अंबेडकर नगर:बीजेपी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन,बूथ स्तर पर 14 अप्रैल को मनाने का किया गया आह्वान
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संचालन समिति एंव विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की बैठक जलालपुर विधानसभा कार्यालय पर विधानसभा संयोजक अनन्तराम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से बूथ स्तर पर मनाने का आह्वान करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू ने कहा कि सभी बूथों पर टोली बनाकर जनसंपर्क करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय की जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि वृहद् स्तर पर संचालित सरकार की अनगिनत योजनाओ का सीधा लाभ आम जनमानस तक पहुंच रहा है।विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य किमो जिला अध्यक्ष राम किशोर राजभर सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र ,अनुसूचित मोर्चा प्रभारी रामफेर कन्नौजिया कि मो जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ,महेंद्र चौहान , ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, सांसद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,केशरी नंदन त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , राजाराम मौर्य , रवीन्द्र भारती , अनिल बर्मा , विपिन पाण्डेय, रणजय सिंह, शिवकुमार सोनी,ओम प्रकाश पांडे,उमाकांत तिवारी, शीतल रानी, सरिता निषाद, अजय निषाद, आसाराम निषाद,आनंद सिंह,शिवम वर्मा,विनय सिंह,कृष्ण गोपाल गुप्त,
आनन्द जायसवाल, दीपक त्रिपाठी,अमित गुप्त,सोनू गौड समेत संचालन समिति सदस्य ,शक्तिकेन्द्र संयोजक/प्रभारी/प्रवासी गण मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संचालन समिति एंव विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की बैठक जलालपुर विधानसभा कार्यालय पर विधानसभा संयोजक अनन्तराम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य किमो जिला अध्यक्ष राम किशोर राजभर सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र ,अनुसूचित मोर्चा प्रभारी रामफेर कन्नौजिया कि मो जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ,महेंद्र चौहान , ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, सांसद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,केशरी नंदन त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , राजाराम मौर्य , रवीन्द्र भारती , अनिल बर्मा , विपिन पाण्डेय, रणजय सिंह, शिवकुमार सोनी,ओम प्रकाश पांडे,उमाकांत तिवारी, शीतल रानी, सरिता निषाद, अजय निषाद, आसाराम निषाद,आनंद सिंह,शिवम वर्मा,विनय सिंह,कृष्ण गोपाल गुप्त,

जनपद की आलापुर तहसील स्थित पंडित रामअवध स्मारक इंटर कालेज मसेना मिर्जापुर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मत का अधिकार समझना होगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना वोट देना होगा। उन्होंने कहा कि 25 मई को अपना सभी काम छोड़कर सबसे पहले बूथ पर जाकर अपना वोट दें जिससे लोकतंत्र को सही दिशा मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान में अधिक से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा।अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार राजकपूर ने कहा कि छात्र अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें जिससे मतदान प्रतिशत में इजाफा हो सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर छात्रों ने मतदाता जागरूकता संबंधित नुक्कड़ नाटक एवं कई अन्य सराहनीय प्रस्तुतियां दिया।
उक्त मौके पर प्रबंधक विजय नारायण पांडे प्रधानाचार्य एनबी यादव उप प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद दुबे,इंद्रजीत यादव, सत्यप्रकाश मिश्र,श्वेतभान मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मौर्य,साधना गोस्वामी,दीक्षा दूबे,किरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस के दावे के अनुसार उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अलीगंज थाने की पुलिस टीम ने अपराध और अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली।सूरापुर गेट के पास से आरोपी हीराराम पुत्र राम भुवाल निवासी ग्राम टड़वा ओझा भिदूर खास थाना बसखारी जनपद अंबेडकर नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामूली सी बात को लेकर गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई।आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है
अंबेडकर नगर के जलालपुर स्थित मुलायम सिंह यादव पीजी महिला कॉलेज के संस्थापक सपा नेता का बीमारी के बाद हुए निधन से समाजसेवियों, शिक्षाविदों और समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
अम्बेडकर नगर में आपसी विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गांव के ही दूसरे पक्ष ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया।
Apr 14 2024, 11:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k