अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सोहावल अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्र0नि0 पंकज कुमार सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में नशे के तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को पुलिस द्धारा चलाये जा रहे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शेखपुर जाफर गांव के पास अभियुक्त शलीम पुत्र जुगुन निवासी ग्राम शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त शलीम के विरूद्ध थाना रौनाही में मु0अ0सं0 186/24 धारा 8/20 ठऊढर अउळ पंजीकृत कर वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रमुख रूप से उ0नि0 हरेकृष्ण ,का0 सिन्टू यादव शामिल रहे ।




Apr 18 2024, 18:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k