lucknow

May 12 2024, 15:15

पीओके भारत का है, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

लखनऊ/ प्रतापगढ़।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का है, उसे हम लेकर रहेंगे। मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो क्योंकि इनके पास एटम बम है, पीओके मत मांगिए। राहुल गांधी, आपको एटम बम से डरना है तो डरिए, हम नहीं डरते।

अमित शाह महेशगंज स्थित नायर देवी धाम में कौशांबी सी से भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ वोटबैंक की चिंता है। शहजादे कहते हैं हम आएंगे तो 370 वापस लाएंगे। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को लटकाकर रखा। मोदी ने पांच साल में ही मंदिर का भूमिपूजन भी किया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। सबको निमंत्रण भेजा गया लेकिन कोई प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गया।



उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के जीतने की कोई संभावना नहीं। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का काम मोदी ने किया। बाबा विश्वनाथ का दरबार भी मोदी ने फिर से बनाने का काम किया। मोदी ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सकते हैं। एक-एक वोट मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के काम में आएगा।गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तब गरीबों की जमीनों पर गुंडे कब्जा कर लेते थे। यहां गुंडों और माफिया का राज था, जनता परेशान थी। आपने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। हमारे नेता योगीजी ने सभी गुंडों को सीधा किया, यहां से माफिया राज समाप्त किया और गरीबों की जमीनों को मुक्त करवाया।

lucknow

May 12 2024, 15:14

सीएम योगी ने बाबा कालभैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो और नामांकन की तैयारियों को अन्तिम रूप देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों मंदिरों में विधिवत दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना बाबा से की। मुख्यमंत्री ने कालभैरव के दरबार में दर्शन पूजन के दौरान विग्रह की आरती भी उतारी। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सोमवार 13 मई को पीएम के रोड-शो के लिए मुख्यमंत्री योगी फिर वाराणसी आएंगे।


*प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना बाबा से की*

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम शहर में आ गए थे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के रोड शो और नामांकन की तैयारियों को लेकर भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा के महमूरगंज स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ दशाश्वमेधघाट पर गंगा आरती में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने यहीं से ड्रोन लेजर शो देखा। दोनों राजनेता करीब 56 मिनट तक गंगा घाट पर रहे, फिर भाजपा की मीटिंग में शामिल होने महमूरगंज स्थित केन्द्रीय कार्यालय चले गए।

lucknow

May 12 2024, 11:54

पांच कत्ल और फिर खुदकुशी मामले में ससुरालीजनों ने लगाया गंभीर आरोप, कहा कि इतनी बड़ी घटना को कोई अकेला व्यक्ति नहीं दे सकता अंजाम

लखनऊ । यूपी के सीतापुर में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक शख्स ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतक अनुराग कुमार सिंह के ससुरालीजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मृतका प्रियंका के भाई ने लगाये गंभीर आरोप

मृतका प्रियंका सिंह के भाई लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी अंकित सिंह का आरोप है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित हत्या है...। साफ-साफ पता चल रहा है कि मेरे बहनोई अनुराग के बड़े भाई अजीत और उसके साथ दो-तीन अज्ञात लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।  इतनी बड़ी घटना को कोई अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंकित ने बताया कि मेरी बहन प्रियंका की हत्या की गई है। बहन की सास को हथौड़ी से मारा गया। 

आरोप के पीछे पुलिस को दिया यह तर्क

मेरी दो भांजियों और भांजे को छत से फेंका गया और तड़पने दिया गया। इतने बड़े घर में इन बच्चों को उठाने कोई नहीं आता है। मेरी एक भांजी को पौन घंटे बाद ग्रामीण उठाकर अस्पताल ले गए। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में भांजे की सांसें भी थम गईं। अंकित ने बताया कि सुबह छह बजे लखनऊ में रहने वाली एक अन्य बहन ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। उन्हें भी किसी रिश्तेदार ने बताया था, जब वहां पहुंचा तो मंजर देखकर दंग रह गया। ...चारों तरफ खून और लाशें थीं। अंकित ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों को सजा देने की मांग की।

बताया कि उनके बहनोई  मनोरोगी नहीं था, यह बात सरासर गलत

अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस मेरे बहनोई अनुराग सिंह को मानसिक बीमार बता रही है। यह सरासर गलत है। यह सीधा मामला प्रापर्टी के विवाद का है। आरोप लगाया कि बहनोई अनुराग सिंह शरीफ व्यक्ति थे। परिवार संपन्न था। उनके पास अवैध असलहा मिलना संदिग्ध प्रतीत होता है। ऐसा व्यक्ति अवैध असलहा, हथौड़ी रखेगा और इस तरह की घटना करेगा। यह गले नहीं उतर रहा है।

