कप्तानगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत, गले पर धारदार हथियार का पाया गया निशान,
बूढ़नपुर (आज़मगढ़) : बता दे कि आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर नत्थनपट्टी गाँव में बीती रात एक वृद्ध की गला काटकर मौत हो गई, मृतक का नाम सुरेंद्र पुत्र मेवालाल उम्र लगभग 62 वर्ष, मृतक को एक ही लड़का है जिसका नाम प्रद्युम्न है परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक रात को काफी ज्यादा नशा कर लिया था, और नशे की हालत में अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, ग्रामीणों ने बताया कि पिता और पुत्र दोनों ही दिल्ली में रहते थे, दिल्ली से आने के बाद प्रद्युम्न अपनी पत्नि को लेने अपने ससुराल चला गया था, ऐसे मे मृतक ने काफी ज्यादा मात्रा में नशा की और नशे की हालत में अपना गला काट लिया, ऐसे में सुबह को लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है थाना अध्यक्ष संजय कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, वहीं गांव में इस घटना को लेकर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है |
बूढ़नपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती, लोगों ने चढ़ाए श्रद्धा सुमन, बूढ़नपुर क्षेत्र में धूमधाम



बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के कोठवा जलालपुर , ईश्वरपुर पवनी, भरौली टोडर आदि गांव में संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ सोनू ने विधवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जनता को संदेश देने का काम किया उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने समता मूलक समाज के स्थापना की।उनका सपना था कि देश में द्वेषपूर्ण व्यवहार आदमी आदमी से करता था इसे समाप्त किया जाए समानता का सभी को अधिकार मिले लेकिन आज वे हमारे बीच नहीं लेकिन उनकी कृतियां को लोग युगों युगों तक याद करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में एक महत्वपूर्ण अधिकार दिया है वह वोट का अधिकार है जिसकी बदौलत हम जिसे चाहे सत्ता में बैठ सकते हैं हटा सकते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामाश्रय ने की उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरित्र पर प्रकाश डाला इस मौके पर अजीत कुमार विपिन कुमार संतोष कुमार हरिकेश हरेंद्र सोनू प्रधान सुभाष हरेंद्र सर्वेश मोनू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
अहरौला पुलिस ने गांजा के साथ एक शातिर बदमाश को बरईपुर मंगारी पुर पुलिया से किया गिरफ्तार,
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के उप निरीक्षक श्री प्रकाश मिश्रा व मय हमराह द्वारा चेकिंग अभियान बरईपुर मंगारीपुर पुलिया के पास चलाया जा रहा था कि एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ झोले में लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को संदेह हुआ पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो भागने लगा। पुलिस ने घेरा बंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी का नाम मसरूफ अहमद पुत्र अजीज उम्र 45, वर्ष निवासी सोफी गढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया गया। पकड़े गए आरोपी पर जनपद के कई अन्य थानों में 5 किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम उप निरीक्षक श्री प्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल परिक्षित दूबे, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल सौरभ राय थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ रहे।
कप्तानगंज पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ एकआरोपी को किया गिरफ्तार पूछताछ के बाद भेजा जेल,



आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज उप निरीक्षक काशी नाथ यादव मय हमराह द्वारा सूचना के आधार पर आरोपी को बड़सरा आइमा पुलिया के पास से एक आरोपी को अवैध देशी तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 103/2024 धारा 3/725 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम संतोष यादव पुत्र रमेश यादव सकिन खरकौली थाना कप्तान गंज जनपद आजमगढ़ बताया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कप्तानगंज संजय कुमार पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी पार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।
बूढ़नपुर धान क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी शुरू हुई शुरू, अब साढ़े चार सौ कुंतल गेहूं की हो सकी खरीद
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी एक मार्च से शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी क्रय केंद्र अधिकारी सौरव द्रिवेदी ने दिया। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा तीस हजार कुंतल गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। गांव में जाकर किसान भाईयों को जागरूक किया जा रहा है कि सरकार द्वारा गेहूं का निर्धारित राशि 22,75 रूपये की गई है। जिसमे 20 रूपये पल्लेदारी का लिया जा रहा है। जो किसानों को पुनः वापस कर दिया जा रहा है। बूढ़नपुर क्रय केंद्र पर अब तक साढ़े चार सौ कुंतल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। किसान भाईयों को बार बार यह बताया जा रहा है। अपने गेहूं की फसल को सुखा कर साफ सुथरा करके ही बेचने का काम करें। गेहूं बेचने के लिए जन सेवा केंद्र पर आन लाइन कराना होगा। जिसके लिए आपको खतौनी, आधार कार्ड, बैक पास बुक ले जाना पड़ेगा। गेहूं बेचने के दो दिन के अन्दर आपके बैंक खाते में बिना बिचौलिए के पैसा पहुंच जाएगा।
अहरौला थाना क्षेत्र के बनाखुर्द गांव निवासी महिला की थ्रेसर की चपेट मे आने से हुई मौत,



आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बनाखुर्द गांव निवासी विमला पत्नी  प्रमोद यादव की थ्रेसर की चपेट मे आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौबे पट्टी गांव में ट्रैक्टर के थ्रेसर चल रहा था कि महिला गेहूं हटाने पहुंची तभी थ्रेसर की चपेट मे आ गई।आनन फानन में परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। वही मृतक महिला का पति रोजी रोटी के लिए बाहर गया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बूढ़नपुर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों रुपए के सामान की चोरी , बूढ़नपुर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्




आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर नगर पंचायत के संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने आफिस का ताला तोड़कर सी सी टीवी, डी, बी, आर , टी वी, सहित महत्व पूर्ण कागज की चोरी कर ले गए। जब सुबह स्कूल में पहुंचे शिक्षको ने देखा तो हैरान रह गए। विद्यालय के आफिस का ताला टूटा हुआ मिला। जब अन्दर जाकर देखा गया तो सभी सामान गायब मिले। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य हृषिकेश मिश्रा द्वारा अतरौलिया थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतरौलिया बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिल चुकी है। जांच चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा को सौंपी गई है। जल्द ही मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वही विद्यालय परिवार ने जल्द से जल्द पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
निजामाबाद के शीतला माता के मंदिर लोगों ने नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्र घंटा का किया दर्शन,


आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील में आज नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्र घंटा के दर्शन किए। साथ ही पूजा अर्चना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने समय में राजा दक्ष प्रजापति द्वारा एक यज्ञ किया गया। जिसमे सभी देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया। लेकिन भगवान भोलेनाथ को राजा दक्ष प्रजापति द्वारा आमंत्रित नही किया गया। जबकि राजा दक्ष प्रजापति के भोलेनाथ दामाद थे। सती द्वारा बिना पति के अनुमति के यज्ञ में जाया गया। जहा पर राजा दक्ष प्रजापति द्वारा बाबा भोलेनाथ को अपमानित किया गया। जिसको माता सती सहन नहीं कर पाई। उन्होने यज्ञ कुंड में जान दे दी। भगवान भोलेनाथ सती के मृत शरीर को लेकर जाने लगे। जो मृत शरीर का टुकड़ा जहा पर गिरा। वही पर सिद्ध पीठ बन गई। उन्ही सिद्ध पीठ में से निजामाबाद भी एक सिद्ध पीठ है। यहा दूर दूर से लोग दर्शन करने आते हैं।
बूढ़नपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया ईदुल फितर का पर्व, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई,


आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर नगर पंचायत में आज ईद गाह पर धूम धाम से ईदुल फितर का पर्व मनाया गया। वही छोटे उम्र के लोगों ने बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद प्राप्त किया। वही बड़े बुजुर्गो ने आशिर्वाद प्राप्त किया । आस पास के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईदुल फितर की बधाई दी। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था। साथ ही लोगों सेवई मिठाई बांटी। व गरीबों में दान पुण्य किया। इस मौक़े पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, तबरेज रशीद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मासूम के साथ बाल अपचारी ने किया दुराचार पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में
6 वर्षीय मासूम के साथ एक बाल अपचारी द्वारा रेप किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा मे ले लिया है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार एक बाल अपचारी द्वारा किया गया । घटना 7 अप्रैल की है। मासूम बच्ची की मां घर से बाहर गई हुई थी कि इसी मौका पाकर बाल अपचारी घर में घुसकर रेप किया। जब मां बाजार से घर वापस आईं तो मासूम का रो रो कर बुरा हाल था। तत्काल इस बात की सूचना थाना कप्तानगंज को दी गई। मामले की जांच में एक बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया जो गांव का ही रहने वाला है। जिसकी उम्र 13 वर्ष है।इस संबंध में कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में बूढ़नपुर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर बाल अपचारी को पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे ले लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।