होली मनाने मायके आई महिला की जीजा ने घर मे ही गोली मारकर कर दी हत्या, परिवार मे मचा कोहराम
बेगूसराय : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां होली पर्व को लेकर अपने मायके आई महिला की उसके अपने ही बहनोई ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-9 की है। मृतका स्थानीय निवासी स्व. सिकंदर निषाद की बेटी निशा कुमारी (26 वर्ष) है।
घटना के बाद कोहराम मच गया है। गोली मारने के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारे जीजा एवं उसके साथी को हथियार के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं पकड़े गए दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा नंबर दियारा निवासी जीतू निषाद का पुत्र गोलू निषाद रात में अपने एक साथी विशनपुर निवासी मिथुन कुमार के साथ बाइक से ससुराल आया और ससुराल में ही रुका हुआ था। सुबह में अचानक लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े।
जहां की घर में निशा कुमारी को मरा पड़ा देखा। जबकि उसका बहनोई गोलू अपने साथी मिथुन के साथ भाग रहा था। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी। सूचना पहुंची पुलिस को दो गोली लोडेड सहित पिस्टल के साथ दोनों को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की पिटाई से बेहोश गोलू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के मौसा तनिक निषाद का कहना है कि गोलू अपराधी प्रवृत्ति का है तथा बराबर छिनतई आदि घटना करता था। उसके बाद मालीपुर दक्षिणी पंचायत के विंद टोली में आकर रुकता था। रात में भी वह अपने साथी संग आया तथा यहीं रुका और सुबह में गोली मार कर हत्या कर दी।
परिजनों का कहना है कि निशा की शादी मुंगेर के नजीरा में हुई थी। पति राकेश कुमार परदेश में मजदूरी करता है। 2 दिन पहले ही वह अपने दोनों छोटे बच्चों के संग होली मनाने मायके आई थी।
घटना के संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, जांच चल रही है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट






Mar 24 2024, 17:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k