saraikela

May 12 2024, 17:20

सरायकेला:आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क।


सरायकेला :- रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है। रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। 

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने लोगों से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। 

वहीं, आजसू पार्टी के महिला ग्राम प्रभारियों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए दायित्व सौंपा गया। 

प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने बताया कि पुरुषों के साथ साथ आजसू पार्टी के महिला कार्यकर्ता भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। 

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार महिला कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कर रही हैं, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। गोपेश महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो द्वारा जो निर्देश दिया गया है, उसके अनुसार आजसू समेत तमाम अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय सेठ को ऐतिहासिक मतों से विजयी दिलाने के अभियान में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आजसू के पुरूष व महिला कार्यकर्ता आगामी 24 मई तक ईचागढ़ प्रखंड के हर एक घर तक जाने की तैयारी में है। इस मौके पर प्रखंड सचिव तुलसी महतो, विजय गोराई, जगदीश महतो, जामीन महतो, बिना देवी, हरी लोहरा, सोमवारी देवी, पुष्पा देवी, मुकेश मछुवा आदि मौजूद थे।

saraikela

May 12 2024, 12:54

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 मई से तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन।


सरायकेला : आद्रा 13 मई सोमवार से 19 मई रविवार तक की अवधि के लिए संयुक्त (इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन तथा सिग्नल) साप्ताहिक रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है । 

परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा।

रदद् की गई ट्रेन

(1) 08680/08679 (आद्रा- मिदनापुर-आद्रा) मेमू दिनांक-14.05.2024, 17.05.2024 और 19.05.2024को रद्द रहेगी।

शॉर्ट- टर्मिनेशन/ शॉर्ट- ओरिजिनेशन

(1) 08647/08648 (आद्रा-बाराभूम-आद्रा) दिनांक-14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को पुरूलिया में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा पुरूलिया-बाराभूम-पुरूलिया के मध्य रदद् रहेगी।

(2) 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) मेमू दिनांक-14.05.2024 और 16.05.2024 को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-पुरूलिया-आद्रा के मध्य रदद् रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

(1) 18601 (टाटा-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक- 17.05.2024 को चांडिल -पुरूलिया- कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल -गूंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी।

नियंत्रित की गई ट्रेन:-

(1) 18184 (बक्सर-टाटा) एक्सप्रेस दिनांक- 14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को नियमित समय पर चलने पर खंड में 45 मिनट के लिए नियंत्रित की जा सकती है।

saraikela

May 12 2024, 11:38

जाने महिलाओं को ये 3 ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा क्यों प्रभावित

सरायकेला : मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है।

1. महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति की स्थिति का भान किया जाता है।

 

2. चौथे भाव से गर्भधारण क्षमता, सुख-दु:ख, समाज में मान- अपमान आदि का फलित निकाला जाता है।

3. चंद्र महिलाओं के मन पर अधिक प्रभाव डालता है अत: विषदोषयुक्त चंद्र (शनि चंद्र की युति आदि) क्षीणबल होकर पाप पीड़ित हो तो उक्त महिला को अपमानित होना पड़ता है और यह संतान पैदा करने की क्षमता को भी नष्ट करता है।

4. चंद्र के बाद मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है जो मासिक धर्म का कारक होता है। इसकी अशुभ स्थिति से मासिक धर्म में अनियमितता रहती है और ऑपरेशन होते हैं।

5. चंद्र, मंगल के बाद शुक्र का प्रभाव अधिक होता है। शुक्र संयम, सुख, प्रेम संबंध, यौन रोग तथा अन्य सुखोपयोग का कारक होता है। हालांकि कुछ विद्वानों के अनुसार पुरुष की कुंडली में शुक्र और महिला की कुंडली में गुरु का अधिक महत्व होता है। जिस स्‍त्री जातक की कुंडली में बृहस्‍पति शुभ स्‍थान और शुभ प्रभाव में होता है, उसे सामाजिक मान प्रतिष्‍ठा और सांसारिक सुख सहजता से मिलते हैं। 

 

उपाय : महिला अपने गुरु को बलवान रखती है तो निम्नलिखित उपाय की अधिक आवश्यकता नहीं होती। अत: चन्द्र, मंगल, शुक्र स्त्री के जीवन को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। ऐसे में महिलाओं को उक्त ग्रहों के उपाय हेतु चांदी पहना चाहिए, एकादशी या प्रदोश का व्रत रखना चाहिए, आंखों में काला सुरमा लगाना चाहिए और मंगल के उपाय करना चाहिए। शुक्र के उपाय हेतु खुद को और घर को साफ सुथरा रखते हुए शुक्रवार का व्रत करना और दही से स्नान करना चाहिए। इसके अलावा मेष, सिंह व धनु लग्न वाली स्त्री का विवाह यदि कर्क, वृश्चिक, मीन के पुरुष से हो जाए तो साथ रहना अत्यंति ही कठिन हो जाता है एवं अन्य योग अशुभ हो तो अलगाव निश्चित है।

saraikela

May 11 2024, 20:56

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के दिए निर्देश, निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, पूरी तत्परता एवं सजगता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पदाधिकारी- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

