सिंदरी गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया बैशाखी गुरुपर्व
सिंदरी । सिंदरी गुरुद्वारा में शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बैशाखी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सिखों के पूजनीय गुरुग्रंथ साहिब पालकी को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए पहुँचे। कार्यक्रम में मनजीत सिंह उप्पल ने निशान साहिब का पुराना चोला उतारकर उन्हें दूध व पानी से नहलाया और नया चोला पहनाया। इस मौके पर प्रसाद भी बाँटे गए। कार्यक्रम की शुरूआत सिख स्त्री सभा द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ से की गई। पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आए रानी कौर और मनप्रीत कौर जत्था ने कीर्तन और दरबार सजाया। सिंदरी गुरुद्वारा ग्रंथि सरदार बलवीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सबों की भलाई के लिए अरदास किया। सभी सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर चखा। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान डॉ स्मृति नागी, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, लखजीत सिंह, ओंकार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, बलबीर सिंह नागी, इंद्रजीत सिंह, कुलबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह, सतविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हरविंदर सिंह, मनजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रूपा कौर, हरदेव कौर, रीता कौर, प्रीत कौर, रीत कौर, जसपाल कौर, ज्योति कौर, गुरप्रीत कौर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थें।

सिंदरी । सिंदरी गुरुद्वारा में शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बैशाखी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सिखों के पूजनीय गुरुग्रंथ साहिब पालकी को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए पहुँचे। कार्यक्रम में मनजीत सिंह उप्पल ने निशान साहिब का पुराना चोला उतारकर उन्हें दूध व पानी से नहलाया और नया चोला पहनाया। इस मौके पर प्रसाद भी बाँटे गए। कार्यक्रम की शुरूआत सिख स्त्री सभा द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ से की गई। पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आए रानी कौर और मनप्रीत कौर जत्था ने कीर्तन और दरबार सजाया। सिंदरी गुरुद्वारा ग्रंथि सरदार बलवीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सबों की भलाई के लिए अरदास किया। सभी सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर चखा। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान डॉ स्मृति नागी, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, लखजीत सिंह, ओंकार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, बलबीर सिंह नागी, इंद्रजीत सिंह, कुलबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह, सतविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हरविंदर सिंह, मनजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रूपा कौर, हरदेव कौर, रीता कौर, प्रीत कौर, रीत कौर, जसपाल कौर, ज्योति कौर, गुरप्रीत कौर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थें।

सिंदरी । हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड सिंदरी खाद कारखाना में आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त शनिवार को वोटर आईडी हेल्पलाइन कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हर्ल सिंदरी के एच आर हेड संत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। लगभग पाँच घंटे चले इस कैंप में कार्यरत कर्मचारियों के वोटर आईडी कार्ड में सुधार किया गया। वहीं 6 महीने से कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों के वोटर आईडी कार्ड को अपडेट भी किया गया। इसका लाभ लगभग 100 कर्मचारियों ने उठाया। वोटर आईडी कैंप का संचालन बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर बीएलओ द्वारा किया गया।
सिंदरी । सिंदरी के राँगामाटी के क्लिनिक में शनिवार को नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एशोसिएशन (नीमा) दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में धनबाद एशोसिएशन के चिकित्सकों ने योगदान कर रोगियों की स्वास्थ्य जाँच की। शिविर में नीमा धनबाद के अध्यक्ष डॉ ए के मिश्रा, सचिव डॉ विकास रमन, कोषाध्यक्ष डॉ ए के लाल, डॉ आर आर मिश्रा, डॉ जय सिंह, अभिषेक गुंजन, प्रमोद दत्त, प्रमोद कुमार पाण्डेय सहित क्लिनिक सदस्य मौजूद थे।
सिंदरी । एकल अभियान सिंदरी संच के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर सिंदरी में गोविन्दपुर और निरसा संच के एकल विद्यालय के आचार्य दीदीयों का प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में प्रथम सत्र शारीरिक बौद्धिक प्रमुख टाटा जामाडोबा से अवकाश प्राप्त सह वाॅलीबाॅल राष्ट्रीय खिलाड़ी इन्द्रमोहन सिंह ने लिया। द्वितिय सत्र अंचल प्रशिक्षण प्रमुख देवनाथ महतो ने पूरा कराया। तृतीय सत्र भाग प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश महतो ने संपूर्ण कराया। चतुर्थ सत्र अंचल अभियान प्रमुख खेदन महतो व पंचम सत्र सम्भाग प्रशिक्षण प्रमुख धनंजय दास जी ने लिया। पंचम सत्र दो घंटे के विद्यालय संचालन के विषय-वस्तु पर पूरा कराया गया। इस सत्र में समिति के वरिष्ठ सदस्य पीडीआइएल से अवकाश प्राप्त विवेक रंजन दत्ता उपस्थित थे।
