बीआईटी सिंदरी में वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
सिंदरी । लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को बीआईटी सिंदरी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। बीआईटी सिंदरी में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया जा चुका है। इसी क्रम में इसकी बैठक हुई। बैठक में बलियापुर बीडीओ ने संस्थान के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए ईएलसी के युवा सदस्यों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को अपना नाम मतदाता सूची में सत्यापन करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रो घनश्याम ने नैतिक मतदान के महत्व को बताते हुए सभी से निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान में भाग लेने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि पिछले संसदीय चुनाव में सिंदरी नगर निगम क्षेत्र के 25 मतदान केदो में 50% से कम मतदान हुए थे। ऐसे क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। वोटर अवेयरनेस फोरम को क्रियाशील करते हुए एवं ईएलसी युवा मतदाता के माध्यम से क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यशाला में बीआईटी सिंदरी के सभी पदाधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी, प्रशासी पदाधिकारी प्रो संजय उरांव, प्रो घनश्याम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह, निर्वाचन प्रभारी बलियापुर रवि कुमार चौरसिया सहित सभी पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।

सिंदरी । सिंदरी के राँगामाटी के आइएमटाइप के दस घरों में विगत कुछ दिनों से सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे के बाद लगातार पत्थरों की बारिश की घटना का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर आइएम 168 निवासी महेन्द्र प्रसाद ने बलियापुर थाना से लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से कालोनी के आइएम 163 से 174 तक लगभग पाँच घरों में असामाजिक तत्वों द्वारा सुबह और शाम पत्थरों की बारिश की जाती है। इससे कई घरों के कर्कट फूट गए हैं। वहीं एक महिला को हाँथ में चोट आई है। इससे घरों की महिलाएँ आँगन में जाने से भी डर रही हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि पहले कंकड़ गिरने की आहट सुनाई देती थी। कुछ दिनों बाद से पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। उन्होंने इसकी जाँच कर कार्रवाई करने की माँग प्रशासन से की है। बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि घरों पर पत्थर गिरने की शिकायत प्राप्त हुई है। घटना की जाँच की जा रही है। घटना में पाए गए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सिंदरी । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिंदरी के राँगामाटी और बलियापुर के वीरसिंहपुर के दो घरों से उत्पाद विभाग ने गुरुवार को छापेमारी कर लगभग 70 लीटर विदेशी शराब और 55 लीटर बीयर जप्त किया है। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के निरीक्षक विजय कुमार पाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी और बलियापुर में छापेमारी की गई है। इसमें बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित सिंदरी के राँगामाटी मोचाघुटू बस्ती निवासी राजकिशोर टुडू के घर से विभिन्न ब्रांड के 52 लीटर अवैध शराब और 10 लीटर बीयर की बोतलें जप्त की गई हैं। सिंदरी में लगभग दो घंटे छापेमारी की गई। वहीं बलियापुर के वीरसिंहपुर के उत्तम रजक के घर से 18 लीटर अवैध शराब और 45 लीटर बीयर की बोतलें जप्त की गई हैं। हालांकि दोनों घरों में छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम में निरीक्षक विजय कुमार पाल, निरीक्षक जमन कुजूर, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई कुलदीप कुमार, श्वेता कुमारी सहित दलबल मौजूद थे।
सिंदरी । एफसीआई के बंद प्लांट परिसर में एसएमपी प्लांट के निकट रविवार की शाम लगभग 8 बजे जोरदार आवाज के साथ केबल ब्लास्ट की घटना घटी। इस ब्लास्ट से आसपास के झाड़ियों में आग लग गई। जिससे पूरा सिंदरी टाउनशिप ब्लैक आउट हो गया। झाड़ियों में लगी आग की सूचना पर तत्काल हर्ल की अग्निशमन वाहन ने घटनास्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। वहीं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कर्मी पहुँचकर कार्य में जुट गए हैं। सूचना के आधार पर देर रात तक सिंदरी शहर में बिजली बहाल हो जाएगी।
