Ranchi

Apr 03 2024, 13:39

पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से ईडी ने शुरू की पूछताछ, समन भेज कर बुलाया था ईडी के अधिकारियों ने

 पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव बुधवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। योग्रेंद्र साव की बेटी, विधायक अंबा प्रसाद से ईडी 4 अप्रैल और उनके बेटे अंकित राज से 5 अप्रैल को पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि 12 मार्च 2024 को ईडी ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेन्द्र साव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को मिले कुछ अहम सबूत के आधार पर योगेंद्र साव को समन देकर ईडी ने बुलाया था। यह छापेमारी अंबा प्रसाद योगेंद्र साहब और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में की गई थी।

Ranchi

Apr 03 2024, 13:17

जेल में बंद हेमंत सोरेन का संदेश, दलबदल नेता को टिकट नहीं दे, समर्पित नेताओं को ही दें लोकसभा का टिकट


झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस बरकरार है। बावजूद, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। जहां एनडीए के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। वहीं इंडिया गठबंधन के कांग्रेस ने लोहरदगा, खूंटी व हजारीबाग से उम्मीदवार के नामो की घोसाना कर दी है। पर झामुमो ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारियों मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को संदेश भिजवाया है कि वैसे ही कार्यकर्ता को टिकट दें, जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। यानी की कह सकते हैं कि कह सकते हैं की पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं को ही टिकट देने की बात कही गई। किसी दल बदल नेता को टिकट नहीं देने की बात उन्होंने कही। 

गौरतलब है कि जमशेदपुर में भाजपा से एक नेता को लाकर टिकट देने की अफवाह उड़ी थी। जबकि उक्त नेता का पार्टी की जिला समिति ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद यह मामला हेमंत सोरेन के पास पहुंचा। तब उन्होंने स्पष्ट संदेश भिजवाया को आयातित नहीं, समर्पित नेताओं को ही दें टिकट। वहीं अगर सीट शेयरिंग की बात करें तो कई ऐसे संसदीय क्षेत्र है जहां झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच असमंजस की स्थिति बरकरार बनी हुई है।

Ranchi

Apr 02 2024, 16:16

रांची में एनडीए की बैठक, 400 पार के संकल्प को पूरा करने, नेताओं की नाराजगी दूर करने पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर झारखंड के एनडीए दलों के सभी नेताओ ने मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक बुलायी। चुनावी रणनीति को देखते हुए झारखंड की सभी 14 सीट जीतने के लिए एनडीए अपनी तैयारी में जुट गई है। टिकट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे पार्टी नेताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश के साथ साथ एनडीए की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर फोकस किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई इस बैठक में एनडीए के सहयोगी दल आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह बैठक राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए बुलायी गई है। देश भर में पीएम मोदी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। इसी तरह झारखंड में भी हमलोगो ने 14 की 14 सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर रखा है। 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बैठक लोकसभा चुनाव में जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए बुलाई गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 14 में से 12 सीटें जीती थी। इस बार एनडीए के सहयोगी दलों ने 14 की 14 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को झारखंड में सभी 14 सीट जीतकर पूरा करेंगे। वहीं, कई वरिष्ठ सांसदों के टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के साथ हैं। किसी की कोई नाराजगी नहीं है।

Ranchi

Apr 02 2024, 15:38

आईएचएम राँची द्वारा रांची में पहली बार होटल कैपिटल रेसीडेंसी में सिल्क रुट कुकिंग का आयोजन


राँची: इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची के सहयोग से होटल कैपिटल रेजीडेंसी, राँची में रेशम मार्ग पाककला यानी की 'sillk route cooking' एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। शुभंकर छौवा विषय आधारित यह पाक यात्रा दिनांक 01अप्रैल 2024 से 28 अप्रैल 2024 तक होटल कैपिटल रेजीडेंसी में आयोजित की जाएगी। जहां अनोखे व्यंजनों का स्वाद चक सकते हैं।

 झारखंड के हृदयस्थल में एक करिश्माई चरित्र तथा राज्य का जीवंत 'छौवा' जो स्थानीय पाक शुभंकर सभी भोजन प्रेमियों, खोजकर्ताओं और साहसी लोगों के बहुत ही सहज चरित्र का प्रतिनिधित्व करता है। आईएचएम के आचार्य भूपेश ने बताया कि रेशम का आकर्षण रेशम मार्ग की प्रारंभिक प्रेरक शक्ति थी, जिसने मोतियों और रत्नों, मसालों, कालीनों, कांच, दवाओं, मिट्टी के बर्तनों, हथियारों का स्वागत किया। 

लेकिन यह भोजन ही था जिसने इसे जीवित रखा। चाहे इसके यात्री व्यापारी हों या दार्शनिक या योद्धा, वे अपनी पाक आदतों और खाना पकाने के तरीकों को अपने साथ ले जाते थे। चूंकि विभिन्न संस्कृतियों के लोगों ने इस मार्ग पर महीनों और वर्षों तक समय बिताया, इसलिए उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजन प्रभावित होने और बदलने के प्रति संवेदनशील थे। 

