Ranchi

May 07 2024, 19:08

कोर्ट ने कैश कांड में गिरफ्तार संजीव लाल और उनके सहायक को 6 दिनों के लिए दी ईडी को रिमांड पर, पूछताछ के बाद हों सकते और कई खुलासे

रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर को कैस कांड में गिरफ्तार कर ईडी ने PMLA कोर्ट में पेश किया।

 पीएमएलए कोर्ट से दोनो को 6 दिनों की रिमांड अवधि में भेजा गया। अब ईडी को पूछताछ के लिए 13 मई तक का समय मिला है और ये रिमांड अवधि कल यानी बुधवार से शुरू होगी।

 आज उन्हे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ईडी ने पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इसे अस्वीकार करते हुए सिर्फ 6 दिन की ही रिमांड दी। दोनों की रिमांड अवधि 13 मई को समाप्त होगी।

संजीव लाल और जहांगीर के अधिवक्ता ने बताया जहांगीर के घर मिले पैसों के सोर्स को नही बता पाए। वही संजीव लाल के घर मिले पैसे की जानकारी दे देंगे।

Ranchi

May 07 2024, 12:35

झारखंड में सभी सीटो पर जीत का दावा कर रहे INDIA और NDA, जनता को लुभाने के लिए स्टार प्रचारकों की होड़


रांची से जयंत कुमार 

झारखंड के पहले और दूसरे चरण की लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत एक कर दी है। राज्य में पहले चरण की चुनाव 13 मई को चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होना है। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 में को तीन सीट चतरा, पलामू, लोहरदगा में चुनाव होना है।

बता दे कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से दूसरे चरण में आधे सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। इंडिया और एनडीए गठबंधन अपनी इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में यह गठबंधन जनता को अपने पक्ष में करने के लिए स्टार प्रचारको की सभाएं आयोजित कर रही है।

जहां अभी हाल ही में 3 मई को देश के प्रधानमंत्री झारखंड का दो दिवसीय दौरा पूरा कर चुके हैं वहीं आज कांग्रेस के राहुल गांधी झारखंड पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी उसी जगह से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वह चाईबासा के टाटा कॉलेज में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद लोहरदगा में सुखदेव भगत के समर्थन में और गुमला जिला के बसिया में चुनावी सभा में भाग लेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के भी झारखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रांची और धनबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। लेकिन अभी तिथि की बात करें तो इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। कहा यह जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की ओर से महिला प्रत्याशी को उतारा गया है इसलिए उनके समर्थन में प्रियंका गांधी आएंगी।

इस मामले में भला एनडीए कैसे पीछे रहती। झारखंड के दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आएंगे। वो 12 मई को चतरा संसदीय क्षेत्र में सिमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बिरनी प्रखंड में भी 16 मई को पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह 10 में को झारखंड के खूंटी जिला में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि 10 में को ही छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव सिमडेगा में जनसभा करेंगे।

इस तरह से देश के बड़े पार्टियों के स्टार प्रचारक का झारखंड में लगातार आना झारखंड वासियों को कितना लाभ पहुंचता है या फिर लोक लुभावने वादे ही रह जाएंगे। स्टार प्रचारकों के संबोधन से वहां खड़े प्रत्याशियों को वोट का कितना लाभ मिल पाता है, यह तो समय बताएगा

Ranchi

May 06 2024, 21:44

ED को छापे में मिला नोटों का अंबार, जहांगीर आलम के आवास पर पहुंचे ED के ज्वाइंट डायरेक्टर





केंद्रीय एजेंसी ईडी के छापेमारी में रांची एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई है।ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल से जुड़े नौकर के घर के एक कमरे में नोटों अंबार मिला। नौकर जहांगीर आलम के घर नोटों का अंबार इतना कि उसे गिनते गिनते मशीन थक गए यानी की एक-एक कर दो मशीन खराब हो गए।

शाम करीब 7:15 में बरामद नोट की गिनती के लिए एक और नई मशीन लेकर जहाँगीर के आवास पर पहुँची। ईडी की टीम अब तक टोटल 8 नोट गिनने वाली मशीन लगी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय के एडिशनल जॉइन्ट डायरेक्टर कपिल राज भी संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास पर पहुंचे और करीब दो घंटे के बाद निकल गए।