बोले यह एक सुनियोजित हत्या

अगर एक पल के लिए यह मान भी लिया जाए कि दोनों चीजें जीजा अनुराग सिंह के पास मौजूद थीं तो बाकी घर के लोग तो नशे में नहीं थे, किसी को क्यों नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे प्रापर्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात यह घटना हुई। मान लिया जाए कि किसी भी तरह का विवाद हुआ तो क्या विवाद बच्चों से था। ऐसा नहीं हो सकता। यह एक सुनियोजित हत्या है।

अाखिरकार पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवार में इनकी हत्या करने के बाद खुद को मारी गोली

क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार भोर के समय करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री(62) और पत्नी प्रियंका सिंह(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना(8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली। 

एसपी को दावा, युवक नशे का था आदी

सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी हो पाई। छत से फेंके जाने के बाद आद्विक को उसके पड़ोसी ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रास्ते में ही आद्विक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों के साथ लखनऊ स्थित टेढ़ी पुलिया के सरगम अपार्टमेंट में रहती थी।। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था।  परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। मृतक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए हैं। 

स्थानीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई को ढांढस बंधाया

मृतक के भाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मृतक अनुराग के भाई अजीत की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, मृतका प्रियंका का भाई अंकित मुझसे मिला था। उसने जो भी बिंदु बताए हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई को ढांढस बंधाया है।

lucknow

May 12 2024, 11:51

चौथे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थमा, 13 सीटों के लिए 13 मई को होगा मतदान
लखनऊ । यूपी में चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम से थम गया। इस चरण में यूपी की 13 सीटों के लिए 13 मई को वोट पड़ने हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीटों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। चौथे चरण का मतदान सोमवार को होगा। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी को हीट स्ट्रोक से बचने के साथ-साथ मेडिकल किट दी जाएगी।

चौथे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई(अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) में मतदान होगा। ददरौल विधानसभा शाहजहांपुर जनपद में आता है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए गए हैं।

lucknow

May 11 2024, 09:32

परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद खुद को मारी गोली, छह लोगों की मौत से गांव में हड़कंप
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल को कंपा देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस पूरे घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सीतापुर के गांव पल्हापुर गांव की घटना

युवक के पास करीब सौ बीघा जमीन थी। वह खेती करता था और लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी। इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बचा है। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जांच करने में पुलिस जुट गई है। इस घटना के पीछे वास्तव कारण क्या रहा इसके बारे में कुछ अभी पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

सुबह गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े लोग

ग्रामीणों की माने तो सुबह करीब पांच बजे गांव वालों ने गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वह अपने घर से बाहर निकल आए। अनुराग बंदूक लिए हुए घर से बाहर निकला। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो अनुराग खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घर के अंदर देखा तो अनुराग की पत्नी और बच्चों का शव पड़ा था। पुलिस ने पूरी जगह को सील कर दिया है। फोरेंसिंक एक्सपर्ट पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किये। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अनुराग इस तरह कदम उठा सकता है।

lucknow

May 11 2024, 09:26

कार को डीसीएम ने मारी टक्कर, दूल्हा समेत चार की जिंदा जलकर मौत

लखनऊ । यूपी के कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दिल को दहला देने वाले हादसा हो गया। यहां के  थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है।


एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रहा था। उसकी कार में आकाश समेत उसका भाई भतीजा ईशु (7) एवं आशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। सभी बाराती कर के अंदर फंस गए। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। 

दूल्हे की कार से कुछ दूर पर उनके अन्य परिजन भी थे। जब तक वह पहुंचे कार आग की लपटों में घिर गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर अंदर से लोगों को निकाला। तब तक आकाश उसके भाई ईशू, आशीष समेत कर ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

lucknow

May 10 2024, 19:50

ड्राईंग प्रतियोगिता आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक,प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को डीसीप

लखनऊ। यातायात पुलिस  द्वारा जन चेतना दिवस 2024 के अवसर पर मरीन ड्राईव, गोमतीनगर के निकट यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस उपायुक्त, यातायात कमलेश दीक्षित तथा अपर पुलिस उपायुक्त अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गयी। 

