saraikela

May 13 2024, 12:23

झारखंड: पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार् रहा..?

1.डालटनगंज विधानसभा:26.56

2.बिश्रामपुर विधानसभा:26.33

3.छत्तरपुर विधानसभा:27.25

4.हुसैनाबाद विधानसभा:26.93

5.गढ़वा विधानसभा:26.31

6.भवनाथपुर विधानसभा:28.02

 पलामू लोकसभा का कुल प्रतिशत मतदान:26.95

10-सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र)

मतदान प्रतिशत:- 12.54%

11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र*

(57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र)

मतदान प्रतिशत:- 12.61%

saraikela

May 13 2024, 12:21

पलामू : सुरक्षित (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू,मतदाता कतार में खड़े होकर 7 ,बजे से अपने मत का कर रहे हैं प्रयोग...


पलामू : सुरक्षित (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से हीं मतदाता कतार में खड़े होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं...वहीं अगर बात की जाए तो पलामू संसदीय क्षेत्र के 22 लाख 43 हजार 34 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे...

इसमें 11,62,899 पुरुष और 10,80,134 महिला मतदाता शामिल है...पलामू संसदीय सीट पर विभिन्न दलों के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है...

पलामू संसदीय सीट पर विभिन्न दलों के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है...इन प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीडी राम, राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी ममता भुइंया, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर बैठा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामवचन राम, स्वतंत्र प्रत्याशी गणेश रवि, राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तुरी, एसयूसीआई(सी) के प्रत्याशी महेंद्र बैठा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम व लोकहित अधिकार पार्टी के सनॉन राम शामिल हैं।

saraikela

May 13 2024, 12:16

खलारीसाईं बूथ संख्या 72 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन अर्जुन मुंडा ने डाला अपना का

खरसावां: खूंटी लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा है।

 खरसावां विधानसभा अंतर्गत खलारीसाईं बूथ संख्या 72 पर केंद्रीय मंत्री और खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ मतदान किया।

वहीं उन्होंने कतारबद्ध होकर आम मतदाताओं के साथ मतदान किया और लोगों से बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान अपनी जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री आश्वस्त नजर आए. 

उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 

       2

बीएलओ की लापरवाही से परेशान नजर आए मतदाता,

 - सरायकेला: विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर नगर निगम में मतदान जारी; शुरुआती घंटों में उमड़े मतदाता, बीएलओ की लापरवाही से परेशान नजर आए मतदाता, तीन बूथों पर ईवीएम में आई खराबी

जोबा माझी ने चक्रधरपुर में डाला वोट,

चाईबासा: जोबा माझी ने चक्रधरपुर में डाला वोट, बनी अपने बूथ की पहली वोटर।

saraikela

May 13 2024, 12:13

पलामू ब्रेकिंग:उंटारी रोड के करकटा बूथ संख्या 181,182 पर ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार।

पलामू :- उंटारी रोड के करकटा बूथ संख्या 181, 182 पर 10 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा,रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार।

मौके पर पहुंचे जिले के अधिकारियों की टीम जिले के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे।

saraikela

May 13 2024, 11:41

लोहरदगा,सिंहभूम खूंटी और पलामू में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, माननीय ने डाला वोट


सरायकेला : झारखंड के पहले चरण और देश के तृतीय चरण के मतदान के दौरान पलामू, लोहरदगा,खूंटी,और सिंहभूम में चुनाव आरंभ है ।

जहाँ सिंहभूम के चाईबासा ओर सरायकेला की बात करे दो एक तरफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी है तो दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा है जिनके बीच सीधा टककर है।

 साथ खूंटी की बात करे तो खूंटी का कुछ क्षेत्र है जो भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी अपने खरसांवा विधानसभा में आज बूथ पर वोट किया है।

उनकी भी प्रतिष्ठा खूंटी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के साथ दाव पर है ।

वही राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन अपने गांव जिलिंगोड़ा गम्हरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वोट किया साथ मे उनकी पत्नी मानकों सोरेन भी वोट किया ।

वही मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वोट लोकतंत्र का पर्व है और वोट सभी को करना जरूरी है इससे देश और राज्य सरकार जो होता है वह अपने हक से चुन सकते है और इस बार है जो है कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों का मतदान होगा वह ऐतिहासिक होगा और इंडिया गठबंधन के हित में होगा ।

