Jharkhand

May 02 2024, 14:07

लोहरदगा के भंडरा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष विवेक सोनी ने किया

झारखंड डेस्क

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव को लेकर भंडरा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष विवेक सोनी की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिंदेश्वर उरांव ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़़कर किया गया।

मौके पर भाजपा नेता बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि कार्यालय खुलने के बाद प्रचार प्रसार में सुगमता होगी। सभी कार्यकर्ता कार्यालय आकर चुनाव प्रचार में लग जाये। इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। इस बीच बैठक को प्रभारी ब्रजबिहारी प्रसाद, नीरज नलिन, त्रिवेणी दास, उमेश कास्यंकार ने भी संबोधित किया और सभी ने एक स्वर में समीर उरांव को जिताने की बात कही।

यहां पर उद्घाटन समारोह में राजकिशोर साहू,बिंदेश्वर महतो, राजेश साहू, रामविलास साहू, श्रवण गुप्ता, केदार प्रसाद, धनंजय तिवारी, दामोदर तिवारी, संजय महतो , बिना देवी, उमेश प्रजापति आदि मौजूद थे।

Jharkhand

May 02 2024, 13:55

इंडिया गठबंधन के लिए चमरा लिंडा बने मुसीबत, आदिवासियों का मिल रहा समर्थन,आदिवासी महासभा ने भी कर दिया इसका एलान

झारखंड डेस्क

बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने JMM पार्टी से बगावत कर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करती जा रही है। उन्‍होंने लोहरदगा में पार्टी नेतृत्व की इच्छा के विरुद्ध नामांकन कर दिया। वह यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उनके इस फैसले से पार्टी नाराज है। पार्टी ने यह भी कह दिया कि अगर उन्‍होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ एक्‍शन लिया जा सकता है।

इधर इस बीच आदिवासियो का समर्थन भी इन्हे मिल रहा है जिसके कारण इंडिया गठबंधन के लिए ये मुसीबत बनते जा रहे हैं।ताज़ा सूचना के अनुसार सात पाड़हा दरहा मर्चा चनगनी बेड़ो मे पूर्व मंत्री सह आदिवासी महासभा के संयोजक देवकुमार धान की अध्यक्षता मे आदिवासी महासभा का बैठक हुइ जिसमे आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गहन विचार विमर्श के बाद लोहरदगा लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा को समर्थन देकर भारी मतो से विजयी दिलाने की बात कही गयी।

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियो की अस्मिता और अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई है। जिसमे काग्रेस का भी हाथ है जिसने हमेशा आदिवासियो की उपेक्षा की है 2024 के लोकसभा चुनाव मे बीजेपी और काग्रेस ने अपने चुनाव मेनोफेस्टो मे आदिवासियो के पहचान धर्म कोड के बारे मे कोई भी बात नही कही गई है।

आदिवासियो के जल ,जंगल और जमीन के संरक्षण मे दोनो पार्टी विफल रही है। बैठक मे पूर्व प्रमुख बुधवा उरांव माण्डर,पूर्व प्रमुख महतो भगत बेड़ो, नारायण उरांव आदिवासी महासभा अध्यक्ष, जतरू उरांव, सात पाड़हा राजा जीतू उरांव, बारह पाड़हा राजा सोहराई उरांव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Jharkhand

May 02 2024, 13:34

*जानिए झारखंड राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अब तक कितने आचार सहिंता उल्लंघन के मामले हुए दर्ज़,कितनी हुई जब्ती...?*

झारखंड डेस्क: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 में आचार सहिंता के दर्ज मामले और जब्ती की जानकारी दी। उन्होने कहा है कि अब तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 और साहेबगंज व खूंटी में 1-1 मामले दर्ज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धुर्वा में मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 25 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोडरमा से 7 और हजारीबाग से 6 नामांकन दर्ज हुए हैं। गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक 14 नामांकन किये गए हैं। उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3, धनबाद से 5, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न कैटेगरी में 71 करोड़ 30 लाख रुपये के सामान और नकदी भी जब्त किये गये हैं।