इस दौरान समस्त छात्र-छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ानें के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में ड्राईंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी।  जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आनन्दी रावत, (डीपीएस, शहीदपथ) तथा द्वितीय स्थान अर्पणा तिवारी, (महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल) तथा तृतीय स्थान कनक सिंह, (डीपीएस, शहीदपथ) द्वारा प्राप्त किया गया।


जिन्हें पुलिस उपायुक्त, यातायात महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुस्कार प्रदान किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात  द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के नियमों, हेल्मेट के प्रयोग, सड़क चिन्ह, यातायात सिग्नल, ड्राईविंग लाइसेंस संबंधी जानकारी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने अभिभावकों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ।

समस्त विद्यायलयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । जिसमें समस्त विद्यालयों की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महारानी अहिल्याबाई होल्कर विद्यालय विशाल खण्ड 4 गोमती नगर लखनऊ की टीम द्वारा सभी प्रश्नों का सही उत्तर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।


अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा विजेता टीम के सभी सदस्यों को पुरूस्कूार प्रदान कर पुस्कृत किया गया। ट्रैफिक पार्क से पंकज शर्मा द्वारा गोल्डन आॅवर तथा गुड समेरिटन कानून के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात इन्द्रपाल सिंह, जेएन अस्थाना, सुबोध जयसवाल, शिवाजी सिंह की उपस्थिति रही।  ट्रैफिक पार्क से सुमित मिश्रा तथा पंकज शर्मा मारूति ड्राईव स्कूल ऐतेश्याम अंसारी, एक्स सिविल डिफेंस से नफीस अहमद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में  महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमतीनगर, डीपीएस, शहीदपथ स्कूल, महारानी अहिल्याबाई होल्कर विद्यालय, सेण्ट्रेल अकादमी, आशियाना से कुल 200 छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक सम्मलित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरजे सुनील शुक्ल द्वारा किया गया।

lucknow

May 10 2024, 17:05

भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती है: मायावती
कानपुर। भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को कानपुर के रमईपुर स्थित मगरासा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों पार्टिंया पूंजीपतियों से पैसा लेकर चलने वाली है जबकि बसपा ऐसा नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग और जन्मदिन के मौके पर जो थोड़ा—थोड़ा पैसा एकत्र होता है। वही पैसा पार्टी में खर्च होता है। जबकि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती है। यदि इस बार ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो निश्चित रूप से परिणाम बढ़िया आने वाला है।

मायावती कानपुर से प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया व अकबरपुर के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस सत्ता में रहती थी तो वह भी ईडी समेत सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करती थी। उन्होंने आगे कहा कि अब यही हाल भाजपा का है। भाजपा ईडी का गलत प्रयोग करके दबाव बना रही है। मायावती ने कहा कि टिकट बंटवारे में भी सर्वसमाज की उचित भागीदारी बसपा ने सुनिश्चित की है।

lucknow

May 10 2024, 17:04

यूपी में अपराधियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने को लेकर स्ट्रैटिक टीम, आबकारी, पुलिस समेत कई जांच टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत 09 मई तक अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये हैं। 4705 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है।

इसी के तहत सघन जांच के लिए 464 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट और 1728 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 09 मई तक पुलिस ने अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये। 4705 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराया गया।

प्रदेश में शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 27,20,387 लोगों को पाबन्द किये जाने के लिए नोटिस दी है। इनमें से 24,48,726 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 9059 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 9149 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 522 बम बरामद कर सीज किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 4016 केन्द्रों पर रेड डालते हुए 173 केन्द्रों को सीज किया गया।

lucknow

May 10 2024, 12:10

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले राष्ट्र आराधकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश हुकूमत की निरंकुशता के विरुद्ध भारत की स्वाधीनता का बिगुल, प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि स्वदेश व स्वराज हेतु इस राष्ट्र यज्ञ में सहभागी रहे सभी राष्ट्र आराधकों को विनम्र श्रद्धांजलि। जय माँ भारती।

उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महान ने लिखा कि "क्रांति दिवस" 10 मई 1857 को मेरठ की क्रांतिकारी भूमि से प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लौ जगी थी। इस दिन को “क्रान्ति दिवस” के रूप में मनाया जाता है| मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सभी अमर क्रांतिकारियों को कोटि-कोटि नमन।भाजपा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों को याद कर नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की वर्षगांठ पर माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी उत्कृष्ट क्रांतिकारियों को कोटि-कोटि नमन।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ा गया प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम-1857 में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों के बलिदान को शत-शत नमन।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा कि आज ही के दिन अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ा गया प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के बलिदान को शत—शत नमन।