Hazaribagh

May 01 2024, 14:31

इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने अपना नामांकन दर्ज गया।

हजारीबाग लोकसभा के लिए जय प्रकाश भाई पटेल ने कोंग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोकसभा हजारीबाग क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी के रूप में जय प्रकाश भाई पटेल ने निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाची पदाधिकारी नैंसी सहाय के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज किया।

Hazaribagh

May 01 2024, 14:30

जवान विकास कुमार ने डीआईजी आवास में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


हजारीबाग में डीआईजी के आवास पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह की है, जब डीआईजी आवास पर ड्यूटी पर तैनात जवान विकास कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

 घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई, हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का दो बार शादी कट गया था, जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याओं से भी परेशान चल रहा था। बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 

 की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Hazaribagh

May 01 2024, 11:26

हजारीबाग की सेकंड स्टेट टॉपर छात्रा रीतिका ने राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम किया रौशन


झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। रीतिका ने साइंस (इंटर) मे पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम रौशन किया। उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग की रितिका को पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर हजारीबाग जिला का मान बढ़ाने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने कहा हजारीबाग ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हजारीबाग की बेटी रीतिका ने साइंस (इंटर) मे पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम रौशन किया है। उपायुक्त ने उन तमाम छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है जिन्होंने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Hazaribagh

Apr 30 2024, 20:12

लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण


हजारीबाग: लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं संत कोलंबा महाविधालय, हजारीबाग में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर, पंजी व आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। 

इस दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, सदर एसडीओ शैलेश कुमार, बरही एसडीओ व अन्य मौजुद रहे।

Hazaribagh

Apr 29 2024, 21:02

उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ किए गए जब्त।

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/04/2024 को चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई। 

बीरेंद्र यादव के घर एवं घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गईं, तलाशी के क्रम में निम्न अवैध उत्पाद वस्तु बरामद किया।

अवैध स्प्रिट कुल 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता) में 945 लीटर अवैध स्प्रिट।

Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का स्टीकर करीब 3500पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का ढक्कन करीब 1900 पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का 110पीस खाली बोतल। अवैध होलोग्राम 3 बंडल और 3लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2.760 लीटर बरामद किया गया। वीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 20:53

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बरही प्रखंड का दौरा


हज़ारीबाग् : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बरही प्रखंड का दौरा कर विभिन्न बर्नरेबल (vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 285 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केवाल एवं 344 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीनगर का निरिक्षण किया तथा मूलभूत सुविधाओं को ससमय क्रियाशील करने का निर्देश दिया। 

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बिरहोर टोला बारियट्ठा का भी दौरा किया। उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। बातचीत के क्रम में उन्होंने सभी से मतदाता पहचान के पत्र के उपलब्धता के बारे जानकारी ली तथा सभी योग्य मतदाताओं को 20 मई यानी मतदान दिवस के दिन वोट करने को प्रेरित किया। उन्होंने बिरहोर बच्चों को टॉफी भी दिया।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 20:52

कोरीडरी प्रखंड में अंतरजिला चेक नाका में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से 3.42 लाख नगद बरामद।

हज़ारीबाग् :लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार संपूर्ण जिला में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है, इसी क्रम में आज केरेडारी प्रखंड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

वाहन चेकिंग अभियान में चेक नाका पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के क्रम में एक वाहन से नगद 3.42 लाख रू पाए गए। पूछताछ के क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा संतोषपूर्ण रुप से जब्त नगदी का हिसाब नही देने के उपरांत नगद राशि को जब्त कर व्यय कोषांग को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 

इस दौरान अंचल अधिकारी रामरतन कुमार बर्नवाल,दंडाधिकारी सौरभ दीक्षित एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई में जुट गए है।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 19:40

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।"


हज़ारीबाग : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) ने 14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने के लिए व्यय प्रेक्षक राजेश विठ्ठलराव शेल्के (आईआरएस), तंगीराला मुरलीधर (आईआरएस) ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एआरओ संतोष कुमार सिंह मौजुद थे। 

