sultanpur

May 13 2024, 04:43

*अन्नदाता किसान भारत की ताकत : सांसद मेनका*
*सरकार ने किसानों की दशा और दिशा दोनों बदली : कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा*

*समृद्ध और गौरवशाली भारत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : कामेश्वर सिंह*

*लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन हुआ आयोजित*

सुलतानपुर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को कोथराखुर्द में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। अन्नदाताओं को समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाना पीएम मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि,गन्ना का समय से भुगतान,फसल बीमा योजना और सरकार द्वारा सीधे अनाज की खरीदारी से बिचौलिया का खेल खत्म हो गया है‌‌।उन्होंने कहा भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना सरकार का लक्ष्य है। पहले भारत को विश्व में हल्के में लिया जाता था। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ से अधिक मकान और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कामेश्वर सिंह ने कहा देश को गौरवशाली व समृद्धिशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है।सांसद मेनका संजय गांधी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्नदाता भारत की ताकत है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृत संकल्प है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आए हुए अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी के.के. सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायक प्रतिनिधि कर्नल पंकज वर्मा,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल,प्रवीन रावत,विजय त्रिपाठी,सुनील वर्मा,अयोध्या प्रसाद वर्मा,कुंवर बहादुर सिंह,शिवाकांत मिश्रा,ब्लाक प्रमुख सुषमा जयसवाल,काली सहाय पाठक,अच्छे लाल चौरसिया,गोविन्द तिवारी टाडा,मनोज गोस्वामी,संजय सरोज, अखिलेश सिंह,राजेंद्र टाडा,बृजेश मिश्रा, संदीप मिश्रा,धर्मेन्द्र द्विवेदी, बाबूलाल धुरिया,राजीव कुमार सिंह,लालेन्द्र प्रताप सिंह,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रमेश दूबे , प्रधान संजय सिंह,सियाराम,राहुल मौर्या विजय मिश्रा,हाजी अहमद,राम अवध यादव समेत बड़ी संख्या में किसान,अन्नदाता मौजूद रहे।

sultanpur

May 13 2024, 04:27

*अवनीश सिंह गुड्डू के भाजपा में सामिल होने पर BJP को और मिली मजबूती*
*अवनीश सिंह के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मीना चौबे* *देश हित के लिए भाजपा जरूरी : अवनीश सिंह* सुलतानपुर जिले के लंभुआ के रामगढ़ निवासी बीएसपी से पूर्व वि.स. प्रत्याशी अवनीश सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया है।पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे अवनीश सिंह का‌ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,जिला प्रभारी मीना चौबे जिला,लोकसभा प्रभारी के के सिंह,लोक सभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान अवनीश सिंह गुड्डू ने जिला पंचायत सदस्य राजेश चौरसिया,पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संतोष मिश्रा,अमरदेव सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ,कैलाश चंद्र अध्यक्ष प्रधान संघ समेत दर्जन भर ग्राम प्रधान व सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता अवनीश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा पर आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा वर्तमान में कुछ खरपतवार की तरह के नेता पैदा हो गए हैं कोआर्डिनेटर के रुप में। जिन्होंने शोषण करना शुरू कर दिया है। उससे आहत होकर हमने बसपा के सभी पदों से त्यागपत्र देकर अपने पुराने परिवार भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की जिला प्रभारी मीना चौबे ने अवनीश सिंह का पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा अवनीश के भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग देते है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अवनीश सिंह ने कहा कि देश हित के लिए भाजपा जरूरी है। यदि देश को आगे बढ़ाना है उसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनना भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप सिंह,जिलाध्यक्ष भाजयुमो चन्दन सिंह,प्रणीत बौद्धिक आदि उपस्थित रहे -

sultanpur

May 12 2024, 18:09

*सरकार ने किसानों की दशा व दिशा बदली : कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा*
*समृद्ध और गौरवशाली भारत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : कामेश्वर सिंह*