वही मतदाता की बात करे सिंहभूम लोकसभा सीट कुल.14 लाख 32 हजार 934 मतदाता हैं जिसमे 

पुरुष--.7,05,167

 महिला--7,27,734 

 थर्ड जेंडर--३३

विधानसभा.सरायकेला,चाईबासा,मझगाँव 

 जगन्नाथपुर,मनोहरपुर,चक्रधरपुर भाजपा गीता कोड़ा प्रत्यासी झामुमो जोबा माझी प्रत्याशी

सिंहभूम में 1716 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.14 प्रत्यासी प्रत्यासी मैदान मे खड़े हैं।

saraikela

May 12 2024, 19:46

सरायकेला : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को किया गया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच के पूर्व मतदानकर्मियों को किया ब्रिफिंग 

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित 10 सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 51-सरायकेला (अ ज जा) विधानसभा तथा 11-खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 57-खरसावां (अ ज जा) विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए आज पूर्वाह्न 6 बजे से मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों के बीच नियुक्ति-पत्र, मतदान सामग्री एवं EVM, VVPAT का वितरण किया गया। इसके पश्चात पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 

इसके लिए काशी नाथ साहू कॉलेज, सरायकेला के परिसर में विधानसभावार अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे, जहां संबंधित बूथों के कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसका मिलान किया गया। प्रतिनियुक्त कर्मी सुबह 6 बजे ही केंद्र पर पहुंच गये थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, श्री रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष टोप्पो एवं विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी के देख-रेख में वितरण कार्य शुरू हुआ। 

मतदान दल के परिसर में हेल्प डेस्क, चिकित्सा सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। 

अलग-अलग विधानसभा के लिए लगाये गये थे काउंटर, कुल 713 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी हुए रवाना 

संबंधित विधानसभा हेतु अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे जहां कई तरह के कागजी प्रक्रिया के पश्चात उन्हें मतदान सामग्री देकर अपने-अपने बूथों के लिये रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टी के साथ सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बल को भी टैग किया गया था। आज 713 पोलिंग पार्टियां, 106 माइक्रो ऑब्जर्वर , 78 सेक्टर मैजिस्ट्रेट एवं इसके अतिरिक्त रिजर्व पर्सनल को भी रवाना किया गया। इसी तरह 713 मतदान केंद्र के लिए कुल 2852 मतदान कर्मी को रवाना किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उन्हें कई बिंदुओं पर ब्रीफ किया। इस दौरान उपायुक्त नें मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहें मतदान दल के कई सदस्यों से वार्ता की तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

saraikela

May 12 2024, 17:20

सरायकेला:आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क।


सरायकेला :- रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है। रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। 

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने लोगों से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। 

वहीं, आजसू पार्टी के महिला ग्राम प्रभारियों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए दायित्व सौंपा गया। 

प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने बताया कि पुरुषों के साथ साथ आजसू पार्टी के महिला कार्यकर्ता भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। 

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार महिला कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कर रही हैं, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। गोपेश महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो द्वारा जो निर्देश दिया गया है, उसके अनुसार आजसू समेत तमाम अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय सेठ को ऐतिहासिक मतों से विजयी दिलाने के अभियान में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आजसू के पुरूष व महिला कार्यकर्ता आगामी 24 मई तक ईचागढ़ प्रखंड के हर एक घर तक जाने की तैयारी में है। इस मौके पर प्रखंड सचिव तुलसी महतो, विजय गोराई, जगदीश महतो, जामीन महतो, बिना देवी, हरी लोहरा, सोमवारी देवी, पुष्पा देवी, मुकेश मछुवा आदि मौजूद थे।

saraikela

May 12 2024, 12:54

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 मई से तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन।


सरायकेला : आद्रा 13 मई सोमवार से 19 मई रविवार तक की अवधि के लिए संयुक्त (इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन तथा सिग्नल) साप्ताहिक रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है । 

परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा।

रदद् की गई ट्रेन

(1) 08680/08679 (आद्रा- मिदनापुर-आद्रा) मेमू दिनांक-14.05.2024, 17.05.2024 और 19.05.2024को रद्द रहेगी।

शॉर्ट- टर्मिनेशन/ शॉर्ट- ओरिजिनेशन

(1) 08647/08648 (आद्रा-बाराभूम-आद्रा) दिनांक-14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को पुरूलिया में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा पुरूलिया-बाराभूम-पुरूलिया के मध्य रदद् रहेगी।

(2) 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) मेमू दिनांक-14.05.2024 और 16.05.2024 को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-पुरूलिया-आद्रा के मध्य रदद् रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