27 अप्रैल (शनिवार) को समाहरणालय सभागार में व्यय कोषांग के नोडल अधिकारियों को चुनाव के दौरान व्यय निगरानी सेल के साथ समन्वय और तालमेल बनाकर काम करने और केंद्रीय टीम के साथ सभी बरामदगी के बारे में तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया। 

व्यय प्रेक्षक ने बैंक प्रतिनिधियों को 10 लाख से अधिक के किसी भी संदिग्ध लेन देन पर विशेष निगरानी रखने को कहा साथ ही अभ्यर्थीयों के भी बैंक खातों से 10 लाख रु से अधिक के वित्तीय लेन देन पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा तथा इसकी सूचना भी साझा करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की आवाजाही की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रमुख चौकियों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने की आवश्यकता है।

व्यय प्रेक्षक के द्वारा आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ता दल की दैनिक व्यय क्रिया-कलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे।

सभी पुलिस के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दैनिक नगदी /अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर उड़न दस्तों (FST) द्वारा दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट प्राप्त कर एवं स्थैतिक निगरानी टीम (SST) द्वारा जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे।

व्यय नोडल पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के सभी नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करने के साथ साथ निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने की बात कही।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 13:44

जे.सी. बोस हाउस बना समरिटन इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का विजेता।

हज़ारीबाग : बच्चों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास के लिए न्यू एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल एवं समरिटन वेलफेयर फाउंडेशन,हजारीबाग के संयुक्त तत्वाधान में आज इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन बताओ मुख्य अतिथि प्राचार्य ओसीस विद्यालय सह सिटी कोऑर्डिनेटर सी.बी.एस.ई डॉक्टर एहसान उल हक, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित अशोक कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य फिलिप्स के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

स्वागत उद्बबोधन में सभी अतिथियों ने ने एक साथ इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का अपील किया है। प्रतियोगिता जो विद्यालय के सभी कक्षाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मिलित कर चार भागों में बांट कर किया गया था जिसमें प्रत्येक दल में तीन सदस्यों को रखा गया था ।

लगभग चार राउंड में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में उत्सव,श्रेया,पद्मश्री के जे.सी.बोस हाउस को प्रथम पुरस्कार, लक्ष्मी,अंजलि और निखिल के आर्यभट्ट हाउस को द्वितीय पुरस्कार एवं अंश,कुंदन,अक्षत के भगत सिंह हाउस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में सभी राउंड काफी दिलचस्प थे जिसने सभी छात्राओं को बांधे रखा था। हाउस विजेता के अलावा सबसे अधिक सवालों के जवाब देने पर व्यक्तिगत रूप से मयंक कुमार एवं पद्मश्री को श्रेष्ठ क्विजर का खिताब देने के साथ दर्शकों के रूप में शामिल छात्राओं को भी कई सवाल के जवाब देने पर अलग से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान जहां क्विज मास्टर की भूमिका स्वयं अशोक कुमार ने निभाई वहीं मंच संचालन विद्यालय की छात्र आकाशी चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं वॉटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया।

Hazaribagh

Apr 26 2024, 14:26

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण l


लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में बुधवार को उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार 7 दंडाधिकारी एवं 100 पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया गया। 

लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधि व्यवस्था संधारण के बाबत जिला प्रशासन निरंतर कारवाई कर रही है। कल जिला प्रशासन की टीम देर शाम 6.30 बजे केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सदर एसडीओ शैलेश कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के क्रम में 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 100 पुलिस बल कारवाई के दौरान मौजूद रहे। 

यह निरीक्षण लगभग 2 घंटे तक चली। इस औचक निरीक्षण की कारवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल,रिकॉर्ड पंजी,कैंटीन,बैरक व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नियमित अंतराल में जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है। जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर हर पहलुओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया की इस निरीक्षण की कारवाई के दौरान कोई भी अतिगंभीर सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश प्राप्त है।