*भाजपा का किसान सम्मेलन लंभुआ विधानसभा के कोथरा खुर्द में हुआ आयोजित*

सुलतानपुर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को कोथराखुर्द में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। अन्नदाताओं को समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाना पीएम मोदी का संकल्प है।उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि,गन्ना का समय से भुगतान,फसल बीमा योजना और सरकार द्वारा सीधे अनाज की खरीदारी से बिचौलिया का खेल खत्म हो गया है‌‌। उन्होंने कहा भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना सरकार का लक्ष्य है।पहले भारत को विश्व में हल्के में लिया जाता था।आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ से अधिक मकान और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कामेश्वर सिंह ने कहा देश को गौरवशाली व समृद्धिशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है।सांसद मेनका संजय गांधी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्नदाता भारत की ताकत है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृत संकल्प है।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आए हुए अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट किया।संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।इस मौके पर लोकसभा प्रभारी के.के. सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल, प्रवीन रावत, विजय त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,सुनील वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, शिवाकांत मिश्रा, सुषमा जयसवाल, राजेंद्र वर्मा,काली सहाय पाठक,अच्छे लाल चौरसिया, गोविन्द तिवारी टाडा,मनोज गोस्वामी,संजय सरोज, अखिलेश सिंह, राजेंद्र टाडा,बृजेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान, अन्नदाता मौजूद रहे।

sultanpur

May 12 2024, 17:38

*लोकतंत्र के महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है- तेजस्व पाण्डेय*
*एबीवीपी जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा*

सुलतानपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा पुरे जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेज कैंपसो में, नगरो व गावों में रात्रि चौपाल लगा कर लोगो के बीच में जाकर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को मतदान हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।। जिले के छात्र नेता व अभाविप काशी प्रान्त के प्रान्त सहमंत्री शुभेन्द्र वीर ने बताया की अभाविप पुरे जिले में ग्राम चौपाल के माध्यम से व कॉलेज कैंपस में संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को अपने वोट डालने व आस पड़ोस में भी अधिक मात्रा में कैसे मतदान हो सके इस विषय को ले कर लोगो को जागरूक कर रहा है। अभाविप विभाग प्रमुख डॉ संतोष सिंह अंश ने बताया की एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अधिकतम मतदान हेतु जनजागरूकता कर रहा है। सशक्त राष्ट्र हेतु मतदान पहला कर्तव्य है। मतदान के प्रति उदासीनता नहीं लानी चाहिए। मतदान से हमें सही प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। हरेक मतदाता को मत अवश्य देना चाहिए। विद्यार्थी परिषद के मतदाता जागरूकता पत्रक के माध्यम से जनपदवासियों से शत प्रतिशत मतदान हेतु निवेदन किया जा रहा है। जिले के छात्र नेता तेजस्व पाण्डेय ने बताया की लोकतंत्र के इस लोकतंत्र के महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है और इस महापर्व पर वोट अवश्य देना चाहिए।जिससे एक मजबूत और स्थाई सरकार बने। और भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे।इस मौके पर जिला संयोजक ऋतिक, प्रदेश कार्यकारिणी रूद्र, नगर मंत्री आदर्श, सुमित, परमेन्द्र सिंह, सत्यम त्रिपाठी, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

sultanpur

May 12 2024, 15:50

*मन में है विश्वास पूरा है विश्वास गोमती मित्रों का होगा सफल प्रयास*
सुल्तानपुर,एक लंबी समयावधि से जनपद में स्वच्छता की अलख जगा रहे गोमती मित्र मंडल परिवार को शत प्रतिशत विश्वास है कि उनकी इस मुहिम की सफलता निश्चित है और एक दिन कुशभवनपुर ही नहीं आसपास के जनपद के लोग भी स्वच्छता के साथ-साथ जल जंगल जमीन को जीवित रखने की मुहिम का समर्थन करेंगे,यह विश्वास गोमती मित्रों का और प्रगाढ़ हो जाता है जब नगर पालिका परिषद उनके प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह को स्वच्छता अग्रदूत नामित करती है,यह इस बात की गारंटी है कि प्रशासन को भी गोमती मित्रों की मुहिम पर पूरा विश्वास है। रविवार १२ मई को भी गोमती मित्रों ने प्रात छः बजे से सीता कुंड धाम पर पहुंचकर पूरे तट परिसर को साफ सुथरा करने का काम शुरू किया और तीन घंटे की अथक मेहनत के साथ अपनी स्वच्छता जागरूकता मुहिम को अंजाम तक पहुंचाया,सायंकालीन आरती की भी पूरी तैयारी की गई। श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिँह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,आरती संयोजक दिनकर सिंह, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा, संत कुमार प्रधान,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना पाठक,मुन्ना सोनी,राकेश सिँह,संतोष अग्रहरि,राम क्विंचल मौर्य,अर्जुन यादव,आयुष,सचिन,हैप्पी,श्रेयांश,प्रांजल,अर्पित,ऋतिक,रोहित,अवनीश,अक्षत,महाकाल आदि।

