Ranchi

May 10 2024, 16:16

झारखंड में 13 मई से केजी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने का निर्देश, मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लिया गया फैसला





रांची:- झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गर्मी को देखते हुए 29 अप्रैल से सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक व निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी थीं। वही 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित करने का दिशा निर्देश दिया गया था। वर्तमान स्थिति में मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त व सभी निजी विद्यालयों में KG से ऊपर की सभी कक्षाएं 13 मई से पूर्व के अनुसार संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।


विभाग ने निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्राविधानों के तहत संचालित होंगे। वही गर्मी छुट्टी की बात करें तो कई निजी स्कूलों में 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टी भी शुरू हो जाएगी।

Ranchi

May 10 2024, 12:59

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में ईडी को मिली बड़ी सफलता, डीड लिखने वाले समेत तीन को किया गिरफ्तार

हेमंत सोरेन से जुड़े रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया है।गुरुवार देर रात ईडी के द्वारा इस नेटवर्क में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें से दो कोलकाता के कोर्ट के कर्मी है और एक हजारीबाग कोर्ट के कर्मी है।

 केस से जुड़े हजारीबाग में कार्यरत मुंशी और डीड राइटर इरशाद समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। दरसल ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन देकर पूछताछ के लिए तलब किया था। पूछताछ का सिलसिला कई घंटो तक चला जिसके बाद ईडी ने गुरुवार की देर रात तीनों की गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद एड संभवत रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों की माने तो हजारीबाग में कार्यरत मुंशी इरशाद पर कई गंभीर आरोप है। जिसमें मूल दस्तावेज में हेरा फेरी और फर्जी डिड तैयार करता था। वहीं कोलकाता रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और संजीत कुमार जमीन के मूल दस्तावेज छेड़छाड़ किया करता था। इन तीनों आरोपियों के तार बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप से भी जुड़े हुए हैं।

Ranchi

May 09 2024, 19:22

छठा चरणः नाम वापसी के बाद चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बचे 93 प्रत्याशी, दुमका से अभी तक नही खुला खाता





रांची : छठे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के वापसी को लेकर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा.नेहा अरोड़ा ने बताया है कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अब 93 प्रत्याशी रह गए हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार को दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह यहां अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1 उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। यहां अब 25 उम्मीदवार बचे हैं।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा.नेहा अरोड़ा ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भी दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब तक तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

गोड्डा से भी 3 लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा 1 अरब, 13 करोड़ 69 लाख तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक होम वोटिंग के तहत 911 लोगों ने मतदान किया है। वहीं आवश्यक सेवा से जुड़े 211 अब्सेंट वोटरों ने अपना वोट दिया है। वहीं निर्वाचन कार्य में जुटे 2,05,525 वोटरों में से 19557 लोग पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं।

Ranchi

May 09 2024, 19:19

झारखंड भाजपा ने सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने और समाज को बांटने की है




कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर भाजपा ने कहा कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने की बात की है और समाज में नफरत के बीज बोने का काम किया है। कांग्रेस की काली करतूतों से देश की जनता पहले ही वाकिफ है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब राहुल गाँधी के गुरु और उनके राजनीतिक सलाहकार कहे जाने वाले सैम पित्रोदा जो वर्षों से कांग्रेस की ओवरसीज सेल के अध्यक्ष भी रहे हैं।

उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी की है। प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि अंकल सैम ने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट भारत के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी भारत के लोग अरब के लोग जैसे दिखते हैं और उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे दिखते हैं।

प्रतुल ने कहा कि ये केवल सैम पित्रोदा का बयान नहीं है बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच है। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सैम पित्रोदा के बयान का समर्थन किया है। वैसे भी सैम पित्रोदा ऐसे कुछ नहीं बोलते बल्कि वे तो कांग्रेस की नीति को ही उजागर करते हैं। प्रतुल ने आरोप लगाया कि सैम पित्रोदा का इस्तीफा महज एक political drama है। क्या कांग्रेस सैम पित्रोदा को पार्टी से बर्खास्त करने की हिम्मत दिखायेगी? अगर नहीं तो ये इस्तीफा बस damage control के लिए है।

सैम पित्रोदा अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं और राहुल गाँधी के सलाहकार हैं। प्रतुल ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि क्यों अभी तक राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गाँधी ने सैम पित्रोदा के बयान की कड़ी निंदा नहीं की? राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गाँधी देशवासियों का अपमान करने को लेकर देश की जनता से अविलंब माफी मांगे।