सिल्क रूट पर प्रत्येक स्थान, चाहे वह शानदार शहर हो, समृद्ध व्यापारिक शहर हो, या हरा-भरा नखलिस्तान हो, का अपना विशिष्ट चरित्र और संस्कृति है और फिर भी यह रेगिस्तान और पहाड़ के पार हर दूसरे स्थान से जुड़ा हुआ है। इसी विचार को उजागर करने के लिए, भोजन की सार्वभौमिक भाषा का जश्न मनाने के लिए पाक अनुभव में विभिन्न संस्कृतियों, क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के लोगों को जोड़ने, मसालों की सुगंध हवा में भरने, विविध पाक अनुभवों से उत्साहित कर रहा है।

आज, भारतीय, फ़ारसी और तुर्की व्यंजनों के साथ इतालवी और चीनी खाना पकाने से स्वादिष्ट, सस्ता, साधारण भोजन का प्रतिनिधित्व हो रहा है, जो प्राचीन सिल्क रोड का एक स्थायी प्रभाव है। 

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची और कैपिटल रेजिडेंसी के आपसी सहयोग से दुनिया के विभिन्न हिस्सों चीन, उत्तर पश्चिम सीमा, मध्य पूर्व और यूरोप के व्यंजनों को एक मंच पर दर्शाएंगे। इस सिल्क रुट कुकिंग फेस्टिवल में आईएचएम के छात्र कैपिटल रेजीडेंसी में 1 से 7 अप्रैल 2024 तक एशियाई व्यंजन, 8 से 14 अप्रैल तक नॉर्थवेस्ट फ्रंटियर व्यंजन, 15 से 21 अप्रैल तक मध्य पूर्व व्यंजन और 22 से 28 अप्रैल, 2024 तक यूरोपीय व्यंजनों की प्रस्तुति लगाएंगे। इस प्रदर्शनी में तीखा कुंग पाओ चिकन, चपली कबाब, अमिनाबादी खुम्ब, झींगा समरकंद, गोश्त निहारि, चिकन पेशावरी, दाल बुखारा, कच्चे गोश्त की बिरयानी, विदेशी चिकन एवम पनीर शावर्मा, विस्कोटी की कुरकुराहट, जैस्मीन एवम ईरानी चाय, तुर्की कॉफी और कश्मीरी कहवा इत्यादि व्यंजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें आप इन व्यंजनों का स्वाद चक सकते हैं।

आईएचएम राँची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने इस सिल्क रूट कुकिंग: एक पाककला यात्रा का आयोजन हेतु होटल कैपिटल रेजीडेंसी का अभिवादन करते हुए बताया की यह झारखण्ड राज्य में पहली बार है जब सिल्क रूट कुकिंग के जरिए विभिन्न देशों के व्यजनों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र के व्यंजनों को जानने का मौका मिलेगा |

Ranchi

Mar 31 2024, 19:27

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पीएलएफआई के एरिया कमांडर सूरज महतो को किया गिरफ्तार


 रांची पुलिस ने पीएलएफआई का एरिया कमांडर सूरज महतो को गिरफ्तार किया है। बता दें की सूरज महतो उर्फ सूरज गोप पर कई मामले थे जिसमे हाल के दिनों रांची जिले में एक क्रशर प्लांट में लगे वाहनों में आगजनी का भी मामला शामिल है तो वही कॉल कर व्यवसाययों से रंगदारी मांगने का भी आरोप है। 

इंटरनेट कॉल के जरिए व्यवसाईयो को कॉल कर उनसे रंगदारी मांगने में सूरज महतो का नाम इनदिनों चर्चा में था। कई मामले पुलिस के समक्ष भी आए थे जिसे लेकर पुलिस सूरज की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया। वहीं एसपी चंदन कुमार ने बताया कि सूरज जंगी एप का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगता था जिस कारण उसका लोकेशन ट्रेस नही हो पा रहा था। वही उन्होंने कहा कि रांची पुलिस इसे लेकर जल्द ही टेलीकॉम मिनिस्ट्री से भी संपर्क कर सकती है। 

बता दें की आरोपी के पास से एक पिस्टल, कई कारतूस और 02 मोबाइल फोन बरामद हुए है। वही सूरज ने कई अहम सुराग भी पुलिस को पीएलएफआई के बाबत दिए है जिससे आनेवाले दिनों में पीएलएफआई पर नकेल कसने में पुलिस को कामयाबी मिलेगी।

साथी एक दूसरे मामले में रांची पुलिस ने सूचना के आधार पर दो लोगों को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया है।

बता दे की कोतवाली उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमें एक अभियुक्त अभिमन्यु को और दूसरा अजय कक्ष को सुखदेव नगर थाना अंतर्गत ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है इसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और 1 किलो गांजा की बरामदगी की गई है।