Jharkhand

May 02 2024, 13:33

आज रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ कर रहे हैँ नामांकन,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावे प्रदेश के कई बड़े नेता हैं साथ

झारखंड डेस्क:आज रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ नॉमिनेशन रहें हैँ। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो रहे हैँ नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान् में एक विशाल जनसभा हो रही है, जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैँ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो , जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (ST), रांची, हटिया और कांके (SC) आते हैं। रांची लोकसभा सीट पर 21.88 लाख वोटर हैं, जो अपने सांसद का चुनाव करते हैं। इनमें 11.08 लाख पुरुष और 10.80 लाख महिला मतदाता हैं. रांची लोकसभा सीट पर 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है। छठे चरण में 25 मई को होगी वोटिंग रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे। रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। विदित् हो कि रांची लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना साेमवार काे जारी कर दी गई है। इसी के साथ नामांकन पत्राें की बिक्री और पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हाे गई। पहले ही दिन भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, निर्दलीय मनाेरंजन भट्टाचार्य और मनाेज कुमार, एसयूसीआई के मिंटू पासवान, एपीआई के रामहरि गाेप, भारतीय जनतंत्र माेर्चा के धर्मेंद्र तिवारी, लाेकहित अधिकार पार्टी के हरिनाथ साहू, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पंकज कुमार रवि ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं मिंटू पासवान ने पहले ही दिन पर्चा दाखिल भी कर दिया।

Jharkhand

May 02 2024, 13:00

झारखंड में कोंग्रेस पार्टी के अंदर अंतर्कलह आया सामने, जानिये झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने दिया क्यों इस्तीफा...?

झारखंड डेस्क: कांग्रेस में चल रहा अंतर्कलह सामने आ गया है ।झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने झरिया में पत्रकार वार्ता कर अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके समर्थकों ने भी त्याग पत्र दिया। इस घोषणा से कांग्रेस पार्टी में हलचल और तेजी आ गई है। पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि 12 वर्षों तक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम किया। वर्षों तक पार्टी में बिना पद पर रहते हुए सेवा का मौका मिला।

बीते तीन वर्षों से झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रवैया मेरे प्रति ठीक नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत करने के तरीके व कार्यशैली से झारखंड यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं।

यह पार्टी हित के लिए सही नहीं है। मुकेश ने कहा कि मैं उनसे काफी दुखी होकर अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। इसकी जानकारी मैंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व झारखंड यूथ कांग्रेस प्रभारी इशिता सेढ़ा को दे दी है। इस दौरान निखिल शर्मा, शक्ति मिसरा, निखिल महतो, विजय कुमार, रिशु कुमार, काली प्रधान मौजूद थे।

Jharkhand

May 02 2024, 12:59

*शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव,JMM ने उसे उड़ीसा के मयूरभंज सीट से उतारा है,2019 में रही थी वह तीसरे स्थान पर

झारखंड डेस्क: शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी लोकसभा लड़ेंगी।झारखंड मुक्ति मोर्चा, JMM ने ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है।

पिछली बार भी उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। इस सीट पर अंजनी सोरेन का मुकाबला भाजपा के नबा चरण माझी और बीजद के सुदाम मरांडी से है। दिलचस्प बात यह है कि सुदाम मरांडी कभी ओडिशा में JMM की कमान संभालते थे। ऐसे में अब झामुमो ने मयूरभंज से सुदाम के खिलाफ हेमंत सोरेन की बहन को उतारा है। बता दें कि भाजपा ने इस बार मयूरभंज सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू को हटाकर नबा चरण माझी को प्रत्याशी बनाया है।

पिछली बार मिली थी हार पिछली बार के लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को 1,35,552 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इस सीट पर भाजपा के बिशेश्वर टुडू ने जीत हासिल किया था। उन्हें कुल 42.1 फीसदी वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजद के प्रत्याशी रहे। पिछले चुनाव में मयूरभंज सीट से कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झामुमो ने दोबारा अंजनी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है।