*झारखंड में मुख्यमंत्री का आदेश भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए सिर्फ आईवॉश* प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार के अवर सचिव द्वारा मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के प्रधान सचिव को 15 नवंबर 2023 को पत्र लिखकर वीरेंद्र राम के ऊपर प्राथमिकी करने के संबंध में पत्राचार किया गया था। ईडी ने राज्य सरकार को इस विषय पर 8 मई ,2023 को ही पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने को कहा था। इस मामले में प्रतुल ने कहा 6 महीने बाद भी मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद भी किन परिस्थितियों में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग ने प्राथमिकी से संबंधित संचिका को दबा दिया? मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को स्पष्ट करना चाहिए कि जब पत्र में मुख्यमंत्री की सहमति का जिक्र है तो क्या उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीरेंद्र राम के दबाव में मौखिक आदेश देकर प्राथमिकी दर्ज करने से रुकवा दिया था।

इस पूरे प्रकरण से झारखंड सरकार एक्सपोज्ड है और यह स्पष्ट होता है कि झारखंड में वर्तमान व्यवस्था में मुख्यमंत्री का आदेश भी सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए आईवॉश है। इससे स्पष्ट है की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सम्मिलित है।प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अविलंब स्पष्ट करना चाहिए की इस मामले में प्राथमिक क्यों नहीं हुई। वरना मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी संदेह के दायरे में आ जाएंगे। ऐसे भी वे 3 महीने से ज्यादा से सत्ता में है। तो वीरेंद्र राम के ऊपर प्राथमिक दबाने का आरोप उन पर भी सीधे तौर पर लगेगा।

Ranchi

May 09 2024, 17:48

सीएम चम्पई सोरेन ने किया जोबा मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार,कहा चोला बदल कर भाजपा में गये लोगों पर नही करें भरोसा,इंडी गठबंधन जीत रही है 14 सीट





सरायकेला : राजनगर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी के पक्ष में 13 मई को वोट देने को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लोगो से अपील की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा । कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की पार्टी है गरीबो को गरीब बनाना चाहती है वही भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को भी खरी खोटी सुनाई उन्होंने कहा कि कल तक हमारे इंडिया गठबंधन थी आज उसने चोला बदलकर भाजपा के साथ गई ऐसे लोगो से बच कर रहे क्योंकि आज केंद्र सरकार रोजागर बेरोजगारी ओर महंगाई की बात नही कर रही है हमने अपने राज्य में 125 यूनिट बिजली फ्री किया है ओर जून में बिजली की जो भी पुरानी बिल है उसे माफ कर दिया जाएगा। वहीं चौदह की चौदह सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है वही भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ सेकड़ो की संख्या में आज जेएमएम इंडिया गठबंधन का दामन थामा है।

Ranchi

May 09 2024, 17:42

रांची के जमीन कारोबारी कृष्णकांत ने किया सुसाइड, लैंड स्कैम मामले में ईडी ने भेजा था समन

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में कृष्णकांत को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

सूत्रों की माने तो कृष्णकांत जमीन कारोबारी था। वही उनसे जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था। जिसके बाद से ही कृष्णकांत दबाव में चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के सही वजह सामने नहीं आयी है।

Ranchi

May 09 2024, 14:32

झारखंड के कई जिलों में वारिश शुरु, आंधी की आशंका,वज्रपात से भी मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रांची मौसम : झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की  अनुसार अगले कुछ घंटें में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने ज़्के साथ आंधी चलने की आशंका है।कई जगह बारिश शुरू हो गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है ,मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा .

Ranchi

May 09 2024, 14:03

झारखंड कैस कांड में संजीव लाल की पत्नी रीता लाल को भी ईडी ने जारी की समन,उनसे भी होगी पूछताछ

रांची:  ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगिर आलम के घर छापेमारी के दौरान मिले नगदी के बाद उन्हें ईडी गिरफ्तार कर लिया था।

जहां कल बुधवार को झारखंड मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग में पीएस संजीव लाल के सरकारी चैम्बर की तलासी ली गई थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाला के चैंबर के ड्रॉवर से 500 नोटों के कई बंडल बरामद किए है। फिलहाल संजीव लाल से ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।

वही आज इस मामले में संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से भी ईडी पूछताछ कर रही है। बता दे कि बुधवार देर रात ईडी ने समन भेजा था। जिसके बाद वो आज ईडी ऑफिस पहुंच चुकी है।

सूत्रों की माने तो ईडी ग्रामीण विकास मंत्री को भी समन भेज बुला सकती है। खबर है कि ईडी बड़हरवा टेंडर विवाद से लेकर बिरेंद्र राम तक के सारे प्रकरण को खंगाल सकती है। वही इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से आलमगीर आलम पर कर बयान नही आया है।