12 मई को ईवीएम किया जायेगा डिस्पैच

सरायकेला : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में जिला अंतर्गत 10-सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इसके निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी,सभी ए.आर.ओ. तथा ए.इ.आर.ओ. के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देने जा रहे हैं। 

निर्वाचन का कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त में बिंदु वार चर्चा करते हुए आवश्यकता अनुसार FST की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, बैठक में उपयुक्त नें एक्सपेंडिचर को लेकर सभी बैंक के मेजर ट्रांजैक्शंस तथा शराब दुकान के थोक बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने मौसम को देखते हुए डिस्पैच सेंटर पर पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त मात्रा में लाइट बल्ब पंखा तथा चार्जिंग प्वाइंट्स जैसे महत्वपूर्ण सुविधाए सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग पार्टी तथा पुलिस पार्टी के सुविधा की दृष्टिकोण से एवं तथा सामग्री डिस्पैच सेंटर्स पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यक साइनेस बोर्ड लगाने , डिस्पैच सेंटर पर हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम तथा हैंड्स ऑन प्रिंटिंग की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वाहनों पर पोलिंग पार्टी, मतदान केंद्र संख्या, वाहन तथा ड्राइवर का सम्पर्क नम्बर इंगित करने के निर्देश दिए। 

 बैठक के अंत में उपायुक्त नें कहा कि आपसी समनवय स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करने की बात कही।

 बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, निदेशक डीआरडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुमित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं ARO AERO उपस्थित रहे।

saraikela

May 11 2024, 17:51

सरायकेला:JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र चलाया गया जागरूकता अभियान।

सरायकेला : JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जागरूकता अभियान के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी क्रम में आज जे.एस.एल.पी.एस द्वारा SVEEP के तहत जागरूकता उद्देश्य से खरसावां प्रखंड के बेहरासाई में तथा तुमुंग पंचायत में महिला समूह की दीदियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगो को नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। 

वही खरसावां प्रखंड के बेहरासाईं माँ मंगला तथा गणपति SHG मे महिला समूह की दीदियों के द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित कर स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र निर्माण के लिए 13 मई को अपने मत का प्रयोग आवश्यक करने के लिए अपील किया गया एवं चाण्डिल प्रखंड के कालिंदी बस्ती में नारी शक्ति की साप्ताहिक बैठक हुई जिसमे बीमा, बचत और मतदाता अभियान के बारे में चर्चा हुई।

कुचाई प्रखंड के बन्दोंलोहार पंचायत में SHG ग्रुप की दीदियो द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। चांडिल प्रखंड के भादुडीह पंचायत के अन्तर्गत भादुडीह के टोला हारूडीह मे जय गुरु SHG द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान SVEEP के तहत सभी दीदियों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किए एवं शपथ ग्रहण कराया गया ।

saraikela

May 11 2024, 17:43

अलग राज्य बने 24 साल गुजर रहे हैं फिर भी दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तराई में बसे आदिवासी बहुल गांव में नही पहुंचा बुनियादी सुविधा

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तराई में बसे आदिवासी बहुल भूमिज मुंडा समुदाय के लोग बांधडीह टोला पोड़ाडीह व पायराडीह गांव में 25 से 30 परिवार के लोग निवास करते हैं। इनका आजीविका खेती और वन पर आश्रित है। एक दर्शक पूर्व यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से जाना जाता था। उस समय इस क्षेत्र में कोई सरकारी पदाधिकारी नही पहुंचते थे। जिसके कारण इस गांव का विकास नही हुआ।

 झारखंड राज्य बने भी आज 24 बर्ष हो गए ,परंतु इस गांव की दुर्भाग्य रहा कि आजतक विकास की रोशनी से कोशो दूर रहा । इस गांव में सड़क ,पानी, पीएम आवास ,

वृद्धा पेंशन आदि योजना से यह गांव बंचित रहा। आज़ादी के बाद आज भी लोग कच्चे राह पर चलने के लिए मजबूर है। आज तक इस गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना नही पहुंचा , नेता मंत्री का कहना है प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क में जोड़ना हैं वही बरसात आते ही इस गांव के लोगो को कीचड़ भरे रास्ते में चलना होता है।

भीषण गर्मी में जन जीवन को एक एक बूंद पानी के लिए भी यहां तरस जाता है लोग ,आज भी जंगल की झरनों की पानी पीने पर मजबूर हैं सरकारी नलकूप में पानी न के बराबर है।