Jharkhand

May 02 2024, 12:42

झारखंड में तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्शियस तक,मौसम विभाग ने किया अलर्ट*

रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। मई का महीना शुरू हो गया है। अब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। कई जिलों के तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गए हैं। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं। रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम सहित कई जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 2 मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

Jharkhand

May 02 2024, 11:57

निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच ट्रेन से गिर कर एक यात्री घायल,एसएनएमएमसीएच में किया गया भर्ती*

गोमो ,धनबाद : अप आसनसोल-वाराणसी ईएमयू से मंगलवार को निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा दिया गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी घायल यात्री मनीष कुमार मंडल (20 वर्ष) अपने भाईग् साहिल मंडल के साथ इस ट्रेन में सफर कर रहा था. साहिल ने पुलिस को बताया कि मनीष कोच के दरवाजे पर खड़ा होकर सफर कर रहा था. इस दौरान मनीष चलती ट्रेन से गिर गया. घटना की सूचना पाते ही निमियाघाट में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी एसपी बासुकी तथा आरक्षी दीपक कुमार तुरंत घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पोल संख्या 212/11 के निकट की है. आरपीएफ जवानों ने घायल यात्री को डाउन गया-आसनसोल ईएमयू ट्रेन से लेकर गोमो पहुंचे. गोमो में ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के सउनि प्रभात सिंह तथा राजकीय रेल पुलिस सउनि अजय कुमार जवानों के सहयोग से रेलवे स्वास्थ्य केंद्र (मुख्य) ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को बेहतर इलाज के लिए भाई साहिल के साथ एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

Jharkhand

May 02 2024, 11:52

*गुमला में पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत 29 लोग घायल*

गुमला : जिले के जारी थाना क्षेत्र स्थित जरडा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 29 लोग घायल हो गये हैं. बताया गया कि जारी की गोविंदपुर पंचायत स्थित सरंगाडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने डुमरी थाना के कटारी गांव से लोग आये हुए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे. इस दौरान पिकअप वैन जरडा गांव के समीप सड़क किनारे लगे सिग्नल बोर्ड को धक्का मारा. जिसके बाद गाड़ी तीन बार पलट गयी.

Jharkhand

May 01 2024, 17:13

आज धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी,अनुपमा और मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने किया नामांकन,दोनो ने जुटाये भीड़


झारखंड डेस्क

धनबाद : आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दर्ज़ किया। नामांकन करने के समय उनके साथ झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी थी।

 इसके अलावे आज मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने भी नामांकन किया। दो दिनों से धनबाद में नामांकन को लेकर गहमागहमी रही, सोमवार को अधिसूचना जारी हुई, उसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। धनबाद में नामांकन के बहाने भीड़ जुटा कर अपने प्रतिद्वंदियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश भी की जा रही है।

मंगलवार को ढुल्लू महतो ने भी यही किया और आज अनुपमा सिंह भी यही कर रही तो। मासस के जगदीश रवानी भी नामांकन के बहाने अपनी "ताकत" दिखाई तो। धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मंगलवार को नामांकन किया था।

उनके नामांकन के समय पांच लोग जिला निर्वाचित पदाधिकारी के सामने उपस्थित हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा , प्रत्याशी ढुल्लू महतो और उनके अधिवक्ता शामिल थे।

 भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने बेरमो के विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बाहर के हैं। ढुल्लू महतो बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है । जबकि अनुपमा सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। यह भी इलाका गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है।

 ऐसे में धनबाद के वोटरों को साधने के लिए प्रयास करने होंगे। दोनों उम्मीदवार प्रत्यक्ष अथवा अ प्रत्यक्ष रूप से कोयला मजदूरों की यूनियन से जुड़े हुए हैं। कोयला मजदूर भी धनबाद लोकसभा क्षेत्र में काफी संख्या में वोटर तो।