उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान
लखनऊ। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान जारी है। बूथों के बाहर लाइनों में मतदान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी सीटों पर पहले दो घंटों में यानी 11 बजे तक कुल 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बरेली सीट पर 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे अधिक संभल लोकसभा सीट पर 29.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। चर्चित सीट मैनपुरी में 25.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी 11 बजे तक 10 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान में संभल 29.55 प्रतिशत, हाथरस (अ0जा0) 26.05 प्रतिशत, आगरा (अ0जा0) 25.63 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी 27.63 प्रतिशत, फिरोजाबाद 24.42 प्रतिशत, मैनपुरी 25.13 प्रतिशत, एटा 27.17 प्रतिशत, बदायूं 26.02 प्रतिशत, आंवला 25.98 प्रतिशत और बरेली में 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह से तीसरे चरण की दस सीटों पर प्रतिशत मतदान हुआ है। इन 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच देखने को मिल रहा है।






लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है कि 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान जरूर करें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने युवाओं से आग्रह किया है कि वह विकसित भारत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
लखनऊ । तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मैनपुरी के कुसमरा के कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के बस्ते पर लगे प्रत्याशी के बैनर को सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय मित्तल ने हटवा दिया। हाथरस के सिकंदराराव में एमआई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर पर वोट डालकर वापस लौटी बुजुर्ग महिला ने संदेश दिया कि वोट जरूर करें।
May 07 2024, 12:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.2k