कर्नाटक में राजनीतिक भूचाल, डीके शिवकुमार ने कहा, 'भाजपा-जेडीएस महिलाओं का सम्मान करती हैं तो पीड़ित महिलाओं से मिलें'
कर्नाटक के राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब पेन ड्राइव स्कैंडल मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जेडीएस और भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और जेडीएस के नेताओं के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान हैं तो उन्हें कथित अश्लील वीडियो मामले के पीड़ितों से मिलना चाहिए।
शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर उनके भतीजे और हासन सांसद प्रज्ज्वल से जुड़े विवाद को लेकर निशाना साधा। शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कुमारस्वामी और भाजपा नेता महिला सशक्तिकरण के बारे में बहुत बातें करते हैं। अगर जेडीएस और भाजपा वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं तो उन्हें पीड़ितों का साथ देना चाहिए।
कुमारस्वामी के 'पेन ड्राइव के पीछे एक महानायक था' बयान पर उन्होंने कहा, 'हमारे पार्टी प्रवक्ता ने विस्तार से बताया है कि पेन ड्राइव के संबंध में देवराजे गौड़ा ने किससे मुलाकात की थी। देवराजे गौड़ा ने भाजपा नेताओं को पत्र लिखने के अलावा इस बारे में कुमारस्वामी से मुलाकात भी की थी। हमें ऐसी घटिया राजनीति का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। मैं इस बारे में बाद में बात करूंगा।
बुधवार को एचडी कुमारस्वामी ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, उनके भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश पर हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक को मलेशिया भेजने और भारी संख्या में अश्लील वीडियो जारी करने का आरोप लगाया था। इसमें कथित तौर पर 2,900 से अधिक सेक्स वीडियो शामिल हैं।
कुमारस्वामी ने कहा था, 'कल एक ड्राइवर कार्तिक ने वीडियो जारी किया था। उसने कहा था कि उसने इसे देवराजे गौड़ा को दिया था, किसी अन्य को नहीं। लेकिन महान नेता ने कहा है कि कुमारस्वामी ने इसे जारी किया होगा। वह ड्राइवर कार्तिक कहां है और उसने वह वीडियो कहां से भेजा है। पहले उस कार्तिक को वापस आने दो।
कुमारस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पेन ड्राइव जारी करने के पीछे डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश का हाथ है। कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर सार्वजनिक रूप से वीडियो प्रसारित करने की साजिश रचने और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आरोप लगाया।






पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ की है। राहुल गांधी को लेकर पाकिस्तान की इस प्रतिक्रिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के आणंद में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां कांग्रेस मर रही है और पाकिस्तान वहा रो रहा है। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। *देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल देखा-पीएम मोदी* गुजरात के आणंद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल से भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना की। उन्होंने कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस के 60 साल में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20% से भी कम घरों में। 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है। *कांग्रेस पर बैंकों को कब्जाने का आरोप* पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले। *कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री बन गई-पीएम मोदी* मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस इतनी बौखला क्यों गई है। कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री यानी फर्जी माल की फैक्ट्री बन गई है। मोहब्बत की दुकान बोलकर कांग्रेस झूठ का सामान क्यों बेच रही है?" उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने कभी एससी/एसटी की परवाह नहीं की। 90 के दशक से पहले कांग्रेस ओबीसी आरक्षण की भी पक्षधर नहीं थी। बरसों से ओबीसी समाज कहता रहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिले। कांग्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी। *कांग्रेस और पाकिस्तान की पाटनर्शिप एक्सपोज़ हो चुकी-पीएम मोदी* पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान की पाटनर्शिप एक्सपोज़ हो चुकी है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। *पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा* पीएम ने आगे कहा कि ये पाकिस्तान के आतंक का टायर पंक्चर हो गया है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम गोला था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है।
