Begusarai

Apr 14 2024, 14:05

PM के कार्यक्रम में रिफाइनरी का क्यों खर्च हुआ 56 करोड़, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने BJP पर साधा निशाना

बेगूसराय : इंडिया महागठबंधन ने चुनाव आयोग से विगत 2 मार्च को बेगूसराय में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जांच कराने की मांग किया है। 

आज सीपीआई के जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित महागठबंधन की प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में बरौनी रिफाइनरी का 56 करोड़ रूपया खर्च किया गया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वह कार्यक्रम तथा-कथित सरकारी कार्यक्रम कार्यक्रम था। यहां से प्रधानमंत्री ने 400 पार का नारा दिया, इस कार्यक्रम में रहस्य छुपा था। यह कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन था। प्रधानमंत्री अपनी पार्टी का प्रचार करने आए थे। इसमें बरौनी रिफाइनरी का 56 करोड़ रूपया खर्च किया गया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में बड़ा घोटाला किया गया। गाड़ी, मंच सब चीज में घोटाला हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग इसकी जांच करे। सार्वजनिक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे लूट को तुरंत बंद किया जाए। चुनाव से ठीक पहले इस कार्यक्रम के बहाने प्रधानमंत्री ने अपने पार्टी का प्रचार किया तो उस पर रिफाइनरी का पैसा अपव्यय किया जाना गलत है।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के सभी जाति-वर्ग एक होकर इंडिया गठबंधन को जिताने जा रहे हैं। इसमें दल और वर्ग की दीवार टूट रही है। हर वर्ग और हर समाज का लोग हमारे प्रत्याशी अवधेश राय के पक्ष में है। गिरिराज सिंह के प्रति लोगों में गुस्सा है। गिरिराज सिंह के प्रति गुस्साए लोगों से अपील है कि नोटा को वोट नहीं दें। सदन में वाकआउट का मतलब होता है आप अगले का समर्थन करते हैं। इसलिए गिरिराज सिंह के प्रति गुस्साए लोग नोटा का बटन नहीं दबाएं। इससे संवैधानिक अधिकार बेकार हो जाएगा, अपने लोकतंत्र के इस अधिकार का सदुपयोग करें। बेगूसराय के सांसद गाली-गलौज की राजनीति कर रहे हैं, अपने ही दल दूसरे सांसद को गाली देते हैं। इस बार जनता हंसुआ गेहूं की बाली पर बटन दबाकर भीमराव अंबेडकर के संविधान पर हमला करने वाले को गंगा पार भेजने का संकल्प ले।

प्रेसवार्ता में घोषणा किया गया कि महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे। नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी एवं सीपीआई पोलित ब्यूरो सदस्य डी. रजा भी शामिल होंगे। नामांकन सभा को भव्य और व्यापक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रेसवार्ता में प्रत्याशी अवधेश कुमार राय, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, माले के जिला मंत्री दिवाकर कुमार, खेत मजदूर यूनियन के चंद्रदेव वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, वीआईपी के जिलाध्यक्ष जय जयराम सहनी, आजाद सहनी, पूर्व विधान पर्षद उषा सहनी, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार एवं एआईवायएफ के शंभू देवा सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 14 2024, 13:37

संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव : परिजन ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप, ग्रामीण बता रहे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

बेगूसराय : जिले में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। मामला तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर- 4 की है। मृतक की पहचान दनियालपुर नवासी शंभू सिंह उर्फ बंटू (38) के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि शंभू का गांव के ही एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण जहर खिलाकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शंभू का एक महिला से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चक्कर में उसने शादी भी नहीं की और अपने हिस्से की जमीन बेचकर उक्त महिला के परिवार का भी भरण पोषण करता था। कल शंभू ने फिर दो कट्ठा जमीन बेचने के लिए 40 हजार एडवांस लिया, इसके बाद महिला से मिलने गया था। आज सुबह में उसे तेघड़ा के एक निजी विद्यालय के पीछे लावारिस हालत में पाया गया। वहां से उठाकर स्थानीय लोग निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि आज सुबह लाइफ लाइन हॉस्पिटल में जहर खाने से एक व्यक्ति की मौत सूचना मिली। सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रेम-प्रसंग की भी बात कही जा रही है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 13 2024, 19:36