6 मई को छापेमारी में मिले 35 करोड रुपए और प्रोजेक्ट भवन में हुई तलाशी, इस पूरे प्रकरण पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर कपिल राज  नजर बनाए हुए है। छापेमारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में लेनदेन ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित दस्तावेज और कई डिजिटल उपकरण भी मिले हैं। दस्तावेज और उपकरणों की जांच में ईडी जुट गई है।

Ranchi

May 08 2024, 21:50

भाजपा ने I.N.D.I.A गठबंधन और चंपाई सरकार के खिलाफ लाया आरोप पत्र - गठबंधन की सच्चाई भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारी बचाओ

रांची: जब लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी शबाब पर है, उसी वक्त झारखंड में नोटों के पहाड़ की शक्ल में उजागर हुए भ्रष्टाचार ने इंडी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गठबंधन के नेताओं के लिए इस पर जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में इस मौके को भाजपा कहीं से छोड़ना नहीं चाहती है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई ने आज एक आरोप पत्र जारी किया है। जिसका शीर्षक दिया है गठबंधन की सच्चाई भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारी बचाओ। 

इस आरोप पत्र का विमोचन रांची स्थित भाजपा के चुनावी मीडिया सेंटर मे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पत्रकारों से मुख़ातिब बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह आरोप पत्र वर्तमान राज्य सरकार का काला चिटठा है। जिसमें आपको साढ़े चार साल के उनके भ्रष्टाचार का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा।  

मरांडी ने कहा कि यह सरकार विकास की नहीं बल्कि, लूट खसोट और उगाही वाली सरकार है। जब हेमनत सोरेन गिरफ्तार हुए उसके बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा था की हमारी सरकार हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार है। यह बात बिल्कुल सही साबित हो रही है बल्कि वर्तमान सरकार उसे भी ज्यादा भ्रष्ट नजर आ रही है। हाल के दिनों में रूपों का ढेर मिलना यही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के अलावा पूरे देश मे इंडि गठबंधन मे शामिल सभी दलों का लगभग यही हाल है।

मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह आरोप पत्र इसलिए जारी किया गया है ताकि जनता इनकी करगुजारियो को जाने सके।

क सिंह ने कुछ पुरानी बातों को बताते हुए कहा कि जब मैं तत्कालीन DC छवि रंजन पर विधानसभा में आरोप लगाया था, गन के लाइसेंस के लिए 5 लाख मांगते हैं, तब भी राज्य सरकार उनके खिलाफ कुछ नहीं कर पाई। लेकिन बाद में उनकी गिरफ्तारी एड ने की। आज एक बार फिर मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के यहां से करोडों रुपए बरामद हुए हैं, इन सभी को लेकर आरोप पत्र तैयार किया गया है।

 10 से 15 दिन काम कर हमलोगों ने आरोप पत्र तैयार किया है। सीपी सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग चाहते हैं कि विकास नहीं हो, हम जो कहते हैं कर के दिखाते हैं. इंडी गठबंधन की गारंटी है भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

Ranchi

May 08 2024, 21:47

पीएस संजीव लाल को लेकर ईडी की टीम पहुंची थी प्रोजेक्ट भवन, ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर, जाने पूरी खबर कितने रुपए मिले यहां से

*

रांची : 6 मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ईडी की टीम ने मंगलवार को भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी वहां से भी पैसे की बारामती की गई।

आज फिर बड़ी एक बार ईडी की टीम बुधवार को संजीव लाल के साथ झारखंड मंत्रालय पहुंची। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल कार्यालय के कमरे को खंगाला। इस दौरान 500 नोटों के कई बंडल मिले हैं। सूत्रों की माने तो यह रकम करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं। साथ ही बहुत सारे कागजात भी ईडी की टीम ने जब्त किए हैं।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है। क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब ईडी की टीम सरकार के मंत्रालय में घुसी है। सोमवार को हुई छापेमारी और आज प्रोजेक्ट भवन में मिले कागजात की गुत्थी अब ईडी सुलझाएगी। 

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव लाल पर आरोप है कि वे टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलते थे।

 इंजीनियर और ठेकेदारों से कमीशन की रकम वसूली जाती थी। बताया जाता है कि कमीशन की रकम मंत्री आलमगीर आलम के सहायक जहांगीर आलम के पास रखी जाती थी। यहां से यह पैसे कहां जाते थे इसकी छानबीन में ईडी लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें कुछ सफेद पोस लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।