सिंदरी । गौशाला ओपी क्षेत्र के नूतनडीह बस्ती में 8 नंबर बंद खदान में शनिवार की सुबह डूबे साधन सहिस (34) का शव देवघर से आई एनडीआरएफ की टीम ने निकाला। एनडीआरएफ ने मात्र 15 मिनट की मशक्कत में पानी में डूबे शव को खोज लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सिंदरी । एफसीआई अस्पताल के संचालनकर्ता लायंस क्लब इंटरनेशनल के सिंदरी क्लब एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत पाण्डेय ने अस्पताल में किसी भी पद पर वैकेंसी से साफ इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि कुछ धंधेबाज इसके नाम पर उगाही करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने झाँसा देनेवाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए झाँसे में नहीं आने की अपील की है। लायंस क्लब सिंदरी के द्वारा लायंस अस्पताल सिंदरी में फिलहाल इस प्रकार के किसी भी पद पर नियोजन नहीं निकाली गई है। उन्होंने जनता से सावधान रहते हुए ऐसे पैसा उगाही करनेवालों को बेनकाब करने का आग्रह किया है। ऐसे अवांछित लोग लायंस अस्पताल सिंदरी में एंबुलेंस ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन व गार्ड आदि पदों पर बहाली के लिए लोगों को झाँसा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लायंस अस्पताल सिंदरी जल्द ही सुपर स्पेसियलिटी अस्पताल के रूप में सेवा प्रदान करेगी। लोगों की आशा के अनुरूप जल्द ओपीडी सेवा शुरू किया जाएगा।
सिंदरी । विद्यापति परिषद सिंदरी पर कब्जा को लेकर लंबे अर्से से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष जिला प्रशासन के पास भी जा चुके हैं। इसी कड़ी में परिषद में शुक्रवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। वहीं एक पक्ष ने सिंदरी पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। पहले पक्ष के परिषद महासचिव चंद्रशेखर झा ने बताया कि 31 मार्च को परिषद में चुनाव को लेकर शुक्रवार को बैठक चल रही थी। तभी मनोज मिश्र ने परिषद में प्रवेश कर गाली गलौज करना शुरू किया। उन्हें रोकने पर मनोज मिश्र ने उनके साथ हाथापाई की और धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर पड़े और उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और कागजात सहित दो हजार रुपए गायब हो गए। उन्होंने मनोज मिश्र पर उन्हें बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सिंदरी पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने के लिए दूसरे पक्ष द्वारा इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शर्त पर समझौता नहीं किया जाएगा। पहले भी मनोज मिश्र द्वारा जबर्दस्ती परिषद कार्यालय में घुसकर तालाबंदी की गई थी। वहीं दूसरे पक्ष के परिषद की सदस्यता ग्रहण किए हुए मनोज मिश्र ने बताया कि उनके साथ चंद्रशेखर झा ने मारपीट की है।
सिंदरी । गोशाला ओपी क्षेत्र के नूतनडीह बस्ती में बालू बंकर 8 नम्बर खदिया में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान स्थानीय युवक दैनिक मजदूर साधन सहीस (34) डूब गया। घटना सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुँची गौशाला ओपी पुलिस खोजबीन कर रही है। जेसीबी मशीन से खदिया के पानी को कम किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नूतनडीह बस्ती के स्व लभगन सहिस के 34 वर्षीय पुत्र साधन सहिस प्रतिदिन की तरह खदिया में नहाने गया था। परंतु असंतुलन होने के कारण वह डूब गया। आसपास नहा रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। परंतु वह कहाँ लापता हो गया। किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से साधन का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। साधन की माँ, पत्नी रितु पन्ना सहिस, एक तीन साल का बेटा और 1 महिने की छोटी बेटी व भाई का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने पैतृक निवास बंगाल के पुरुलिया जिला के सतरा में थे। खबर पाकर परिजन भी आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने गौशाला ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गोशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल सदल बल पहुंचे और स्थिति की जानकारी लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी है और जेसीबी मशीन से खदिया के पानी को कम किया जा रहा है। ताकि साधन को जल्द खोजा जा सके।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर में बोर्ड क्लियरेंस के बाद नैनो यूरिया का कारखाना जल्द लगाया जाएगा। वहीं सिंदरी में इसे आगामी तीन से चार महीने में नैनो यूरिया खाद कारखाना की तैयारी शुरू कर ली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए हर्ल एमडी शिब प्रसाद मोहंती ने कहा कि भारत की दो कंपनियों से इसके लिए टेक्नोलॉजी पर बात गुरुवार को संपन्न हुई है। फर्टिलाइजर कंपनी इफको और गुजरात की रेन ऐनो साइंस कंपनी से नैनो यूरिया टेक्नोलॉजी के लिए वार्ता की गई है। दोनों कंपनियों के टेक्नोलॉजी को लेकर आगामी 18 अप्रैल को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड क्लियरेंस मिलते ही किसी एक कंपनी के साथ हर्ल गोरखपुर में नैनो यूरिया संयंत्र लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियाँ फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर में पंजीकृत है। हर्ल एमडी के अनुसार आगामी 3 से 4 माह में हर्ल सिंदरी व बरौनी खाद कारखाने में नैनो यूरिया संयंत्र लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ड्रोन दीदी परियोजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा झारखंड में इफको कंपनी की नैनो यूरिया स्प्रे कराया जा रहा है। हर्ल में उत्पादन के बाद सरकार द्वारा निर्धारित नैनो यूरिया का स्प्रे किया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूह की दो यूनिट को हर्ल सिंदरी द्वारा ट्रेनिंग दी गई है।
Apr 05 2024, 23:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k