Bihar

Apr 21 2024, 12:14

राजद में शामिल महबूब अली कैसर, तेजस्वी यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

डेस्क : इसबार के लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के दल-बदल करने का सिलसिला जारी है। लोकसभा टिकट की आस लगाए नेताओ को अपनी पार्टी से निराशा हाथ लगने के बाद वे दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे है। बिहार में तकरीबन दलों की यही स्थिति है। इसी कड़ी में आज खगड़िया के निवर्तमान सांसद महबूब अली कैसर ने दल बदल करते हुए राजद का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

दरअसल, एनडीए में शामिल पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को इसबार लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिली है। जिसके बाद पार्टी में भगदड़ मची। वैशाली से सांसद वीणआ देवी पहले ही लोजपा (आर) का दामन थाम चुकी थी और उन्हें फिर वैशाली से लोकसभा का टिकट भी मिल गया है। हालांकि खगड़िया से राष्ट्रीय लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर भी चिराग से मिलने पहुंचे थे और पारस की पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही चिराग की लोजपा (रामविलास) में शामिल हो जाएंगे। लेकिन चिराग पासवान के साथ उनकी बात नहीं बनी।

जिसके बाद आज खगड़िया के सीटिंग एमपी चौधरी महबूब अली कैसर रालोजपा (पारस गुट) छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। इसके लिए वो राजद कार्यालय पहुंचे। जहां तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। महबूब अली कैसर के साथ उनके बेटे युसूफ कैसर भी मौजूद हैं। कैसर दो बार खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको काफी वोट भी मिले थे, लेकिन 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला।

वहीं, खगड़िया सांसद को राजद में शामिल करवाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महबूब अली कैसर ने संविधान बचाने के हित में और लोकतंत्र बचाने के हित में यह फैसला लिया है। यहां दो खेमा है,एक तलवार बांटने वाला है और एक हमलोग हैं जो कलम बांटने वाले हैं। अब कैसर साहब ने जो निर्णय लिया है उससे बिहार और देश में एक सन्देश गया है।इनके निर्णय से पूरे देश और राज्य में जो निर्णय जाएगा वो देश बचाने के लिए जाएगा।

Bihar

Apr 21 2024, 10:31

चिराग पासवान का बड़ा बयान : हुड़दंगियों को बढ़ावा देना और उन्हें संरक्षित करना राजद की संस्कृति, जिस क्षेत्र से महागठबंधन का प्रत्याशी जीता

डेस्क : जमुई में तेजस्वी की सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मां के विषय में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की थी। जिसे लेकर चिराग पासवान की नाराजगी जारी है। 

उस मामले को लेकर चिराग पासवान ने एकबार फिर राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हुड़दंगियों को बढ़ावा देना और उन्हें संरक्षित करना राजद की संस्कृति है। जमुई में तेजस्वी यादव की सभा में जो कुछ हुआ, वह इसे प्रमाणित करता है। इस घटना ने जंगलराज की याद दिला दी। जिस क्षेत्र में महागठबंधन का उम्मीदवार जीता, वहां मां-बहनों-बेटियों व गरीब, वंचित वर्ग के लोगों का रहना असंभव हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि छोटे भाई तेजस्वी से उम्मीद थी कि वह कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने तेजस्वी को पत्र भी लिखा लेकिन उसका भी संज्ञान नहीं लिया। बड़ी दीदी होने के नाते मीसा भारती से भी उम्मीद थी कि वह इसका विरोध करेंगी, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। चिराग ने कहा कि 2019 में जीरो पर आउट होने वालों को इस चुनाव में अपनी वास्तविक ताकत का अहसास हो जाएगा।

Bihar

Apr 21 2024, 09:47

लोकसभा चुनाव : पहले चरण मे मतदान प्रतिशत कम होने के लेकर चुनाव आयोग गंभीर, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिया यह निर्देश

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव बीते शुक्रवार 19 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। भीषण गर्मी के बीच हो रहे चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढकर अपनी हिस्सेदारी निभाई। हालांकि इसबार बिहार की 4 सीटों पर कुल 48.23 फीसदी वोट पड़े। जो की वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 5 फीसद कम है। 

इधर पहले चरण के चार लोकसभा क्षेत्रों औरंगाबाद, गया (सु.), नवादा एवं जमुई (सु.) में शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान वोटर टर्नआउट (मतदान प्रतिशत) में कमी को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने इसकी समीक्षा करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान व बूथ प्रबंधन पर जोर देने का निर्देश दिया है।

बीते शनिवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने पहले चरण के चुनाव क्षेत्रों के जिलों नवादा शेखपुरा व जमुई को छोड़कर शेष सभी छह चरणों के होने वाले चुनाव क्षेत्रों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में आगामी चरणों के चुनाव एवं मतदान की तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। 

बिहार में जारी प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार के सीईओ एचआर श्रीनिवास ने सभी जिलों के डीएम को सभी बूथों पर पेयजल की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने एवं धूप से बचाव को लेकर शामियाना लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, दिव्यांगजनों व 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से नियमानुसार पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए हरेक बूथ पर व्यवस्था करने को कहा। पुलिस प्रशासन की ओर से एरिया डोमिनेशन एवं सुरक्षा की सख्त व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी।

इस बैठक में सीईओ, बिहार के अतिरिक्त स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर सह अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा व आलोक रंजन घोष, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी व संजय कुमार मिश्र, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

Bihar

Apr 21 2024, 09:39

भीषण गर्मी की चपेट में राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिले, हॉट वेदर जोन में पहुंचा पटना