लापता मजदूर का खेत में मिला शव:घर से कल शाम बाहर निकला था, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

बेगूसराय में गुरुवार की शाम से लापता एक मजदूर का शव आज मक्का के खेत से बरामद किया गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा बहियार की है। मृतक की पहचान मेहा वार्ड संख्या-2 के निवासी मदन तांती के पुत्र ऋषि मुनि तांती (37) के रूप में की गई है।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही डंडारी थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने सहित अन्य प्रक्रिया की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऋषि मुनि तांती मजदूरी कर जीवन यापन करता है। कल शाम वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कह कर बाहर निकला था, उसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसके बाद परिजन लगातार खोजबीन करते रहे।

आज 11 बजे तक कुछ पता नहीं चलने पर डंडारी थाना को सूचना और आवेदन दिया गया, उसके बाद पुलिस और परिजन लगातार खोजबीन करते रहे। इसी बीच शाम में मेहा बहियार के एक खेत में पौधा टूटा देख कर लोग अंदर पहुंचे तो ऋषि मुनि तांती का शव मिला।

शव मिलने का हल्ला होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। डंडारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल किया जा रहा है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 13 2024, 19:34

गंगा में डूबने से युवक की मौत:खतरनाक घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा, घंटों मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव

बेगूसराय जिले के खोरमपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक के डूबते ही स्थानीय गोताखोरों के करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद शव को पानी से निकला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव निवासी विजय राय का बेटा आदित्य कुमार (21) है। मृतक के दादा विश्वनाथ राय मटिहानी प्रखंड के प्रमुख हैं। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मृतक के घर पर जुटे हुए हैं और पंचनामा करवा कर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

मृतक के दादा विश्वनाथ राय ने बताया कि आदित्य नवरात्रि को लेकर गंगा स्नान खोरमपुर घाट गया था। जिस घाट पर गया, वह काफी खतरनाक घाट है, स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे के बाद शव को बरामद किया जा सका है। उन्होंने बताया कि खोरमपुर गंगा घाट काफी खतरनाक घाट है, यहां डूबने की घटनाएं लगातार होती रहती है। कई बार बैठकों में इस घाट को खतरनाक घाट घोषित करने की मांग किया। लेकिन अभी तक प्रतिबंधित नहीं किया गया और लगातार लोगों की डूबने से वहां मौत होती है। प्रशासन इस घाट को प्रतिबंधित कर दे।

घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी एमएलए राजकुमार सिंह, पूर्व महापौर संजय कुमार सिंह, सिहमा के मुखिया बमबम सिंह, जिला परिषद सदस्य झुन्ना सिंह एवं अंजनी कुमार सिंह, पूर्व पंसस जदयू नेता मनोहर सिंह तथा खोरमपुर के मुखिया प्रतिनिधि रंजन सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 11 2024, 18:47

बेगूसराय में 310 से अधिक मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, 191 जगहों पर मजिस्ट्रेट और जवानों की रही तैनाती, कंट्रोल रूम भी रहा एक्टिव

बेगूसराय : जिला में मुस्लिम भाइयों का पवित्र माह-ए-रमजान के बाद आज ईद पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर बेगूसराय के 310 से अधिक मस्जिदों में की नमाज अदा की गई। जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम सहित विभिन्न जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष नमाज अदा की गई।

ईद को लेकर जिले भर में 191 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस ऑफिसर के साथ पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। समाहरणालय में कंट्रोल रूम लगातार एक्टिव मोड में है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। हॉस्पिटल और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड में रखा गया है। डीएम और एसपी खुद हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

गांधी स्टेडियम में विशेष समाज के बाद डॉ. जमशेद ने कहा कि रमजान में 30 दिन हम सबने जो तपस्या की है, वह उसका असर बाकी के 11 महीने में भी नजर आना चाहिए। वरना यह रोजा, रमजान और ईद बेकार हो जाता है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों को ऐसा शो करना होगा कि हमारा धर्म क्या है‌। किताबों में क्या लिखा, यह कोई पढ़ने नहीं जाता है, लोगों ने खुद कुरान नहीं पढ़ा है तो दूसरों को क्या बताएंगे। इस्लाम अमन और शांति का संदेश देता है, यह हमें हकीकत में दिखाना होगा। सच्चाई अपने पर्सनल लाइफ में बतानी होगी।

