर ईवीएम में आई खराबी

जोबा माझी ने चक्रधरपुर में डाला वोट,

चाईबासा: जोबा माझी ने चक्रधरपुर में डाला वोट, बनी अपने बूथ की पहली वोटर।

saraikela

May 13 2024, 12:13

पलामू ब्रेकिंग:उंटारी रोड के करकटा बूथ संख्या 181,182 पर ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार।

पलामू :- उंटारी रोड के करकटा बूथ संख्या 181, 182 पर 10 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा,रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार।

मौके पर पहुंचे जिले के अधिकारियों की टीम जिले के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे।

saraikela

May 13 2024, 11:41

लोहरदगा,सिंहभूम खूंटी और पलामू में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, माननीय ने डाला वोट


सरायकेला : झारखंड के पहले चरण और देश के तृतीय चरण के मतदान के दौरान पलामू, लोहरदगा,खूंटी,और सिंहभूम में चुनाव आरंभ है ।

जहाँ सिंहभूम के चाईबासा ओर सरायकेला की बात करे दो एक तरफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी है तो दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा है जिनके बीच सीधा टककर है।

 साथ खूंटी की बात करे तो खूंटी का कुछ क्षेत्र है जो भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी अपने खरसांवा विधानसभा में आज बूथ पर वोट किया है।

उनकी भी प्रतिष्ठा खूंटी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के साथ दाव पर है ।

वही राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन अपने गांव जिलिंगोड़ा गम्हरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वोट किया साथ मे उनकी पत्नी मानकों सोरेन भी वोट किया ।

वही मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वोट लोकतंत्र का पर्व है और वोट सभी को करना जरूरी है इससे देश और राज्य सरकार जो होता है वह अपने हक से चुन सकते है और इस बार है जो है कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों का मतदान होगा वह ऐतिहासिक होगा और इंडिया गठबंधन के हित में होगा ।

वही मतदाता की बात करे सिंहभूम लोकसभा सीट कुल.14 लाख 32 हजार 934 मतदाता हैं जिसमे 

पुरुष--.7,05,167

 महिला--7,27,734 

 थर्ड जेंडर--३३

विधानसभा.सरायकेला,चाईबासा,मझगाँव 

 जगन्नाथपुर,मनोहरपुर,चक्रधरपुर भाजपा गीता कोड़ा प्रत्यासी झामुमो जोबा माझी प्रत्याशी

सिंहभूम में 1716 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.14 प्रत्यासी प्रत्यासी मैदान मे खड़े हैं।

saraikela

May 12 2024, 19:46

सरायकेला : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को किया गया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच के पूर्व मतदानकर्मियों को किया ब्रिफिंग 

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित 10 सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 51-सरायकेला (अ ज जा) विधानसभा तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 57-खरसावां (अ ज जा) विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए आज पूर्वाह्न 6 बजे से मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों के बीच नियुक्ति-पत्र, मतदान सामग्री एवं EVM, VVPAT का वितरण किया गया। इसके पश्चात पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 

इसके लिए काशी नाथ साहू कॉलेज, सरायकेला के परिसर में विधानसभावार अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे, जहां संबंधित बूथों के कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसका मिलान किया गया। प्रतिनियुक्त कर्मी सुबह 6 बजे ही केंद्र पर पहुंच गये थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, श्री रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष टोप्पो एवं विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी के देख-रेख में वितरण कार्य शुरू हुआ। 

मतदान दल के परिसर में हेल्प डेस्क, चिकित्सा सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। 

अलग-अलग विधानसभा के लिए लगाये गये थे काउंटर, कुल 713 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी हुए रवाना 

संबंधित विधानसभा हेतु अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे जहां कई तरह के कागजी प्रक्रिया के पश्चात उन्हें मतदान सामग्री देकर अपने-अपने बूथों के लिये रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टी के साथ सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बल को भी टैग किया गया था। आज 713 पोलिंग पार्टियां, 106 माइक्रो ऑब्जर्वर , 78 सेक्टर मैजिस्ट्रेट एवं इसके अतिरिक्त रिजर्व पर्सनल को भी रवाना किया गया। इसी तरह 713 मतदान केंद्र के लिए कुल 2852 मतदान कर्मी को रवाना किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उन्हें कई बिंदुओं पर ब्रीफ किया। इस दौरान उपायुक्त नें मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहें मतदान दल के कई सदस्यों से वार्ता की तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

saraikela

May 12 2024, 17:20

सरायकेला:आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क।


सरायकेला :- रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है। रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। 

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने लोगों से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। 

वहीं, आजसू पार्टी के महिला ग्राम प्रभारियों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए दायित्व सौंपा गया। 

प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने बताया कि पुरुषों के साथ साथ आजसू पार्टी के महिला कार्यकर्ता भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। 

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार महिला कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कर रही हैं, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। गोपेश महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो द्वारा जो निर्देश दिया गया है, उसके अनुसार आजसू समेत तमाम अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय सेठ को ऐतिहासिक मतों से विजयी दिलाने के अभियान में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आजसू के पुरूष व महिला कार्यकर्ता आगामी 24 मई तक ईचागढ़ प्रखंड के हर एक घर तक जाने की तैयारी में है। इस मौके पर प्रखंड सचिव तुलसी महतो, विजय गोराई, जगदीश महतो, जामीन महतो, बिना देवी, हरी लोहरा, सोमवारी देवी, पुष्पा देवी, मुकेश मछुवा आदि मौजूद थे।