लोस चुनाव : उप्र की 10 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को पड़ेंगे वोट, पोलिंग पाटियां हुईं रवाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण की 10 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई मंगलवार को चुनाव (मतदान) होना है। चुनाव को लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के लिए रवाना की गई। सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव आयोग के निर्देशों और गाइड लाइन पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने रवाना किया। इससे पूर्व अधिकारियों ने मतदाता कार्मिकों को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।
![]()
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तृतीय चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सम्भल, हाथरस (अ0जा0), आगरा (अ0जा0), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ऑवला तथा बरेली लोकसभा सीटों पर कल (मंगलवार) को मतदान होगा। मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बने मतदेय स्थालों के लिए आज पोलिंग पार्टिंग रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है वह सीटें प्रदेश के 12 जनपदों में मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं तथा बरेली आते हैं।
उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल किट भी उपलब्ध करायी गई हैं, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी आगरा के निर्देश पर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें खास बात यह रही कि जीपीएस लैस वाहनों से ईवीएम पोलिंग पार्टी की रवानगी की गई। पोलिंग पार्टियों को आगरा के विभिन्न मतदेय स्थलों और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए होने वाले चुनाव कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुए।







लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही बताया है। अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार रामभक्तों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान किया है। उसका ये आचरण दिखाता है कि वह वास्तव में सनातन राष्ट्र का अपमान करती रही है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी श्रीकला धनंजय रेड्डी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने अब श्याम सिंह यादव को टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतरने की हरी झंडी दी है।
गोंडा। बहुचर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के खिलाफ प्रशासन की ओर से आचार संहिता उल्लंघन के मामले में तरबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुकदमे में करण भूषण को नामजद करते हुए अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर मंगलवार को पोलिंग होगी। तीसरे चरण की दस सीटों में संभल, हाथरस (अ.जा.),आगरा (अ.जा.), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं। तीसरे चरण की दस सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण की दस सीटों पर 1.89 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में कई चर्चित प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मैनपुरी से डिम्पल यादव और आगरा से मोदी सरकार के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल प्रत्याशी हैं। योगी सरकार के दो मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर और अनूप बाल्मीकि मैनपुरी और हाथरस से मैदान में हैं। एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
लखनऊ। यूपी के कानपुर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छात्र के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। छात्र को यातनाएं दी गईं, वो चीखता रहा, लेकिन दोस्तों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पांडुनगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने ऑनलाइन गेम में हारे रुपये के विवाद में साथी छात्र को निर्वस्त्र कर बंधक बनाकर जमकर पीटा। जलती लकड़ी से दागकर यातनाएं दीं और फिर नाजुक अंग से ईंट बांधकर लटका दी। इस हैवानियत का वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। मामला में पुलिस ने केस दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
May 06 2024, 20:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.1k