आदिवासी आज भी जंगल की लकड़ी,पत्ता, दातुन, कंदमुल आदि जंगल से संग्रह करने के बाद स्थानीय मार्केट में लेजाकर बेच कर अपने ओर आपने परिवार की जीवन गुजार बसर करते हैं।

इस गांव के लोगों का इस चुनाव में इस गांव का मुद्दा सड़क ,पानी ओर रोजगार है।,एक तरफ लोग सभा चुनाव पहुंचने के बावजूद इस गांव में आज तक नेता मंत्री दौरा करने या नुकड़ सभा साथ ही मतदान मांगने नही पहुंचे ।नेता आपने कार्यकर्ता से इन गांव में जन संपर्क चलाते हैं ग्रामीणों के बीच कभी सुधि लेने नही पहुंचे ,फिर भी इन परिवार के लोग मतदान करने चार से छः किलोमीटर दूरी तय करके मतदान केंद्र बांधडीह स्कूल में पहुंचते हैं। सपरिवार मतदान करते हैं । इस बार इन गांव के लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्या को जनप्रतिनिधि समझेमगे और उसे दूर करेंगे।

saraikela

May 11 2024, 16:58

सरायकेला :जेएलकेएम का केन्द्रीय महासचिव गोपेश महतो के नेतृत्व में चलाया गया चुनाव प्रचार।

सरायकेला : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में जेएलकेएम का केन्द्रीय महासचिव गोपेश महतो के नेतृत्व में दर्जनों गांवों का दौरा कर रांची लोकसभा के जेवी के एस एस उम्मीदवार छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो के लिए मतदान करने का अपील किया। 

जेवी के एस एस के कार्यकर्ताओं ने पुड़ीहेंसा , डुमरा,आदारडीह ,चोगा, रघुनाथपुर,जामडीह सहित दर्जनों गांवों का तुफानी दौरा कर देवेन्द्र नाथ महतो को वोट देने का अपील किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने गांवों में घुम घुम कर जेवी के एस एस जिंदाबाद,जेएल केएम जिंदाबाद, बाहरी नेता नहीं चलतौ , देवेन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए वोट देने का अपील किया। 

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जेवी के एस एस महिला मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष दयमंती मुण्डा व केन्द्रीय महासचिव गोपेश महतो ने कहा कि खतीयानी लड़ाई , छात्र आंदोलन सहित कई आंदोलन कर जेवी के एस एस बुनियादी समस्याओं के आधार पर चुनाव में समर्थन मांग रहा है। 

उन्होंने कहा कि जेएल केएम के जनाधार से बौखलाई सरकार हमारे नेता को जेल में डालकर डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का कोई भी कोशिश सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के रूप में जनता इसका बदला लेकर क्षेत्र में बदलाव लाने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जयराम महतो,देवेन्द्र नाथ महतो अपराधी है क्या,जो जेल में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन जन का आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मौके पर केन्द्रीय संगठन महामंत्री फूलचांद महतो, विष्णु बीद्रोही,गीरीधारी सिंह मुण्डा, त्रिलोचन महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

saraikela

May 11 2024, 15:02

झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में चार संसदीय सीटों पर 13 मई यह होगी मतदान





रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में चार संसदीय सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे. खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. वहीं चुनाव आयोग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार कशिश न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चारों लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्र में कैमरा लगाया जाएगा. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक खूंटी में 13 लाख 20 हजार 808, लोहरदगा में 14 लाख 36 हजार 351, सिंहभूम में 14 लाख 41 हजार 841 और पलामू में 22 लाख 38 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस तरह से इस चरण में 64 लाख 37 हजार 460 मतदाता भागीदारी निभाएंगे. जिसमें 32 लाख 29 हजार 480 पुरुष और 32 लाख 07 हजार 938 महिला मतदाता हैं .अनुसार चौथे चरण में मतदान के लिए तैयारी अंतिम चरण में है. दुर्गम इलाके में मतदान के लिए निर्वाचन कर्मियों को मतदान से पहले भेजने की तैयारी की गई है.

saraikela

May 11 2024, 11:23

ग्रहों में छिपा है तनाव का कारण


 जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। 

मानसिक तनाव के कारण और

हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे हमारी जिंदगी तनाव रहित बीते। इसके लिए हम कई कोशिशें भी करते हैं जो कामयाब नहीं हो पातीं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है तनाव के ग्रहों का हम पर पड़ने वाला असर।