वही नोटो की बात करे तो अबतक सूत्रों के अनुसार 30 करोड़ की गिनती हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिनती 40 करोड़ तक जा सकता है। एक दूसरे छापेमारी में रांची के एक बिल्डर के यहां छापेमारी हुई जहां से कभी ढाई करोड रुपए बरामद हुए।

Ranchi

May 06 2024, 18:48

रांची लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने नॉमिनेशन के अंतिम दिन दाखिल किया नामांकन


रांची : रांची लोकसभा सीट से नामांकन का आज 6मई को अंतिम दिन जहा 6 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार ने रांची समरहालय में नामांकन किया।

नामांकन के बाद मनोज कुमार ने कहा कि हम पार्टी सुप्रीमो मायावती की तरह रांची में समाज के विकास का कार्य करेंगे। विशेष कर रांची के दलित शोषित जनता के उत्थान का कार्य करेंगे।

 उन्होंने यह भी कहा झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार सिर्फ जनता को लूटने का कार्य कर रही है। भाजपा के शासन काल में सिर्फ बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई अपने चरम सीमा पर है।

Ranchi

May 06 2024, 16:54

आज रांची लोकसभा सीट से 6 प्रत्याशी ने किया नामांकन,इंडिया गठबंधन की ओर से यशस्विनी सहाय ने भी दाखिल किया पर्चा

रांची लोक सभा सीट से आज कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, AIMIM पार्टी के अरशद अयूब, भागीदारी पार्टी के श्याम बिहारी, बहुजन मुक्ति पार्टी के विनोद उरांव, बहुजन समाज पार्टी के मनोज महतो और निर्दलीय से एक प्रत्याशी के तौर पर अपना अपना पर्चा भरा है। बता दे कि नामांकन की आखिरी तिथि है।

इंडिया गठबंधन रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और इनके पिता सुबोध कान्त सहाय मौजूद थे। यशासनी सहाय ने नामांकन दाखिल करने से पहले शहर भर के धर्म स्थल, शहीद स्थलों, दरगाहों पर पूजा अर्चना की और अपनी जीत की कामना की। इसके अलावा भारी संख्या में समर्थकों और ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन करने निर्वाचन कार्यालय रांची पहुंची। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मैं देश में कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे है जिसके बिना पर मैं वोट की अपील आमजन से करूंगी। मेरे ऊपर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद है और मैं रांची लोकसभा से जीत का परचम लहराऊंगी।

AIMIM पार्टी के अरशद अयूब ने बहुत सादे ढंग से अपना नामांकन किया। आज राज्य में जहां राज्य सरकार भ्रष्टाचार्यों को मदद कर रही है वहीं केंद्र सरकार में भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम पर अपना बयान दे रही है।

भागीदारी पार्टी के श्याम बिहारी ने कहा कि आज के इस दौर में जहां सभी पार्टियों अपनी-अपनी रोटी सेक रही है जनता की चिंता नहीं कर रही है वहीं हमारी पार्टी अधिवक्ताओं के सहयोग से तैयार हुआ है जिसमें ज्यादातर अधिवक्ता  सम्मिलित है। हम लोग यह चुनाव समाज में क्रांति फैलाने के लिए लड़ रहे हैं।

Ranchi

May 06 2024, 10:56

ED एक बार फिर दिखी एक्शन मोड में, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के यहां छापामारी


रांची से ईडी की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल के यहां ताबड़तोड़ छापामारी की खबर सामने आ रही है। इस दौरान संजीव के नौकर के यहां टीम को करोड़ों नगद रुपये भी मिले हैं। 

इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है। प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्‍कालीन मुख्‍य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है।

Ranchi

May 05 2024, 21:11

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नीट यूजी एग्जाम हुआ संपन्न, परीक्षा में दो डमी छात्र पकड़ाए




रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 आज 5 मई को संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 05:20 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की थी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया गया था। जहां सभी परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था की तैयारी पुरी की गई थी।

राजधानी में कुल 21 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 11 हजार 100 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दिया। नीट परीक्षा सिर्फ देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है। सूत्रों के अनुसार इसी कड़ी सुरक्षा में रांची से दो डमी छात्र पकड़ाने की सूचना आई मिल रही है। जिसमे एक छात्र रांची के महिलोंग स्थित सरला बिरला स्कूल और कांके स्थित कैंब्रिज स्कूल से एक डमी यानी किसी और की जगह पर पेपर देते हुए पकड़ा गया था।