(1) 18601 (टाटा-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक- 17.05.2024 को चांडिल -पुरूलिया- कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल -गूंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी।

नियंत्रित की गई ट्रेन:-

(1) 18184 (बक्सर-टाटा) एक्सप्रेस दिनांक- 14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को नियमित समय पर चलने पर खंड में 45 मिनट के लिए नियंत्रित की जा सकती है।

saraikela

May 12 2024, 11:38

जाने महिलाओं को ये 3 ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा क्यों प्रभावित

सरायकेला : मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है।

1. महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति की स्थिति का भान किया जाता है।

 

2. चौथे भाव से गर्भधारण क्षमता, सुख-दु:ख, समाज में मान- अपमान आदि का फलित निकाला जाता है।

3. चंद्र महिलाओं के मन पर अधिक प्रभाव डालता है अत: विषदोषयुक्त चंद्र (शनि चंद्र की युति आदि) क्षीणबल होकर पाप पीड़ित हो तो उक्त महिला को अपमानित होना पड़ता है और यह संतान पैदा करने की क्षमता को भी नष्ट करता है।

4. चंद्र के बाद मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है जो मासिक धर्म का कारक होता है। इसकी अशुभ स्थिति से मासिक धर्म में अनियमितता रहती है और ऑपरेशन होते हैं।

5. चंद्र, मंगल के बाद शुक्र का प्रभाव अधिक होता है। शुक्र संयम, सुख, प्रेम संबंध, यौन रोग तथा अन्य सुखोपयोग का कारक होता है। हालांकि कुछ विद्वानों के अनुसार पुरुष की कुंडली में शुक्र और महिला की कुंडली में गुरु का अधिक महत्व होता है। जिस स्‍त्री जातक की कुंडली में बृहस्‍पति शुभ स्‍थान और शुभ प्रभाव में होता है, उसे सामाजिक मान प्रतिष्‍ठा और सांसारिक सुख सहजता से मिलते हैं। 

 

उपाय : महिला अपने गुरु को बलवान रखती है तो निम्नलिखित उपाय की अधिक आवश्यकता नहीं होती। अत: चन्द्र, मंगल, शुक्र स्त्री के जीवन को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। ऐसे में महिलाओं को उक्त ग्रहों के उपाय हेतु चांदी पहना चाहिए, एकादशी या प्रदोश का व्रत रखना चाहिए, आंखों में काला सुरमा लगाना चाहिए और मंगल के उपाय करना चाहिए। शुक्र के उपाय हेतु खुद को और घर को साफ सुथरा रखते हुए शुक्रवार का व्रत करना और दही से स्नान करना चाहिए। इसके अलावा मेष, सिंह व धनु लग्न वाली स्त्री का विवाह यदि कर्क, वृश्चिक, मीन के पुरुष से हो जाए तो साथ रहना अत्यंति ही कठिन हो जाता है एवं अन्य योग अशुभ हो तो अलगाव निश्चित है।

saraikela

May 11 2024, 20:56

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के दिए निर्देश, निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, पूरी तत्परता एवं सजगता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पदाधिकारी- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

12 मई को ईवीएम किया जायेगा डिस्पैच

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में जिला अंतर्गत 10-सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इसके निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी,सभी ए.आर.ओ. तथा ए.इ.आर.ओ. के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देने जा रहे हैं। 

निर्वाचन का कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त में बिंदु वार चर्चा करते हुए आवश्यकता अनुसार FST की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, बैठक में उपयुक्त नें एक्सपेंडिचर को लेकर सभी बैंक के मेजर ट्रांजैक्शंस तथा शराब दुकान के थोक बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने मौसम को देखते हुए डिस्पैच सेंटर पर पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त मात्रा में लाइट बल्ब पंखा तथा चार्जिंग प्वाइंट्स जैसे महत्वपूर्ण सुविधाए सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग पार्टी तथा पुलिस पार्टी के सुविधा की दृष्टिकोण से एवं तथा सामग्री डिस्पैच सेंटर्स पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यक साइनेस बोर्ड लगाने , डिस्पैच सेंटर पर हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम तथा हैंड्स ऑन प्रिंटिंग की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वाहनों पर पोलिंग पार्टी, मतदान केंद्र संख्या, वाहन तथा ड्राइवर का सम्पर्क नम्बर इंगित करने के निर्देश दिए। 

 बैठक के अंत में उपायुक्त नें कहा कि आपसी समनवय स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करने की बात कही।

 बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, निदेशक डीआरडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुमित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं ARO AERO उपस्थित रहे।