दरअसल तनाव मन की एक अवस्था है। यह आहार, विचार, व्यवहार और संस्कार पर निर्भर करती है। ज्योतिष में तनाव का सीधा संबंध चन्द्रमा से होता है। चन्द्रमा की स्थितियों से अलग-अलग तरह के तनाव होते हैं। कभी तनाव वास्तविक होता है, तो कभी काल्पनिक। तनाव कई तरह से आपके जीवन पर असर डालता है।

तनाव से पड़ने वाले असर और उनको दूर करने के उपाय

जब चन्द्रमा आठवें भाव में हो तो सेहत संबंधी तनाव होता है, चंद्रमा अकेला हो तो भी सेहत संबंधी तनाव रहता है, हाथ में चन्द्र पर्वत पर दाग धब्बे होने से जीवन में तनाव रहता है। चन्द्र पर्वत पर दाग हो तो छोटी बीमारी भयानक लगने लगती है, या यूं कहें कि बीमारियों के वहम होने लगता हैं।

सेहत को लेकर अगर आप तनाव में हैं तो ये उपाय करें

- सोमवार के दिन खीर बनाकर, भगवान शिव को भोग लगाएं। खाने के बाद आखिर में यही खीर खाएं।

- रात में सोने के पहले 9 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करें।

- चांदी की चेन में एक मून स्टोन चांदी में मढ़वाकर पहनें।

नौकरी या कारोबार में तनाव

अगर कुंडली में चन्द्रमा अग्नि राशि‍‍में हो तो नौकरी व कारोबार में तनाव होता है। सूर्य का चन्द्रमा से संबंध हो तो नौकरी या कारोबार में तनाव रहता है। हाथ में चन्द्र पर्वत पर टूटी रेखाएं हों, तब भी इस तरह का तनाव होता है। चन्द्र पर्वत पर टूटी रेखाएं हों तो आदमी नौकरी या कारोबार बदलता रहता है। अपने करियर को लेकर तनाव में रहता है।

ऐसे दूर करें 

- इस प्रकार के तनाव के लिए हर शनिवार को भगवान शिव को दूध मिलाकर जल चढ़ाएं।

- इसके बाद 'ऊं चन्द्रशेखराय नमः' का कम से कम 108 बार जाप करें।

- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।

वैवाहिक जीवन में तनाव

कुंडली में चंद्रमा के साथ बृहस्पति कमजोर होता है। ऐसे में महिलाएं वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव में रहती हैं। चन्द्रमा के साथ शुक्र कमजोर हो तो पुरुष इस तनाव से घिरे रहते हैं। हस्तरेखा में शुक्र, चन्द्र के पर्वत पर जाली हो तो भी वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव होता है। इस स्थिति में शक और वहम होता है, साथ ही जीवनसाथी बहुत ज्यादा उम्मीद करता है।

इसे दूर करने के लिए

- सोमवार को भगवान शिव को इत्र चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर जलधारा चढ़ाएं।

- 'ऊं नमो भगवते सोमनाथाय' का जाप कम से कम 108 बार करें।

- शुक्रवार को खट्टी चीजें न खाएं।

संतान से तनाव

चन्द्रमा राहु या शनि से पीड़ित हो तो संतान संबंधी तनाव रहता है। हाथ में चन्द्र पर्वत पर या मणिबंध रेखा पर तारा हो तो संतान संबंधी तनाव होता है। ऐसी दशा में संतान की जिंदगी और स्थायित्व को लेकर परेशानी होती है। चंद्रमा का संबंध लग्न या बारहवें भाव से हो, तो संतान के विवाह संबंधी तनाव होता है।

इसे दूर करने के लिए

- सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं। इसके बाद जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें, फिर संतान संबंधी समस्या खत्म करने की प्रार्थना करें।

saraikela

May 10 2024, 20:09

एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से किया जा रहा है ऑडियो-वीडियो क्लिप द्वारा मतदाता को जागरूक

सरायकेला : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को विधान सभा चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 इसी क्रम में आज गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत में डोदरा पंचायत में जैकन पंचायत में एवं इटागढ़ पंचायत में ईवीएम व वीवीपैट का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ऑडियो/वीडियो द्वारा मतदाताओं को ईवीएम/वीवी पैट की खूबियों की जानकारी देते हुए इसके माध्यम से वोटिग करने के तरीके से अवगत कराया गया। 

साथ ही सात दिसंबर को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। इस दौरान दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाताओं के लिए भी जागरूकता से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाए गए। साथ ही मतदान का अधिकार और ईवीएम के माध्यम से मतदान कैसे करें, इसकी जानकारी हिदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई।

एलईडी के माध्यम से विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें वोट की महत्ता से अवगत कराया गया और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। नए मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया।

 नए मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर लोगों को बताया गया कि वीवीपैट बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम करती है और वोटर के मन में उत्पन्न हर शंका का समाधान करती है। साथ ही वीडियो क्लिप दिखाकर आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।