सिंदरी गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया बैशाखी गुरुपर्व
सिंदरी । सिंदरी गुरुद्वारा में शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बैशाखी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सिखों के पूजनीय गुरुग्रंथ साहिब पालकी को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए पहुँचे। कार्यक्रम में मनजीत सिंह उप्पल ने निशान साहिब का पुराना चोला उतारकर उन्हें दूध व पानी से नहलाया और नया चोला पहनाया। इस मौके पर प्रसाद भी बाँटे गए। कार्यक्रम की शुरूआत सिख स्त्री सभा द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ से की गई। पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आए रानी कौर और मनप्रीत कौर जत्था ने कीर्तन और दरबार सजाया। सिंदरी गुरुद्वारा ग्रंथि सरदार बलवीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सबों की भलाई के लिए अरदास किया। सभी सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर चखा। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान डॉ स्मृति नागी, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, लखजीत सिंह, ओंकार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, बलबीर सिंह नागी, इंद्रजीत सिंह, कुलबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह, सतविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हरविंदर सिंह, मनजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रूपा कौर, हरदेव कौर, रीता कौर, प्रीत कौर, रीत कौर, जसपाल कौर, ज्योति कौर, गुरप्रीत कौर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थें।
Apr 15 2024, 16:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.1k