सिंदरी बाजार के कीर्तन में शामिल हुए सिंदरी एसडीपीओ
सिंदरी । अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा स्थापित होने के बाद रामनवमी कार्यक्रम सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू की अध्यक्षता में शहरपुरा बाजार में बुधवार की शाम से 24 घंटे अखंड कीर्तन और रामायण पाठ कराया गया। गुरुवार को पाठ समापन के दौरान अतिथियों का आगमन हुआ और उन्होंने उदय व्यास द्वारा भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए कीर्तन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र प्रसाद राउत, विशिष्ट अतिथि एफसीआई सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पाठ समापन के बाद भंडारा सह प्रसाद वितरण किया गया। इसके यजमान उमाशंकर सपत्नीक शामिल हुए। कार्यक्रम में सिंदरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, सचिव संजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, राकेश सोनी, सपत्नीक यजमान उमाशंकर, कृष्णा अग्रवाल, दीपक डे, भारत गोसाई, सुनील भगत, राजू अग्रवाल, रजत ,रवि कुमार, हर्षित, जितेंद्र प्रसाद सहित चेम्बर के सदस्य उपस्थित थे।
Apr 21 2024, 21:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.8k