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इजराइल फिलीस्तीन विवाद पर रुख साफ किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दो-राज्य समाधान के लिए समर्थन दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत, दो राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। तभी फिलीस्तीन के लोग सुरक्षित सीमाओं के साथ आजादी से रह सकेंगे। साथ ही इजराइल की सुरक्षा चिंताओं का भी समाधान हो सकेगा। संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "भारत दो राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां फिलिस्तीनी लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमा के भीतर एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रहने में सक्षम हैं।" उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के आवेदन पर पुनर्विचार करने की बात कही। बता दें कि फिलिस्तीन ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जो अमेरिका के वीटो के चलते पास नहीं हो सका था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंबोज ने कहा, "भारत की दीर्घकालिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हम आशा करते हैं कि उचित समय पर इस पर पुनर्विचार किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के फिलिस्तीन के प्रयास को समर्थन मिलेगा।" उन्होंने बताया कि भारत ने इस मामले पर महासभा के दसवें आपातकालीन विशेष सत्र की पूर्ण बैठक बुलाने के महासभा के इरादे पर गौर किया है और इसमें सक्रिय रूप से भाग लेगा। 18 अप्रैल को, अमेरिका ने फ़िलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रोकने के लिए अपनी वीटो शक्ति का उपयोग किया। 12-1 के वोट में, एक अमेरिकी वीटो और दो अनुपस्थित थे। यूएनएससी ने उस मसौदा प्रस्ताव को नहीं अपनाया जो फिलिस्तीन को पूर्ण संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्य के रूप में शामिल होने की अनुमति देने के लिए व्यापक संयुक्त राष्ट्र सदस्यता के साथ मतदान कराने के लिए महासभा की सिफारिश करता है। बैठक के दौरान भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने हमास की भी निंदा की। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के ऊपर हमास ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ भारत हमेशा रहा है। हम सभी बंधकों को बिना शर्त रिहाई की मांग भी करते हैं। कांबोज ने गाजा में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय कानूनों का पालन करने को कहा। बातचीत के दौरान कांबोज ने गाजा में लोगों के लिए सहायता बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा, स्थिति सुधारने के लिए लोगों की सहायता करना जरूरी है। गाजा के लोगों की मानवीय सहायता तुरंत बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने सभी से साथ आने का आग्रह किया। कहा, हम इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की है और आगे भी करता रहेगा।

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है और पर्चा भरने की अंतिम तारीख तीन मई है। बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से नामांकन भी दाखिल कर दिया है। कांग्रेस से दोनों सीट पर चेहरा कौन होगा, इसका फैसला पार्टी अभी तक नहीं ले सकी है। अमेठी और रायबरेली क्षेत्र गांधी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है, जिस पर चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बना हुआ है। नामांकन के लिए अब बस 2 ही दिन रह गए। ऐसे में जिले में कांग्रेस कैंप में हलचल तेज हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि प्रत्याशी के नाम का एलान गुरुवार दोपहर तक हर हाल में हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोटिंग होगी। सभी की नजर अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा पर टिकी है। माना जा रहा है कि अगले 24-30 घंटे में इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कांग्रेस पार्टी कर सकती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी डरा हुआ नहीं है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे। माना जा रहा था कि अमेठी से राहुल गांधी व रायबरेली से प्रियंका लड़ सकती हैं। मौके-बे-मौके कांग्रेस नेताओं ने भी यही दावे किए। चर्चा हुई कि वायनाड चुनाव के बाद राहुल व प्रियंका के नाम की घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक दिन अचानक अमेठी में पोस्टर लग गए कि अमेठी मांगे रॉबर्ट वाड्रा। तब चर्चा हुई शायद रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लडेंगे, फिर से चर्चा बदली कि राहुल ही आएंगे। इसके बाद फिर एकाएक चर्चा हुई कि अमेठी से प्रियंका व रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में आएंगे, लेकिन अब इन चर्चाओं पर भी विराम लगता दिख रहा है। अब सियासी गलियारों में यह चर्चा आम हो रही है कि अमेठी व रायबरेली से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार के संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक सांसद रहे. लंबे समय तक यहां पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। अब भी यहां की पहचान गांधी परिवार के रूप में ही होती है, लेकिन अमेठी से ज्यादा रायबरेली सीट गांधी परिवार के लिए ज्यादा अहम मानी जा रही है। मोदी लहर में अमेठी सीट कांग्रेस ने गंवा दी थी, लेकिन रायबरेली का दुर्ग बचा रहा।
May 02 2024, 15:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.3k