रांची में महिला की लाठी से की पिटाई, जूतों की माला पहनाकर घुमाया
![]()
राजधानी रांची में कांके के सुकुरहुटू गांव में कपड़ा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं व एक पुरुष को बुरी तरह पीटा और चारों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में करीब दो घंटे तक घुमाया। घटना का वायरल वीडियो गुरुवार को रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा तक पहुंचा। उन्होंने नोटिस लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कांके थाना की पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान लिया।
दरअसल, सुकुरहुट्टू की रहने वाली एक महिला पर रांची के मेन रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी का आरोप लगा था इसकी जानकारी सुकुरहुट्टू के ग्रामीणों को मिली। जिसे लेकर सुकुरहुट्टू में पंचायत की बैठक बुलायी गयी जिसमे महिला को भी बुलाया गया। पंचायत की बैठक में महिला से चोरी की बात कबूल करायी गयी। जिसके बाद महिलाओं की लाठियों से पिटाई की गई और उनको धमकी दी गई कि यदि इसकी शिकायत कहीं ना करे। इस घटना में एक महिला के पति की भी बुरी तरह पिटाई की गई है।
यह घटना सोमवार 25 मार्च की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में लाठी-डंडे से महिलाओं की पिटाई का दृश्य स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है। दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया है। उनकी पीठ, हाथ, कमर और पैर में चोट के गहरे निशान हैं।










Mar 29 2024, 19:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.3k