हम लोगों ने अपना रवैया गलत किया, अपने मूल धर्म और शास्त्रों से अलग हट गए हैं, इससे गलती हो रही है। हमारे लिए कामयाबी होगी कि हमारे धर्म-जात से किसी को कष्ट नहीं हो। हमें कुछ बात करनी हो तो वह बताएं, हमारे बीच मतभेद हो मनभेद नहीं हो, इसका ख्याल रखना होगा।

हम सनातन धर्म, क्रिश्चियन और पंजाबी भाई से अपील करते हैं कि हमको देखकर इस्लाम का कॉन्सेप्ट नहीं बनाएं। हमारे करीब आएं, लाइब्रेरी में पढ़ें की मोहम्मद साहब और कुरान क्या संदेश देता है। इससे आप हमें भी सुधार सकते हैं, इससे बहुत गलतफहमी दूर हो जाएगी। हमारा मिशन है कि भारत विकसित बने, विश्व गुरु बने।

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए, विकास के लिए शांति बहुत जरूरी है। अगर शांति नहीं रहेगी, आपस में लड़ते रहेंगे तो देश तरक्की नहीं कर पाएगा। हम चाहते हैं देश तरक्की करे। पहले यहां लोग ज्ञान प्राप्त करने विदेश से भी आते थे। उसके लिए शांति स्थापित हो करनी होगी, गलतफहमी दूर करनी होगी। जब गलतफहमी दूर होगी तो हमारे दिल मिलेंगे और एक मजबूत भारत का निर्माण होगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 11 2024, 18:45

50 हजार का इनामी नागमणि गिरोह का शूटर है नियाज गिरफ्तार, हत्या सहित 8 मामले हैं दर्ज

बेगूसराय : जिले की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने STF के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ छापेमारी कर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नागमणि महतो उर्फ नागो गैंग के शूटर 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी मो. नेयाज को गिरफ्तार कर लिया है।

मंझौल DSP नवीन कुमार, चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई, एसटीएफ के एसओजी-3 की टीम ने खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी निवासी नेयाज को कुंभी दुर्गा स्थान के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में आज आयोजित प्रेसवार्ता में मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि नियम नागमणि महतो उर्फ नागो महतो गैंग का कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर खोदाबंदपुर एवं चेरिया बरियारपुर थाना में हत्या सहित विभिन्न संगीन धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। 

इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। एसटीएफ की टीम भी पीछे पड़ी हुई थी। इसी दौरान नियाज के कुंभी दुर्गा स्थान के समीप देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो गोली भी बरामद किए गए हैं। ताया थाना पुलिस, एस टी एफ, एस ओ जी-03 जिला आसूचना इकाई की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के कुंभी दुर्गा स्थान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस कुख्यात अपराधी के ऊपर खोदाबंदपुर एवं चेरिया बरियारपुर थाना में कुल 08 मामले अंकित हैं, जिसमें चेरिया बरियारपुर थाना में 02 मामले और खोदावंदपुर थाना में 06 मामले हैं।

DSP ने बताया कि नियाज हत्या, रंगदारी, चोरी, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों का आरोपी है।‌ इसके बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। फरवरी में इसने खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में शिवा चिमनी के मालिक जय जयराम महतो और नाज चिमनी के मालिक से नागमणि महतो, उसके गुर्गों ने मार्च में 10-10 लाख रुपये रंगदारी की मांग किया था। दहशत फैलाने के लिए चिमनी पर जाकर कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया था। इसके बाद नागमणि महतो गैंग के हथियार का जखीरा किया तथा 3 लाख के इनामी नागमणि को भी बीते सप्ताह गिरफ्तार किया गया।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 11 2024, 18:36

बेगूसराय निवासी इंजीनियरिंग के छात्र का मधेपुरा में कमरे के अंदर फंदे लटका मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : जिला अंतर्गत मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के एक छात्रा का मधेपुरा के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित एक निजी मकान में गुरुवार को इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौल निवासी नागो शर्मा के 24 वर्षीय बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि रोहित मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के फाइनल ईयर का छात्र था।