सिंदरी । आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बीआईटी सिंदरी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के सीडीसी प्रो घनश्याम ने गुरुवार को संस्थान के छात्रों से अपना मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। प्रत्येक मत से देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका पर उन्होंने प्रकाश डाला। छात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए नये उत्साह के साथ रवाना हुए। प्रो घनश्याम ने कहा कि यह आव्हान एक ऐसे भविष्य का वादा करता है। जहां युवाओं की आवाज शासन के गलियारों में सशक्त रूप से गूंजेगी। एक मजबूत व अधिक जीवंत लोकतंत्र की दिशा में रास्ता तैयार करेगी।
सिंदरी । भाजपा सिंदरी नगर कमेटी द्वारा सिंदरी गुरुद्वारा प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में 18 वीं लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने गरजते हुए कहा कि सिंदरी के किसी भी क्वार्टर को खाली होने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री देश में करोड़ों लोगों को घर दे रहे हैं और प्रबंधन विपरीत दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तरह तुम हमें पसीना दो, मैं तुम्हें अपना खून दूँगा। देश के महान सपूतों को माल्यार्पण करते हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार सिंदरी आए बाघमारा विधायक ने बुधवार को कार्यक्रम से पहले सिंदरी गुरुद्वारा में मत्था टेका।
सिंदरी । सिंदरी में आवास के साथ ही स्कूलों पर भी एफसीआई प्रबंधन चाबुक चलाने का काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर मात्र 10 रुपए के सालाना भाड़ा को लगभग 19 लाख रुपए कर दिया गया है। उक्त जानकारी एफसीआई वीएसएस इम्प्लाइज एशोसिएशन अध्यक्ष सह एफसीआई के पूर्व कर्मी सेवा सिंह ने दी।
सिंदरी । झरिया सिंदरी बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग का जिर्णोद्धार के काम में पथ निर्माण के साथ ही सड़क उखड़ने लगी। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्याप्त किया है। बलियापुर के सरसाकुड़ी से लेकर डिगवाडीह तक 13.7 किलोमीटर सड़क का जिर्णोद्धार कार्य चल रहा है। परंतु सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। सड़क निर्माण के काम में अनियमितता का खामियाजा बाइक सवार ओर राहगीरों को भुगतना पड़ता है। बीआईटी सिंदरी मेन गेट के गौशाला बाजार के पास पहले कालीकृत सड़क बनाया गया। परंतु बनने के साथ ही कुछ दिनों पहले हुई बारिश की मार सड़क झेल नहीं पाया और सड़क उखड़ने लगा। इसके बाद दस फीट तक सड़क उखाड़ कर बीचोंबीच पीसीसी सड़क बनाया गया। परंतु बनने के साथ वाहनों की आवाजाही से गढ्ढे ओर नाले का आकार बन गया। इसमें अनियंत्रित होकर बाइक सवार घायल होते रहते हैं। वहीं शाम के बाद सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीर ठोकर खाकर गिरते पड़ते हैं। गौशाला बाजार के दूकानदारों और आसपास के लोगों के शिकायत के वाबजूद उस जगह को दुरूस्त नहीं किया गया है। ललन हाड़ी, श्रवन महतो, अर्जुन प्रसाद, मनोज दास, अजय कुमार, टुनटुन यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी दरोगा प्रधान प्राईवेट लिमिटेड पर सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। घटिया सड़क निर्माण को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। इसी तरह कान्ड्रा बाजार तथा सिंदरी बस्ती के पास भी ऐसा ही बनाकर छोड़ दिया गया है। पथ निर्माण विभाग धनबाद के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जहां जहां पानी का जमाव होता है। वैसे जगहों पर पीसीसी सड़क बनाया जा रहा है। ताकि सड़क के नीचे का बेस मजबूत रहे। उन्होंने बताया कि बनाया गया पीसीसी का कुछ भाग को हटाकर फिर कालीकृत सड़क बनाया जाएगा।
सिंदरी । सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में मंगलवार को मनाया गया। स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि आज के दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। माता पृथ्वी भगवान सूर्य का एक चक्कर आज ही पूर्ण करती है। जीवन में नवीनता लाने, बुराइयों पर अच्छाई का जीत के पर्व के रूप में तथा जीवन में नया अध्याय शुरू करने, धार्मिक और आध्यात्मिक लक्षणों की प्राप्ति का दिन भी है। आत्मनिरीक्षण कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है। स्कूल आचार्य डॉ भास्कर झा ने बसंती दुर्गापूजा के औचित्य एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इच्छाशक्ति, क्रियाशक्ति और ज्ञानशक्ति का विस्तृत विवरण दिया। इस अवसर पर आचार्य शशि भूषण झा, भगवान सिंह, बेनी माधव झा, अभय शंकर पांडेय, कन्हाई कुंभकार के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
Apr 13 2024, 20:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.0k