Ranchi

Mar 31 2024, 18:58

ढुल्लू महतो को टिकट मिलने के बाद गरमाया राजनीति,सरयू राय की इंट्री,उठाया कई सवाल


धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने ढुल्लू महतो पर पहले तो कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर 49 मुकदमां चल रहा है भाजपा वैसे लोगों को अपना उम्मीदवार बना रही है।

ढुल्लू पर दर्ज 21 मामले धारा 307 के हैं, 13 मुकदमे रंगदारी और दबंगई के हैं और 15 मुकदमे आर्म्स और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज हैं। इनमें से 4 मामलों में ढुल्लू सजायाफ्ता हैं। उन्होंने तीन मुकदमों में एक-एक साल और एक मुकदमे में डेढ़ साल सजा काटी है।कुल मिलाकर उन्हें साढ़े चार साल की सजा हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट केके प्रभाकरण बनाम पी जयराजन केस के जजमेंट के तहत देखें तो ढुल्लू चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होनी चाहिए।

वही विधायक सरयू राय ने एक बड़ी बात कही कि अगर इंडी गठबंधन समर्थन करे तो वे धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Ranchi

Mar 30 2024, 18:53

दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी पहुंचे राँची, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत


भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ साथ पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सदस्यता दिलाई थी। 28 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय में जाकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

आज रामपाल चौधरी के रांची लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जमकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी घटक दलों के नेताओं ने आशीर्वाद मिला है। आम जनता के भावनाओं को समझ कर मुझे सेवा करने का अवसर दिया। 

उन्होंने इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को बधाई दिया। साथ ही उन्होंने रांची लोकसभा सीट के उम्मीदवारी को लेकर कहा कि हमें 100% टिकट मिलेगा।

आपको बता दे कि रांची से रामटहल चौधरी 5 बार सांसद रह चुके हैं। वो 

1991, 1996, 1998, 1999 और 2014 में रांची लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी का टिकट काट दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, हालांकि इस चुनाव में वो अपना कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

वही इस बार रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए तो इस मौके पर कांग्रेस कोटे से रांची लोकसभा के उम्मीदवार माने जाने वाले चिर प्रतिद्वंदी सुबोध कांत सहाय भी मौजूद थे। अब इस उथल-पुथल के माहौल में देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस टिकट किसे देती है।

Ranchi

Mar 30 2024, 17:15

इंडी गठबंधन की ओर से कोडरमा से माले विधायक विनोद कुमार सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव




रांची। झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले विधायक चुनाव लड़ेंगे। वे इंडि गठबंधन के प्रत्‍याशी होंगे। यह जानकारी पार्टी की ओर से 30 मार्च को मीडिया को दी गई। माले कार्यालय में भाकपा-माले का संकल्प पत्र भी जारी किया गया।

कोडरमा से लोकसभा के इंडिया गठबंधन की ओर से विधायक विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाकपा-माले राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद और केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन ने संबोधित किया।

Ranchi

Mar 30 2024, 16:18

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है ED: गिरफ्तारी के 60 दिन पूरे

रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ के जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय 30 मार्च यानी आज स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है। आज उनकी न्यायिक हिरासत के 60 दिन पूरे हो रहे हैं। नियमानुसार किसी की भी गिरफ्तारी के बाद एजेंसी को 60 दिनों के अंदर में आरोप पत्र दायर करना होता है।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को ईडी ने बड़गाईं के जमीन के अवैध खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार किया था। जबकि 3 फरवरी से 13 दिन तक जमीन की खरीदारी, व्हाट्सअप चैटिंग, अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई थी।

Ranchi

Mar 30 2024, 12:36

ईसाई समुदाय का बड़ा पर्व ईस्टर को लेकर राजधानी रांची में की गयी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव


रांची, डेस्क। : ईसाई समुदाय का बड़ा त्योहार ईस्टर पर्व को लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

पर्व को लेकर हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते हैं। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह 4 बजे से 9 बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात 9 बजे से 31 मार्च के 9 बजे सुबह तक वर्जित रहेगा।

इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात 9 बजे से 31 मार्च के 9 बजे सुबह तक वर्जित रहेगा।

साथ ही सर्जना चौक से मिशन चौक होते हुए डंगराटोली, कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च रात 9 बजे से 31 मार्च के 9 बजे सुबह तक बंद रहेगा।

इसके अलावा खेलगांव चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को प्रातः 3 बजे सुबह 9 बजे तक वर्जित रहेगा।

इसी प्रकार दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाले मालवाहक वाहन का परिचालन सुबह 3 बजे से 9 बजे सुबह तक बंद रहेगा।

मुण्डा चौक से कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाले बस, सिटी राईड बस, मालवाहक और बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह 03 बजे से 09 बजे सुबह तक वर्जित रहेगा। इसके अलावा पूर्व से निर्धारित नो-इन्ट्री का समय यथावत रहेगा।