डेस्क : अप्रैल महीने में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। लगातार सूरज की प्रचंड किरणों के बीच तेज पछुआ के झोंके से राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि मौसम के तल्ख तेवर से पटना हॉट वेदर जोन में पहुंच गया है। कूलर की हवाएं राहत नहीं दे रहीं। घर से निकलते ही बदन झुलस रहा है। 

लगातार तापमान के चढ़ने से बीते शनिवार को पटना का पारा इस सीजन में सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह शुक्रवार से एक डिग्री अधिक रहा। पटना में हवा की अधिकतम रफ्तार 25 किमी प्रतिघंटे तक रही। वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों में धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। 

वहीं मौसम विभाग ने आज रविवार को भी तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। पटना सहित प्रदेश के 8 जिलों में रविवार को हीट-वेव (लू) चलने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पछुआ के प्रचंड प्रवाह के बीच लगातार तापमान बढ़ने से पटना सहित राज्य के 20 शहरों में भीषण गर्मी की स्थिति बनने लगी है। 

राजधानी पटना के अलावा शेखपुरा, जमुई और बांका में हीट वेव की स्थिति है। मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यहां अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे ऊपर बना रहा।

क्या होता है हॉट वेदर जोन

विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार उच्च ताप की स्थिति जिन जगहों पर बनी रहती है वह क्षेत्र हॉट वेदर जोन में आता है। पटना का पारा सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। दशमलव एक डिग्री और पारा चढ़ने पर हीट वेव घोषित होगा।

Bihar

Apr 19 2024, 19:39

बिहार के चार लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, कुल 48.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट पर मतदान का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक जबकि सामान्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुए। आज पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई।  

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक बिहार की 4 सीटों पर कुल 48.23 फीसदी वोट पड़े हैं। गया में शाम 6 बजे तक 52, औरंगाबाद में 50, नवादा में 41.50 और जमुई में 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

शाम 6 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 48.23 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। जो की वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 5 फीसद कम है।

Bihar

Apr 19 2024, 19:15

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए की लोजपा(आर) प्रत्याशी ने शांभवी चौधरी किया नामांकन, अपनी जीत का किया दावा

डेस्क : चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी आज समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए की लोजपा (आर) प्रत्याशी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने अपना नामांकन किया।  

नामांकन करने से पहले शांभवी चौधरी अपने पति के साथ जिले के प्रसिद्ध थानेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अपनी जीत के लिए शांभवी चौधरी ने भगवान से प्रार्थना की है। 

वहीं पूजा अर्चना करने के बाद शांभवी चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि हम 14-15 दिन से फिल्ड में है और भगवान महादेव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और सबसे ज्यादा मतों से जीत कर सदन में जाएंगी।

Bihar

Apr 19 2024, 15:12

लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर के 1 बजे तक सबसे ज्यादा जमुई में 34.25 तो सबसे कम नवादा में 27.24 प्रतिश

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। कही से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कार्य सुचारु रुप से चल रहा है।

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग द्वारा दोपहर के 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार जमुई में दोपहर के 1 बजे तक सबसे अधिक 34.25 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि नवादा में सबसे कम 27.24 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत और गया में 30.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Bihar

Apr 19 2024, 11:55

लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर मतदान जारी, सुबह के 11 बजे तक सबसे ज्यादा जमुई में 19.33 तो सबसे कम गया में 14.50 प्रतिशत हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग द्वारा सुबह के 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार जमुई में सुबह के 11 बजे तक सबसे अधिक 19.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि गया में सबसे कम 14.50 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं औरंगाबाद में 15.04 प्रतिशत और नवादा में 17.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Bihar

Apr 19 2024, 11:11

लोकसभा चुनाव : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने पिता के साथ मुंगेर के तारापुर स्थित बूथ संख्या 73 पर किया मतदान, आमलोगों से की यह अपील

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति और युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

इधर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपने मतदान का उपयोग किया है। सम्राट चौधरी जमुई लोकसभा के मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लखनपुर बूथ संख्या 74 पर मतदान किया है। 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने पिता इस क्षेत्र से सात बार लगातार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के साथ प्राथमिक विधालय लखनपुर बूथ संख्या 73 पर मतदान किया है। 

मतदान देने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि, लोकतंत्र का पर्व है। आम लोगों से आग्रह करेंगे कि देश की विकास के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि, भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिय बिहार के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए वोट देकर अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं।

Bihar

Apr 19 2024, 10:09

लोकतंत्र की खूबसूरती : 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति तक इस महापर्व में ले रहे बढ़-चढ़कर हिस्सा, देखिए यह तस्वीर

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति और युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

चार लोकसभा क्षेत्रों में आज हो रहे चुनाव में जो तस्वीरों सामने आ रही है इससे यह पता चल रहा है कि इस महापर्व के प्रति लोगों में कितनी जागरुकता और आस्था है। औरंगाबाद जिले से एक तस्वीर सामने आई। जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर जहां अपने मत का प्रयोग करने पहुंची। 

वहीं चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक नव विवाहित जोड़ा अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के एक्स पर जो तस्वीर पोस्ट की गई है। वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 68 की है। तस्वी में आप साफ देख सकते है कि दुल्हा और दुल्हन का जोड़ा पहने नव विवाहित दंपति बुथ पर पहुंच मतदान किया है। दुल्हन के हाथ में अब भी शादी की पवित्र सिंधोरा है।