sultanpur

May 11 2024, 18:14

*16 मई को होने वाले सामाजिक सम्मेलन के अंतर्गत आज की बैठक संपन्न*
सुल्तानपुर,आने वाली 16 मई को होने वाले सामाजिक सम्मेलन के अंतर्गत आज की बैठक मोइली बगिया चौराहा स्थित चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मंत्री विवेक सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने की मुख्य अतिथि घनश्याम चौहान ने बताया कि योगी मोदी की ही सरकार में हम पिछड़ों को सम्मान पाने का मौका मिला, प्रदेश से लेकर देश में हमारे 27/27 मंत्री है संगठन में भी हमें सम्मान प्राप्त हो रहा है इसके पहले की सरकारें सिर्फ हमारा शोषण किया , पिछड़ों के नाम पर राजनीति ही की लेकिन सम्मान इसी सरकार में मिला। 16 मई को होने वाला यह सम्मेलन हमारा अपना सम्मेलन है हमें इस सम्मेलन को अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम मानते हुए अपनी प्रतिष्ठा को लगाकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाना है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा के प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष गण 500 संख्या के साथ आना है बाकी विधानसभा के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारी 100 लोगों के साथ सामाजिक सम्मेलन सम्मिलित होना है । जो अपना पदाधियारी या कार्यकर्ता अच्छे रूप में अपना योगदान देगा उसे सम्मेलन में मुख्य अतिथि सम्मानित भी की करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव, जिला उपाध्यक्ष हजारी लाल गुप्ता, राम प्रवेश वर्मा, मनोज सोनी, जिला मंत्री राम सुख साहू, पूर्व जिला मंत्री अनूप वर्मा, जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कूरेभार मंडल अध्यक्ष राजकमार गुप्ता , लंभुआ विधानसभा चुनाव प्रभारी विजय प्रकाश वर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष हरि प्रसाद मौर्य, सेमरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार निषाद, गोसाईसिंहपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कादीपुर मंडल संयोजक डॉ अमरजीत निषाद, दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा साथ ही उत्तम गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, कर्मराज गुप्ता आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sultanpur

May 11 2024, 18:05

*हमें जाति धर्म ,वर्ग, देख मतदान नहीं करना चाहिए- श्रीप्रकाश*
*राणा प्रताप महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*

सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख श्रीप्रकाश ने कहा कि समाज में जहां-जहां अज्ञानता एवं उदासीनता है वहां हमारी भूमिका उदासीनता दूर करने की होनी चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ है । दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत को और सशक्त बनाने में हमारी भूमिका क्या है? यह हमें तय करना होगा समाज के जागरूक नागरिक होने के नाते हमारी भूमिका हमें अनिवार्य रूप से निश्चित करनी होगी। हमारी भूमिका समाज को जगाने की रही है । लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उदासीन लोग यह सोचते हैं कि यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए है, हमारा कार्य नौकरी करना, परिवार चलाना है। युवा मतदाताओं का मतदान प्रतिशत काम होता जा रहा है। जो चिंतनीय है। वो मतदाता बन तो गए हैं पर मतदान नहीं करते। हमें जाति धर्म ,वर्ग, देख मतदान नहीं करना चाहिए। समाज का आम नागरिक देश के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। इस चुनाव में अब हम मतदाता तो नहीं बना सकते पर जो मतदाता हैं उन्हें बूथ तक अवश्य ले जाएं ।मतदान से समाज ,संस्कृति ,देश कैसे सुरक्षित होगी यह ध्यान में रखकर करना चाहिए। समाज मे लोगों से संवाद कर मतदान प्रतिशत बढ़ाये। क्षत्रिय एजुकेशनल एशोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है हम सबको अपनी आहुति इस चुनाव रूपी यज्ञशाला में डालनी है। मतदान हेतु जागरूक करने का दायित्व हम सबका है। हरैक विद्यार्थी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी ने कहा लोकतंत्र के पर्व में भारतीय नागरिक को मतदान हेतु जागरूक किया जाना चाहिए। हरेक नागरिक की भूमिका राष्ट्र निर्माण की है , यह तभी होगा जब मतदान में हिस्सा लेंगे। सरकार 60% लोग बनाते हैं 40% लोग जो मत नहीं देते सरकार को कोसते हैं। स्थानीय मुद्दों को केंद्रीय सरकार को चुनने में हावी नहीं होने देना चाहिए। यदि देश में 90% लोग मतदान करें तो सर्वमान्य सरकार बनेगी। मतदान से सशक्त सरकार सशक्त देश बनेगा। माता-पिता से अधिक प्रभाव गुरु का होता है हरेक अध्यापक का यह दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को जो मतदाता हैं मत देने के लिए प्रेरित करें। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद सिंह एडवोकेट, महात्मा गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रोफेसर विनोद सिंह, श्री धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक रमेश सिंह टिन्नू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने किया। यहाँ महात्मा गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज, श्री धनञ्जय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

sultanpur

May 11 2024, 12:49

*अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अयोध्या मण्डल के एडीआरएम सचिन वर्मा*
सुल्तानपुर में शनिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य,लॉबी वगैरह का निरीक्षण करने पहुँचे अयोध्या मण्डल के एडीआरएम सचिन वर्मा।इस दौरान उनके साथ डीएन फोर राहुल सिंह सहित रेलवे के कई अधिकायों की टीम के अचानक सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन पहुँचने पर हड़कम्प मच गया। एडीआरएम एवं उनकी टीम ने रेलवे लॉबी,साफ-सफाई एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे भवन का बारीकी से निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही खामियां दिखने पर कार्यवाही के भी निर्देश दिए। अयोध्या के एडीआरएम सचिन वर्मा ने सुल्तानपुर में रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में नई स्टेशन बिल्डिंग का काम शुरू हो चुका है और उसके लिए फाउंडेशन के काम चल रहा है और यह लगभग 1 वर्ष में पूरा हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन के तहत यह डेवलपमेंट किया जा रहा है। रेलवे की तीनों कॉलोनियों में मलों के डायरेक्ट नालियों में जाने को लेकर बोले एडीआरएम कि सेफ्टी टैंकों को रिपेयर कराया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाएगा।साथ ही जो भी खामियां हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है। बाईट:-सचिन वर्मा एडीआरएम अयोध्या

sultanpur

May 11 2024, 05:31

*वरुण गांधी का सुल्तानपुर से पुराना नाता,फिर मां के चुनाव और आंखों से ओझल क्यों*
*गांधी परिवार का गढ़ कहा जाने सुल्तानपुर जिले के पूर्व सांसद वरुण गांधी इस बार चुनावी संग्राम से ओझल हैं। लोग उन्हें दिल से याद कर रहे हैं। वही उन्होंने अपनी मां को भारी बहुमत से चुनाव 2019 में भारी जीत दिलाई थी,कहा जाता है कि सुल्तानपुर जिले से वरुण गांधी का पुराना नाता है। पहले वे पांच साल तक संसद में सुल्तानपुर की बातें किया करते थे और जब उनकी मां 2019 में सुल्तानपुर जिले से चुनाव मैदान में उतरीं तो उन्होंने चुनाव की प्रचार प्रसार की कमान संभाली थी। बीते दस साल तक चले इस रिश्ते के बावजूद इस बार के चुनाव से वरुण गायब हैं,और वह भी तब,जब उनकी मां मेनका गांधी खुद इस सीट से सांसद रही और अब वह यहां से भाजपा की प्रत्याशी हैं। यूं तो कहा जाता है कि वरुण गांधी का सुल्तानपुर जिले से बचपन का रिश्ता है। उनके पिता अविभाजित सुल्तानपुर जिले की अमेठी सीट से सांसद रहे हैं। राजनीति में उतरने के बाद जिले में पहली बार वे 2014 में भाजपा के टिकट पर सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ने आए थे,जहां सुल्तानपुर जिले के लोग दिल खोलकर वरुण का स्वागत किया था और उन्हें इस सीट से भारी बहुमत से जीत दिलाई थी,और पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने युवाओं के दिल में वह खास जगह बनाई थी।

sultanpur

May 11 2024, 04:41

*विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत दो को किया गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी*
यूपी सुल्तानपुर जिले के सेमरीबाजार चौकी
क्षेत्र जयसिंहपुर के दरपीपुर गांव में महिला की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मरने से पहले विवाहिता को मारापीटा भी गया था। ऐसे में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है और अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है। दरपीपुर गांव में रीता पत्नी सर्वेश का शव कमरे के अंदर बांस की लकड़ी पर साड़ी से लटका मिला था। परिवार वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे। पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही थी। लेकिन शुक्रवार को पीएम रिपोर्ट सामने आई तो सभी दंग रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर इंगित किया गया है कि मुंहबोली रीता मृतिका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि रीता को पहले मारापीटा गया,फिर उसके बाद फंदे से लटकाया गया है।