सुरक्षा के लिहाज से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था की गई थी। नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एनटीए एआई का इस्तेमाल करती है। इसलिए परीक्षा केंद्र के अंदर या बाहर किसी भी अनुचित कार्य न करने की हिदायत पहले ही दे चुकी गई थी।

Ranchi

May 05 2024, 19:42

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल 6मई को नामांकन करेंगी




झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर होंगे साथ में


रांची लोकसभा से INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल 6 मई को नामांकन करेंगी। इस मौके पर उनके साथ झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, और उनके पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहेंगे। INDIA गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय नामांकन से पूर्व हजारों की संख्या में भव्य जुलूस यात्रा के साथ नामांकन प्रक्रिया में शिरकत करेंगी। नामांकन से पहले यशस्विनी मणि टोला स्थित काली मंदिर से पूजा अर्चना करेंगी। सुबह 7:30 बजे धुर्वा अपने आवास से जुलूस के साथ दुर्गा मंदिर के दर्शन करते हुए बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगी। सुबह 8:15 बजे डोरंडा एजी मोड़, स्वामी विवेकानंद चौक, होते हुए 9 बजे रिसलदार बाबा के मजार पर मत्था टेकते हुए ,11:30 में समाहरणालय भवन में नामांकन करेंगी। नामंकन के बाद बापू वाटिका मोराबादी में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को संबोधित करेंगी।

Ranchi

May 05 2024, 16:59

भाजपा से केंद्रीय सरना समिति नाराज,लगाया जल जंगल जमीन लूटने का आरोप,कहा आपस में लड़ाकर राज्य करना चाहती है यह पार्टी

रांची: देश के चुनावी माहौल में आदिवासी संगठन भाजपा से आक्रोशित नजर आ रहे हैं। झारखंड में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। अजय तिर्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर कहा कि झारखंड में आदिवासियों की कई समस्याएं हैं, जिनकी मांग सालों से आदिवासी करते रहे हैं। लेकिन भाजपा हम आदिवासियों की समस्याओं का हल नही निकाल पाई है जिससे बीजेपी से लोग आहत हैं। 

उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जंगल को बेचकर उद्योगपतियों के हाथो बेचना चाहती है। इससे उनकी मानसा साफ है कि वह हम आदिवासियों का पलायन करना चाहती है। इसे आदिवासी समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि बीजेपी आरक्षण देना नहीं चाहती है, और जो मिला है उसे भी समाप्त कर देना चाहती है। हमारा सरना धर्म कोड जो वर्षों से लंबित है बीजेपी नहीं चाहती है कि आदिवासियों को सरना धर्म कोड मिले। इसके साथ ही अजय तिर्की ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा इस बार सत्ता में आती है तो कहीं ना कहीं संविधान पर भी इसका खतरा नजर आ रहा है।

अजय तिर्की ने आगे कहा कि मनीपुर में जिस तरह आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, मध्य प्रदेश पेशाब कांड, झारखंड एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल में डाल देना जैसे मामले को झारखंड के आदिवासी नहीं भूल सकेंगे। आदिवासी इस बार उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में इस बार झारखंड से भाजपा एक भी सीट पर नहीं जीत पाएगी।

Ranchi

May 05 2024, 10:47

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CBI की 12 साल के जांच के बाद 37 लोगो के खिलाफ आरोप पत्र दायर

रांची : सीबीआई ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शनिवार को रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। इसमें कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने 2012 को सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इस मामले की जांच कर रहे सीबीआई को 12 साल लग गए। इसे लेकर झारखंड हाई कोर्ट में कई बार सुनवाई भी हुई है। अदालत ने जांच में हो रही देरी को लेकर सीबीआई से जवाब तलब भी किया था। हालांकि, जांच एजेंसी पहले मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है।

बुद्धदेव उरांव नामक व्यक्ति ने जेपीएससी प्रथम और द्वितीय बैच की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 2008 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। प्रथम सिविल सेवा में 62 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जबकि द्वितीय सिविल सेवा में 172 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। लेक्चरर नियुक्ति परीक्षा में 751 अभ्यर्थी सफल हुए थे।