वह शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड चार स्थित एक निजी मकान में पिछले 3 साल से किराए पर रह कर पढ़ाई करता था। बगल के कमरा में रहने वाले एक दोस्त ने बताया कि बुधवार को रोहित अपने घर से मधेपुरा आया था। रात में सभी साथ में ही खाए। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में देर तक जब रोहित कमरा से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। अंदर से काफी देर तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर दरवाजा को तोड़ दिया गया। अंदर देखा तो वह सन्न रह गया। रोहित पंखा में फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 11 2024, 18:35

नाइट गार्ड का संदिग्ध में स्थिति बरामद हुआ शव, पिता ने कहा- बेटे की हुई है हत्या

बेगूसराय : जिले में एक नाइट गार्ड की लाश संदिग्ध स्थिति में बरामद की गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशावे गांव में स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट की है। मृतक नाइट गार्ड सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली नवासी अजय पाठक का पुत्र आदित्य कुमार पाठक (23) है। मृतक के गले और हाथ पर रस्सी से बांधे जाने के निशान पाए गये हैं। प्रोजेक्ट के साइट इचार्ज को भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। 

मृतक के पिता अजय पाठक ने बताया कि आदित्य उनका इकलौता पुत्र था। दोनों पिता-बेटे रिफाइनरी विस्तारीकरण में काम कर रही अलग-अलग कंपनी में गार्ड की नौकरी कर जीवन यापन कर रहे थे। अगले साल आदित्य की शादी भी करते। मृतक के पिता ने शव की हालत देखकर हत्या का आरोप लगाया है। दोषी पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पैसिव कंपनी में बीते 4 महीने से नाइट गार्ड का काम करता था। रोज की तरह कल भी शाम में छह बजे घर से गया था, लेकिन सुबह 8:30 बजे तक घर नहीं पहुंचा। हम लोगों ने फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचे तो कहा गया कि एक निजी अस्पताल ले जाया गया है, वहां गए तो किसी ने कुछ नहीं बताया। उसके बाद फिर साइट पर पहुंचे तो दो-तीन लोग मेरे पुत्र की लाश को गाड़ी से उतार कर भाग निकले। प्रोजेक्ट साइट पर काम करने वाला कोई भी स्टाफ नहीं मिला, सभी फरार हो गए। गोदाम मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह का है, जिसे किराए पर पैसिव कंपनी को दिया गया था। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही राजद नेता निशांत कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी घटनास्थल पर जुटे। रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, मामले की छानबीन की जा रही है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 09 2024, 18:12

दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटा:लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर किया अधमरा, केस उठाने का बना रहे थे दबाव

बेगूसराय में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर चेरिया गांव की है।

मारपीट में घायल हरेराम पोद्दार का आरोप है कि गांव के ही मिथिलेश पोद्दार ने उनके परिवार में काम करने वाले मजदूर सुलोचन सदा को सरसों चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। इसको लेकर सुलोचन सदा ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मिथिलेश पोद्दार पर केस किया था।

इसके बाद मिथलेश पोद्दार ने भी सुलोचन सदा पर सरसों चोरी का केस किया था। इसमें मिथिलेश पोद्दार द्वारा सुलोचन सदा पर केस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद में मिथिलेश पोद्दार ने परिवार वालों के साथ हरेराम पोद्दार एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट किया।

हरेराम पोद्दार के साथ उसके चारों भाई और महिलाओं के साथ भी मारपीट किया है। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया है। घटना की सूचना नीमा चांदपुरा थाना को भी दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Apr 08 2024, 16:43

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म:मेडिकल जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना शुक्रवार की है। आज पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। शनिवार को इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी चाचा के साथ मारपीट भी किया गया।

मटिहानी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चाचा मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चाचा अपने एक भाभी के साथ प्लान बनाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और मुझे कहीं ले जाकर बेचने वाला था। दुष्कर्म के दौरान मैंने उन लोगों की बातें सुन ली। घटना के बाद मैंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट